हेल्थ टिप्स लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हेल्थ टिप्स लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 14 मार्च 2020

क्या है कोरोना वायरस, इसके लक्षण और बचाव के उपाय

क्या है कोरोना वायरस, इसके लक्षण और बचाव के उपाय



चीन के वुहान प्रांत से फैले कोरोना वायरस ने चीन के बाद अपने पैर बाकी देशों में भी फैलाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में देशवासियों को इस बीमारी से बचाए रखने के लिए यूटी प्रशासन ने बचाव के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने इस बीमारी से बचने के लिए खास तौर पर होटल संचालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आइए जानते हैं आखिर क्या है यह बीमारी और इसके लक्षण और बचाव के उपाय।
जारी की गई एडवाइजरी में होटल संचालकों को चीन, थाईलैंड और जापान से आने वाले पर्यटकों को लेकर एक आगाह किया गया है। उन्हें यह निर्देश दिए गए हैं कि उन जगहों से आने वाले लोगों का पूरा रिकॉर्ड रखा जाए। वहीं किसी भी पर्यटक या जनसामान्य में कोरोना वायरस के लक्षण दिखने पर यूटी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को उसकी तत्काल सूचना देने को कहा गया है। आइए सबसे पहले यह जान लेते हैं कि आखिर क्या है यह बीमारी। 
क्या है कोरोना वायरस-
कोरोना वायरस (सीओवी) का संबंध वायरस के ऐसे परिवार से है, जिसके संक्रमण से जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है। डब्लूएचओ के अनुसार, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण हैं। अब तक इस वायरस को फैलने से रोकने वाला कोई टीका नहीं बना है।
क्या हैं इसके लक्षण
कोरोना वायरस के लक्षण स्वाइन फ्लू जैसे हैं। इसके संक्रमण के फलस्वरूप नाक बहना, बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, सिर में तेज दर्द, निमोनिया, ब्रॉन्काइटिस और गले में खराश जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
कहां से फैलना शुरू हुआ वायरस
यह वायरस सबसे पहले चीन के वुहान शहर से फैलना शुरू हुआ। इसके बाद इससे पीड़ित मरीज थाईलैंड, सिंगापुर, जापान में भी मिल रहे हैं। हाल ही में इंग्लैंड में भी एक परिवार के इस वायरस की चपेट में आने की जानकारी सामने आई है।
बरतें जरूरी सावधानियां
स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार हर व्यक्ति अपने हाथ साबुन-पानी या अल्कोहल युक्त हैंड रब से साफ करें।
-खांसते या छींकते हुए अपनी नाक और मुंह को टिश्यू या मुड़ी हुई कोहनी से ढकें। जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचें।
-मीट व अंडों को खाने से पहले अच्छे से पकाएं। जंगली और खेतों में रहने वाले जानवरों के साथ असुरक्षित संपर्क न बनाएं।
-भीड़भाड़ वाली जगह पर न जाएं, खास तौर पर चीन से सफर कर लौटे व्यक्ति से दूर रहें। सब्जी और फलों को खाने से पहले अच्छी तरह धोएं।
-जिन देशों या जगहों पर इस बीमारी का प्रकोप फैला है, वहां यात्रा करने से बचें। सार्वजनिक स्थानों, सार्वजनिक यातायात के साधनों में कुछ भी छूने या किसी से हाथ मिलाने से बचें।


रविवार, 4 नवंबर 2018

Tips in Hindi for staying healthy in this winter season – ठण्ड में स्वस्थ रहने के नुस्खे

ठण्ड में स्वस्थ रहने के नुस्खे





जब ठण्ड का मौसम आ जाए तो आपको ऐसे कई लोग मिलेंगे, जो लम्बे तथा पीड़ा भरे गर्मी के दिनों को अलविदा कहने में काफी ख़ुशी का अनुभव कर रहे होंगे। सर्दी के उपाय, परन्तु कई ऐसे लोग भी होंगे जो ठण्ड के आने की बात सोचते ही कांपने लगते हैं।

सर्दियों में सर्दी-जुखाम और बुखार जैसी समस्याएं बहुत लोगों के लिए नुक़सानदायक साबित होती हैं क्यूंकी वो बदलते समय और वातावरण में अपने आप को ढाल नही पाते हैं. लेकिन दोस्तों, अगर छोटी छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो यही सर्दियाँ एक खूबसूरत मौसम की तरह लगने लगता है. सर्दियों में किसी भी बीमारी से बचने के लिये आवश्यक है कि हम छोटी छोटी बातों का ध्यान रखें और पहले से ही बचाव का इंतजाम करना शुरु कर दें।


