रविवार, 7 फ़रवरी 2016

पेट में बनने वाली गैस के पीछे हो सकती हैं खानपान के अलावा ये 8 वजहें

पेट में बनने वाली गैस के पीछे हो सकती हैं खानपान के अलावा ये 8 वजहें



तस्वीरों का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।


लाइफस्टाइल डेस्कः खाने-पीने की आदतों और जायके के आगे अक्सर हम उन चीजों को अवॉयड कर जाते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं जिनसे अपच, गैस, कब्ज और खट्टी डकार जैसी कई परेशानियां हो सकती हैं। ज्यादा नमक का इस्तेमाल, फैटी स्नैक्स, कोल्ड ड्रिंक्स जैसी चीजें पेट में बनने वाली गैस की वजह हो सकती हैं।
गैस बनाने वाले फूड्स
सबसे पहले तो इनके बारे में जानकारी होनी चाहिए कि किन चीजों को खाने से गैस की समस्या हो सकती है। इन्हें खाना अवॉयड करना चाहिए या एक लिमिटेड क्वांटिटी में खाना चाहिए। सेब, बीन्स, ब्रोकली, बंदगोभी, फूलगोभी, डेयरी प्रोडक्ट्स, प्याज ये सारी चीजें पेट में गैस बनने की वजह हो सकती हैं।
कोल्ड ड्रिंक्स करें अवॉयड
कार्बोनेटेड पानी और सोडा पीने से बॉडी में कॉर्बन डाइ ऑक्साइड बनती है जो गैस से उठने वाले दर्द की वजह हो सकती है। इसलिए इन्हें पीना अवॉयड करें खासतौर से एक घूंट में। इनकी जगह पर नॉर्मल पानी पिएं
फाइबर की ज्यादा मात्रा
साबुत अनाज भी गैस बनने की एक वजह हो सकते हैं। रिफाइंड फूड प्रोडक्ट्स की तुलना से फाइबर रिच फूड खाना 
डाइजेशन के लिए अच्छा होता है लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में इनका इस्तेमाल पेट में गैस बना सकती है।
खाने के बाद टहलना
खाने के बाद तुरंत बैठ जाना भी गैस बनने की वजह होता है इससे बचने के लिए खाने के बाद 10-15 मिनट वॉक जरूर 
करें। जिससे खाना आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है।
नमक की ज्यादा मात्रा
खाने में नमक की मात्रा का भी खास ख्याल रखें। नमक की ज्यादा मात्रा ब्लड प्रेशर और डिहाइड्रेशन बढ़ाने का काम करती है जिसके कारण गैस बनती है। नमक की जगह फ्लेवर्ड हर्ब्स का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर होता है। साथ ही डाइट से प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड को कटआउट कर दें।
आराम से खाना
खाने को अच्छे से चबाकर खाना फायदेमंद होता है इसमें कोई शक नहीं लेकिन धीरे-धीरे खाना नुकसानदेह भी हो सकता है। आराम से खाना खाते वक्त बाहर की हवा भी मुंह से होते हुए पेट में पहुंचती रहती है जो गैस बनाने का काम करती है।
फैटी फूड्स अवॉयड करें
फैटी फूड्स को डाइजेस्ट करने में बॉडी को एक्स्ट्रा एनर्जी की जरूरत होती है। धीरे-धीरे डाइजेस्ट होते फूड्स से अक्सर
 पेट में गैस बनने लगती है इसलिए लंच हो या डिनर ज्यादा से ज्यादा अनाज और प्रोटीन की मात्रा डाइट में शामिल करें।
गैस सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल
खाने बनाने वक्त उसमें जीरा, अजवायन और सौंफ का इस्तेमाल करें। इनसे पेट में ऐसे एसिड्स नहीं बनते जो गैस 
बनाने के लिए जिम्मेदार होते हैं।

