बुधवार, 4 मई 2016

मटर पनीर के समोसे - Matar Paneer Samosa Recipe

मटर पनीर के समोसे - Matar Paneer Samosa Recipe

समोसा (Samosa) एक बहुत ही पॉपुलर इंडियन डिश है जो ज्यादातर सभी लोग का फेवरेट स्नैक्स होता है, आज हम आपसे नार्मल आलू के समोसे की स्टफिंग में हल्का सा ट्विस्ट देकर इसकी स्टफिंग को हम पनीर और फ्रोज़न मटर के साथ मटर पनीर के समोसे बनायेंगें। मटर पनीर के समोसे खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और एक नये स्वाद वाले होते है जिसे आप खट्टी और मीठी चटनी के साथ सर्व कर सकते है तो आईये आज हम भी घर पर मटर पनीर के समोसे (Matar Paneer Samosa) बनायेंगें।

आवश्यक सामग्री (Ingredients For Matar Paneer Samosa Recipe)-
आटा लगाने के लिए (For Dough)-
मैदा (Maida)-डेढ़ कप
अजवाईन (Carom Seeds)- चौथाई चम्मच
नमक (Salt)- स्वादानुसार
तेल (Oil)-2 चम्मच (मोयन के लिए)
भरावन के लिए (For Stuffling)-
पनीर (Paneer)- आधा कप (कद्दूकस कर लें)
फ्रोजेन मटर (Frozen Green Pea)- आधा कप (दरदरा पीस लें)
हरी मिर्च (Green Chilly)-1-2 (बारीक कटी हुई)
लाल मिर्च पाउडर (Red Chilly Powder)- 1 चम्मच
जीरा (Cumin Seed)- आधा चम्मच
धनियाँ पाउडर (Coriander Powder)- 1 चम्मच
अदरक (Ginger)-1 टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
गरम मसाला पाउडर (Garam Masala Powder)- चौथाई चम्मच
अमचूर पाउडर (Dry Mango Powder)-आधा चम्मच
हरा धनियाँ (Coriander Leaves)- 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
नमक (Salt)- स्वादानुसार
तेल (Oil)- समोसों को तलने के लिए
विधि (How To Make Matar Paneer Samosa)-
मटर पनीर के समोसे बनाने के लिए सबसे पहले हम समोसों के लिए आटा लगायेंगें, आटा लगाने के लिए मैदा को एक बड़े बर्तन में छानकर निकाल लें, अब छनी हुई मैदा में अजवाईन, मोयन के लिए तेल और स्वादानुसार नमक को डालकर मिक्स कर लें और थोड़े पानी की सहायता से कड़ा आटा लगाकर तैयार कर लें। अब समोसे के आटे को करीब 15 मिनट के ढककर रख दें। जब तक समोसे का आटा सेट होगा तब तक हम समोसे के लिए भरावन तैयार करेंगें।
भरावन बनायेंगें :-
भरावन बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर, पिसी हुई फ्रोजेन मटर, कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, धनियाँ पाउडर, गरम मसाला पाउडर, अमचूर पाउडर, कटा हुआ हरा धनियाँ, जीरा और नमक को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें, समोसे के लिए भरावन बनकर तैयार हो गयी है।
अब हम समोसे बनायेंगें:-
समोसे बनाने के लिए गूंथे हुए आटे से छोटी छोटी लोइयाँ बना लें, अब एक लोई को लेकर परोथन की सहायता से पूरी के आकार में थोड़ी मोटी पूरी बेल लें। अब बेली हुई पूरी को चाकू की सहायता से बीच में से दो भागों में काट लें, अब पूरी के एक भाग को कोन की तरह से तिकोना करते हुये मोड़ लें और तिकोना करते समय कोन के दोनों किनारों को थोड़ा पानी लगाकर चिपका लें। अब इस कोन में तिकोन में लगभग 2 चम्मच भरावन भरकर पीछे के किनारे में एक चुन्नट डाल दें और ऊपर के दोनों किनारों में थोड़ा पानी लगाकर किनारों को चिपका कर समोसे की शेप दे दें। इसी प्रकार से सभी लोई को बेलकर और भरावन भरकर सभी समोसों को बनाकर तैयार कर लें। अब सभी समोसे बनकर तैयार हो गये है, इसलिए अब हम समोसों को तलेंगें। समोसों को तलने के लिए एक कढ़ाही में तेल डालकर गरम करने के लिए गैस पर रखें, जब तेल अच्छी तरह से गरम हो जाये तब गरम तेल में 2-3 समोसे डालकर मीडियम आँच पर कलछी से पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल कर किचन पेपर पर निकाल लें, इसी तरह से बाकी बचे हुये सभी समोसों को भी तलकर तैयार कर लें। स्वादिष्ट और क्रिस्पी मटर पनीर के समोसे (Matar Paneer Samosa) बनकर तैयार हो गये है, गरमा गरम समोसों को खट्टी मीठी चटनी और गरमा गर्म चाय या कॉफ़ी के साथ सर्व करें।

