सोमवार, 29 जनवरी 2018

National Sports Talent Search Scheme-राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज योजना

राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज पोर्टल आवेदन |national-sport-talent-portal


खेल प्रतिभा खोज पोर्टल को उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने घोषणा किया है। इस पोर्टल/ वेबसाइट को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 28 अगस्त, 2017 सोमवार को लांच किया। इस पोर्टल को खेल मंत्रालय ने प्रतिभा की खोज और उन्हें निखारने के लिए शुरू किया है।

खेल प्रतिभा खोज पोर्टल

दरअसल लंबे समय से देश के कोने-कोने फैली खेल प्रतिभाओं को ढूंढ निकालने और उन्हें प्रशिक्षित करने की जरूरत महसूस की जा रही थी।इस पोर्टल का लाभ लेने के लिए आवेदक को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस पोर्टल व वेबसाइट पर इच्छुक आवेदक अपना बायोडाटा या वीडियो अपलोड कर सकता है। इच्छुक आवेदक वेबसाइट के द्वारा एवं मोबाइल ऐप्प डाउनलोड कर वीडियो अपलोड कर सकते है। खेलो में प्रतिभाशाली युवको के लिए यह पोर्टल एक मंच है।

  1. राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज के लाभ इस योजना से देश के कोने-कोने  खेल प्रतिभाओं को ढूंढ निकालने में सहायता मिलेगी|
  2.  इस योजना से प्रतिभाशाली युवकों के लिए यह एक अच्छा मंच है|
  3. इस योजना में पंजीकृत 1000 बच्चों को चुना जाएगा|
  4. इस योजना में प्रथम श्रेणी में चयनित बच्चों को 5 लाख रुपए  रुपए प्रति वर्ष दिए जाएंगे|

पोर्टल खेल प्रतिभा के लिए पात्रता

  1. इस योजना आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता की आयु 8 वर्ष से अधिक होनी चाहिए |
  2. इसमें सभी   को ऑनलाइन आवेदन करना होगा|
  3. इस पर पंजीकृत 1000 बच्चों  को चुना जाएगा |
  4. प्रथम श्रेणी में चयनित बच्चों को 5 लाख  प्रतिवर्ष दिए जाएंगे|
  5. यह एप्लीकेशन फॉर्म    अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होगा|
  6. आप विषय प्रक्रिया परीक्षण और केंद्र के लिए भी जानकारी ले सकते हैं|

राष्ट्रीय खेल प्रतिभा योजना के लिए आवेदन

  1. राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज योजना पर  आवेदन  करने के लिए इस वेबसाइट पर क्लिक करें nationalsportstalenthunt.com
  2. अब आप आवेदन पर क्लिक करें |
  3. उसके बाद ध्यानपूर्वक आवेदन फॉर्म भरे|
  4. अब आवेदन पर क्लिक करें अब आपके आवेदन फॉर्म पंजीकृत होगा |
  5. उसका नाम और पासवर्ड मिलेगा|
  6. अब आपको अपना नाम और पासवर्ड दर्ज कर लॉगइन करना होगा|

बुधवार, 17 जनवरी 2018

Kitchen Tips - किचन टिप्स -3


किचन टिप्स -3





1- हरे धनिए की चटनी को हरा रखने के लिए उसे पीसते समय पानी की जगह बर्फ का उपयोग करें। पीसने के बाद आख़िर में एक चम्मच तेल डाल कर पुन: पीस लंे।

2- नमक में नमी न आए उसके लिए नमकदानी में एक चम्मच अरहर दाल डाल कर रखंे। दाल नमी सोख लेती है।

3- प्या ज नहीं खाते हों तो ग्रेवी के लिए कद्दू या लौकी को उबालकर पीसकर उपयोग करें। सब्ज़ी उतनी ही स्वादिष्ठ बनती है।

4- नींबू का रस निकालन े से पहले उसे प्ले टफॉर्म पर हल्के हाथ से रोल कर लें। इससे रस अच्छी तरह निकल जाएगा।

5- पूरी या पकौड़े तलते वक़्त तेल में चुटकीभर नमक डालें, इससे पकौड़े कमतेल सोखेंगे।

6- मटर को उबालते वक़्त उनका रंग फीका न हो इसके लिए उबालते वक़्त ज़रा सी शक्कर डाल दें। इससे मटर का रंग हल्का नहीं पड़ेगा।

7- काले छोले बनाने के लिए उबालते वक़्त  अनार के छिलके डाल दें। छोलों का रंग बदल जाएगा। उबालते समय ही अगर उसमें 1 चम्मच गरम मसाला डाल दें, तो भी छोलों का स्वा द बढ़ जाएगा।