1.सर्दियों के करीब आते ही सबसे पहले अपना साबुन या फेसवॉश बदलें। अधिक क्रीमी तत्व वाले साबुन या फेसवॉश का इस्तेमाल करें। इनमें मौजूद मॉइस्चराइजिंग तत्व आपकी स्किन को ऊपर से नमी देकर रूखेपन से बचाएंगे।


2.सर्दियों में स्किन काफी रूखी और बेजान हो जाती है। इसके लिए जरूरी है कि विटामिन ई युक्त Mosturizer लगाया जाए। चेहरे को साफ पानी से धोएं और रोजाना रात को और दिन में 3-4 बार अच्छा mosturizer लगाएं।


3. एक स्वस्थ मस्तिष्क से ही एक स्वस्थ इंसान की कल्पना हो सकती है. इसलिए नीद पूरा होना हर इंसान की ज़रूरत है. अगर आप भरपूर नीद लेते हैं तो आपके सोचने की छमता भी बढ़ती है और आपके शरीर मेी पॉज़िटिव तरंग का संचार होता है. आप फ्री माइंड से सोचते हैं और पॉज़िटिव सोचते है. जिससे आप कभी भी डिप्रेशन depression के शिकार नही हो सकते.

4.ठंडी हवाएं चलते ही कुछ लोग गर्म पानी से सुबह नहाना शुरू कर देते हैं। लेकिन इस बात का खास ख्याल रखें कि पानी को अधिक गर्म ना करें। अधिक गर्म पानी से नहाने से त्वचा का प्राकृतिक तेल निकल जाता है और यह अधिक रूखी रहने लगती है। अगर मन हो तो गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।


5.सर्दियों में साबुन का प्रयोग कम से कम करें। त्वचा अगर रूखी है तो स्क्रब करना भी बंद कर दें क्योंकि इससे त्वचा पर मौजूद Pores तो खुल जाएंगे लेकिन त्वचा भी रूखी हो जाएगी। स्क्रब तभी करें अगर स्किन ऑयली है ताकि इससे स्किन का ऑयल कम हो सके।


6.सर्दियों में जोडो़ में दर्द होने की संभावना ज्यादा रहती. शरीर में अगर कोई पुरानी चोट है या हड्डियों की चोट है तो वो सर्दियों में दर्द करती है. तो जो लोग दिल, गठिया या अस्थमा रोगी हैं, उन्हें सर्दियों में पूरी सावधानी रखनी चाहिये। ठंड सेबचने के लिए ऊनी गर्म कपड़ों comfortable clothes for winter का प्रयोग करना चाहिए. और इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए की कपड़े आरामदायक हों.


7.मॉइस्चराइजर लगाने से पहले अपने चेहरे को हल्का गीला भी कर लें। इससे मॉइस्चराइजर स्किन में लॉक हो जाएगा और लंबे समय तक इसका असर बना रहेगा।


8.सर्दियों में त्वचा को जानदार और कोमल बनाने के लिए दही और चीनी को मिक्स कर अच्छी तरह से चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर सूखने दें।इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से धो दें।


9.स्किन को ऊपरी देखभाल के साथ अंदरूनी रूप से रिपेयर करने की भी जरूरत होती है। इसके लिए अधिक से अधिक पानी पियें। माना कि गर्मी के कम होते ही पानी की प्यास अपने आप ही कम हो जाती है लेकिन पानी की कमी से त्वचा अन्दर से कमजोर पड़ने लगती है।


10.स्किन को कोमल और हेल्दी रखना है तो नारियल तेल का इस्तेमाल करें। नारियल का तेल सिर्फ बालों के लिए ही उपयोगी नहीं है बल्कि इससे रोजाना नहाने से एक घंटे पहले शरीर और चेहरे की मालिश करें और फिर नहाएं। स्किन कभी रूखी नहीं होगी।


11.वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए सर्दियों में शक्ति वर्धक आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां जैसे असगंध, मूसली, गोखरू, मुलहटी, शिलाजीत आदि से बने हुए औषध योग जैसे च्यवनप्राश,मूसली ,बादाम पाक ,कौंच पाक उपयोग कर सकते हैं. ये पौषक तत्व आपको अंदर से मजबूत बनाते हैं. इन तत्वों का उचित मात्रा में सेवन करना चाहिए और एक उचित diet चार्ट फॉलो करना चाहिए.