केले के छिलके के पकोड़े - Kele ke Chilke ki Pakode

केले के छिलके के पकोड़े - Kele ke Chilke ki Pakode 

 

Ingredients
5-6 ताजे हरे केले के छिलके
1 बड़ा चम्मच चना दाल (3-4 घंटे पानी में भीगी हुई)
2 बड़े चम्मच चावल (3-4 घंटे पानी में भीगी हुई)
1 बड़ा प्याज़ (कटा हुआ )
5-6 लहसुन (छिले हुए)
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
तलने के लिए तेल
स्वादानुसार नमक
विधि
केले के छिल्को के धोकर को करीब 1-1 इंच के टुकडो में काट ले.
अब भीगे हुए चावल, दाल, प्याज़ और लहसुन को मिला के बारीक पेस्ट बना ले.
पिसे हुए पेस्ट में सारे मसाले और नमक मिला के गाढ़ा घोल बना ले.
एक कढाई में तेल गरम करे, तेल गरम हो जाने के बाद, केले के छिलके को घोल में डुबाये और तेल में डाल के सुनहरा होने तक तल ले. इसी तरह से सारे टुकड़े तल ले.
गरम गरम पकोड़े हरी चटनी के साथ परोसे.

नोट: केले में से छिलका निकालते समय थोडा मोटा छिलका निकलना चाहिए छिलके में केले का गूदा लगा रहना चाहिये.

राजस्थानी हांडवो – Rajasthani Handvo

राजस्थानी हांडवो – Rajasthani Handvo

 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Handvo Recipe

  • चावल - 1/2 कप
  • चना दाल - 1/2 कप
  • उरद दाल - 1/2 कप
  • दही - 1 कप
  • हरी मिर्च - 2-3
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • लौकी 1 कप कद्दूकस करी हुई
  • गाजर - 1/2 कप कद्दूकस करी हुई
  • पत्ता गोभी - 1/2 कप कद्दूकस करी हुई
  • नमक - स्वादानुसार (1 1/4 छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून
तड़के के लिये
  • तेल - 3 - 4 टेबल स्पून
  • राई के दाने - 1 छोटी चम्मच
  • जीरा - 1 छोटी चम्मच
  • हींग - 2 चुटकी
  • करी पत्ता - 10- 12 पत्ते
विधि - How to make Rajasthani Handvo Recipe

