शुक्रवार, 29 अप्रैल 2016

क्‍या गर्मियों में अंडे का सेवन करना चाहिए

क्‍या गर्मियों में अंडे का सेवन करना चाहिए या नहीं

कई बार आपने सलाह के तौर पर कहते सुना होगा कि गर्मियों में अंडे न ही खाओ तो बेहतर होगा। लेकिन अंडे के विज्ञापन में कहा जाता है कि संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे। ऐसे में किस बात को सही माना जाएं। इसके लिए जरूरी है कि एक्‍सपर्ट की राय ली जाएं।


अंडों के सेवन पर कई सालों से एक्‍सपर्ट और रिसर्चर काम करते आ रहे हैं और उनका मानना है कि नि:संदेह अंडे की तासीर गर्म होती है लेकिन इनके सेवन से गर्मियों के दिनों में शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुँचता है।

बल्कि शरीर में आवश्‍यक तत्‍वों की कमी की पूर्ति इनके सेवन से हो जाती है। अंडे में विटामिन ए, डी और अन्‍य पोषक तत्‍वों की भरमार होती है जो शरीर को हेल्‍दी बनाएं रखते हैं।
यह मात्र एक गलत धारणा है कि गर्मियों के दिनों में अंडों का सेवन नुकसान पहुँचाता है। अंडा, सम्‍पूर्ण भोजन होता है ठीक वैसे ही जैसे दूध। सच्‍चाई तो यह है कि अंडे के सेवन से शरीर को गर्मी से जूझने की शक्ति मिलती है और यह पाचन में भी आसान होता है। यह ऊर्जा के स्‍तर को बनाएं रखता है और थकान नहीं होने देता है।

Eggs


एक दिन में कितने अंडों का सेवन किया जा सकता है?

गर्मियों के दिनों में दो अंडों का सेवन पर्याप्‍त होता है। इससे ज्‍यादा नहीं खाना चाहिए। जो लोग शारीरिक परिश्रम जैसे- जिम जाना, कसरत, कुश्‍ती या पहलवानी करते हैं वो 6 अंडे भी खा सकते हैं। लेकिन आप उतने ही खाएं जितना आपका पेट हजम कर पाएं।

egg curry


उबला या ऑमलेट या करी

अंडे को कई रूपों में खाया जा सकता है। किसी को कच्‍चा अंडा ही दूध में फेंटकर पीना पसंद होता है तो कोई ऑमलेट खाता है। बच्‍चे अक्‍सर उबला हुआ खाना पसंद करते हैं। याद रखिए, फ्राई चीज, उबली हुई से हमेशा कमतर होती है। उबला हुआ अंडा, स्‍वाद में आलू की तरह लगता है और स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक भी होता है। इसलिए उसे ऐसे खाना ज्‍यादा अच्‍छा रहता है।

गुरुवार, 28 अप्रैल 2016

आटे के गोल गप्पे - Golgappa Puri Recipe / Pani Puri Recipe / Puchka gupchup Recipe

आटे के गोल गप्पे - Golgappa Puri Recipe / Pani Puri Recipe / Puchka gupchup Recipe

चटाखेदार मसाला पानी, उबले आलू मटर से भरे गोल गोल गोलगप्पे को देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है. इन्हें पानी पूरी, घुपचुप, पुचका और पुचकी भी कहा जाता है यह सूजी से भी बनाये जाते है और आटे से भी. आटे से बने गोलगप्पे सूजी गोलगप्पे (Suji Golgappa) की अपेक्षा वजन में एकदम हल्के होते हैं. फूले कुरकुरे गोलगप्पे बनाना कतई मुश्किल नहीं है. आप खुद बनाकर देखिये.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Golgappa Puri Recipe

