शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017

जोक्स- Jokes




****************
जब दो लडकियों आपस में मिलती हैं तो..
   एक selfi ले लेती हैं..
जब दो लड़के आपस में मिलते हैं तो ..
एक हाफ़ ले लेते है 
****************
पंजाबी : आज हमारे मुन्ने ने 
पहली बार आधा शब्द बोला !!
पड़ोसी : क्या बोला ??
पंजाबी : बहन
***************
सरकार के अनुसार अब से
अमीरी और गरीबी का पता 
सिम कार्ड से ही लगा लिया जाएगा
.

Airtel, idea, vodafone से 
नेट चलाने वाले अमीर, 
.
Jio में नेट चलाने वाले गरीबी रेखा 
के नीचे 
***************
लड़का- तुम अभी तक मुझसे नाराज़ हो?
लडकी- नहीं जानू।
लड़का- तो सलवार में ये 15-20 गांठे क्यों बांध के आई हो?
***************
Varun – तुम खाली पेट कितने सेब खा सकती हो ?
Alia – मैं 6 सेब खा सकती हूँ।
Varun – गलत , तुम सिर्फ 1 सेब खा सकती हो क्यूंकि जब तुम दूसरा खाओगी तो तुम्हारा पेट खाली नहीं होगा !
Alia: Wow superb joke. मैं अपने दोस्तों को बताऊंगी। ….
Aliya to Shraddha – तुम खाली पेट कितने सेब खा सकती हो ?
Shraddha – मैं 10 सेब खा सकती हूँ।
Alia – पागल … 6 बोलती तो मस्त joke सुनाती !!
***************
अबकी बार मोदी सरकार’ सुन सुन के पक चुके हैं..!!
तो सुनिए कुछ नया…!!
सुरक्षित काले मेरे बाल,
पागल हो गया केजरीवाल..
च्यवनप्राश हो सोना चाँदी,
नही जीतेगा राहुल गाँधी..
…उपर छतरी निचे छाया..
भाग अखिलेश मोदी आया।
***************
पप्पू रो रहा था
मम्मी – क्या हुआ क्यों जानवरों की तरह रो रहा है
पप्पू – मुझे स्कूल से निकाल दिया
मम्मी – क्यों तूने जरूर किसी की बैंड बजाई होगी
पप्पू – नहीं मैंने तो मच्छर मारा था बस
मम्मी – बस एक मच्छर मारने पे ही स्कूल से निकाल दिया
पप्पू –
.
.
.
.
वो मच्छर मैडम के गाल पर बैठा ना ना
मम्मी बेहोश

सोमवार, 24 अप्रैल 2017

Friends-मित्रता

मित्रता 


एक बहुत बड़ा सरोवर था। उसके तट पर मोर रहता था, और वहीं पास एक मोरनी भी रहती थी। एक दिन मोर ने मोरनी से प्रस्ताव रखा कि- "हम तुम विवाह कर लें, तो कैसा अच्छा रहे?" मोरनी ने पूछा- "तुम्हारे मित्र कितने है ?" मोर ने कहा उसका कोई मित्र नहीं है। तो मोरनी ने विवाह से इनकार कर दिया।मोर सोचने लगा सुखपूर्वक रहने के लिए मित्र बनाना भी आवश्यक है।उसने एक सिंह से.., एक कछुए से.., और सिंह के लिए शिकार का पता लगाने वाली टिटहरी से.., दोस्ती कर लीं। जब उसने यह समाचार मोरनी को सुनाया, तो वह तुरंत विवाह के लिए तैयार हो गई। पेड़ पर घोंसला बनाया और उसमें अंडे दिए, और भी कितने ही पक्षी उस पेड़ पर रहते थे।