चावल और दालों को साफ करके धो कर 5-6 घंटे के लिये अलग अलग पानी में भिगो दीजिये.
 भीगने के बाद दाल, चावलों से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. चावलों को अदरक और हरी मिर्च के साथ हल्का मोटा पीस कर, एक बड़े बर्तन में निकाल लीजिये. दालें भी बारीक पीस कर उसी बर्तन में निकल लीजिये, दही को मथ कर दाल और चावल के मिश्रण के साथ अच्छी तरह से मिला दीजिये.
 मिश्रण को फरमेन्ट करने के लिये, बर्तन को ढककर किसी गरम स्थान पर, 10-12 घन्टे के लिये रख दीजिये.
 फरमेन्ट किये हुये मिश्रण में कद्दूकस की हुई सब्जियां और कटा हुआ आधा धनिया और स्वादानुसार नमक डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.            
एक नॉन स्टिक कढाई में तेल डालिए, तेल गरम हो जाने पर उसमे तडके की आधी राई, जीरा, हींग, करीपत्ता डालिए राई जीरा तड़क जाने के बाद हांडवो का मिश्रण कढाई में डालिए आंच धीमी कर दीजिये और कढाई को ढक दीजिये, और मिश्रण को पकने दीजिये
मिश्रण को हिलाना या चलाना नहीं है धीमी आंच में मिश्रण करीब 8-10 मिनट में पक जाता है पके हुए हांडवो को पलट दीजिये इसके लिए किसी दुसरे तवे का इस्तेमाल कर सकते है दूसरी तरफ से भी हांडवो को पका लीजिये. अन्दर से पका है या नहीं देखने के लिए एक चाकू की नोक को हांडवो में गड़ाइये, अगर वह नहीं चिपकता तो हांडवो पक गया है. गैस बन्द कर दीजिये.
तेल में बाची हुई आधी तडके की सामग्री पका के उसके ऊपर डालिये और हरा धनियां डालकर सजाइये. हांडवो तैयार है.
हांडवो को प्लेट में निकालिये और अपने मन पसन्द आकार में काट लीजिये. ऊपर से हरा धनियां डाल कर सजाइये. हांडवो (Handvo) को हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये. यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ हेल्दी भी है

रवा अप्पम - Instant Rava Appam Recipe - Rawa Appe - Semolina Appam Recipe

रवा अप्पम - Instant Rava Appam Recipe - Rawa Appe - Semolina Appam Recipe



रवा अप्पम रवा और हरी ताजा सब्जियों को मिलाकर, बहुत ही कम तेल से तुरत फुरत तैयार होने वाला नाश्ता है. स्वाद में इतना अच्छा कि इसे बच्चे भी बहुत पसंद करते हैं. हम इसे चटनी या टमाटर सॉंस के साथ बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sooji Veg Appam

  • रवा - ½ कप (100 ग्राम)
  • दही - ½ कप (फैंट कर लिया हुआ)
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • हरी मटर - ¼ कप
  • फूल गोभी - ¼ कप (बारीक कटी हुई)
  • हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक - ½ (छोटी चम्मच पेस्ट)
  • नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • सरसों के दाने - ¼ छोटी चम्मच
  • करी पत्ता - 7-8 ( काट कर लिए हुये)
  • बेकिंग सोडा - ¼ छोटी चम्मच

विधि - How to make Instant Rava Appam

रवा को बड़े प्याले में निकाल लीजिए अब दही डालकर मिला लीजिए. मिश्रण में बारीक कटी हुई फूल गोभी, मटर, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिए. बैटर अगर बहुत ज्यादा गाढा़ लगे तो उसमें थोडा़ सा पानी डाल कर मिला सकते हैं.
बैटर को 10 -15 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए ताकी रवा फूल कर तैयार हो जाए. फिर हम इससे अप्पम बनाएंगे.
बैटर बनकर तैयार है, अब सरसों के दाने भून कर डालिये, छोटी कढ़ाई में 1 चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में सरसों के दाने डाल दीजिए, दाने चटकने पर इसमें करी पत्ता डाल दीजिए, थोड़ा सा भून लीजिये और इस मसाले को बैटर में डाल कर मिला दीजिए. अब मिश्रण में बेकिंग सोडा डाल कर मिला दीजिए.

अप्पम मेकर को गरम कीजिए और इसके प्रत्येक खाने में थोडा़-थोडा़ तेल डालिये. चमचे से मिश्रण लीजिये और प्रत्येक खाने में थोडा़-थोडा़ डाल कर भरते जाएं. सभी खाने भर देने के बाद इसे 3 मिनिट के लिए ढककर, धीमी मीडियम आग पर, पकने दीजिए. नीचे से गोल्डन ब्राउन सिकने पर, इन्हें पलट दीजिए और फिर से ढककर 2 मिनिट पकने दीजिये. अप्पम को दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक पका लीजिए.
सिके हुये अप्पम को निकाल कर प्लेट में रखिये और सारे अप्पम इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
रवा अप्पम बनकर तैयार हैं, इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए. रवा अप्पम को आप हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी, टमैटो सॉस या अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
  • बैटर बहुत ज्यादा पतला नहीं हो और न बहुत ज्यादा गाढा़ हो.
  • अप्पम को सेकते समय गैस धीमी ही रखें. तेज आंच पर अप्पम जल जाएंगे
  • अप्पम में आप अपनी पसंद अनुसार कोई भी सब्जी डाल सकते हैं.
  • बेकिंग सोडा़ के बदले ईनो फ्रूट सॉल्ट भी उपयोग सकते हैं.
  • 20-22 अप्पम बनाने के लिये
    समय 25 मिनिट