  • आटा - 1 कप (150 ग्राम)
  • सूजी- 3 टेबल स्पून (30 ग्राम)
  • तेल - तलने के लिए

विधि - How to make how to make puri for golgappa or pani puri

आटे के गोल गप्पे बनाने के लिए, सबसे पहले आटे को गूंथ कर तैयार करें. इसके लिए एक बड़े प्याले में आटा निकाल लीजिए इसमें सूजी मिला लीजिये, और थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए पूरी के आटे से भी सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए.
गूंथे आटे को 30 मिनिट के लिए गीले कपड़े में लपेट कर रख दीजिए. 30 मिनिट बाद आटे से कपडा़ हटा दीजिए और हाथों पर तेल लगाकर आटे को अच्छे से मसल मसल कर चिकना कर लीजिए. आटे को 4-5 मिनिट तक मसलने पर यह अच्छे से चिकना हो जाएगा.
अब आटे को फिर से गीले कपड़े में लपेट कर के आधे घंटे के लिए रख दीजिए. आधा घंटा हो जाने पर कपडा़ हटा कर आटे को एकबार फिर से 3-4 मिनिट मसल कर चिकना कर लीजिए और फिर से आटे को गीले कपड़े में लपेट कर आधे घंटे के लिए रख दीजिए और उसके बाद फिर से इसे 4-5 मिनिट और मसल कर चिकना कर लीजिए.
गोल गप्पे बनाने के लिए आटा तैयार है, आटे में से छोटी-छोटी लोईयां तोड़ लीजिए. हाथ पर तेल लगाकर लोई को गोल करके हाथ से दबाते हुए चपटा कर लीजिए. इन लोइयों को ढक कर रख लीजिये.
दो सूती कपड़े लीजिए इन्हें गीला करके निचोड़ लीजिये, एक कपड़ा बिछा लीजिये इसके ऊपर गोलगप्पे बेल कर रखिये. एक लोई उठाइये, चकले पर रखिये और 2 इंच के व्यास में गोल बेल लीजिये. बेले हुये गोलगप्पे को कपड़े पर रखिये और दूसरे गीले कपड़े से ढककर रखें, एक एक करके सारी लोईयों को गोल बेल कर कपड़े पर ढकते हुये रखते जाइये. सारे गोल गप्पे बेल कर तैयार कर लीजिये.
पूरियों को 15-20 मिनिट कपड़े से ढकी रहने दीजिए इसके बाद इन्हें तलें.
कढा़ई में तेल गर्म होने के लिए गैस पर रख दीजिए. तेल के अच्छा गरम हो जाने पर इसमें जितनी पूरी एक बार में आ सकें डालते जाइये और कलछी से हल्का दबाव देते हुए इन्हें फुला लीजिए, गोल गप्पों को गोल्डन ब्राउन व क्रिस्प होने तक तल कर तैयार कर लीजिए.
तैयार गोल गप्पों को प्लेट के ऊपर रखी जाली वाली डलिया में निकाल कर रखते जायं और सारे गोल गप्पे इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये, पूरी से अतिरिक्त तेल निकल कर, डलिया के नीचे रखी प्लेट में आ जाता है.
गोल गप्पों के ठंडा हो जाने पर इन्हें  उबले आलू, मटर भरकर और स्वादिष्ट खटे मीठे पानी (How to make Pani for Golgappa) के साथ सर्व कीजिए.
सुझाव
गोल गप्पे के लिए आटा सख्त और एकदम चिकना गूंथा होना चाहिए.
गोल गप्पे को बेलते समय ध्यान रखें की वो एक समान रूप से बेले जाएं बीच में से पतला न हों और न ही किनारों से मोटे रहें अगर ऎसा होता है तो गोल गप्पे अच्छे से फूलते नहीं हैं.
गोल गप्पों को कलछी से दबाव देते हुए फुलाएं तो ये अच्छे से फूल कर तैयार होते हैं.
  • 60-70 गोल गप्पे बनाने के लिये
  • समय - 80 मिनिट

साबूदाने की खिचड़ी - Sabudana Khichdi

साबूदाने की खिचड़ी - Sabudana Khichdi 

साबूदाना खिचड़ी आम तौर पर व्रत उपवास में अधिक पसंद की जाती है. इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है. उबले आलू, मूंगफली के दरदरे कुटे दाने इसके स्वाद को और भी कई गुना कर देते है. हम साबूदाना की खिचड़ी सिर्फ व्रत में ही नहीं, कभी भी हल्का फुल्के नाश्ते के रूप में भी बना सकते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sago Khichdai

  • साबूदाना - 1 कप (150 ग्राम)
  • उबले आलू - 2 मीडियम आकार के
  • घी या रिफाइन्ड तेल- 2-3 छोटी चम्मच
  • जीरा - 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
  • काली मिर्च - 7-8 दरदरी कुटी हुई
  • मूंगफली के दाने - 1/2 कप भुने हुये छिले हुये
  • सैंदा नमक - 1 छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • नीबू - 1 छोटे आकार का
  • विधि - How to make non sticky sabudana khichdi
साबूदाने को अच्छी तरह धो लीजिये, और 1/2 कप पानी डालकर साबूदाने को ढककर 5-6 घंटे या रात भर के लिये भिगो कर रख दीजिये. साबूदाने को चम्मच से चला कर अलग अलग कर दीजिये.
खिचड़ी बनाने के लिये नानस्टिक कढ़ाई लीजिये, घी डालिये और गरम होने दीजिए. गरम घी में जीरा डालकर भूनिये, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च और काली मिर्च डाल दीजिये, मूंग फली के दाने डाल कर हल्का सा भून लीजिये, आलू डालकर मिलाइये, साबूदाने डालिये और सारी चीजों को मिलाइये.
खिचड़ी को ढककर 2-3 मिनिट धीमी आग पर पकाइये, खिचड़ी को खोलिये और अच्छी तरह चला दीजिये. फिर से खिचड़ी को ढककर 2 मिनिट पका लीजिये, और अच्छी तरह चलायें, और फिर ढककर पकायें, खिचड़ी को साबूदाने के ट्रान्सपेरेन्ट होने तक पका लीजिये. 7- 8 मिनिट में खिचड़ी पककर तैयार हो जाती है.
खिचड़ी में थोड़ा सा हरा धनियां और नीबू का रस डाल डालकर मिला दीजिये. साबूदाने की खिचड़ी बनकर तैयार है, खिचड़ी को प्लेट में निकाल लीजिये और हरा धनियां डालकर सजाइये, गरमा गरम साबूदाने की खिचड़ी को परोसिये और खाइये.
 