एक दिन शिकारी आए। दिन भर कहीं शिकार न मिला तो वे उसी पेड़ की छाया में ठहर गए और सोचने लगे, पेड़ पर चढ़कर अंडे- बच्चों से भूख बुझाई जाए। मोर दंपत्ति को भारी चिंता हुई, मोर मित्रों के पास सहायता के लिए दौड़ा। बस फिर क्या था.., टिटहरी ने जोर- जोर से चिल्लाना शुरू किया। सिंह समझ गया, कोई शिकार है। वह उसी पेड़ के नीचे चला.., जहाँ शिकारी बैठे थे। इतने में कछुआ भी पानी से निकलकर बाहर आ गया। सिंह से डरकर भागते हुएशिकारियों ने कछुए को ले चलने की बात सोची। जैसे ही हाथ बढ़ाया, कछुआ पानी में खिसक गया।शिकारियों के पैर दलदल में फँस गए।
इतने में सिंह आ पहुँचा और उन्हें ठिकाने लगा दिया।मोरनी ने कहा- "मैंने विवाह से पूर्व मित्रों की संख्या पूछी थी, सो बात
काम की निकली न, यदि मित्र न होते, तो आज हम सबकी खैर न थी।” मित्रता सभी रिश्तों में अनोखा और आदर्श रिश्ता होता है और मित्र किसी भी व्यक्ति की अनमोल पूँजी होते हैं।

गुरुवार, 20 अप्रैल 2017

Amazing Facts of India - भारत के बारे में रोचक तथ्य

भारत के बारे में रोचक तथ्य



1. बीजगणित, त्रिकोणमिति और कलन जैसी गणित की अलग-अलग शाखाओं का जन्म भारत में हुआ था।

2. शल्य चिकित्सा(Surgery) का प्रारंभ 2600 वर्ष पूर्व भारत में हुआ था। अनेक प्राचीन ग्रंथों में गुरु सुश्रुत और उनकी टीम द्वारा आँखों को मोतियाबिंदु से मुक्त करने, प्रसव कराने, हड्डियाँ जोड़ने, पथरी निकालने, अंगों को सुंदर बनाने और मस्तिष्क की चिकित्सा में शल्य क्रिया करने के उल्लेख मिलते हैं।

3. नौकायन की कला का आविष्कार विश्व में सबसे पहले 6,000 वर्ष पूर्व भारत की सिंधु घाटी में हुआ था।

4. 1982 में भारतीय सेना द्वारा लद्दाख घाटी में सुरु और द्रास नदी के बीच निर्मित बेली ब्रिज विश्व में सर्वाधिक ऊँचाई पर बना पुल है।

5. भारतीय गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त (598-668) तत्कालीन गुर्जर प्रदेश के प्रख्यात नगर उज्जैन की अन्तरिक्ष प्रयोगशाला के प्रमुख थे।

6. ‘पाई’ की कीमत, संसार में सबसे पहले, छठवीं शताब्‍दी में, भारतीय गणितज्ञ बुधायन द्वारा पता की गई थी.

7. ईसा से 800 वर्ष पूर्व स्थापित तक्षशिला विश्वविद्यालय(आधुनिक पाकिस्तान) में 20,500 से अधिक विद्यार्थी 60 से अधिक विषयों की शिक्षा प्राप्त करते थे।

8. भारत के बंगलुरु नगर में 2,500 से अधिक सॉफ्टवेयर कंपनियों में 26,000 से अधिक कंप्यूटर इंजीनियर काम करते हैं।

9. कमल के फूल को भारत के साथ साथ वियतनाम के राष्ट्रीय पुष्प होने का गौरव भी प्राप्त है।

10. भारत में बंदरों की गिणती 5 करोड़ है.