8- गोभी बनाने से पहले उसे काटकर एक बोल में 2 चम्मच नमक डालकर 20 मि नट के लि ए रख दें। इससे गोभी के अंदर छिपे कीड़े बाहर आ जाएंगे।

9- दही का रायता बनाते वक़्त थक्के हटाने के लि ए दही छलनी से छान लें।

10- आलू के पराठे बेलते समय आलू गीला होने के कारण पराठे फटने लगते हैं। आलू का मसाला बनाकर उसमें पोहे मि ला दें और 15 मि नट के लि ए छोड़ दें। पोहे आलू का अति रिक्त पानी सोख लेंगे और वे बेलते वक़्त फटेंगे नहीं।

मंगलवार, 16 जनवरी 2018

सूजी उत्तपम - Instant Rava Uttapam

सूजी उत्तपम - Instant Rava Uttapam - Instant Sooji Uttapam recipe




आवश्यक सामग्री - Ingredients for indian sooji uttapam

  • सूजी - 1 कप
  • दही - 3/4 कप
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर - 1 (बारीक कटा हुआ)
  • बंद गोभी - ½ कप (बारीक कटी हुई)
  • शिमला मिर्च - ½ (बारीक कटी हुई)
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक - 1 इंच टुकडा़ (कद्दूकस किया हुआ, या बारीक कटा हुआ)
  • नमक - ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • ईनो फ्रूट साल्ट - आधा छोटी चम्मच
  • राई - ¼ छोटी चम्मच

विधि - How to make Rava Uttapam

बड़े प्याले में सूजी निकाल लीजिए इसमें दही डालकर मिक्स कीजिए और थोडा़ सा पानी डाल कर पकौड़े के घोल जैसा बैटर बना कर तैयार कर लीजिए.
घोल में नमक, अदरक, हरी मिर्च डालकर मिला दीजिए और 10 -15 मिनिट के लिए रख दीजिए ताकि बैटर फूल कर तैयार हो जाए. दूसरे बड़े प्याले में शिमला मिर्च, बंद गोभी और टमाटर को डाल कर, मिला कर, रख लीजिए.
घोल फूल कर तैयार है, चला कर देखिये अगर अधिक गाढ़ा है तो थोड़ा सा पानी मिलाया जा सकता है, अब इनो फ्रूट साल्ट डालकर मिला दीजिये, उत्तपम बनाने के लिये घोल तैयार है.

नानस्टिक तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये, तवे पर एक छोटी चम्मच तेल डाल कर कलछी से चारों ओर फैलाइये. थोडी़ सी राई डाल दीजिए, राई चटकने पर, बैटर से 2 चम्मचे घोल लेकर गरम तवे पर डालिये और चमचे से एक जैसा थोड़ा मोटा उत्तपम फैलाइये. उत्तपम के ऊपर सब्जियां लेकर
एक जैसी चारों ओर करते हुये फैला दीजिये
 और थोड़ा सा हरा धनिया डाल दीजिए. थोडा़ सा तेल उत्तपम के चारों ओर और थोडा़ सा उत्तपम के ऊपर डालिये, चम्मच से सब्जियों को अच्छी तरह दबा दीजिये.

उत्तपम को मीडियम गैस पर नीचे की सतह ब्राउन होने तक ढककर के सेक लीजिए अब उत्तपम को पलट दीजिये. सब्जियों की तरफ से भी उत्तपम को मीडियम आग पर, सब्जियों के पकने और सतह पर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. उत्तपम को प्लेट में निकालिये और इसी तरह
बाकी के उत्तपम भी बना कर तैयार कर लीजिए.
गरमा गरम उत्तपम को नारियल की चटनी, मूंगफली की चटनी या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: सब्जियां आप अपनी पसन्द के अनुसार जो भी आप पसन्द करते हैं, ले लीजिए.
3-4 उत्तपम बनाने के लिये
समय - 30 मिनट

गुरुवार, 4 जनवरी 2018

सोने के अंडे देती है ये मुर्गी

महिला का दावा : सोने के अंडे देती है ये मुर्गी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल


ऐसा शायद अब तक कहानियों में ही सुनने को मिला होगा. जयपुर शहर में ये मुर्गी चर्चा का विषय बनी हुई है. जयपुर से हाल ही में एक ताजा खबर सामने आयी है की रामनगर इलाके में एक ऐसी मुर्गी मिली है जो सोने के अंडे देती. सोशल मीडिया पर छायी हुई ये मुर्गी काफी पॉपुलर हो चुकी है. इसके वायरल वीडियो को अब तक करीब 10 लाख लोग देख चुके है.