NOTE-:हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है

झटपट चेहरा चमकाने के 23 घरेलू नुस्खे

झटपट चेहरा चमकाने के 23 घरेलू नुस्खे




चमकता चेहरा किसे अच्छा नहीं लगता है, लेकिन फिर भी अधिकतर लोग इस दुविधा में रहते हैं कि आखिर वे कम समय में कैसे अपना चेहरा चमका सकते हैं। वैसे तो परफेक्ट स्किन पाना बहुत आसान काम नहीं है। इसके लिए सही खान-पान के साथ ही त्वचा की उचित देखभाल भी जरूरी है, लेकिन आजकल अधिकतर लोग समय की कमी के कारण त्वचा पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते। इस वजह से स्किन डल हो जाती है। यदि आपके साथ भी यही समस्या है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे आसान घरेलू तरीके जिन्हें आप अपना लेंगे तो चेहरा चमकने लगेगा।
1. दो छोटे चम्मच बेसन में आधा छोटा चम्मच हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण में दस बूंद गुलाब जल व दस बूंद नींबू मिलाकर फेंटे। उसके बाद थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर पतला लेप बना लें। इस लेप को नहाने से पहले चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को धो लें। चेहरा चमकने लगेगा।
2. आंखों के नीचे काले घेरे हों तो रोजाना आंखों के आसपास कच्चे आलू के टुकड़े से हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ ही दिनों में काले घेरे दूर हो जाएंंगे।
3. एक चम्मच शहद लेकर उसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। 15-20 मिनट लगा रहने दें, फिर चेहरा धो लें। तैलीय त्वचा हो तो शहद में चार-पांच बूंद नींबू का रस डालकर लगाएं।
4. जौ का आटा, हल्दी और सरसों का तेल पानी में मिलाकर उबटन बना लें। रोजाना शरीर पर मालिश कर गर्म पानी से नहाएं। दूध में केसर मिलाकर पिएं।
5. अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। अखरोट खाने से और इसके तेल से मसाज करने पर चेहरे की कांति बढ़ती है।
6. संतरे का जूस पिएं। संतरे के छिलकों को सुखाकर पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं। यह काफी कारगर नुस्खा है।
7. मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगाने से रंगत निखरने लगती है।
8. दो चम्मच खीरे का रस, आधा चम्मच नींबू का रस और चुटकी भर हल्दी मिलाकर लगाएं।
9. चार चम्मच मुल्तानी मिट्टी, दो चम्मच शहद, दो चम्मच दही और एक नींबू का रस साथ मिलाकर त्वचा पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें।
10. रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गाजर का जूस पीने से रंगत निखरने लगती है।
11. नीम त्वचा की रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है। इसके उपयोग से पिंपल्स दूर हो जाते हैं। चार-पांच नीम की पत्तियों को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर थोड़ा पानी डालें और पीस लें। यह लेप चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।


12. केला चेहरे की झुर्रियां मिटाता है। यह त्वचा में कसाव लाता है। पका केला मैश कर चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें।
13. एक चम्मच शहद व एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। त्वचा निखर जाएगी।
14. जब भी बाहर जाएं तो सनस्क्रीन क्रीम या लोशन लगाएं। सूरज की कठोर किरणें त्वचा की रंगत को कम कर देती हैं।
15. ग्रीन टी एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। इसके नियमित सेवन से त्वचा के दाग-धब्बे दूर होते हैं।

16. खीरे का रस सांवलापन दूर करने में बहुत सहायक होता है। खीरे का रस निकालकर उसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट रहने दें। फिर चेहरा धो लें। चेहरा चमकने लगेगा।

17.रोज कम से कम आठ से दस गिलास पानी पीने से त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़तीं।

18.अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा को पूरी उम्र जवान बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए रोजाना अनार का जूस पीने से रंगत निखरती है।
19. खाने में दाल को जरूर शामिल करें। दाल में प्रोटीन होता है। इसे खाने से त्वचा चमकदार बनती है।

20. स्वस्थ शरीर और स्वस्थ त्वचा के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।

21. 1/2 चम्मच चिरौंजी को 2 चम्मच दूध में भिगो दें। कुछ घंटे बाद पीसकर पेस्ट बनाकर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। इस पैक को नियमित रूप से डेढ़ महीने लगाने पर रंग निखरने लगता है।

