शनिवार, 30 जुलाई 2016

लो कैलोरी खांडवी...

Advertisements




खांडवी... 

लो कैलोरी खांडवी हेल्दी ऑप्शन है। आप चाहें तो इसे मेन कोर्स में साइड डिश के तौर पर सर्व करें या ब्रेकफास्ट में खाएं।... 
सामग्री : 

  •  कढ़ी पत्ते - थोड़े से
  •  नारियल - 1 किसा हुआ 
  • पानी - 2 कप 
  • हरी मिर्च - 3 टुकड़ों में कटी हुई
  •  नमक - स्वादानुसार 
  • तेल - ½ छोटा चम्मच 
  • हल्दी पाउडर - ¼... 
  • दही - 1 कप 
  • बेसन - 1 कप... 

छिपकली भगाने के घरेलु तरीके



कैसे बनाएं 

STEP 1. एक बाउल में दही डालकर फेंट लें। इसमें बेसन, पानी, नमक और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें ताकि गांठें न पड़ें।... 

STEP 2.एक पैन में इस मिश्रण को डालें और गैस पर रखें। इसे मध्यम आंच पर गाढ़ा होने तक लगातार चम्मच से हिलाते रहें। अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को कुछ देर और हिलाएं। एक प्लेट पर हल्का सा तेल लगाएं और उसमें इस मिश्रण को फैला लें।... 

STEP 3. इसके ऊपर किसा हुआ नारियल और हरा धनिया डालें। इसे पतली स्ट्रीप्स में काटें और रोल कर लें। एक पैन में तेल गर्म कर लें। उसमें कढ़ी पत्ता और राई डालें। इस छौंक को तैयार रोल पर डालें। गार्निश करने के लिए किसा हुआ नारियल और हरा धनिया मिलाएं।... 
Source - bhaskar

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comments