वायरल हुए इस वीडियो में आप देख सकते है की मुर्गी वाकई में अंडे दे रही है. वीडियो में मुर्गी को सच में अंडे देते हुए बताया गया है. लेकिन इस वीडियो में कितनी सच्चाई है ये जल्दी ही पता लग जायेगा. आप भी इस वीडियो को देखना ना भूले.
youtube.com

मुर्गी की मालकिन महिला का दावा है की ये ईश्वर का चमत्कार है. गरीबो की गरीब दूर करने के लिए ये मुर्गी एक चमत्कार ही है. अब तक मुर्गी ने करीब 6 अंडे दे दिए है.

Source - ucnews

रविवार, 31 दिसंबर 2017

नए साल का पहला दिन कैसा होगा

नए साल का पहला दिन कैसा होगा, जानिए




वृषभ (Taurus) - आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है. जिसका आपको इंतज़ार था. किसी से शादी का प्रपोजल मिल सकता है.
मिथुन (Gemini) - यआज किसी विवाद में पड़े झगड़ा फसाद न करे मुसीबत में पड़ सकते है थोड़ा संभल कर रहे.
कर्क (Cancer) - आज आपको एहसास होगा कि दूसरों के लिए अच्छा करोगे तो दूसरे भी आपके लिए अच्छा करेंगे।
सिंह (Leo) - अगर किसी का काम को सही टाइम पर करेंगे और अच्छे से करेंगे तो उसका लाभ आपको अवश्य मिलेगा.
कन्या (Virgo) - आज थोड़ा संभल कर रहे, दोस्तों के कारन मुसीबत हो सकती है अदालती कारवाही से दूर ही रहे.
तुला (Libra) - आज दिन अच्छा रहेगा,जीवनसाथी के साथ कही बाहर जाये, बच्चो के साथ वक्त बिताये यही जीवन है.
वृश्चिक (Scorpio) - आज किसी उलझन में रहेंगे किसी समस्या को सुलझये वार्ना मुसीबत बढ़ती जाएगी. कही घूमने जाये मन अच्छा होगा.
धनु (Sagittarius) - आज आर्थिक लाभ मिलेगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
मकर (Capricorn) - आज घर का माहौल अच्छा रहेगा, शांत रहे घर और परिवार में समय दे.
कुंभ (Aquarius) - आज कोई वाद विवाद हो सकता है जमीन जायदाद के मामले में दूर रहे.
मीन (Pisces) - आज धन हानि हो सकती है , पैसो के मामले में संभल कर चले.

Source - USNEWS

गुरुवार, 21 दिसंबर 2017

भारत में पहली बार इस रेस्टोरेंट में रोबोट परोसेंगे खाना

भारत में पहली बार इस रेस्टोरेंट में रोबोट परोसेंगे खाना



विदेशों में तो ऐसे कई रेस्‍टोरेंट मौजूद है जहां पर ग्राहकों को भोजन सर्व करने की जिम्‍मेदारी रोबोट उठाते हैं पर अब भारत में भी ये नजारा देखने को मिलेगा। देश में तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पहला रोबोट रेस्टोरेंट खुल गया है। चेन्नई के पॉश इलाके महाबलीपुरम रोड पर बने इस मोमो नाम के चाइनीज रेस्‍टोरेंट में थाई और चाइनीज खाना सर्व किया जाता है। रोबोट थीम का ये रेस्‍टोरेंट अपनी शुरूआत के साथ चर्चा का विषय बन गया है।

वैसे ये अपने किस्‍म के पहले रोबोट नहीं हैं जो लोगों को खाना सर्व कर रहे हैं। हाल ही में ऑस्‍ट्रेलिया से खबर आई थी कि वहां की एक पिज्‍जा कंपनी ने होम डिलीवरी के लिए अपने पिज्‍जा भेजने के लिए रोबोट को नियुक्‍त किया है। इन रोबोट ने पहला पिज्‍जा ऑस्‍ट्रेलिया के ब्रिसबेन में डिलीवर किया था। लिडार यानी लेजर बेस्ड सेंसर टेक्नोलॉजी, जो कि बिना ड्राइवर के चलने वाली कारों में होती है, से चलने वाले ये रोबोट गूगल मैप और जीपीएस की मदद से रास्तों को पहचानते हुए, दूसरी गाड़ियों से टकराने से बचते हुए पिज्‍जा सही ठिकाने तक पहुंचा देते हैं। साथ ही कोई अंजान आदमी इनसे पिज्‍जा नहीं ले सकता क्‍योंकि ये ग्राहक के पास मौजूद एक खास कोड एंटर पर ही पिज्‍जा डिलीवर करते हैं।