सुझाव:
  • काली मिर्च आपको न पसन्द हो तो बिना इसके खिचड़ी बना सकते हैं.
  • खिचड़ी को व्रत के लिये नहीं बना रहे हैं, तब सैधा नमक की जगह सामान्य नमक प्रयोग कीजिये. इसके अतिरिक्त इसे हरीमिर्च या लाल मिर्च व बारीक कटी हुई शिमला मिर्च वगैरह मिला कर बनाईये, आपको बहुत पसंद आयेगी.

  • 2-4 सदस्यों के लिये
  • समय - 15 मिनिट

वेज मन्चूरियन - Vegetable Manchurian

वेज मन्चूरियन - Vegetable Manchurian Recipe

 वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian) आज की बहुत पसंद की जाने वाली रेसीपी में से एक है. वेज मन्चूरियन लगभग मिक्स वेज कोफ्ते के लिये बानाई गये कोफ्ते की तरह ही बनाया जाते है, लेकिन वेज मन्चूरियनके लिये जो सास बनाया जाता है, उसमें सोया सास, टमाटर सास, विनेगर और अजीनोमोटो प्रयोग  किया जाता है, जिससे इसका स्वाद एकदम अलग होता है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Manchurian

मन्चूरियन बाल -Ingredients for Veg Manchurian Balls
  • बन्द गोभी - 2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • गाजर - 1 कप (कद्दूकस की हुई)
  • शिमला मिर्च - 1 कद्दूकस की हुई
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • काली मिर्च - 2 पिंच
  • कार्न फ्लोर - 4-5 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 छोटी चम्मच
  • अजीनोमोटो - 2 पिंच (आप्शनल)
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • तेल - मन्चूरियन बाल तलने के लिये
मन्चूरियन सास  - Ingredients for Manchurian Sauce
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च -1- 2 (बारीक कटी हुई)
  • कार्न फ्लोर 2-3 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 टेबल स्पून
  • टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
  • चिल्ली सास - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
  • वेजिटेबल स्टाक - 1 कप
  • चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
  • अजीनोमोटो - 2 पिंच
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • विनेगर - 1 छोटी चम्मच
  • हरा धनियाँ - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • विधि - How to make Veg Manchurian

    कद्दूकस की हुई सब्जियों (grated vegetables) को हल्का सा उबालिये -  किसी बर्तन में 1 कप पानी डाल कर उबलने के लिये रख दीजीये. सब्जियों को उबलते पानी में डालिये और 3 मिनिट ढककर उबाल लीजिये, सब्जियां एकदम नरम न हों. सब्जियों के ठंडा होने पर उन्हैं छान लीजिये और दबा कर सब्जियों से निकले पानी यानी कि वेजिटेबल स्टाक निकाल कर अलग रख दीजिये, इस वेजीटेबल स्टाक को हम मन्चूरियन सास बनाने के लिये प्रयोग में लायेंगे और सब्जियों से मन्चूरियन बाल बना लेंगे.
    हल्की उबाली हुई सब्जियों में कटे हरी मिर्च, काली मिर्च, कार्न फ्लोर, सोया सास, अजीनोमोटो, हरा धनियां और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाइये. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकाल कर छोटे छोटे गोले (एक छोटे नीबू के बराबर) बना कर किसी प्लेट में रख लीजिये.
    कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में एक मन्चूरियन बाल तलने के लिये डालिये, यदि यह बाल फट कर तेल में बिखर रहा हो तब मिश्रण में 1-2 टेबल स्पून कार्न फ्लोर और डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और मि़श्रण से छोटे छोटे बाल बना कर तैयार कर लीजिये. 5-6 मन्चूरियन बाल गरम तेल में डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारे मन्चूरियन बाल इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. मन्चूरियन बाल तैयार है, अब हम इनके लिये मन्चूरियन सास बनायेंगे.
  • सास बनाइये: - How to make Sauce for Veg Manchurian
    कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने पर अदरक, हरी मिर्च डालिये, थोड़ा सा भूनिये, भुने मसाले में सोया सास, टमाटो सास, मसाले को हल्का सा भूनिये.
    कार्न स्टार्च को वेजिटेबल स्टाक में गुठलियां खतम होने तक घोलिये, घोल को मसाले में डालिये, उबाल आने पर, चिल्ली सास, चीनी, नमक, विनेगर और अजीनोमोटो डाल दीजिये. हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये, मन्चूरियन तरी में उबाल आने के बाद, तरी को धीमी आग पर 2 मिनिट तक पकने दीजिये. तरी में मन्चूरियन बाल डालिये और 1 - 2 मिनिट तक पका लीजिये.
    इन्डो चाइनीज वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian - Indian Chinese Dish) तैयार हैं, गरम गरमवेज मन्चूरियन परोसिये और खाइये.
    वेज मन्चूरियन में आप प्याज और लहसन का स्वाद चाहते हैं तब 1 प्याज और 5-6 लहसन की कली को छील कर बारीक काट लीजिये, और तेल गरम करके सबसे पहले बारीक कटे प्याज और लहसन डालिये, प्याज को पारदर्शक होने भून लीजिये, अदरक, हरी मिर्च सभी मसाले उपरोक्त तरीके से डालकर वेज मंचूरियन बना लीजिये.
    सुझाव: एसा  कहा जाता है कि अजीनो मोटो गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिये हानिकारक है.