22. कच्चा दूध त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। थोड़ा कच्चा दूध लेकर उसे चेहरे पर मलें। सूख जाने पर उस पर खाने वाला नमक लगाकर धीरे-धीरे मसाज करें। इससे मृत त्वचा निकल जाएगी।

23. बेसन, हल्दी, नींबू, दही और गुलाब जल को मिलाकर लेप बनाकर चेहरे पर लगाएं। इस लेप को सप्ताह में एक बार लगाएं।



शनिवार, 6 फ़रवरी 2016

अनमोल वचन

अनमोल वचन






शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2016

विद्यालक्ष्मी एजुकेशनल लोन

सरकार ने की छात्रों के लिए विद्यालक्ष्मी एजुकेशनल लोन पोर्टल की घोषणा


गुरुवार को सरकार ने एक अहम् फैसला लिया, जिसके अंतर्गत देश के छात्रों को एजुकेशन लोन/ छात्र ऋण देने का सरल तरीका बनाया गया हैं|जिसके लिए एक नयी वेबसाइट vidyalakshmi.co.in लॉन्च की गई हैं | यह एक तरह का पोर्टल हैं |

स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए विद्या लक्ष्मी पोर्टल को इस स्वतंत्रता दिवस पर लाया गया| जिसके बारे में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया |
विद्या लक्ष्मी पोर्टल के जरिये छात्रो को आसानी से लोन मिल सकेगा, जिसके लिए इन्हें केवल एक फॉर्म भरना होगा | इस पोर्टल से 13 बैंक जुड़ी हैं, जिनकी 22 लोन स्कीम इस पोर्टल में शामिल की गई हैं |
विद्या लक्ष्मी पोर्टल के जरिये तीन आसान स्टेप से लोन मिल सकेगा, जो कि –

  1. पोर्टल में रजिस्टर करना |
  2. फॉर्म डाउनलोड कर उसे भरना |
  3. बैंक्स में अप्लाई करना |
विद्या लक्ष्मी पोर्टल के फायदे (Benefits of Vidya Lakshmi Portal ):
  • इसके अंतर्गत छात्रों को आसानी से लोन मिल सकेगा |
  • छात्रों को केवल एक फॉर्म ही भरना होगा | उन्हें लोन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा |
  • इस एक पोर्टल के जरिये छात्र 13 बैंक की 22 लोन प्रणाली से जुड़ सकेंगे और अपनी सौहलियत के मुताबिक लोन फाइल कर पाएंगे |
  • इस एक पोर्टल से विभिन्न बैंक के लोन के लिए अप्लाई करने हेतु केवल एक फॉर्म होगा, जो पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता हैं |
  • इस पोर्टल पर बैंक द्वारा जानकारी भी अपलोड की जायेगी, जिसके जरिये स्टूडेंट अपने लोन का स्टेटस जान पायेंगे | स्टूडेंट को लोन मिला हैं या नहीं, लोन के लिए कहाँ तक की कार्यवाही बैंक द्वारा की गई हैं ऐसी सभी जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर दी जायेगी |
  • इसके आलावा स्टूडेंट अपने सवाल भी पूछ सकते हैं, जिसके लिए वे ईमेल कर सकते हैं |
  • बैंक द्वारा इस पोर्टल पर लोन संबंधी जानकारी के साथ छात्रों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप की जानकारी भी अपलोड की जायेगी |
Name Of The Banks In Vidya Lakshmi Portal :
विद्या लक्ष्मी पोर्टल से जुड़ने वाली बैंक में अभी SBI, IDBI, BOI, यूनियन एवं केनरा बैंक के नाम सामने आये हैं | इसके आलावा अन्य बैंक के नाम कुछ समय में जारी किये जायेंगे |

यह पोर्टल वित्त मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग , मानव संसाधन विकास और इंडियन बैंक एसोसिएशन ( IBA) के मार्गदर्शन में NSDL e-gov द्वारा बनाया गया हैं |