Curd Rice Recipe-कर्ड राइस

Curd Rice Recipe- कर्ड राइस

यदि आपके अंदर व्यंजन बनाने को लेकर गजब की कल्पना शक्ति है और आप व्यंजन को उसके खूसबू से ही पहचान लेती हैं, तो मेरे ख्याल से आपको तरह-तरह के व्यंजन बनाने में हाथ आजमाना चाहिए। इसकी शुरूआत कर्ड राइस बनाकर कर सकते हैं।




व्यंजन का प्रकार (Cuisine Type): दक्षिण भारतीय व्यंजन
व्यंजन की किस्म (Dish Type): Veg (शाकाहारी)

कितने लोगों के लिए (Dish Made for): 4


सामग्री (Ingredient)

2 कप चावल, 2 कप दही, 2 कप पानी, 1 टी स्पून सरसों के दाने, 1 टीस्पनू चने की दाल, 5-6 करी पत्ते, 1 टी स्पून उड़द की दाल, 3-4 साबुत लाल मिर्च, 2 हरी मिर्च,1 टुकड़ा अदरक, 1 टे.स्पून तेल, नमक स्वादानुसार, थोड़ा सा हरा धनिया।


बनाने की विधि (Method)

चावल को उबाल लें। दही में पानी मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। जब तेल गरम हो जाये तो उसमे सरसों के दाने, करी पत्ता, चने की दाल, उड़द की दाल, साबुत लाल मिर्च, अदरक और हरी मिर्च डालकर चटकायें। अब इसमें दही में मिक्स किए हुए चावल डाल दें। 3-4 मिनट तक पका कर हरा धनिया डालकर सर्व करें। गरमागरम कर्ड राइस नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।