चीज़ नॉन - Cheese Naan recipes

चीज़ नॉन - Cheese Naan recipes - How to Make Cheese Stuffed Naan on Tawa

हम सबकी पसंददीदा बटर नान और इसके अन्दर भरा मुलायम पिघला चीज, बाहर से चकत्तेदार कुरकुरी और अन्दर से एकदम सॉफ्ट सॉफ्ट. चाहे इसे तन्दूर में बनाईये, चाहे ओवन में या फिर चाहे तवे पर. इसे दम आलू, पनीर बटर मसाला या किसी भी ग्रेवी वाली सब्जी के साथ परोसिये, सभी को बेहद पसंद आयेगा.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cheese Naan

  • मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
  • दही - ¼ कप
  • घी - 2-3 टेबल स्पून
  • मोजेरीला चीज - 100 ग्राम
  • हरा धनिया - 3-4 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 1/3 छोटी चम्मच
  • नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • तेल - 2 टेबल स्पून

विधि - How to Make Cheese Stuffed Naan ?

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकालिये. मैदा के बीच में हाथ से थोडी जगह बना लीजिये. इस बनी हुई जगह में दही, चीनी, बेकिंग सोडा, नमक और तेल डाल कर हाथ से मल कर सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये, अब मिश्रण को मैदा में मिलाते हुये, गुनगुने पानी की सहायता से मैदा को अच्छी तरह मसल मसल कर नरम आटा गूंथिये. आटे को 2 -4 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा फूल कर तैयार हो जाता है.
चीज़ को कद्दूकस कर लीजिए और इसमें थोडा़ सा हरा धनिया डालकर मिक्स कर लीजिए.
आटा तैयार होने के बाद थोड़ा सा मसल कर सही कर लीजिये. आटे को चार बराबर भागों में बांट लीजिए. एक भाग उठाएं और उसे गोल करते हुए सूखे आटे में लपेट कर, चकले पर रख कर, 3-4 इंच के व्यास में बेल कर, इसके ऊपर 2-3 चम्मच चीज़ की स्टफिंग रख दीजिए और बेल हुये नान को चारों तरफ से उठाकर बन्द कीजिये. इस स्टफिंग भरी लोई को थोड़ा सा सूखा मैदा लगाकर हाथ और उंगलियों की सहायता से थोड़ा सा बड़ा लीजिये और अब बेलन की सहायता से हल्के दबाब देते हुये गोल या ओवल आकार में मोटा नान बेल कर तैयार कर लीजिए.
नॉन को ओवन या तवे दोनों पर बना सकते हैं. ओवन में नॉन बनाने के लिए ट्रे लीजिए इसे घी लगाकर चिकना कर लीजिए और बेल हुए नॉन को ट्रे में रख दीजिए और नॉन के ऊपर भी थोड़ा पानी लगा दीजिये, और नॉन के ऊपर थोड़ी सी कलौंजी या जीरा डाल दीजिये.
ओवन को 250 डि से. पर प्रीहीट कर लीजिए. नॉन की ट्रे को ऊपर की रैक में रख दीजिए और 250 डिग्री सेंटीग्रेट पर 5 मिनिट के लिए सैट कर लीजिए. बीच -बीच में नॉन को चैक भी करते रहें.
5 मिनिट बाद नॉन को बाहर निकाल कर चैक कीजिए. नॉन ऊपर से अच्छे से सिक गए हैं इन्हें पलट कर नीचे की ओर से भी 2 मिनिट के लिए और ओवन में बेक होने के लिए रख दीजिए. 2 मिनिट बाद नॉन को चैक कीजिए. नॉन दोनो ओर से सिक कर तैयार हैं. इनके ऊपर घी लगाकर रख दीजिए. ओवन में नॉन बनकर तैयार हैं. (ओवन में समय आपने ओवन के हिसाब से कम या ज्यादा लग सकता है.)
नॉन तवे पर बनाने के लिए : लोई को उसी तरह से बेलकर भर कर नॉन बना लीजिए बेले हुये नान के ऊपर की ओर थोड़ा सा पानी चारों ओर फैला दीजिये, नान को हाथ में उठाइये और पानी वाली सतह को तवे की ओर करते हुये नान को गरम तवे पर डालिये, नान के तवे पर सिकने पर नान के ऊपर बबल दिखाई देंगे, ऊपर की सतह हल्की सी डार्क होने पर यानि कि निचली सतह सिकने पर तवे के हैन्डल को पकड़िये, गैस फ्लेम पर तवे को उलटा करते हुये रखिये, चारों और चित्ती आने तक नॉन को सेकिये, तवे को वापस सीधा करके गैस पर रखिये, और कलछी की सहायता से नान को तवे से निकाल लीजिये, घी लगाकर प्लेट में रखिये, और दूसरा नॉन भी इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये. 
चीज़ नॉन बनकर तैयार है. नॉन को आप तवे और ओवन दोनों पर ही आसानी से बना सकते हैं. इसे आप तंदूर पर भी बना सकते हैं. चीज़ नॉन को आप चटनी, सब्जी, अचार या अपनी मनपसंद ग्रेवी वाली सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.
  • 2-3 सदस्यों के लिये
  • समय - 50 मिनिट