विद्या लक्ष्मी पोर्टल (Vidya Lakshmi Portal) पहला पोर्टल हैं जिसमे छात्रों को एक ही जगह लोन एवं स्कॉलरशिप की जानकारी प्राप्त होगी | इसे खासतौर पर छात्रो को ध्यान में रखकर बनाया गया हैं | अपने एजुकेशन के लिए छात्रों को लोन की परेशानी के कारण कई बार पीछे हटना पड़ता हैं | उनकी इस परेशानी को कम करने के लिए विद्या लक्ष्मी पोर्टल बनाया गया हैं |
लोन के कारण छात्रों को अपने भविष्य के साथ समझौता ना करना पड़े, इस दिशा में सरकार की यह सोच काबिले तारीफ हैं | आज चुकाने से ज्यादा मिलने में परेशानी होती हैं| जिसके लिए दिन रात बैंक के चक्कर काटने पड़ते हैं, लेकिन अब विद्या लक्ष्मी पोर्टल के कारण एक ही जगह पर छात्रों को लोन एवं स्कॉलरशिप संबंधी सभी जानकारियाँ मिल सकेगी |
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपनी बजट स्पीच में ही इस तरह के पोर्टल के बारे में बात की थी| उनके अनुसार आने वाले समय में स्टूडेंट के लिए हर तरह की योजनाओ को एक पोर्टल से जोड़ दिया जायेगा |  इससे इस लोन एवं स्कॉलरशिप प्रणाली ने पारदर्शिता भी आएगी, साथ ही छात्रों को अपने सपने पुरे करने में सहयोग भी मिलेगा | इस विद्यालक्ष्मी पोर्टल को Pradhan Mantri Vidya Lakshmi Karyakram (PMVLK ) प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी कार्यक्रम योजना के अंतर्गत लाया गया हैं |
भारत सरकार देश को डिजिटलाइज करने के लिए आये दिन नयी योजनाओं एवं पोर्टल को लॉन्च कर रही हैं | यह सभी सुविधाएँ कार्यप्रणाली को सुचारू बनाने एवं देश की जनता की सुविधा के लिए लायी जा रही हैं |
साथ ही देश के हर एक शहर के साथ गाँव के छात्र भी सभी सुविधाओं का लाभ आसानी से ले सके एवम समय पर सभी जरुरी जानकारी प्राप्त कर सके | इस कारण विद्यालक्ष्मी पोर्टल से इस दिशा में पहली अहम् शुरुवात की गई हैं

बिल बनवाओ इनाम पाओ योजना

बिल बनवाओ इनाम पाओ योजना

Bill Banvao Inaam Pao Scheme hindi दिल्ली सरकार ने ग्राहकों को पक्के बिल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक योजना बिल बनवाओ इनाम पाओ योजना  का ऐलान किया जिसके लिए दिल्ली सरकार ने डिवेट बिल एप भी लॉन्च किया हैं .