मदर्स डे

मदर्स डे

मां..ये शब्द अपने आप में संपूर्ण हैं.. कहते हैं ना..कोई औरत  तभी पूरी होती है जब वो मां बनती हैं। मां जिसके बिना हर कोई अधूरा है, बच्चा जब पैदा होता है, आखें भी नहीं खोलता है, तब से लेकर जिंदगी की अंतिम सांस तक केवल मां ही होती है जो बच्चे को समझती है। तभी तो मां का कहना कोई टाल नहीं सकता है, फिल्मों से लेकर विज्ञापन तक हर जगह मां सक्सेसफूल है, हां वक्त बदला है आज की मां मार्डन हो चुकी है लेकिन उसकी महानता और मर्यादा दोनों अपनी जगह आज भी कायम हैं। आधुनिकता का असर चारों ओर दिखता है, TV  पर कल की साड़ी के पल्लू में मुंह छुपाती मां आज जींस में दिखती हैं लेकिन  भावनाओं में आज भी कोई फर्क नहीं है, आज भी उसका पेट तब ही भरता है जब उसके बच्चे खाना खा चुके होते हैं, उसकी आंखो की नींद तभी पूरी होती है, जब उसके बच्चे सो जाते है, वो तभी खुश होती है जब उसके बच्चे मुस्कुराते हैं और उसकी आंखे तब ही नम होती है जब उसके बच्चे दुखी होते है। जिंदगी आज भाग रही है लोगो के पास अपने लिए ही समय नहीं है, हर चीज का विकल्प मार्केट में उपस्थित है, लेकिन शायद मां का कोई विकल्प हो ही नहीं सकता। आज युवा पीढ़ी तरक्की के लिए अपने मां-बाप से दूर हो जाती है, मीलों दूर वो अपनों को छोड़कर चले आते हैं लेकिन जब थक कर बिस्तर पर पहुंचते हैं तो मां का ही सहलाना उन्हें याद आता है, बाजार के खाने में मां का ही खाना खोजते हैं यहां तक अगर गलती से कुछ अच्छा मिल जाता है तो उनके मुंह से यही निकलता है ये तो मां के खाने जैसा है, कहने का मतलब ये ही कि हर चीज मां जैसी हो सकती है पर वो मां नहीं हो सकती। 8 मई को मां का दिवस है, आज तो मीडिया तंत्र इतना प्रबल है कि मार्केट में मां के गिफ्ट के नाम पर बहुत कुछ उपलब्द्ध है, कई जगह तो बहुत सारे ऑफर भी दिये जा रहे हैं, TV पर सेलिब्रेटीज को दिखाया जा रहा है कि वो इस दिन अपनी मां को क्या गिफ्ट दे रहे हैं, सभी जानते हैं कि मां के लिए हर बच्चा कुछ करना चाहता है, इसी का फायदा हमारे मार्केट वाले भी उठा रहे हैं। लेकिन आपको बता दें शायद दुनिया में मां ही ऐसी है जिसे बदले में कुछ नहीं चाहिए होता है, उसका प्यार निस्वार्थ होता है, तभी तो हर लड़का अपनी बीवी में अपनी मां को खोजता है, उसी तरह का समपर्ण और प्यार की तलाश करता है जो उसे उसकी मां से मिलता है। तो दोस्तों देर किस बात की है, अगर आप अपनी मां के पास है तो तुरंत उनके पास जाईये और अगर नहीं हैं तो तुरंत फोन पर नंबर घूमाइये और बोलिये .. मां तुम ने मुझे ये जीवन दिया इसके लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं, इसके बदले में मैं तु्म्हें कुछ नहीं दे सकता हूं लेकिन इतना वादा करता हूं कि तुम्हारे साथ जिंदगी का हर लम्हा जीऊंगा, तुम्हारे बुढ़ापे में तुम्हारी लाठी बनूंगा, आज का दिन भले ही तुम्हारा हो लेकिन गिफ्ट मैं तुमसे मांग रहा हूं कि तुम हमेशा मेरे साथ रहना, मुझे गलत-सही का रास्ता हमेशा तुम ही बताना, ताकि मैं जिंदगी की हर जंग जीत सकूं...आई लव यू मां... आई कांट  लिव विदाउट यू...हैप्पी मदर्स डे। 

मंगलवार, 3 मई 2016

दही वाली चटनी - Curd Chutney Recipe

दही वाली चटनी - Curd Chutney Recipe

 दही धनिया की चटनी या दही वाली चटनी खास पसंददीदा देशी चटनियों में से एक है. इसे मोमोज, तंदूरी पनीर टिक्का, आलू वेजेज, बिरयानी से लेकर दोसा, समोसा रोटी सब्जी चावल तक किसी के भी साथ परोस सकते हैं

 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tandoori Curd Chutney

  • धनिया- 100 ग्राम
  •  पोदीना - 2-3 टेबल स्पून
  • दही - 1/2 कप (100 ग्राम)
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2-3
  • अदरक पेस्ट - 1/2 छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच

विधि - How to make Dahiwali Pudina ki Chutney

हरे धनिये को मोटी डंडियां हटाकर अच्छी तरह धो लीजिये, और छलनी में रखकर पानी निकल जाने दीजिये, इसी तरह पोदीने की पत्तियां धोकर छलनी में रख दीजिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़ कर धो लीजिये.
हरे धनिये को मोटा मोटा काट लीजिये, हरी मिर्च के बड़े टुकड़े बना लीजिये. मिक्सर जार में हरा धनियां, पोदीना और हरी मिर्च डालिये, नमक, हींग और दही डाल दीजिये, जार को बन्द कीजिये और अच्छी बारीक चटनी पीस कर तैयार कर लीजिये.
चटनी को निकाल कर प्याले में रख लीजिये, दही वाली चटनी को फ्रिज में रखकर 5-6 दिन तक यूज कर सकते हैं.
  • एक प्याली चटनी के लिये
  • समय - 10 मिनिट

गुड़ का परांठा Gur Paratha - Jaggery Paratha

गुड़ का परांठा Gur Paratha - Jaggery Paratha

 कुनकुनी सर्दी में गुड़ गरमाहट भी देता है और ताकत भी. गुड़ के परांठे स्वादिष्ट होने के साथ साथ बहुत ही पौष्टिक होते हैं. गुड़ की स्टफिंग में बादाम पाउडर डालकर परांठे को और भी अधिक स्वादिष्ट गुड़ के परांठे (Jaggery Paratha) बच्चों को और आपको बहुत पसन्द आयेंगे.