शिमला मिर्च आलू सब्जी - Aloo Capsicum recipe

शिमला मिर्च आलू सब्जी - Aloo Capsicum recipe

शिमला मिर्च और आलू की सब्जी बहुत कम इन्ग्रेडिएन्ट्स से मिला कर बनाई तुरत फुरत बन जाने वाली सब्जी है. इसे हम आलू के साथ हरी केप्शिकम मिर्च या पीली लाल केप्शिकम से बना कर परांठे, फुलके, नान के साथ परोस सकते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Simla Mirch Aur Aloo Indian

  • आलू - 4 (250 ग्राम)
  • शिमला मिर्च - 2 (250 ग्राम)
  • टमाटर - 1
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनिया 2-3 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च - 1 -2
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • लाल मिर्च - 1/4 -1/2 छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Potato Capsicum Recipe

हरी मिर्च धोइये और बारीक काट लीजिये और अदरक को छीलिये, धोइये और पतले लम्बे टुकड़ों में काट लीजिए.
शिमला मिर्च और आलू धोइये, आलू छीलकर, एक आलू के आठ टुकड़े करते हुए काट कर तैयार कर लीजिए.
पैन में तेल डालकर गरम कीजिए, तेल गरम होने पर जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए. अब आलू डाल कर मिलाइये. बर्तन को ढककर के आलू को 5 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए.जब तक आलू नर्म हों,  तब तक शिमला मिर्च के बीज और डंठल हटा कर थोड़े से बड़े टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए
आलू को चैक करके अच्छे से चला दीजिए, आवश्यकता हो तो 1-2 टेबल स्पून पानी डाल सकते हैं, और फिर से ढककर के 2-3 मिनिट पका लीजिए. अब आलू में शिमला मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर और बारीक कटा हुआ अदरक डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलाइये, और ढककर 3-4 मिनिट पकाएं.
सब्जी को थोड़ी-थोडी़ देर में चलाते और चैक करते रहें.
हरा धनिया और टमाटर को भी बारीक-बारीक काट कर तैयार कर लीजिए. आलू के नरम होने पर सब्जी में कटे हुए टमाटर और थोडा़ सा हरा धनिया डाल कर मिला दीजिए और फिर से सब्जी को 1-2 मिनिट ढककर के धीमी आंच पर पका लीजिए.
सब्जी बनकर के तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए. सब्जी में ऊपर से हरा धनिया डाल कर सजाइये. शिमला मिर्च आलू की गरमा गरम सब्जी परांठे, नान या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
  • 3-4 सदस्यों के लिए
  • समय - 20 मिनिट

एगलैस बादाम केक - Eggless Almond Cake Recipe

एगलैस बादाम केक - Eggless Almond Cake Recipe

साबुत बादाम को छिलका सहित पीसकर बनाया गया एगलैस बादाम केक बच्चों और बड़ो सभी को बहुत पसन्द आता ही है, बनाने में भी बहुत आसान है

आवश्यक सामग्री - Ingredients for eggless almond cake oven

  • बादाम पाउडर - 1 कप (120 ग्राम)
  • मैदा - 1 कप (120 ग्राम)
  • दूध - 1 कप
  • चीनी पाउडर - 1/2 कप (75 ग्राम)
  • मक्खन - 1/2 कप (100 ग्राम)
  • कंडेंस मिल्क - 1/2 कप (200 ग्राम)
  • बादाम - 15 - 20
  • छोटी इलायची - 6 -7
  • बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
  • इंस्टेंट कॉफी पाउडर - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Eggless Almond Cake Recipe