बिल बनवाओ इनाम पाओ योजना

Bill Banvao Inaam Pao Scheme hindi

इस योजना का विमोचन दिल्ली के उप मुख्य मंत्री मनीष सिसोदिया ने किया . उन्होंने अपने भाषण में कहा इस योजना के पीछे दिल्ली का विकास ही अहम् उद्देश्य हैं . इस योजना के तहत वेट बिल से मिलने वाले टैक्स को डायरेक्ट वसूल किया जा सकेगा, साथ ही टैक्स की चोरी भी रुकेगी .
  • क्या हैं बिल बनवाओ इनाम पाओ योजना ?
दिल्ली सरकार ने बिल बनवाओ इनाम पाओ योजना 13 अक्टूबर 2015 को लागु की . योजना में दिल्ली की जनता को बिल बनवाने पर इनाम का प्रावधान हैं . इसके तहत उपभोक्ता को ख़रीदे गये सामान का पक्का बिल लेना होगा और उसे ट्रेड एंड टैक्स डिपार्टमेंट को मोबाइल के जरिये भेजना होगा . ऐसा करने पर लकी उपभोक्ता को खरीदारी की 3 गुना राशि तक की राशि इनाम के रूप में मिलेगी .
  • बिल बनवाओ इनाम पाओ योजना के तहत नियम :
  1. ग्राहक के द्वारा 100 रूपये से अधिक की खरीदारी करने पर बिल लेना होगा .
  2. उस बिल की पूरी जानकारी डीवेट एप के जरिये दर्ज करनी होगी .डिवेट एप जो कि एंड्राइड और विंडो बेस्ड मोबाइल पर काम करेगी .
  3. दिए गए भुगतान के बिल में दर्ज टिन नम्बर को इस डिवेट एप में डालना होगा, जिसके जरिये उपभोक्ता के बिलों की सारी जानकारी एक साथ एकत्र होगी और इसके आधार पर लकी ड्रा निकाले जायेंगे, जिसमे इनाम मिलेगा .
  4. इसमें उपभोक्ता 50 रूपये से लेकर 50 हजार रूपये तक के इनाम जीत सकता हैं .
  5. योजना के नियमानुसार उपभोक्ता को खरीदारी के सात दिन तक उस बिल का टीन नंबर दर्ज करवाना होगा .
  6. इस योजना में उपभोक्ता बिल का स्नेप शॉट व्हाट्स एप के जरिये भी दिए गये नंबर पर भेज सकता हैं .
  7. इमेज भेजने के बाद उपभोक्ता के मोबाइल पर SMS के जरिये एक यूनिक कोड भेजा जायेगा .
  8. बिल में टिन नंबर (डीलर रजिस्टर नंबर), ख़रीदे गये आइटम के नाम एवं टैक्स की पूरी जानकारी होनी चाहिए .
  9. लकी ड्रा कंप्यूटर के जरिये निकाले जायेंगे जो कि डिपार्टमेंट द्वारा भेजे गए यूनिक आई डी में से होंगे .
  10. जीतने वाले उपभोक्ता की सत्यता की जाँच होने के बाद इनाम की राशि उनके बैंक अकाउंट में भेजी जायेगी .
  11. यह इनाम प्रत्येक माह की 15 तारीख को घोषित होंगे .
  12. इस योजना के जरिये जितने बिलों की जानकारी विभाग को प्राप्त होगी, उसकी 1 % संख्या को इनाम प्राप्त होंगे . अर्थात जितने ज्यादा उपभोक्ता इस योजना से जुड़ेंगे उसके 1 प्रतिशत जनता को इनाम प्राप्त होगा .
  13. इस योजना के तहत एंबेसी बिल, वेहिकल खरीदी के बिल और पेट्रोल खरीदी के बिल शामिल नहीं किये गए हैं .
  14. फ़िलहाल यह योजना प्रायोगिक स्तर पर हैं .
  • बिल बनवाओ इनाम पाओ योजना के लाभ:
1 जागरूकता इस योजना के तहत आम जनता को बिल के प्रति जागरूक किया जायेगा जिससे वे बिल बनवाना अपना हक़ और कर्तव्य के रूप में समझ सके . साथ ही अपने इस कदम से राजस्व में वृद्धि करे जिससे विकास में आम जनता का सहयोग बढे .
2 वेट चोरी बंद होगी इस योजना के जरिये उपभोक्ता को पक्का बिल मिलेगा जिससे दुकान का टीन नंबर चेक होगा और अवैध रूप से कार्य करने वाले व्यापारी आसानी से पकड़े जा सकेंगे .
3 घटेगी महंगाई डायरेक्ट टैक्स जानकारी ट्रेड एंड टैक्स डिपार्टमेंट पहुँचने के कारण बीच में जो टैक्स गायब हो जाता था ,वह नहीं होगा . डारेक्ट टैक्स के कारण राजस्व में वृद्धि होगी जिससे सरकारी आय बढ़ेगी और महंगाई कम करने की स्थिती बनेगी .
4 डिवेट एप एंड्राइड और विंडो मोबाइल के इस ज़माने में ऐसे महत्वपूर्ण कार्य को तकनिकी से जोड़ना एक अच्छा फैसला हैं इससे उपभोक्ता बिना किसी झंझट के आसानी से योजना का हिस्सा बन सकता हैं और होने वाले सरकारी मुनाफे में एक अहम भूमिका अदा कर सकता हैं .