11. भारत विश्व का सबसे बड़ा चाय उत्पादक और उपभोक्ता है। यहाँ विश्व की 30% चाय उतपादित होती है जिसमें से 25% यही उपयोग की जाती है।

12. जयपुर में सवाई राजा जयसिंह द्वारा 1724 में बनाई गई जंतर मंतर संसार की सबसे बड़ी पत्थर निर्मित वेधशाला है।

13. दुसरे देशों में रहने वाले भारतीय 1 लाख करोड़ अमरीकी डालर हर साल कमाते हैं जिसमें से 30 हजार करोड़ बचाकर वे भारत भेज देते हैं।

14. भारतीय रेल कर्माचारियों की संख्या के आधार पर संसार की सबसे बड़ी संस्था है जिसमें 16 लाख से भी अधिक कर्मचारी काम करते हैं।

15. भारत में पाई जानेवाली 1,000 से अधिक आर्किड प्रजातियों में से 600 से भी अधिक केवल अरुणाचल प्रदेश में पाई जाती हैं।

16. भारत विश्व में सबसे अधिक डाकघरों वाला देश है। इतने डाकघर संसार के किसी भी ओर देश में नहीं हैं।

17. वाराणसी, जिसे बनारस के नाम से भी जाना जाता है, एक प्राचीन शहर है जब भगवान बुद्ध ने 500 बी सी में यहां आगमन किया और यह आज विश्व का सबसे पुराना और निरंतर आगे बढ़ने वाला शहर है।

18. कुंग फू के जनक तत्मोह या बोधिधर्म नामक एक भारतीय बौद्ध भिक्षु थे जो 500 ईस्वी के आसपास भारत से चीन गए।

19. जैसलमेर का किला संसार का एकमात्र ऐसा अनोखा किला है जिसमें शहर की लगभग 25 प्रतीशत आबादी ने अपना घर बना लिया है।

20. विश्व में 22 हजार टन पुदीने के तेल का उत्पादन होता है, इसमें से 19 हजार टन तेल अकेले भारत में निकाला जाता है।

21. 1896 तक भारत हीरों का एक मात्र स्त्रोत था और आधुनिक समय में हीरों के सबसे बड़े उपभोक्ता देशों में भारत तीसरे स्थान पर है। पहले व दूसरे स्थान पर क्रमशः अमेरिका और जापान हैं।

22. श्रीलंका और दक्षिण भारत के कुछ भागों में दीपावली का उत्सव उत्तर भारत से एक दिन पहले मनाया जाता है।

23. भारत ने अपने आखिरी 10,000 वर्षों के इतिहास में किसी भी देश पर हमला नहीं किया है।

24. ‘हिंदुस्तान’ नाम सिंधु और हिंदु का संयोजन है, जो कि हिंदुओं की भूमि के संदर्भ में प्रयुक्त होता है।

25. शतरंज की खोज भारत में की गई थी।

26. विश्व का प्रथम ग्रेनाइट मंदिर तमिलनाडु के तंजौर में बृहदेश्वर मंदिर है। इस मंदिर के शिखर ग्रेनाइट के 80 टन के टुकड़ों से बने हैं। यह भव्य मंदिर राजाराज चोल के राज्य के दौरान केवल 5 वर्ष की अवधि में 1004 से1009 ईसवी के दौरान बनवया किया गया था।

27. भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र और विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश तथा प्राचीन सभ्यताओं में से एक है।

28. सांप सीढ़ी का खेल ,तेरहवीं शताब्दी .में कवि संत ज्ञान देव द्वारा तैयार किया गया था इसे मूल रूप से मोक्षपट कहते थे। इस खेल में सीढियां वरदानों का प्रतिनिधित्व करती थीं जबकि सांप अवगुणों को दर्शाते थे। इस खेल को कौडियों तथा पांसे के साथ खेला जाता था। आगे चल कर इस खेल में कई बदलाव किए गए, परन्तु इसका अर्थ वहीं रहा अर्थात अच्छे काम लोगों को स्वर्ग की ओर ले जाते हैं जबकिबुरे काम दोबारा जन्म के चक्र में डाल देते हैं।

29. दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान हिमाचल प्रदेश के चायल नामक स्थान पर है। इसे समुद्री सतह से 2,444 मीटर की ऊंचाई पर भूमि को समतल बनाकर 1993 में तैयार किया गया था।

30. आयुर्वेद मानव जाति के लिए ज्ञात सबसे ,आरंभिक चिकित्सा शाखा है। इस शाखा विज्ञान के जनक माने जाने वाले चरक ने 2500 वर्ष पहले आयुर्वेद का समेकन किया था।