12.सर्दियों में होंठों की त्वचा का भी खास ख्याल रखें। मौसम बदलते ही होंठ फटने लगते हैं और इनका प्राकृतिक रंग खोने लगता है। इसे बनाए रखने के लिए SPF युक्त लिप बाम का इस्तेमाल करें। अगर आप लिप बाम ना लगाना चाहें तो दिन में 2 से 3 बार होंठों पर शहद लगाएं। शहद होंठों के लिए नेचुरल मॉइस्चराइजर का काम करता है।

Source-Different Sites

बुधवार, 14 जून 2017

प्याज के गुण व फायदे

प्याज हमारे खाने में एक अलग ही स्वाद तथा खुशबू जोड़ देता है. मुझे नहीं लगता कोई महिला अपने किचन में प्याज के बिना खाना बनाने का सोचती होगी. गुलाबी, सफ़ेद प्याज देखने में जितना मनभावन होता है, उतना ही खाने में लजीज भी. हर शाही खाने में इसे उपयोग किया जाता है. यह खाने की रंगत ,स्वाद, एवं पौष्टिकता को बढ़ाता है. लेकिन इसे काटते वक़्त आंखों से पानी आने लगता है, एसा लगता है मानो हम रो रहे हों. लेकिन चाहे कितने ही आँसू क्यूँ ना निकाल आए हमारी आँखों से इसे काटते वक़्त, परंतु फिर भी हम इसका उपयोग बंद नहीं करते या यूं कहें कि बंद कर ही नहीं सकते. रोते–रोते आँखों से आँसू निकालते, इसे काटते ही हैं, क्योंकि हमे पता है प्याज हमारे खाने को एक अलग ही रूप, स्वाद, खुशबू एवं सेहत देने वाला है.