वैसे भारत से पहले एशिया के कुछ देशों में रेस्‍टोरेंट में रोबोट बने वेटर लोगों को खाना खिलाते नजर आ रहे हैं। चीन के एक रेस्‍टोरेंट में तो रोबोट सिर्फ वेटर ही नहीं कुक का भी काम करते हैं। इसी तरह सिंगापोर में भी रोबोटिक वेटर वाले रेस्‍टोरेंट हैं। यहां तक कि पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश में भी रेस्‍टोरेंट में वेटर बने रोबोट मौजूद हैं। 

Sourse - rochakpost

सोमवार, 23 अक्टूबर 2017

हैदराबादी पनीर आलू कुल्‍छा

हैदराबादी पनीर आलू कुल्‍छे को किसी दूसरे व्‍यंजन के साथ खाने की जरुरत नहीं होती हैं आप इसका आनंद सुबह या शाम के नाश्ते में ले साकते हैं या फिर इसे 'लंच बॅाक्‍स में ले जा सकते हैं या फिर पार्टी में भी इसे परोस सकते हैं। रायता और अचार के साथ परोसने पर यह एक संपूर्ण भोजन का एहसास देता है।




सामग्री 

  • आटा बनाने के लिए 
  • 1 कप मैदा 
  • एक चुटकी शक्कर 
  • 5 टेबल-स्पून दूध 
  • 1 टी-स्पून तेल 
  • नमक , स्वादानुसार

 मिक्स करकें भरवां मिश्रण बनाने के लिए


  •  एक चौथाई कप कसा हुआ पनीर
  •  आधा कप उबाले और मसले हुए आलू 
  • एक चौथाई कप बारीक कटा हुआ प्याज़
  •  एक चौथाई कप बारीक कटा हुआ हरा धनिया
  •  2 टेबल-स्पून बारीक कटे हुए पुदिने के पत्ते 
  • 2 टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च 
  • आधा टी-स्पून अदरक की पेस्ट 
  • आधा टी-स्पून ज़ीरा पाउडर
  •  एक टी-स्पून नीबूं का रस 
  • नमक , स्वादानुसार 
  • अन्य सामग्री 

मैदा , बेलने के लिए 
घी , पकाने के लिए

 विधि 
आटा बनाने के लिए एक गहरे बाउल में सभी सामग्री को मिलाकर पानी का उपयोग किये बिना नरम आटा गूंथ लीजिए। ढ़क्कन से ढ़क कर 20 मिनट तक एक तरफ रख दीजिए। आगे की विधि भरवां मिश्रण को 5 बराबर भाग में बाँट लीजिए। एक तरफ रख दीजिए। आटे को 5 बराबर भाग में बाँट लीजिए। आटे के प्रत्येक भाग को थोड़े मैदा का प्रयोग कर के 150 मि। मी। (6 ") व्यास के गोल आकार में बेल लीजिए। गोले के बीच मे भरवां मिश्रण का एक भाग रखकर, किनारीयों को बीच में लाकर अच्छी तरह दबाकर बंद कर लीजिए और मैदे का प्रयोग कर के 150 मि। मी। (6 ") व्यास के गोल आकार में बेल लीजिए। एक नानॅ-स्टिक तवा गरम कीजिए और थोड़े घी का प्रयोग कर कुल्छे को दोनों तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लीजिए।  गरमा गरम परोसिए।

शनिवार, 2 सितंबर 2017

आलू पोस्तो - Aloo Posto

आलू पोस्तो - Aloo Posto






सामग्री (Ingredients)


  • 4-5 छोटे आलू (उबले और छिले हुए)
  • 2 बड़े चम्मच पोस्ता दाना (खसखस)
  • 1 बड़ा प्याज़ (बारीक कटा हुआ)
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 1/2 चम्मच चीनी
  • 1/4 चम्मच कलोंजी
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • नमक स्वादानुसार

विधि (how to make aloo posto)
  • सबसे पहले खसखस को हलके गरम पानी में आधे घंटे के लिए भिगो दीजिये.
  • फिर पानी निकाल के हरी मिर्च के साथ बारीक पेस्ट बना लीजिये.
  • अब एक कढाई में तेल डाल के गरम कीजिये, उसमे जीरा और कलोंजी डाल के पकाइए फिर प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक पकाइए.
  • पिसा हुआ पेस्ट डालिए और 2-3 मिनट तक भूनिए फिर उबले आलू, नमक और चीनी और आधा कप पानी मिला के धीमी आंच पर पानी सूखने तक पकाइए.
  • आलू पोस्तो तैयार है
  • गर्मागर्म आलू पोस्तो रोटी और चावल के साथ परोसिये.