 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gur Paratha

  • गेहूं का आटा - 2 कप
  • गुड़ - 3/4 कप (एक दम बारीक कटा हुआ)
  • बादाम - 20-25 पीसकर पाउडर बना लीजिये
  • घी - 2-3 टेबल स्पून
  • इलाइची - 4 छील कर, कूट कर पाउडर बना लीजिये
  • नमक - आधा छोटी चम्मच

विधि - How to make Jaggery Paratha

आटे को किसी बड़े डोंगे में निकाल लीजिये, आटे में नमक और 1 छोटी चम्मच घी डालकर मिला दीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये. गुथे आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा.
स्टफिंग तैयार कर लीजिये:
गुड़ में बादाम पाउडर और इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर कर लीजिये.
परांठे बनाइये: 
तवा गरम कीजिये, आटे से थोड़ा सा आटा एक छोटे अमरूद के बराबर तोड़ कर गोल लोई बनाकर पेड़ा बनाइये, सूखे आटे में लपेट कर 3-4 इंच के व्यास में परांठा बेल लीजिये, बेले गये परांठे के ऊपर थोड़ा सा घी लगाइये, अब 1 - 2 छोटी चम्मच स्टफिंग परांठे के बीच में रखिये और परांठे को चारों ओर से उठाकर स्टफिंग को बन्द कीजिये. अब उंगलियों से दबाकर स्ट्फिंग को चारों ओर एक जैसा फैलाते हुये परांठे को बढ़ाइये, अब इसे सूखे आटे में लपेट कर हल्का दबाव देते हुये गोल 5-6 इंच के व्यास में थोड़ा मोटा परांठा बेल कर तैयार कीजिये.
तवा गरम हो गया है, तवे पर परांठा डालिये और निचली सतह हल्की सी सिकने पर परांठा पलट दीजिये, दूसरी सतह पर हल्की चित्ती आने पर ऊपर की सतह पर थोड़ा सा घी डालकर, चारों ओर फैलाइये, परांठे को पलट दीजिये और दूसरी ओर भी घी डालकर चारों ओर फैलाइये. परांठे को दोनो ओर पलट पलट कर ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये. सिके परांठे को प्लेट पर रखी प्याली या बिछे फोइल के ऊपर रखिये, और सारे परांठे इसी तरह से सेक कर तैयार कर लीजिये.
बहुत ही स्वादिष्ट गुड़ के परांठे (Jaggery Paratha) तैयार हैं, गुड के परांठे बिस्किट की तरह से खाइये, दही के साथ खाइये और बच्चों को दूध के साथ खाने को दीजिये, और आप भी खाइये.
सुझाव:
परांठे में बहुत ज्यादा स्टफिंग न भरे परांठा फट सकता है, परांठे बेलते समय सावधानी से हल्का दबाव देते हुये बेलिये. परांठे को सेकते समय भी ध्यान रखें, परांठा फूलने पर चमचे से एकदम न दबायें, परांठे से भाप निकल कर आपके हाथ को जला सकती है, परांठे से गुड़ की चाशनी निकल कर तवे पर आ जायेगी. 
गुड़ की स्टफिंग में अपनी पसन्द के अनुसार, बादाम पाउडर की जगह, नारियल पाउडर, तिल को हल्का सा भून कर तिल का पाउडर बनाकर मिलाया जा सकता 

सोमवार, 2 मई 2016

आइस क्‍यूब से ऐसे बंद करें खुले रोमछिद्र

आइस क्‍यूब से ऐसे बंद करें खुले रोमछिद्र

 