एक बडे़ प्याले में पिघला हुआ मक्खन और चीनी का बूरा डालकर अच्छी तरह मिक्स करते हुये फैंटिये, मक्खन और चीनी फ्लपी होने पर इसमें कन्डेंस मिल्क डालकर, एक बार फिए अच्छी तरह से फैंट लीजिए.
दूसरे प्याले में मैदा, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर डालकर छानकर ले लीजिए, पिसे हुए बादाम और इलायची पाउडर डालकर मिला लीजिए (इलायची पाउडर की जगह आप इसमें वनीला एसेंस भी डाल सकते हैं).
इन्सटेंट कॉफी पाउडर में एक या दो चम्मच दूध डालकर कॉफी को घुलने तक मिक्स कर लीजिए और इसे मक्खन व चीनी के बैटर में डाल कर मिला दीजिए.
केक को बेक करने के लिए ओवन को 180 डि. से. पर प्रीहीट कर लीजिए
केक पैन तैयार कर लीजिए, 7 इंच लम्बा सिलिकॉन का हार्टशेप केक पैन लीजिए और इसे बटर लगा कर चिकना कर लीजिए, पैन को आप आलिव आयल से भी चिकना कर सकते हैं.
पतले मिश्रण में सूखे हुए मिश्रण को डाल दीजिए और थोडा़ थोड़ा दूध डाल कर मिलाते रहिए. मिश्रण को बहुत ज्यादा गाढा़ और बहुत ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए. अच्छी कंसीस्टेंसी में इसका घोल बनाकर तैयार कर लीजिए. तैयार बैटर को केक पैन में डाल दीजिए, पैन को खटखटा दीजिए ताकी बैटर उच्छी तरह से सैट हो सके. साबुत बादाम को इसके ऊपर सजाकर लगा दिजिए.
केक को बेक करने के लिए, जाली स्टेन्ड पर ओवन में रख दीजिए. माइक्रोवेव को कोन्वेक्शन मोड पर 180 डिग्री से. पर 20 मिनिट के लिए सैट कर दीजिए, और केक को चैक कीजिये, केक को ऊपर से अच्छा ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये. केक ऊपर से अच्छा ब्राउन दिख रहा है, केक के अन्दर चाकू गढ़ा कर देखा जा सकता है, चाकू से केक मिश्रण नहीं चिपकता है तो केक बेक होकर तैयार है. अगर चाकू से मिश्रण चिपक कर आ रहा है, तब केक को फिर से 160 डिग्री से. पर ही केक के पूरी तरह बेक होने तक बेक कर लीजिये. बादाम केक 40-50 मिनिट में बेक होकर तैयार हो जाता है.
केक को थोडा़ सा ठंडा होने दीजिए. ठंडा होने परे केक को कंटेनर से निकाल लीजिए. बहुत ही सॉंफ्ट और स्पंजी केक बनकर तैयार है, बादाम केक को फ्रिज में रखकर 15 से 20 दिन तक खाया जा सकता है.
सुझाव :
  • अलग-अलग ओवन में केक को बेक होने में अलग-अलग समय लगता है.
  • केक को अपनी पसन्द के अनुसार किसी भी बर्तन और किसी भी शेप में बनाया जा सकता है.
  • बादाम पाउडर बनाने के लिये सूखे बादाम मिक्स/ ग्राइंडर में पीस लें.

मथुरा के पेड़े – Mathura Peda Recipe – Mathura ke Pede

मथुरा के पेड़े – Mathura ke Pede


मथुरा के पेड़े (mathura ka peda) से अच्छे और स्वादिष्ट पेड़े दुनियां भर में कहीं भी नहीं मिलते. आप यदि पारम्परिक मथुरा जी के पेड़े (Mathura ke Pede) का एक टुकड़ा भी चखते हैं तो कम से कम चार पेड़े से कम खाकर तो रह ही नहीं पायेंगे. आईये आज मथुरा जी के पेड़े (Mathura Peda Recipe) बनाते हैं
पारम्परिक मथुरा जी के पेड़े (mathura Ke Pedhe) गाय के दूध से बनाये जाते थे लेकिन आजकल गाय का दूध के बजाय भैंस का दूध से भी बनाये जाते हैं.  इसे बनाने के लिये मावा और तगार का उपयोग होता है,  मावा और तगार(दाने दार बूरा) आप बाजार से ला सकते हैं यदि बाजार में न मिले तो घर में भी मावा बना सकते हैं यदि आप बाजार से मावा ला रहे हैं तो दानेदार मावा लेकर आयें.
मथुरा जी के पेड़े  (Mathura Peda) बनाते समय मावा को अधिक से अधिक भूना जाता है.  मावा को जितना अधिक भूनेंगे बने हुये पेड़ों की शेल्फ लाइफ उतनी ही अधिक होगी.  मावा भूनते समय बीच बीच में थोड़ा थोड़ा दूध या घी डालते रहते हैं जिससे इसे अधिक भूनना आसान हो जाता है. भूनते समय मावा जलता नहीं और मावा का कलर हल्का ब्राउन हो जाता है.   तो आइये बनाना शुरू करते हैं मथुरा के पेड़े.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mathura Peda