रविवार, 13 अगस्त 2017

Interesting facts about Independence Day - 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से जुड़े रोचक तथ्य

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से जुड़े रोचक तथ्य


जिस देश ने लंबे समय तक किसी की गुलामी सही हो, उसके लिए आजादी का क्या मतलब होगा। हम 15 अगस्त 1947 की बात कर रहे हैं जिसे हम स्वतंत्रता दिवस भी कहते हैं। 15 अगस्त को 32 करोड़ लोगो ने आजादी की सुबह देखी थी। आज हम आपको आजादी से जुड़े रोचक तथ्यों के साथ कुछ ऐसे सवालों के जवाब भी देंगे जो आपको आज तक किसी ने शायद ही बताए हों।
1. क्या आपको पता हैं.. पाकिस्तान 14 अगस्त को आजाद हुआ था और भारत 15 अगस्त को।
2. आजादी एक दिन में नही बल्कि बरसों संघर्ष करने के बाद मिली। आजादी के लिए पहला बलिदान 1857 में दिया गया।
3. 14 अगस्त की मध्यरात्रि को नेहरू ने एक भाषण दिया था ‘ट्रिस्ट विद डेस्टनी‘. इसे पूरी दुनिया ने सुना लेकिन महात्मा गांधी ने नही.. क्योंकिं वह 9 बजे सोने चले गए थे।
4. भारत 15 August को आज़ाद जरूर हो गया, लेकिन उसका अपना कोई राष्ट्र गान नहीं था। हालांकि रवींद्रनाथ टैगोर जन-गण-मन 1911 में ही लिख चुके थे, लेकिन यह हमारा राष्ट्रगान 1950 में ही बन पाया.
5. 15 अगस्त 1947 को, पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा था लेकिन गांधी जी इसमे शामिल नही हो पाए, क्योकिं वह इस समय कलकत्ता में हिंदु-मुस्लिम दंगे को रोकने में लगे थे।
6. भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा 15 August तक नही थी। यह 17 August को रेडक्लिफ लाइन के रूप में खींची गई।
7. अमेरिका को आजाद हुए 240 साल हो चुके हैं लेकिन भारत को सिर्फ 70 साल।
8. हर स्वतंत्रता दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री लाल किले से झंडा फहराते हैं लेकिन 1947 में ऐसा नही हुआ। नेहरू जी ने 16 अगस्त को लाल किले से झंडा फहराया।
9. आजादी के बाद पुर्तगाल ने अपने संविधान में संशोधन करके गोवा को अपना हिस्सा घोषित कर दिया था। फिर 19 दिसंबर 1961 को भारतीय फौज ने गोवा पर कब्जा करके उसे भारत का हिस्सा बनाया।
10. 15 अगस्त 1947 को, 1 रुपया 1 डाॅलर के बराबर था और सोने का भाव 88 रुपए 62 पैसे प्रति 10 ग्राम था.
आजादी के अलावा 15 August और किन मायनों में खास हैं।
11. 15 August, के दिन ही वीर चक्र को मान्यता दी गई थी।
12. 15 August 1972, को भारत में डाक पिन की शुरूआत की गई थी। यह छ: अंको का नंबर होता हैं।
13. 15 August 1982, को इंदिरा गांधी के भाषण के साथ भारत में टीवी पर रंगीन प्रसारण की शुरूआत हुई।
14. 15 August, भारत के अलावा तीन अन्य देशों का भी स्वतंत्रता दिवस हैं। दक्षिण कोरिया जापान से 15 अगस्त, 1945 को आज़ाद हुआ। ब्रिटेन से बहरीन 15 अगस्त, 1971 को और फ्रांस से कांगो 15 अगस्त, 1960 को आज़ाद हुआ।
15. अब सवाल ये उठता हैं कि आखिर भारत को 15 August 1947 को रात 12 बजे ही आजादी क्यों मिली ?
भारत को किसी भी दिन आजाद किया जा सकता था लेकिन भारत में अंग्रेजी सरकार के अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने देश को 15 अगस्त को ही आजाद घोषित करने का निश्चय किया। ऐसा इसलिए Q कि इसी दिन ठीक दो वर्ष पहले यानि 15 अगस्त, 1945 को जापान ने खुद को मित्र देशों के सामने समर्पित किया था।
Note :- आपके पास 15 august in Hindi में और Information हैं, या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट में लिखे हम इस अपडेट करते रहेंगे. धन्यवाद.
Source - gazabhindi