प्याज का रोचक इतिहास (Pyaz History) :
आजकल एसे तो प्याज हर देश, हर जगह के खाने की पहचान और जरूरत बन गया है और यह हर देश में पाया जाता है. लेकिन इसकी शुरुआत एवं उपयोग इजीप्ट से मानी जाती है. यहाँ प्याज को खाने के साथ साथ राजा महाराजा द्वारा देश की मुद्रा के लिए भी प्रयोग में लाया जाता था. राजा द्वारा अपने सेवक तथा कर्मचारी को उसके कार्य के लिए भेंट में प्याज दिये जाने की परंपरा थी. इसके बाद प्याज दुनिया भर में मशहूर हो गया एवं अपनी जगह बनाते हुए इसने मध्यम युग में एशिया एवं यूरोप के देशों में प्रवेश किया. फिर तो इसे इतना उपयोग एवं पसंद किया जाने लगा, कि इसका हर खाने एवं व्यंजन मे इस्तेमाल होने लगा. यूरोप में तो इसे नाश्ते के रूप में भी अच्छा विकल्प माना जाने लगा.फिर यूरोप के बाद प्याज ने अपना सफर तय करते हुए, वेस्ट इंडिस की ओर रूख किया. इसे यहाँ लाने का श्रेय महान यात्री तथा अमेरिका की खोज करने वाले क्रिस्टोफर कोलंबस को जाता है. वेस्ट इंडिस के बाद प्याज का उत्पादन पश्चिम देशों में बढ़ने लगा. आज चाइना, भारत, यूनाइटेड स्टेट्स, रशिया, और स्पेन प्याज के बड़े उत्पादक के रूप में उभर के आए हैं. यहाँ प्याज का उत्पादन एवं उपयोग दोनों ही अधिक मात्र में होने लगा है.
प्याज के घटक (Pyaj Ingridients):
प्याज में कई उपयोगी एवं स्वास्थवर्धक खनिज एवं विटामिन होते हैं. इसमें सल्फर के यौगिक, फ्लेवोनोइड्स तथा विटामिन बी, विटामिन सी, केल्शियम, ज़िंक, पॉटेशियम, तांबा, फाइबर, लोहा और कम केलोरी वाले वसा भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं. एक कप प्याज किसी भी रूप में (कच्चा या भुना हुआ) में लगभग 210 ग्राम में शरीर के लिए कई लाभ देने वाले पोशक तत्व होते हैं.
घटक % प्रति 100 ग्राम
बायोटीन 27
मेंगेनीस (Mn) 16
तांबा (Cu) 16
विटामिन बी 6 16
विटामिन सी 15
फाइबर 12
फास्फोरस (P) 11
पॉटेशियम (K) 10
विटामिन बी 1 08
फोलेट 08
प्याज को इस्तेमाल करने का सही तरीका (Currect Way to use Onion ):
  • प्याज में कई परतें होती हैं. उसे उपयोग करते समय हम उसके छीलके की कई परत निकालते जाते हैं. लेकिन प्याज की बाहरी परतों पर अधिक फ्लेवोनोइड्स होता है. इसलिए अगर प्याज के पोशक तत्वों का ज्यादा से ज्यादा फायदा लेना है, तो इसकी कम से कम परत छीलिये. क्यूंकी छोटी पतली परत निकालने से ही बहूत फ्लेवोनोइड्स नष्ट हो जाते हैं, तो सोचिए अगर आप ज्यादा मोटी परत निकालते हैं तो आप आँखों से आँसू के साथ साथ फ्लेवोनोइड्स भी निकाल देंगे.
  • कहते हैं अनाज, सब्जी, फल आदि को ज्यादा देर तक आंच पर नहीं पकाना चाहिए. क्योंकि ज्यादा पकाने से खाद्य पदार्थ में मौजूद पोशक तत्व नष्ट होने लगते हैं. लेकिन प्याज को जब भी सूप बनाने के लिए ज्यादा देर तक उबाला जाता है तो उसमें मौजूद क्यूसेर्टिन (quercetin) नष्ट होने के बजाय पानी में स्थानांतरित हो जाता है और बहूत ही पौष्टिक सूप तैयार हो जाता है. प्याज के पौशक तत्व सूप में सही मात्रा में आए इसके लिए जरूरी है कि सूप को मध्यम आंच पर पकाया जाये.
  • वैसे तो प्याज का इस्तेमाल किसी भी रूप में भी किया जाये फायदेमंद ही होता है, परंतु फिर भी इसे सलाद के रूप में खाने में शामिल करना अधिक लाभदायी होता है. इससे अधिक क्यूसेर्टिन (quercetin) हमारे शरीर में आता है, जो सेहत के लिए स्वास्थ्यवर्धक होता है.