31. भारत 17वीं सदी के आरंभ तक ब्रिटिश राज्य आने से पहले सबसे अमीर देश था। क्रिस्टोफर कोलम्बस भारत की सम्पन्नता से आकर्षित हो कर भारत आने का समुद्री मार्ग खोजने चला और उसने गलती से अमेरिका को खोज लिया।

32. भास्कराचार्य ने खगोल शास्त्र के कई सौ साल पहले धरती द्वारा सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में लगने वाले सही समय की गणना की थी। उनकी गणना के अनुसार सूर्य की परिक्रमा में पृथ्वी को 365.258756484 दिन का समय लगता है।

33. पेंटियम चिप का आविष्कार ‘विनोद धाम’ ने किया था। (आज दुनिया के 90% कम्प्युटर इसी से चलते हैं)

34. सबीर भाटिया ने हॉटमेल बनाई. (हॉटमेल दुनिया का न.1 ईमेल प्रोग्राम है)

35. अमेरिका में 38% डॉक्टर भारतीय हैं.

36. अमेरिका में 12% वैज्ञानिक भारतीय हैं और नासा में 36% वैज्ञानिक भारतीय हैं.

37. माइक्रोसॉफ़्ट के 34% कर्मचारी, आईबीएम के 28% और इंटेल के 17% कर्मचारी भारतीय हैं.

38. ग्रीक तथा रोमनों द्वारा उपयोग की गई की सबसेबड़ी संख्या 10^6(अर्थात 10 की घात 6) थी जबकि हिन्दुओं ने 10^53 जितने बड़े अंकों का उपयोग करना शुरू कर दिया था.

39. भारत 90 देशों को सॉफ्टवेयर बेचता है।

40. भारत में 4 धर्मों का जन्म हुआ हिन्दु, बौद्ध, जैन और सिक्ख धर्म और जिनका पालन दुनिया की आबादी का 25 प्रतिशत हिस्सा करता है।

41. जैन धर्म और बौद्ध धर्म की स्थापना ,भारत में क्रमश: 600 बी सी और 500 बी सी में हुई थी।

42. इस्लाम भारत का और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है। भारत में 3,00,000 मस्जिदें हैं जो किसी अन्य देश से अधिक हैं यहां तक कि मुस्लिम देशों से भी अधिक।

43. तिरुपति शहर में बना विष्णु मंदिर 10वीं सदी के दौरान बनाया गया था,यह विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक स्थान है। रोम या मक्का धार्मिक स्थलों से भी बड़े इस स्थान पर प्रतिदिन औसतन 30 हजार श्रद्धालु आते हैं और लगभग 3 करोड़ 60 लाख प्रति दिन चढ़ावा आता है।

44. योग कला का उद्भव भारत में हुआ है और यह 5,000 वर्ष से अधिक समय से मौजूद है।

45. आधुनिक संख्या प्रणाली की खोज भारत द्वारा की गयी है. आर्यभट्ट ने अंक शून्य का आविष्कार किया था. विश्व में उपयोग की जाने वाली आधुनिक संख्या प्रणाली को भारतीय अंको का अंतरराष्ट्री रूप कहा जाता है.

46. पुरी के जगन्नाथ मंदिर में प्रतिदिन इतना प्रसाद बँटता है कि 500 रसोइए और 300 सहयोगी रोज़ काम करते हैं।

47. 5000 साल पहले जब विश्व में ज्यादातर सभ्यताएँ खानाबदोश जीवन व्यतीत कर रही थीं भारत में सिंधु-घाटी उन्नति के शिखर पर थी।

Source - rochhak

शनिवार, 15 अप्रैल 2017

BHIM App क्यों है , जानें क्या-क्या कर सकते हैं इससे

भीम (BHIM App) क्या है ?, कैसे उपयोग करें ?


BHIM App क्या है? 