बुधवार, 14 जून 2017

प्याज के गुण व फायदे

प्याज हमारे खाने में एक अलग ही स्वाद तथा खुशबू जोड़ देता है. मुझे नहीं लगता कोई महिला अपने किचन में प्याज के बिना खाना बनाने का सोचती होगी. गुलाबी, सफ़ेद प्याज देखने में जितना मनभावन होता है, उतना ही खाने में लजीज भी. हर शाही खाने में इसे उपयोग किया जाता है. यह खाने की रंगत ,स्वाद, एवं पौष्टिकता को बढ़ाता है. लेकिन इसे काटते वक़्त आंखों से पानी आने लगता है, एसा लगता है मानो हम रो रहे हों. लेकिन चाहे कितने ही आँसू क्यूँ ना निकाल आए हमारी आँखों से इसे काटते वक़्त, परंतु फिर भी हम इसका उपयोग बंद नहीं करते या यूं कहें कि बंद कर ही नहीं सकते. रोते–रोते आँखों से आँसू निकालते, इसे काटते ही हैं, क्योंकि हमे पता है प्याज हमारे खाने को एक अलग ही रूप, स्वाद, खुशबू एवं सेहत देने वाला है.


प्याज का रोचक इतिहास (Pyaz History) :
आजकल एसे तो प्याज हर देश, हर जगह के खाने की पहचान और जरूरत बन गया है और यह हर देश में पाया जाता है. लेकिन इसकी शुरुआत एवं उपयोग इजीप्ट से मानी जाती है. यहाँ प्याज को खाने के साथ साथ राजा महाराजा द्वारा देश की मुद्रा के लिए भी प्रयोग में लाया जाता था. राजा द्वारा अपने सेवक तथा कर्मचारी को उसके कार्य के लिए भेंट में प्याज दिये जाने की परंपरा थी. इसके बाद प्याज दुनिया भर में मशहूर हो गया एवं अपनी जगह बनाते हुए इसने मध्यम युग में एशिया एवं यूरोप के देशों में प्रवेश किया. फिर तो इसे इतना उपयोग एवं पसंद किया जाने लगा, कि इसका हर खाने एवं व्यंजन मे इस्तेमाल होने लगा. यूरोप में तो इसे नाश्ते के रूप में भी अच्छा विकल्प माना जाने लगा.फिर यूरोप के बाद प्याज ने अपना सफर तय करते हुए, वेस्ट इंडिस की ओर रूख किया. इसे यहाँ लाने का श्रेय महान यात्री तथा अमेरिका की खोज करने वाले क्रिस्टोफर कोलंबस को जाता है. वेस्ट इंडिस के बाद प्याज का उत्पादन पश्चिम देशों में बढ़ने लगा. आज चाइना, भारत, यूनाइटेड स्टेट्स, रशिया, और स्पेन प्याज के बड़े उत्पादक के रूप में उभर के आए हैं. यहाँ प्याज का उत्पादन एवं उपयोग दोनों ही अधिक मात्र में होने लगा है.
प्याज के घटक (Pyaj Ingridients):
प्याज में कई उपयोगी एवं स्वास्थवर्धक खनिज एवं विटामिन होते हैं. इसमें सल्फर के यौगिक, फ्लेवोनोइड्स तथा विटामिन बी, विटामिन सी, केल्शियम, ज़िंक, पॉटेशियम, तांबा, फाइबर, लोहा और कम केलोरी वाले वसा भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं. एक कप प्याज किसी भी रूप में (कच्चा या भुना हुआ) में लगभग 210 ग्राम में शरीर के लिए कई लाभ देने वाले पोशक तत्व होते हैं.
घटक % प्रति 100 ग्राम
बायोटीन 27
मेंगेनीस (Mn) 16
तांबा (Cu) 16
विटामिन बी 6 16
विटामिन सी 15
फाइबर 12
फास्फोरस (P) 11
पॉटेशियम (K) 10
विटामिन बी 1 08
फोलेट 08
प्याज को इस्तेमाल करने का सही तरीका (Currect Way to use Onion ):
  • प्याज में कई परतें होती हैं. उसे उपयोग करते समय हम उसके छीलके की कई परत निकालते जाते हैं. लेकिन प्याज की बाहरी परतों पर अधिक फ्लेवोनोइड्स होता है. इसलिए अगर प्याज के पोशक तत्वों का ज्यादा से ज्यादा फायदा लेना है, तो इसकी कम से कम परत छीलिये. क्यूंकी छोटी पतली परत निकालने से ही बहूत फ्लेवोनोइड्स नष्ट हो जाते हैं, तो सोचिए अगर आप ज्यादा मोटी परत निकालते हैं तो आप आँखों से आँसू के साथ साथ फ्लेवोनोइड्स भी निकाल देंगे.
  • कहते हैं अनाज, सब्जी, फल आदि को ज्यादा देर तक आंच पर नहीं पकाना चाहिए. क्योंकि ज्यादा पकाने से खाद्य पदार्थ में मौजूद पोशक तत्व नष्ट होने लगते हैं. लेकिन प्याज को जब भी सूप बनाने के लिए ज्यादा देर तक उबाला जाता है तो उसमें मौजूद क्यूसेर्टिन (quercetin) नष्ट होने के बजाय पानी में स्थानांतरित हो जाता है और बहूत ही पौष्टिक सूप तैयार हो जाता है. प्याज के पौशक तत्व सूप में सही मात्रा में आए इसके लिए जरूरी है कि सूप को मध्यम आंच पर पकाया जाये.
  • वैसे तो प्याज का इस्तेमाल किसी भी रूप में भी किया जाये फायदेमंद ही होता है, परंतु फिर भी इसे सलाद के रूप में खाने में शामिल करना अधिक लाभदायी होता है. इससे अधिक क्यूसेर्टिन (quercetin) हमारे शरीर में आता है, जो सेहत के लिए स्वास्थ्यवर्धक होता है.

