शुक्रवार, 12 अगस्त 2016

इन 7 चीजों को दोबारा गर्म करके न खाएं

Advertisements

क्या आप किसी खाने की चीज को बार-बार गर्म करके खाते हैं? यह अच्छी आदत है, लेकिन कुछ चीजें दोबारा गर्म करके खाने से वे सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। हम बता रहे हैं ऐसी 7 चीजों के बारे में जिन्हें दोबारा गर्म करने से बचना चाहिए


1. आलू आलू को गर्म करने के बाद ठंडा करने के दौरान botulism बैक्टीरिया पनपने लगता है। इससे फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। जितनी बार गर्म करेंगे, उतनी बार यह बैक्टीरिया पैदा होगा। गर्म करने पर भी यह खत्म नहीं होता है।



2. पालक इसमें नाइट्रेट की मात्रा काफी होती है। रीहीट करने पर नाइट्रेट, कार्सिनोजेनिक (जहरीला) तत्वों में बदल जाता है।



3. चुकंदर पालक की तरह चुकंदर में भी नाइट्रेट काफी अधिक होते हैं। इसलिए चुकंदर को रीहीट करने से भी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।


4. चिकन फ्रिज में रखे हुए ठंडे चिकन को दोबारा गर्म करने से उसमें मौजूद प्रोटीन का कम्पोजिशन बदल सकता है। इसे खाने से इन-डाइजेशन की प्रॉब्लम हो सकती है।




5. तेल इसे दोबारा गर्म करने से इसमें aldehydes नामक केमिकल निकलता है जो टॉक्सिक होता है। यह केमिकल न्यूरो से संबंधित रोगों व कैंसर के लिए जिम्मेदार होता है।



6. मशरूम इसमें प्रोटीन कम्पोजिशन बहुत ही जटिल होता है। दोबारा गरम करने से इसमें प्रोटीन ऐसे तत्वों में बदल सकते हैं, जिनसे इन्हें पचाने में दिक्कत हो सकती है।



7. अंडे इसे उच्च तापमान पर दोबारा गर्म करने से यह टॉक्सिक हो जाता है। इसका नेगेटिव इफेक्ट डाइजेस्टिव सिस्टम पर हो सकता है।



Source - food bhaskar

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comments