प्याज के गुण एवम फायदे

Pyaj ke gun, fayde (benefits of onion) in hindi

  • रक्तचाप नियंत्रित करे :
प्याज में क्रोमियम (Cr) तत्व होते हैं, जो शरीर में रक्त में मौजूद शक्कर के स्तर को कम करता है, जिससे रक्तचाप नियंत्रित रहता है. इससे मधुमेह (डायबिटिस) होने का खतरा भी कम होने लगता है. उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रैशर) की शिकायत होने पर प्याज के सेवन की सलाह दी जाती है.
  • कोलेस्ट्रोल कम करने में सहायक:
आपने कई बार या यूं कहे की हर बार प्याज को सलाद के रूप में खाने के साथ खाया होगा. प्याज का नियमित सेवन शरीर में बढ़ने वाले कोलेस्ट्रॉल को रोकता है, और आपको चुस्त, और फुर्तीला बनाता है. इससे हृदयाघात की संभावना भी कम हो जाती है. लीजिये, प्याज खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है साथ ही साथ आपकी सेहत का ध्यान भी रखता है.
  • संक्रमण कम करे :
प्याज में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का गुण है. इससे शरीर किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए सक्षम बनाता है. ये संक्रमण को रोकने में भी सहायक होता है. प्याज प्राकृतिक रूप से एन्टीबायोओटिक, एन्टीसेप्टिक है जो आपको हमेशा ही संक्रमण से दूर रखता है.
  • प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए:
प्याज में मौजूद फायटोकेमिकल तथा विटामिन सी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. यह कई बीमारियों से लड़ कर हमारी रक्षा करता है.
  • कैंसर से बचाए :
प्याज का रोजाना सेवन कैंसर से बचने के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. यह सभी प्रकार के कैंसर जैसे कोलोरेक्टल, और ओवरियन कैंसर से बचाता है. एक प्याज लगभग आधा कप का सेवन आवश्यक रूप से रोजाना करना चाहिए.
  • अलसर से बचाए :
प्याज में मौजूद फ्री रेडिकल्स पेट में होने वाली परेशानी तथा अलसर से बचाते हैं. प्याज का सेवन गेस्ट्रिक अलसर (पेट में होने वाले छाले) को खत्म करने में बहूत ही लाभदायक है.
  • पाचन शक्ति बढ़ाए :
प्याज के सेवन से शरीर में पाचक रस अधिक मात्रा में बनने लगता है, जो की पाचन में होने वाली गड़बड़ी को रोकता है. आहा ! प्याज का सेवन स्वाद तो बढ़ाता ही है, साथ ही साथ पाचन शक्ति बढ़ाने में भी सहायक होता है. इससे पेट संबधित रोग भी नष्ट होने लगते हैं.
  • आँखों को स्वस्थ रखे :
हरे प्याज विटामिन ए से भरपूर होते हैं, जो की आँखों की परेशानियों को दूर करने तथा शरीर में विटामिन ए की कमी से होने वाली बीमारियों से बचाने में हितकारी होता है.
  • त्वचा चमकाए :
अगर आप चमकदार, कांतिमय त्वचा चाहते हैं तो प्याज का सेवन एवं उपयोग शुरू कर दीजिये. प्याज में भरपूर मात्रा में एन्टीओक्सिडेंट्स, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई होते हैं जो की त्वचा के लिए लाभदायक होते हैं.
  • मासिक धर्म में होने वाली तकलीफ कम करे :
मासिक धर्म के दौरान महिलाओं में होने वाली तकलीफ को कम करने के लिए भी प्याज का सेवन हितकारी है. मासिक धर्म के शुरुआती दिनों में प्याज का सेवन मासिक चक्र को नियमित कर उस दौरान होने वाली समस्याओं को कम करने में सहायक होता है.
  • याद्दाश्त बढ़ाए :
प्याज मे मौजूद फायटोकेमिकल्स मस्तिष्क को मजबूत बनाता है. यह तंत्रिका तंत्र को नियंत्रित करता है तथा याद्दाश्त बढ़ाने में सहायक होता है.

प्याज के रस के फायदे (Pyaj ka ras ke fayde):

प्याज का इस्तेमाल सभी रूपों में फायदेमंद ही होता है. प्याज को उसके रस के लिए भी कई जगहों पर इस्तेमाल किया जाता है. तो आइये देखते हैं प्याज के रस के कुछ लाभकारी फायदे.
  • आँखों की तकलीफ दूर करे : आँखों से पानी आना या आँखों की रोशनी कम होने पर प्याज के रस को दवाई के रूप में आँखों में डालने पर फायदा मिलता है. प्याज के रस को गुलाब जल के साथ मिला कर आँखों में कुछ बूंद डालने से भी आँखों की समस्या दूर होती है.
  • खूबसूरती बढ़ाए : प्याज के रस को हल्दी के साथ पेस्ट बना के लगाने से भी चेहरे के दाग मिटने लगते हैं और चेहरे की त्वचा चमकने लगती है, और आपकी खूबसूरती बढ़ने लगती है.
  • जलन से बचाए : अगर आपको चमड़ी पर जलने का निशान है तो प्याज का रस उस पर लगाये, कुछ ही दिनों में निशान जाने लगेंगे. किसी भी प्रकार जलने पर प्याज का रस तुरंत लगाने से जलन कम होती है.
  • बुखार का साथी : बुखार, सामान्य सर्दी, खाँसी, एलर्जी में प्याज का उपयोग तुरंत ही फायदा पहुंचाता है. प्याज के रस को शहद के साथ मिला कर सेवन करने से एलर्जी का प्रभाव कम होता है. अधिक बुखार आने पर प्याज के टुकड़े को सिर पर रखिए, यह ठंडक देता है, जिससे बुखार कम होने लगता है. अगर फिर भी बुखार कम नहीं हो रहा हो, तो प्याज के रस को सिर तथा हाथ पैर पर लगाने से भी फायदा मिलता है.
  • लू से बचाए : गर्मी के मौसम में गर्म हवा के कारण (लू लगने से ) हम बीमार पड़ जाते हैं. इस समय प्याज का रस अमृत के समान है. प्याज के रस को सिर, हाथ पैर पर लगाने से तथा इसे सूँघने से लू का असर कम होने लगता हैं. अगर आप कहीं धूप में जा रहे हैं तो अपने साथ एक प्याज अवश्य रखिए. यह आपको लू ( गर्म हवा ) से बचाएगा.
  • मधुमक्खी के डंक से बचाए : यह जानना बहूत ही दिलचस्प होगा की प्याज का रस आपको मधुमक्खी के डंक से बचाता है. अगर आपको कभी अचानक मधुमक्खी काट ले तो घबराइए नहीं. प्याज के रस को तुरंत ही उस जगह लगाये और देखिये थोड़ी ही देर में आप उस परेशानी से दूर हो जाएंगे.
  • बालों के लिए अत्यंत लाभकारी :प्याज के रस को बालों की जड़ में लगाने से बालों का टूटना एवं झड़ना कम होता है. यह बालों में होने वाली जूँ से भी बचाता है. हफ्ते में कम से कम दो बार प्याज के रस का प्रयोग बालों में करना चाहिए. यह बालों को स्वस्थ एवं मजबूर बनाता है.
प्याज में फ्लेवोनोइड्स तथा सल्फर के यौगिक का साथ प्याज को बहुत ही गुणकारी बनाता है और इसीलिए WHO (वर्ल्ड हैल्थ ओर्गनाइसेशन) एक शोध के आधार पर प्याज को नियमित रूप से हमारे खाने में शामिल करने की सलाह देता है.