आइस क्यूब थेरेपी का उपयोग कहीं भी और किसी भी मौसम में आप कर सकते हैं। और ये आपकी चेहरे में चमक लाएगी इसकी गारंटी हम देते हैं।

आइस क्यूब खुले हुए रोमछिद्रों को बंद करने में मदद करते हैं जिससे पसीना नहीं निकलता और धूल-कण भी त्‍वचा के अंदर नहीं जाते। इससे त्‍वचा रिफ्रेश होती है और चेहरे पर ग्लो आती है। इस थैरेपी से चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं। लेकिन एक बात का ध्यान रखें। बर्फ केवल एक ही जगह अप्लाई नहीं करें। बर्फ को पूरे चेहरे पर घुमाएं और गर्दन पर भी इस्तेमाल करें। मेकअप करने से 5 या 10 मिनट पहले अगर चेहरे या गर्दन पर आइस क्यूब लगाईं जाए तो मेकअप ज्यादा वक्त तक टिका रहता है।

 
 

थ्रेडिंग के वक्त

कई लोगों को थ्रेडिंग कराने के वक्त बहुत ज्यादा दर्द देता है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं तो आइस क्यूब थैरेपी का इस्तेमाल करें। इसके लिए थ्रेडिंग कराने से पहले आईब्रो के ऊपर और आंखों के आस-पास बर्फ घिसें। बर्फ घिसने के पंद्रह मिनट बाद आईब्रो सुखने दे। अब आप थ्रेडिंग करें। आपको पहले की तुलना में बहुत कम दर्द होगा। साथ ही अगर आपकी त्वचा थ्रेडिंग या वैक्स‍िंग कराने के बाद लाल पड़ जाती है तो उस त्वचा पर बर्फ घिसे।

रिंकल्स कम करे

चेहरे पर आइस क्यूब थैरेपी के इस्तेमाल से ब्लड-सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे चेहरे पर ग्लो आती है। जिससे कि चेहरे की मांसपेशियां और कोशिकाएं रिलेक्स और फ्रीज होती हैं जिससे रिंकल और बढ़ती उम्र के निशान कम करने में भी मददगार होता है। अधिक बेहतर रिजल्ट के लिए आप फ्रूट जूस को आइस क्यूब ट्रे में डालकर जमा लीजिए। अब इस फ्रूट जूस के क्यूब को चेहरे पर अप्लाई कीजिए।

डार्क सर्कल के लिए

डार्क सर्कल हटाने के लिए मार्केट में मिल रहे प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर के थक गए हैं और फिर भी ये डार्क सर्कल ठीक नहीं हो रहे हैं तो आज ही इन्हें बाय कहें और आइस क्यूब थैरेपी आजमायें। इसकी सबसे अच्छी बात है कि ये कारगर भी है और सेफ भी। डार्क सर्कल हटाने के बेहतर रिजल्ट के लिए आप खीरे के रस और गुलाब जल को आइस क्यूब ट्रे में डालकर जमा लें। इससे डार्क सर्कल की समस्या कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी।

मुंहासे दूर करें

गर्मी में पिंपल या मुंहासों की अधिक समस्या होती है। इसके लिए चेहरे पर लाल निशान आते ही उस पर बर्फ अप्लाई करें। मुंहासों में बेहतर रिजल्ट के लिए नीम या पुदीने की पत्त‍ियों को उबालकर उस पानी को आइस क्यूब ट्रे में डालकर जमा सकते हैं। इससे मुंहासे बढ़ेंगे नहीं और पहले के मुंहासों के दाग भी साफ हो जाएंगे। जिससे चेहरा साफ हो जाएगा।

Home Remedies For Fair Glowing Hands And Feet - घरेलू उपचार से हाथो और पैरो के कालेपन को दूर करें