 बिल बनवाओ इनाम पाओ योजना फ़िलहाल एक प्रयोग के तौर पर लायी जा रही हैं जिसे आजमाने के बाद इसे पूरी तरह से लागू किया जायेगा . योजना का मुख्य उद्देश्य वेट टैक्स की होने वाली चौरी को रोकना और उपभोक्ता को पक्के बिल के लिए जागरूख करना हैं . दिल्ली सरकार ने इस कर्यवाही के साथ तकनिकी को जोड़कर इसे बहुत आसान बना दिया हैं .

दिल्ली सरकार ने दिल्ली में इवन ऑड रुल को लागू किया था और इसके बाद बिल बनवाओ इनाम पाओ योजना के तहत वो जनता को जागरूक करना चाहती हैं . अपने भाषण में मनीष सिसोदिया ने कहा इस योजना के जरिये जितना ज्यादा मुनाफा सरकार को होगा, सरकार उससे दिल्ली का विकास करेगी और महंगाई को कम करने का प्रयास करेगी .

बिल बनवाओ इनाम पाओ योजना से वेट टैक्स की चौरी की परेशानी कम होगी . अधिकतर उपभोक्ता छोटे  मोटे सामान अथवा होटल के बिल नहीं लेते वो यह नहीं समझते की वो इसके जरिये सरकार का नुकसान कर रहे हैं . उपभोक्ता तो टैक्स भरते हैं लेकिन वो सरकार तक नहीं पहुँचता ऐसे में इसका फायदा ये बिचौली व्यापारी उठाते हैं इस प्रकार की चौरी से बचने में दिल्ली सरकार की यह योजना काफी अच्छी समझ आ रही हैं लेकिन यह योजना लाभकारी तब ही बनेगी , जब उपभोक्ता अपनी खरीदारी एवम अन्य मनोरंजन के पक्के बिल दुकानदार से लेंगे और उन्हें ट्रेड एवम टैक्स डिपार्टमेंट में भेजेंगे . बिना जनता के सहयोग से यह योजना सफल नहीं हो सकेगी . दिल्ली की जनता को इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिये क्यूंकि यह योजना दिल्ली के फायदे के लिए ही कार्य करेगी .


अगर यह योजना सुचारू होती हैं और अनुमान के मुताबिक रिजल्ट देती हैं तो भारत सरकार को भी इस योजना की गंभीरता को समझना चाहिए और इसे दिल्ल के आलावा पुरे देश में भी लागू करना चाहिये . भ्रष्टाचार को रोकने के लिए यह बिल बनवाओ इनाम पाओ योजना एक अच्छी कोशिश हैं .




बुधवार, 3 फ़रवरी 2016

मेक इन इंडिया

क्या है मेक इन इंडिया





वर्तमान में मेक इन इंडिया (Make in India) सबसे बड़ा समसायिक (Current Affairs) विषय है। आइये जानें कि क्या है मेक इन इंडिया (Make in India – Gk in Hindi)


  • मेक इन इंडिया (Make in India) का उद्देश्य भारत को मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाना है।
  • मेक इन इंडिया (Make in India) के अन्तर्गत 125 करोड़ जनसंख्या वाले भारत को एक विनिर्माण केंद्र के रूप में बदलने तथा लोगों को रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करने के लिए, घरेलू और विदेशी दोनों ही निवेशकों को मूल रूप से एक अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने का वादा किया गया है।
  • मेक इन इंडिया (Make in India) से भारत के उद्योग-धंधों एक गंभीर व्‍यापक प्रभाव पड़ेगा।
  • मेक इन इंडिया (Make in India) का एक उद्देश्य नवाचार के लिए आवश्‍यक दो निहित तत्‍वों – नये मार्ग या अवसरों का दोहन और सही संतुलन रखने के लिए चुनौतियों का सामना करना भी हैं।
  • मेक इन इंडिया (Make in India) को आर्थिक विवेक, प्रशासनिक सुधार के न्‍यायसंगत मिश्रण के रूप में देखा जा सकता है।
मेक इन इंडिया (Make in India) के लक्ष्‍य