Source - deepawali

गुरुवार, 25 मई 2017

Mouth Smell Treatment - मुँह की दुर्गन्ध दूर करने के उपाय


कई बार हमारे मुहं से दुर्गन्ध आने लगती हे. ऐसा पेट की बीमारी, रोज़ ब्रश ना करने से या खाने के अंश दांतों में रह जाने से होता हे. यह हमारी personalty पर ज्यादा effect डालता हे. ऐसे में कोई हमारे पास खड़ा रहना भी पसंद नहीं करता. आज की इस पोस्ट में, में आपको मुहं की दुर्गन्ध दूर करने के उपाय बताऊंगा.
 


लक्षण


मुँह से कुछ खाने पीने की दुर्गन्ध, कफ की दुर्गन्ध पायरिया की वजह से दुर्गन्ध पाचन विकार के कारण आती है.




चिकित्सा दुर्गंध मुंह सांसों की बदबू का इलाज how to remove bad breath mouth in hindi

1. सुबह शाम खाना खाने के बाद एक लौंग मुँह में रख कर चूसे. मुँह की दुर्गन्ध दूर होती है.

2. पेट की गड़बड़ी के कारण आने वाली दुर्गन्ध भोजन के बाद दोनों समय आधा चम्मच सौफ खाने से दुर होती है. इससे मुख रोग, सुखी खाँसी, बैठी हुई आवाज, गले की खुश्की दूर होती है.

3. ताजे पानी में नींबू निचोड़कर कुल्ले करने से दुर्गन्ध दूर होती है. ऐसा 2-3 सप्ताह करना चाहिए.

4. इलायची व् मुलैठी चूसने से मुँह की दुर्गन्ध दूर होती है.

5. नींबू को काट कर आधे नींबू पर काला नमक दो चुटकी एवं पिसी हुई काली मिर्च भर दे फिर धीमी आंच पर या तवे पर रखकर गरम करे. इसके चूसने से मुँह की कड़वाहट, बिगड़ा हुआ स्वाद, पेट की गड़बड़ी, बदहजमी की शिकायत मिटती है.

सोमवार, 12 दिसंबर 2016

गुड़ खाने के हैं इतने फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान

भारत में ज्यादातर लोग भोजन के बाद गुड़ लेना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद के साथ-साथ इसमें सेहत के कई राज छुपे हैं। जी हां, गुड़ आपकी पेट से संबंधित बीमारियों को दूर करता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत बनता है और त्वचा में भी निखार आता। आइए जानते हैं कि और किस-किस तरह से गुड़ आपके लिए लाभकारी है।


जोड़ो में ना होने दे दर्द-
सर्दियां आते ही लोगों को जोड़ो के दर्द की शिकायत होने लगती है। गुड़ आपको इस दर्द से राहत दिलाता है। आप गुड़ को अदरक के साथ खा सकते हैं या चाहे तो एक ग्लास दूध के साथ भी आप इसे ले सकते हैं। ये हड्डियों को मजबूत बनाता है।