घरेलू उपचार से हाथो और पैरो के कालेपन को दूर करें


सभी लोग खूबसूरत और दमकती त्वचा पाना चाहते है, और उसके लिए लाखो जतन करते है। परन्तु वह अपने हाथो और पैरो को नज़रअंदाज़ कर देते है। हमें हाथो पैरो की सफाई का ख्याल रखना चाहिए। त्वचा पर टैन पड़ने से बचाने के लिए सूरज की किरणों से बचना चाहिए। पर्यावरण के प्रभाव हार्मोन में असमानता तथा स्वास्थ्य सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या से त्वचा काली पड़ सकती है। बाजार में कई इस प्रकार के उत्पाद उपलब्ध हैं, जिससे त्वचा का कालापन दूर किया जा सकता है। परन्तु आप प्राकृतिक उपायों का प्रयोग करती हे, तो इससे आपकी त्वचा को कोई नुक्सान भी नहीं होगा और ये बहुत सस्ते भी होंगे। तो चलिए हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताते है। 
 

Best Tips For Fairer Hands And Feet

कच्चे दूध के प्रयोग से 

हाथो और पैरो को गोरा करने के लिए सबसे बेहतर नुस्खों में से एक है। इसका प्रयोग भी अधिक सरल है। कच्चा दूध ले कर उसे अपने हाथो पर मालिश करें या फिर प्रभावित हिस्से पर जो भी काला हे, वहां पर मालिश करें। अपने हाथो और पैरो को अच्छे से साफ़ करें, और नहाने से पहले दूध लगा ले। दूध त्वचा की रंगत को निखारता है। 

नीबू के प्रयोग से 

त्वचा की अशुद्धियों को दूर करने के लिए और इसे गोरी बनाने के लिए आप नीबू का इस्तेमाल भी कर सकते है। आप त्वचा की मृत कोशिकाओ को निकालने के लिए आप स्क्रब का प्रयोग कर सकते है। इसके लिए  आप नीबू पर थोड़ा नमक छिड़के और अपने हाथ और पैरो पर रगड़े, इससे त्वचा की मृत कोशिकाओ निकालने में मदद मिलती है। नीबू एक प्रकार का प्राकृतिक ब्लीच और क्लीन्जर का काम करता है। 
 

संतरे के छिलके और दूध का पैक 

संतरे के छिलकों को अच्छे से सुखाकर बारीक पीसकर इसका पाउडर बना ले। ध्यान रहे की छिलकों को सिर्फ छाव में ही सुखाया जाए ना की धुप में, इस पाउडर में थोड़ा सा दूध मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर ले और फिर उस पेस्ट  पैरो पर लगाए। इसके सूखने के बाद पानी धो ले। यह त्वचा का कालेपन और टैन को दूर करने के लिए स्क्रब का काम करती है।

बेसन और बादाम के प्रयोग से 

आप कुछ बादाम की गिरी ले कर उन्हें रात भर भिगो कर रखे। सुबह इन्हे छिलकर बारीक पीस ले। फिर इसमें एक चमम्च दूध, एक चमम्च बेसन तथा नीबू की कुछ बुँदे ले कर सबको अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार कर ले। फिर इस पेस्ट को अपने हाथो और पैरो पर लगाए। इसे सूखने तक छोड़ दे। इससे गोलाकर मुद्रा में मालिश करें। कुछ देर बाद इसे पानी से धो ले। यह पेस्ट आपके हाथो और पैरो की रंगत निखारेगा।  


चन्दन के प्रयोग से 

2 चमम्च चन्दन का पाउडर ले कर इसमें एक टमाटर, खीरे और नीबू के रस अच्छे से मिलाकर इनका पेस्ट तैयार कर ले। इसे अपने हाथो और पैरो पर लगाकर कम से कम 15 मिनट के लिए छोड़ दे। इसके बाद चेहरे को ताज़े पानी से धो ले। इसका रोज़ाना प्रयोग करने से आपकी रंगत में निखार आने लगेगा। 

शहद और नीबू के प्रयोग से 

1 चम्मच शहद, 1 चम्मच दूध का पाउडर और कुछ बुँदे नीबू के रस, आधे चम्मच बादाम का तेल ले कर। इन सबको अच्छी तरह से मिलाकर इनका पेस्ट बना ले। फिर इस पेस्ट को अपने हाथो और पैरो पर लगाए। 15 मिनट के लिए ऐसे छोड़ दे इसके बाद ठंडे पानी से धो ले। यह आपके हाथो और पैरो की रंगत को निखारता है।