  • मध्‍यावधि की तुलना में विनिर्माण क्षेत्र में 12-14 प्रतिशत प्रतिवर्ष वृद्धि करना।
  • भारत के सकल घरेलू उत्‍पाद में विनिर्माण की हिस्‍सेदारी 2022 तक बढ़ाकर 16 से 25 प्रतिशत करना।
  • विनिर्माण क्षेत्र में 2022 तक 100 मिलियन अतिरिक्‍त रोजगार सृजित करना।
  • ग्रामीण प्रवासियों और शहरी गरीब लोगों में समग्र विकास के लिए समुचित कौशल का निर्माण करना।
  • घरेलू मूल्‍य संवर्द्धन और विनिर्माण में तकनीकी ज्ञान में वृद्धि करना।
  • भारतीय विनिर्माण क्षेत्र की वैश्विक प्रतिस्‍पर्धा में वृद्धि करना।
  • भारतीय विशेष रूप से पर्यावरण के संबंध में विकास की स्थिरता सुनिश्चित करना।
 




कहानी

किसी व्यक्ति की महानता उसके चरित्र और ज्ञान पर निर्भर करती हैं पहनावे पर नहीं




एक बार की बात है किसी गाँव में एक पंडित रहता था| वैसे तो पंडित जी को वेदों और शास्त्रों का बहुत ज्ञान था लेकिन वह बहुत ग़रीब थे| ना ही रहने के लिए अच्छा घर था और ना ही अच्छे भोजन के लिए पैसे|
एक छोटी सी झोपड़ी थी, उसी में रहते थे और भिक्षा माँगकर जो मिल जाता उसी से अपना जीवन यापन करते थे|एक बार वह पास के किसी गाँव में भिक्षा माँगने गये, उस समय उनके कपड़े बहुत गंदे थे और काफ़ी जगह से फट भी गये थे| जब उन्होने एक घर का दरवाजा खटखटाया तो सामने से एक व्यक्ति बाहर आया, उसने जब पंडित को फटे चिथड़े कपड़ों में देखा तो उसका मन घ्रणा से भर गया और उसने पंडित को धक्के मारकर घर से निकाल दिया, बोला- पता नहीं कहाँ से गंदा पागल चला आया है| पंडित दुखी मन से वापस चला आया, जब अपने घर वापस लौट रहा था तो किसी अमीर आदमी की नज़र पंडित के फटे कपड़ों पर पड़ी तो उसने दया दिखाई और पंडित को पहनने के लिए नये कपड़े दे दिए| अगले दिन पंडित फिर से उसी गाँव में उसी व्यक्ति के पास भिक्षा माँगने गया| व्यक्ति ने नये कपड़ों में पंडित को देखा और हाथ जोड़कर पंडित को अंदर बुलाया और बड़े आदर के साथ थाली में बहुत सारे व्यंजन खाने को दिए| पंडित जी ने एक भी टुकड़ा अपने मुँह में नहीं डाला और सारा खाना धीरे धीरे अपने कपड़ों पर डालने लगे और बोले- ले खा और खा| व्यक्ति ये सब बड़े आश्चर्य से देख रहा था, आख़िर उसने पूछ ही लिया कि- पंडित जी आप यह क्या कर रहे हैं सारा खाना अपने कपड़ों पर क्यूँ डाल रहे हैं| पंडित जी ने बहुत शानदार उत्तर दिया- क्यूंकी तुमने ये खाना मुझे नहीं बल्कि इन कपड़ों को दिया है इसीलिए मैं ये खाना इन कपड़ों को ही खिला रहा हूँ, कल जब में गंदे कपड़ों में तुम्हारे घर आया तो तुमने धक्के मारकर घर से निकाल दिया और आज तुमने मुझे साफ और नये कपड़ों में देखकर अच्छा खाना पेश किया| असल में तुमने ये खाना मुझे नहीं, इन कपड़ों को ही दिया है, वह व्यक्ति यह सुनकर बहुत दुखी हुआ|

मित्रों, किसी व्यक्ति की महानता उसके चरित्र और ज्ञान पर निर्भर करती हैं पहनावे पर नहीं| अच्छे कपड़े और गहने पहनने से इंसान महान नहीं बनता उसके लिए अच्छे कर्मों की ज़रूरत होती है| यही इस कहानी की प्रेरणा है|