त्वचा के लिए-
गुड़ खाने से त्वचा संबंधी रोगों से निजात मिलती है। साथ ही मुंहासों की शिकायत भी नहीं रहती और त्वचा में निखार आता है। 

आसानी से पचाता है खाना-
गुड़ पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसे खाने से पेट में गैस नहीं बनती और ना ही कब्ज की शिकायत रहती है।

गले की खराश करे दूर-
गुड़ को अदरक के साथ गर्म करके खाने से गले की खराश दूर होती है।

लिवर के लिए-
ये हमारे खून से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालता है और शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर बनाता है। इससे हमारा लिवर स्वास्थ बना रहता है।

आयरन का स्त्रोत-
गुड़ में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। एनिमिया से ग्रस्त लोगों के लिए ये बहुत फायदेमंद रहता है।

मिटाए थकान-
जब भी आप थकान महसूस करें तो गुड़ खा लें। ये हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।

दमा मरीजों के लिए-
गुड़ में एंटी एलर्जिक गुण पाए जाते हैं। इस वजह से ये अस्थमा रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप गुड़ और तिल के लड्डू बनाकर खा सकते हैं। साथ ही ये शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करता है।

पीरिड्स के दर्द से राहत-
पीरिड्स के दौरान अक्सर महिलाएं चिड़चिड़ी हो जाती हैं। गुड़ का सेवन आपको इस चिड़-चिड़ेपन से दूर रखता है और दर्द से भी राहत दिलाता है।

कान का दर्द मिटाए-
गुड़ को घी के साथ गर्म करके खाएं इससे कान का दर्द छूमंतर हो जाएगा।

ब्लड प्रेशर करे नियंत्रित-
गुड़ में सोडियम और पोटेशियम पाए जाते हैं। ये शरीर में एसिड की मात्रा को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं जिस वजह से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।

सर्दी-जुकाम-
गुड़ में एंटी-ऑक्सीडेंट और मिनरल्स पाए जाते हैं जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से राहत मिलती है।

Source - amarujala



शनिवार, 26 नवंबर 2016

दूध के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बन जाएंगी जहर


ये तो सभी जानते ही हैं कि दूध में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। लेकिन दूध के साथ जो चीजें हम खा रहे हैं इन सब का हमारे शरीर में क्या असर पड़ता है इससे ज्यादातर लोग अंजान हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दूध के साथ आपको किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।


- दूध के साथ दही कभी नहीं खानी चाहिए। इन्हें साथ खाने से एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या हो सकती है। दही खाने के करीब एक से डेढ़ घंटे बाद दूध पीना चाहिए।

- उड़द की दाल के साथ कभी भी दूध का सेवन ना करें।



- दूध पीने के पहले, बाद में और साथ में कभी फल नहीं खाने चाहिए। अगर आप दूध के साथ अन्नास, संतरे जैसे खट्टे फल खाते हैं तो ये आपको नुकसान पहुंचाते हैं। इससे खाना सही से नहीं पचता और उल्टी की संभावना रहती है।

इसके अलावा दूध और केला भी नहीं खाना चाहिए क्योंकि दूध और केला दोनों ही कफ बनाता है। दोनों को साथ खाने से कफ तो बढ़ता ही और पाचन पर भी असर पड़ता है। 



- कई लोग नाश्ते में दूध के साथ ब्रेड-बटर लेते हैं लेकिन दूध अपने आप में पूरा आहार है। इन सब चीजों का साथ में सेवन करने से पेट में भारीपन महसूस होता है क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट की अधिक मात्रा एक-साथ नहीं लेनी चाहिए। इसलिए दूध को अकेले लेना ही बेहतर है।

- दूध और मछली को कभी भी साथ में नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे गैस, एलर्जी और त्वचा संबंधित बिमारियां हो सकती हैं।


    - दूध को पूरा आहार कहा जाता है। इसमें विटामिन, प्रोटीन, लैक्टॉस, शुगर और मिनरल सभी तत्व पाए जाते हैं। अगर आप दूध के साथ तला-भुना या नमकीन खातें है तो इनका पाचन आसानी से नहीं हो पाता। लगातार इसे खाने से त्वचा के रोग हो सकते हैं।

    - दूध और तिल को कभी साथ नहीं खाना चाहिए।

    Source- amarujala