  • खोया या मावा - 500 ग्राम ( 2 1/2 कप)
  • तगार (बूरा) - 500 ( 2 1/2 कप)
  • घी - 3 - 4 टेबल स्पून या आधा कप दूध
  • छोटी इलाइची - 8-10(छील कर कूट लीजिये)

विधि - How to prepare Mathura Pedha

किसी भारी तले की कढ़ाई में मावा डाल कर भूनिये, मावा को भूनते समय हर समय कलछी से चलाते हुये भूनिये मावा कढ़ाई में लगना नहीं चाहिये, जब मावा भुनते भुनते रंग बदलने लग जाय तब उसमें थोड़ा थोड़ा सा घी या दूध मिलाते रहिये और चला चला कर तब तक भूनिये जब तक कि वह ब्राउन कलर का न हो जाय.
मावा को ठंडा होने दीजिये, मावा ठंडा हो जाय तब उसमें 400 ग्राम ( 2 कप ) बूरा डाल कर अच्छी तरह मिलाइये,  कुटी इलाइची भी इस मिश्रण में मिला दीजिये.  पेड़े बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
बचा हुआ 100 ग्राम (आधा कप) बूरा एक प्लेट में रखिये.  मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण एक छोटे नीबू के बराबर निकालिये और हाथ में लेकर गोल  करके, हाथ से दबा कर, पेड़े का आकार दीजिये,  पेड़े को प्लेट में रखे हुये बूरे में लपेटिये और अपने दोंनो हाथों की हथेलियों से पेड़े को हल्का सा दबाकर प्लेट में लगा दीजिये, बने हुये पेड़े को थाली या ट्रे में लगाइये, एक एक करके सारे पेड़े इसी तरह तैयार करके थाली में लगाते जाइये.  देखिये क्या लाजबाव मथुरा के पेड़े  (Mathura Peda)  तैयार हैं.
ये मथुरा के पेड़े  (Mathura Peda) अब आप खा सकते हैं, बचे हुये पेड़े को 2-3  घंटे के लिये खुले पंखे की हवा में छोड़ दीजिये, ये थोड़े खुश्क हो जायेंगे.  अब आप इन मथुरा के पेड़े को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर, फ्रिज में रख दीजिये, जब आपका मन करे कन्टेनर से पेड़े निकालिये और खाइये.  यदि मावा अच्छी तरह भूना गया है तो ये पेड़े आप महिने भर भी रख कर खा सकते हैं.

    दाल चावल की इडली Dal Idli Recipe

    दाल चावल की इडली Dal Idli Recipe


    इडली दाल चावल से बनायी जातीं है और अगर जल्दी हो, पहले से दाल-चावल भिगो कर, पीस कर फर्मेन्ट न किये हों तो रवा सूजी से भी बनायी जातीं है.
    रवा या सूजी से तुरन्त इडली (Instant Idli)  भले ही बन जाय लेकिन जो स्वाद और महक दाल चावल से बनी इडली में है वह झटपट की रवा इडली में कहां. गरमागरम भाप निकालती हुई इडली उतनी ही गरमागरम सांबर (Sambar) के साथ आपके सामने हो तो आप सारे काम छोड़ कर सिर्फ इडली के बारे में ही सोचेंगे. ये इतनी गुलगुली होतीं है कि इन्हें आठ महीने का छोटा बच्चा भी खा सकता है. आप चाहें तो इन्हें नाश्ता, लंच, डिनर कभी भी खा सकते हैं.
    दाल चावल की इडली बनाने के लिये, दाल चावल को भिगो कर पीस कर मिश्रण तैयार करना होगा और उस मिश्रण को फरमैन्ट भी करना होगा, इडली अच्छी तरह से स्पंजी तभी बनेगी जब मिश्रण अच्छी तरह से फरमैन्ट हुआ होगा, इसलिये सबसे पहले हमें मिश्रण तैयार करने के ऊपर ही पूरा ध्यान देना होगा, और इसके लिये हमें प्लान भी पहले से ही करना होगा, अगर हम रविवार को इडली बनाना चाहते हैं, तब गरम प्रदेश में रहने वालों को शनिवार की सुवह ही दाल भिगो देनी चाहिये  होगी, लेकिन ठंडे प्रदेश में रहने वालों को शुक्रवार की सुवह   ही दाल भिगो देनी पड़ेगी, क्यों कि ठंड में फरमैन्टेशन देर से होता है, तो आइये फिर जल्दी शुरू करें हम दाल चावल की इडली बनाना.