सोमवार, 1 फ़रवरी 2016

जोक्स

ऑफिस की छुट्टि




माँ का फ़ोन आया "बेटा, इस मंगलवार को छुट्टी लेके घर आ जाना, कुछ जरूरी काम है."
"मम्मी, ऑफिस में बहुत काम है, बॉस छुट्टी नहीं देगा." आँखों से अंगारे बरसाते हुए रावण जैसे प्रतीत हो रहे बॉस की तरफ देखकर मैं जल्दी से फुसफुसाया.
"वो एक रिश्ता आया था तुम्हारे लिये, बड़ी सुंदर लड़की है, सोच रही थी कि एक बार तुम दोनों मिल लेेते तो..."
"अरे माँ, बस इतनी सी बात, तुम कहो और मैं ना आऊँ, ऐसा हो सकता है भला?" मन में फूट रहे लड्डूओं की आवाज छिपाते हुए मैंने जवाब दिया.
बॉस को किसी तरह टोपी पहनाकर, तत्काल कोटा में रिजर्वेशन कराने के बाद सोमवार की रात घर पर पहुँचा.
माँ ने कुछ ज्यादा बात नहीं की, बस खाना परोसा और दूसरे दिन जल्दी उठ जाने को कहा.
सुबह के 4 बजे तक तो नींद आँखों से कोसों दूर थी, फिर आँख लगी तो सुबह 7 बजे मोबाइल के अलार्म के साथ ही नींद खुली.
माँ ने चाय देते हुए कहा, "बाथरूम में कपड़े रखे है ,बदलकर आ जाओ."
बाथरूम में पुरानी टी-शर्ट और शॉर्ट्स देखकर दिमाग ठनका,
बाहर आके पूछा तो माँ ने मनोरम मुस्कान बिखेरते हुए कहा, "घर की सफाई का बोलती तो तू काम का बहाना बनाकर टाल देता, चल अब जल्दी से ये लंबा वाला झाड़ू उठा और दीवार के कोने साफ कर, बहुत जाले हो गये है ।

जोक्स :- वेलेंटाइन


वेलेंटाइन डे स्पेशल




1)वेलेन्टाईन डे आने वाला हे,
किसी के पास एक्सट्रा गर्लफ्रेन्ड हो तो दे सकते हे ।
इसका पुण्य भी भुखे को भोजन
और प्यासै को पानी देने के बराबर माना जाता हे.....


2)प्रेमिकाः तुम बिलकुल बदल गए हो, दिन भर सिर्फ अपने ऑफिस में लगे रहते हो,

आज वेलेंटाइंस डे है, सब मजे कर रहे है और तुम,,,, तुम्हे तो मेरी परवाह नही नही है।

प्रेमीः मेरी बात ध्यान से सुनो-प्यार करने वालो कभी किसी की परवाह नहीं करते ।

जोक्स

1)1000 का नोट
और
एक्स-रे की रिपोर्ट,
बन्दा भले ही उसके विषय में कुछ भी ना जानता हो,
पर हाथ में आते ही ऊँचा करके देखता जरूर है।
है न सच?

2)नया जादू.-
एक ग्लास मे ठंङा पानी लीजिये
और अपने बाजू मे बैठे हुए आदमी के सर पर डाल दीजिये……
वह आदमी तुरंत गरम हो जाएगा….

3)एक निग्रो मरने के बाद स्वर्ग गया..
परी: तुम कौन हो ?
निग्रो (परी को इम्प्रेस करने के लिए):
मैं TITANIC का हीरो हूं ,
परी : …
TITANIC डूबी थी
जली नही थी कल्ले … 😀 😛
4)बीबी को पैसे …
.
.
और
.
.
पाकिस्तान को सबूत ,
जितने भी दो , कम ही लगते है!!

5)संता अंग्रेजी सीख रहा था…
संता:
यार बंता… “I am going” का मतलब क्या होता है?
बंता: मैं जा रहा हूँ
संता:
अबे ऐसे कैसे जाएगा…
साला २० लोगो से पूछ चूका हूँ, सब चले जाने की बात करते हैं… जवाब बता का जा!!