प्याज के गुण एवम फायदे

Pyaj ke gun, fayde (benefits of onion) in hindi

  • रक्तचाप नियंत्रित करे :
प्याज में क्रोमियम (Cr) तत्व होते हैं, जो शरीर में रक्त में मौजूद शक्कर के स्तर को कम करता है, जिससे रक्तचाप नियंत्रित रहता है. इससे मधुमेह (डायबिटिस) होने का खतरा भी कम होने लगता है. उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रैशर) की शिकायत होने पर प्याज के सेवन की सलाह दी जाती है.
  • कोलेस्ट्रोल कम करने में सहायक:
आपने कई बार या यूं कहे की हर बार प्याज को सलाद के रूप में खाने के साथ खाया होगा. प्याज का नियमित सेवन शरीर में बढ़ने वाले कोलेस्ट्रॉल को रोकता है, और आपको चुस्त, और फुर्तीला बनाता है. इससे हृदयाघात की संभावना भी कम हो जाती है. लीजिये, प्याज खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है साथ ही साथ आपकी सेहत का ध्यान भी रखता है.
  • संक्रमण कम करे :
प्याज में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का गुण है. इससे शरीर किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए सक्षम बनाता है. ये संक्रमण को रोकने में भी सहायक होता है. प्याज प्राकृतिक रूप से एन्टीबायोओटिक, एन्टीसेप्टिक है जो आपको हमेशा ही संक्रमण से दूर रखता है.
  • प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए:
प्याज में मौजूद फायटोकेमिकल तथा विटामिन सी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. यह कई बीमारियों से लड़ कर हमारी रक्षा करता है.
  • कैंसर से बचाए :
प्याज का रोजाना सेवन कैंसर से बचने के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. यह सभी प्रकार के कैंसर जैसे कोलोरेक्टल, और ओवरियन कैंसर से बचाता है. एक प्याज लगभग आधा कप का सेवन आवश्यक रूप से रोजाना करना चाहिए.
  • अलसर से बचाए :
प्याज में मौजूद फ्री रेडिकल्स पेट में होने वाली परेशानी तथा अलसर से बचाते हैं. प्याज का सेवन गेस्ट्रिक अलसर (पेट में होने वाले छाले) को खत्म करने में बहूत ही लाभदायक है.
  • पाचन शक्ति बढ़ाए :
प्याज के सेवन से शरीर में पाचक रस अधिक मात्रा में बनने लगता है, जो की पाचन में होने वाली गड़बड़ी को रोकता है. आहा ! प्याज का सेवन स्वाद तो बढ़ाता ही है, साथ ही साथ पाचन शक्ति बढ़ाने में भी सहायक होता है. इससे पेट संबधित रोग भी नष्ट होने लगते हैं.
  • आँखों को स्वस्थ रखे :
हरे प्याज विटामिन ए से भरपूर होते हैं, जो की आँखों की परेशानियों को दूर करने तथा शरीर में विटामिन ए की कमी से होने वाली बीमारियों से बचाने में हितकारी होता है.
  • त्वचा चमकाए :
अगर आप चमकदार, कांतिमय त्वचा चाहते हैं तो प्याज का सेवन एवं उपयोग शुरू कर दीजिये. प्याज में भरपूर मात्रा में एन्टीओक्सिडेंट्स, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई होते हैं जो की त्वचा के लिए लाभदायक होते हैं.
  • मासिक धर्म में होने वाली तकलीफ कम करे :
मासिक धर्म के दौरान महिलाओं में होने वाली तकलीफ को कम करने के लिए भी प्याज का सेवन हितकारी है. मासिक धर्म के शुरुआती दिनों में प्याज का सेवन मासिक चक्र को नियमित कर उस दौरान होने वाली समस्याओं को कम करने में सहायक होता है.
  • याद्दाश्त बढ़ाए :
प्याज मे मौजूद फायटोकेमिकल्स मस्तिष्क को मजबूत बनाता है. यह तंत्रिका तंत्र को नियंत्रित करता है तथा याद्दाश्त बढ़ाने में सहायक होता है.