    आवश्यक सामग्री Ingredients for Idli

    • चावल -  3 कप
    • उरद की धुली दाल - 1 कप
    • बेकिंग सोडा -  1/2 छोटी चम्मच
    • नमक - स्वादानुसार
    • तेल - इडली स्टैन्ड को चिकना करने के लिये

    विधि - How to make Dal Idli

    उरद की दाल और चावल को साफ कीजिये, धोइये और अलग अलग 4 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये.
    उरद दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये एक दम बारीक पीस लीजिये, चावल से भी अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये थोड़ा सा मोटा पीसिये, दोनौं को मिलाइये तथा इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये.
    मिश्रण को फरमैन्ट करने के लिये स्वादानुसार नमक ओर बेकिंग सोडा डालकर, ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दीजिये, फरमेन्ट किया हुआ मिश्रण पहले की अपेक्षा दोगुना हो जाता है.  इडली बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

    इडली बनाइये:

    मिश्रण को चमचे से चलाइये, यदि बहुत अधिक गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिला लीजिये. यदि आपके पास इडली बनाने का परम्परिक बर्तन है तो बहुत ही अच्छा है..  नहीं तो आप इडली मेकर और  प्रेशर कुकर मैं भी इडली बना सकते हैं.  मैं भी इडली प्रेशर कुकर में ही बनाती हूं.
    प्रेशर  कुकर में 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालकर गरम करने के लिये गैस पर रखिये.  इडली स्टैन्ड निकालिये साफ कीजिये, इडली के खानों में तेल लगाकर चिकना कीजिये.   चमचे से इडली स्टैन्ड के खानों में बराबर बराबर मिश्रण भरिये, सारे खाने भर कर इन्हैं इडली स्टैन्ड  में लगा लीजिये.  इडली पकने के लिये स्टैन्ड को कुकर में रखिये.  कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, ढक्कन के ऊपर सीटी मत लगाइये.
    तेज गैस फ्लेम पर 9-10 मिनिट तक इडली पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये इडलियां पक गयीं हैं. प्रेशर कुकर खोलिये, इडली स्टैन्ड निकालिये, खांचे अलग कीजिये, ठंडा कीजिये और चाकू की सहायता से इडली निकाल कर प्लेट में लगाइये. लीजिये इडलियां तैयार हैं,
    गरमा गरम इडली गरमा गरम सांबर और नारियल की चटनी और मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

    बुधवार, 27 अप्रैल 2016

    हिंदी जोक्स

    chalaak लड़का Aur बाबा

    
    
    साधू:-
    बच्चा, तुझे स्वर्ग मिलेगा,
    लाओ कुछ दक्षिणा दे जाओ।

    लड़का:-
    ठीक है दक्षिणा में आपको मैंने दिल्ली दी।
    आज से दिल्ली आपकी हुई।

    साधू :-
    दिल्ली क्या तुम्हारी है ?
    जो मुझे दे रहे हो।

    लड़का :-
    तो स्वर्ग क्या तेरे बाप ने खरीद रखा है,
    जो तू उधर के प्लाट यहाँ बांट रहा है।
    ----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

    कानून अंधा होता है


    एक पुलिसवाला रोड पर खड़ा था

    एक आदमी आया और उससे बोला..
    भैया जी, हम आपको रोड क्रॉस करवा दें…

    पुलिस वाला बोला: तुम काहे करवाओगे भैया, हम खुद कर लेंगे..

    आदमी बोला:
    तुम कैसे करोगे, कानून तो अँधा होता है!
    ------------------------------------------------------------------------------------------------------------



    “चैन से जीने के लिए चार रोटी और दो कपड़े काफ़ी हैं “।
    “पर ,बेचैनी से जीने के लिए चार मोटर, दो बंगले और तीन प्लॉट भी कम हैं !!”

    —–

    “आदमी सुनता है मन भर..
    सुनने के बाद प्रवचन देता है टन भर..”
    और खुद ग्रहण नही करता कण भर ।।”
    ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

    ट्रैफिक सिग्नल भिखारी



    एक अमीर महिला ने ट्रैफिक सिग्नल पर अपनी कार रोकी..
    और उसे एक भिखारी दिखा…

    उसने भिखारी को गौर से देखा, और बोली:
    “तुम्हारा चेहरा मुझे जाना-पहचाना लग रहा है,
    क्या मैंने तुम्हें पहले भी कहीं देखा है…?”

    भिखारी तत्काल बोला:
    “मेमसाब, हम दोनों फेसबुक पर ‍फ्रेंड हैं