Narendra Modi नरेन्द्र मोदी सरकार ने Aadhaar Card से जुड़े Cashless Payments App को Launch किया। इस App खासकर भारत के लोगों को Cashless Transactions करने में बढ़ावा मिलेगा।BHIM ऐप का पूरा नाम 'भारत इंटरफेस फॉर मनी' है। यह UPI बेस्ड पेमेंट सिस्टम पर काम करेगा। इसके जरिए लोग डिजिटल तरीके से पैसे भेज और रिसीव कर सकेंगे। खास बात यह है यह ऐप बिना इंटरनेट के भी काम करेगा। इसमें यूजर्स को बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड जैसी लंबी डिटेल्स डालने की जरूरत नहीं होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने BHIM APP को launch करते समय बताया कि इस App का नाम भारतरत्न डा. भीमराव अम्बेडकर जी के नाम पर रखा गया है, जिनका मंत्र था बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय और जिन्होंने दलितों, शोषितों के लिए अपना जीवन लगा दिया | यह app छोटे व्यापारियों, किसानों, गरीबों, आदिवासियों को ताकत देगा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने यह भी कहा कि BHIM App डा. भीमराव अम्बेडकर के उच्च विचारों से जुड़ा हुआ है और वे ही सही मायने में अर्थ शास्त्र के गुरु है |

BHIM App की खास बातें

भीम को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने डेवलप किया है।



1.BHIM app की सबसे खास बात यह है कि अब आप इस single app यानि की BHIM app से किसी भी बैंक में UPI transaction कर सकते है | इससे पहले हर Bank ने अपना – अपना एक UPI app जारी कर रखा था | ऐसे में transaction के लिए कई app install करना पड़ता था | BHIM app में ऐसा नहीं है | यह एक ऐसा app है जिससे आप सभी बैंको में transaction कर सकते है |

2.इससे पैसे भेजने के लिए आपको सिर्फ एक बार अपना बैंक अकाउंट नंबर रजिस्टर करना होगा और एक UPI पिनकोड जनरेट करना होगा।
3.इससे आप आसानी से घर बैठे बस कुछ second में ही किसी भी दिन किसी भी समय अपने mobile के माध्यम से पैसे transfar कर सकते है |
4.E – wallet की तरह इसमें पैसे रखने जैसा कोई झंझट नहीं है |
5.इससे आप saving और current account में पैसे का लेन – देन कर सकते है |
6.सबसे अच्छी बात है कि BHIM App hindi और english दोनों भाषाओं में उपलब्ध है |
7.इस ऐप से ट्रांजेक्शन करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। हालांकि, IMPS और UPI ट्रांसफर पर आपका बैंक कुछ चार्ज वसूल कर सकता है।

Download  BHIM App 


इसे यूज करने के लिए मुझे क्या करना होगा?
यह एंड्रॉयड (8th वर्जन से ऊपर) और iOS (5th वर्जन से ऊपर) पर अवेलेबल है। प्लेस्टोर और iOS स्टोर से इसे BHIM टाइप करके डाउनलोड किया जा सकता है।

क्या यह ऐप किसी भी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा?
इस ऐप को यूज करने के लिए आपको स्मार्टफोन, इंटरनेट एक्सेस, UPI पेमेंट सपोर्ट करने वाला भारतीय बैंक अकाउंट नंबर और अकाउंट से लिंक्ड मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। ऐप के जरिए बैंक अकाउंट को UPI से लिंक करना होगा।

ऐप यूज करने के लिए मुझे मोबाइल बैंकिंग एक्टिवेट करनी होगी?
नहीं, इसके लिए मोबाइल बैंकिंग एक्टिवेट करने की जरूरत नहीं। सिर्फ आपका मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर होना चाहिए।

क्या इसे यूज करने के लिए किसी खास बैंक का कस्टमर होना जरूरी है?
डायरेक्ट मनी ट्रांसफर के लिए आपके बैंक का UPI (Unified Payment Interface) प्लेटफॉर्म पर लाइव होना जरूरी है। UPI प्लेटफॉर्म पर एक्टिव सभी बैंक इस ऐप में लिस्टेड हैं।