प्याज के रस के फायदे (Pyaj ka ras ke fayde):

प्याज का इस्तेमाल सभी रूपों में फायदेमंद ही होता है. प्याज को उसके रस के लिए भी कई जगहों पर इस्तेमाल किया जाता है. तो आइये देखते हैं प्याज के रस के कुछ लाभकारी फायदे.
  • आँखों की तकलीफ दूर करे : आँखों से पानी आना या आँखों की रोशनी कम होने पर प्याज के रस को दवाई के रूप में आँखों में डालने पर फायदा मिलता है. प्याज के रस को गुलाब जल के साथ मिला कर आँखों में कुछ बूंद डालने से भी आँखों की समस्या दूर होती है.
  • खूबसूरती बढ़ाए : प्याज के रस को हल्दी के साथ पेस्ट बना के लगाने से भी चेहरे के दाग मिटने लगते हैं और चेहरे की त्वचा चमकने लगती है, और आपकी खूबसूरती बढ़ने लगती है.
  • जलन से बचाए : अगर आपको चमड़ी पर जलने का निशान है तो प्याज का रस उस पर लगाये, कुछ ही दिनों में निशान जाने लगेंगे. किसी भी प्रकार जलने पर प्याज का रस तुरंत लगाने से जलन कम होती है.
  • बुखार का साथी : बुखार, सामान्य सर्दी, खाँसी, एलर्जी में प्याज का उपयोग तुरंत ही फायदा पहुंचाता है. प्याज के रस को शहद के साथ मिला कर सेवन करने से एलर्जी का प्रभाव कम होता है. अधिक बुखार आने पर प्याज के टुकड़े को सिर पर रखिए, यह ठंडक देता है, जिससे बुखार कम होने लगता है. अगर फिर भी बुखार कम नहीं हो रहा हो, तो प्याज के रस को सिर तथा हाथ पैर पर लगाने से भी फायदा मिलता है.
  • लू से बचाए : गर्मी के मौसम में गर्म हवा के कारण (लू लगने से ) हम बीमार पड़ जाते हैं. इस समय प्याज का रस अमृत के समान है. प्याज के रस को सिर, हाथ पैर पर लगाने से तथा इसे सूँघने से लू का असर कम होने लगता हैं. अगर आप कहीं धूप में जा रहे हैं तो अपने साथ एक प्याज अवश्य रखिए. यह आपको लू ( गर्म हवा ) से बचाएगा.
  • मधुमक्खी के डंक से बचाए : यह जानना बहूत ही दिलचस्प होगा की प्याज का रस आपको मधुमक्खी के डंक से बचाता है. अगर आपको कभी अचानक मधुमक्खी काट ले तो घबराइए नहीं. प्याज के रस को तुरंत ही उस जगह लगाये और देखिये थोड़ी ही देर में आप उस परेशानी से दूर हो जाएंगे.
  • बालों के लिए अत्यंत लाभकारी :प्याज के रस को बालों की जड़ में लगाने से बालों का टूटना एवं झड़ना कम होता है. यह बालों में होने वाली जूँ से भी बचाता है. हफ्ते में कम से कम दो बार प्याज के रस का प्रयोग बालों में करना चाहिए. यह बालों को स्वस्थ एवं मजबूर बनाता है.
प्याज में फ्लेवोनोइड्स तथा सल्फर के यौगिक का साथ प्याज को बहुत ही गुणकारी बनाता है और इसीलिए WHO (वर्ल्ड हैल्थ ओर्गनाइसेशन) एक शोध के आधार पर प्याज को नियमित रूप से हमारे खाने में शामिल करने की सलाह देता है.


Source - deepawali