मैं ऐप से अपने बैंक अकाउंट का UPI पिन कैसे जनरेट करूं?
इसके लिए आपको ऐप के मेन मेन्यू में बैंक अकाउंट्स पर जाकर Set UPI-PIN ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद आपसे डेबिट कार्ड/एटीएम कार्ड के आखिरी 6 डिजिट और कार्ड की एक्सपायरी डेट पूछी जाएगी। ये इनपुट डालने पर आपके मोबाइल पर OTP आएगा, जिससे आप UPI-PIN सेट कर पाएंगे।

क्या मैं ऐप में कई बैंक अकाउंट ऐड कर सकता हूं?
फिलहाल भीम ऐप पर सिर्फ एक ही बैंक अकाउंट जोड़ने का ऑप्शन है।

क्या मुझे भीम ऐप को अपनी बैंक अकाउंट डिटेल देनी होंगी?
रजिस्ट्रेशन के समय आपको डेबिट कार्ड डिटेल और मोबाइल नंबर बताना होगा। कार्ड नंबर से ही आपकी बैंक डिटेल सिस्टम को मिल जाएगी। इसे अलग से बताने की जरूरत नहीं।


इससे तकरीबन 31 bank जुड़े हुए है | इन बैंको के नाम इस प्रकार है –
Allahabad Bank, State Bank, Punjab National Bank, Andhra Bank, ICICI Bank, Axis Bank, Bank of India, Bank of Baroda, United Bank of India, Kotak Mahindra Bank, IDFC Bank, HDFC Bank, Union Bank of India, Syndicate Bank, IDBI Bank, Indian Bank, Bank of Maharashtra, Canara Bank, Central Bank of India, DCB Bank, Oriental Bank of Commerce, Vijaya Bank, South Indian Bank, Standard Chartered Bank, RBL Bank, Dena Bank, Federal Bank, Catholic Syrian Bank, Induslnd Bank, Karnataka Bank

    Source- Different Sites

    मैंगो आइसक्रीम Mango Ice Cream

    मैंगो आइसक्रीम  बनाने की आसान रेसिपी



    आवश्यक सामग्री (Ingredients):

    क्रीम – 3 कप (Cream)
    आम – 2 (बड़ा ) (Mango)
    वेनिला एक्सट्रेक्ट – 1 T spoon (Venila extract)
    चीनी – 3 कप (Sugar)


    विधि (How to Make Mango Ice Cream Recipe):

    मैंगो आइसक्रीम_Mango Ice Cream बनाने के लिये सबसे पहले रसीले आमों को अच्छी तरह से धो कर काटें और उनका गूदा एक बाउल में निकाल लें, अब मिक्सी में आम और चीनी मिलाकर पीस लीजिये.

    क्रीम को अछि तरह फैट लीजिये, फेटा हुआ क्रीम में आम का डाल कर अछि तरह मिलाये, अगर आपको चीनी कम लग रहा है थोड़ा चीनी डाल कर मिला सकते.


    उसके बाद वेनिला एक्सट्रेक्ट डाल कर मिलाये, अब आम के मिश्रण को एक कन्टेनर में डाल कर फ्रीज़ में रखे, अब मिश्रण आधा जमने के बाद फ्रीज़ से निकाल कर फिर से चम्मच से 1 मिनट फेट ले, मिश्रण को कन्टेनर में डाल कर फिर फ्रीज़ में रखे, इसी तरह 3 बार करने से आम आइसक्रीम और नरम बनेगा,आम के मिश्रण को जमाने वाले बर्तन में पलट लें और उसे फ्रीजर में 04-05 घंटे के लिये जमा दें।

    लीजिए, आपकी स्वादिष्ट मैंगो आइसक्रीम_Mango Ice Cream तैयार है। आइसक्रीम को बाउल में निकालें और मजे लेकर खाएं।