सामान्य ज्ञान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सामान्य ज्ञान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 14 मार्च 2020

क्या है कोरोना वायरस, इसके लक्षण और बचाव के उपाय

क्या है कोरोना वायरस, इसके लक्षण और बचाव के उपाय



चीन के वुहान प्रांत से फैले कोरोना वायरस ने चीन के बाद अपने पैर बाकी देशों में भी फैलाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में देशवासियों को इस बीमारी से बचाए रखने के लिए यूटी प्रशासन ने बचाव के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने इस बीमारी से बचने के लिए खास तौर पर होटल संचालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आइए जानते हैं आखिर क्या है यह बीमारी और इसके लक्षण और बचाव के उपाय।
जारी की गई एडवाइजरी में होटल संचालकों को चीन, थाईलैंड और जापान से आने वाले पर्यटकों को लेकर एक आगाह किया गया है। उन्हें यह निर्देश दिए गए हैं कि उन जगहों से आने वाले लोगों का पूरा रिकॉर्ड रखा जाए। वहीं किसी भी पर्यटक या जनसामान्य में कोरोना वायरस के लक्षण दिखने पर यूटी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को उसकी तत्काल सूचना देने को कहा गया है। आइए सबसे पहले यह जान लेते हैं कि आखिर क्या है यह बीमारी। 
क्या है कोरोना वायरस-
कोरोना वायरस (सीओवी) का संबंध वायरस के ऐसे परिवार से है, जिसके संक्रमण से जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है। डब्लूएचओ के अनुसार, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण हैं। अब तक इस वायरस को फैलने से रोकने वाला कोई टीका नहीं बना है।
क्या हैं इसके लक्षण
कोरोना वायरस के लक्षण स्वाइन फ्लू जैसे हैं। इसके संक्रमण के फलस्वरूप नाक बहना, बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, सिर में तेज दर्द, निमोनिया, ब्रॉन्काइटिस और गले में खराश जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
कहां से फैलना शुरू हुआ वायरस
यह वायरस सबसे पहले चीन के वुहान शहर से फैलना शुरू हुआ। इसके बाद इससे पीड़ित मरीज थाईलैंड, सिंगापुर, जापान में भी मिल रहे हैं। हाल ही में इंग्लैंड में भी एक परिवार के इस वायरस की चपेट में आने की जानकारी सामने आई है।
बरतें जरूरी सावधानियां
स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार हर व्यक्ति अपने हाथ साबुन-पानी या अल्कोहल युक्त हैंड रब से साफ करें।
-खांसते या छींकते हुए अपनी नाक और मुंह को टिश्यू या मुड़ी हुई कोहनी से ढकें। जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचें।
-मीट व अंडों को खाने से पहले अच्छे से पकाएं। जंगली और खेतों में रहने वाले जानवरों के साथ असुरक्षित संपर्क न बनाएं।
-भीड़भाड़ वाली जगह पर न जाएं, खास तौर पर चीन से सफर कर लौटे व्यक्ति से दूर रहें। सब्जी और फलों को खाने से पहले अच्छी तरह धोएं।
-जिन देशों या जगहों पर इस बीमारी का प्रकोप फैला है, वहां यात्रा करने से बचें। सार्वजनिक स्थानों, सार्वजनिक यातायात के साधनों में कुछ भी छूने या किसी से हाथ मिलाने से बचें।


गुरुवार, 3 जनवरी 2019

SSC General Knowledge


SSC सामान्य ज्ञान

Q.1 रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) के 'लुकोस्किन' नामक एक औषधि विकसित की है। इसका इस्तेमाल किसके उपचार में किया जाता है? – 
(A) ल्यूकोडर्मा 
(B) कैंसर 
(C) एड्स 
(D) मलेरिया 
Ans .   A
Q.2 भारतीय नौसेना की नाभिकीय ऊर्जा द्वारा संचालित पनडुब्बी कौन-सी है? – 
(A) आईएनएस-चक्र 
(B) एमएम चक्र 
(C) वीएनएस चक्र 
(D) आरवीएन चक्र 
Ans .   A
Q.3 भारतीय वायु सेना का कौन-सा विमान हवा से हवा में पुन: ईंधन भरने का कार्य करता है? – 
(A) इल्यूशिन 11-78
(B) सुखोई 
(C) मिकोयान 
(D) बोईंग 
Ans .   A 
Q.4 एल्फा-लिनोलोनिक अम्ल (18 कार्बल युक्त ओमेगा-3 फैटी अम्ल) का सर्वोत्तम स्रोत है? – 
(A) असली 
(B) अलसी 
(C) कार्बन 
(D) हीरा 
Ans .   A
Q.5 हरे फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए कैल्शियम कार्बोइड का प्रयोग किया जाता है, यह क्या उत्पन्न करता है? –
(A) ऐसीटिलीन
(B) एसिड 
(C) कार्बन गैस 
(D) ऊर्जा
Ans .   A
Q.6 भारत में स्थापित पहला राष्ट्रीय उद्यान कौन-सा है? – 
(A) जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान
(B) नॅशनल राष्ट्रीय उद्यान 
(C) राष्ट्रीय उद्यान 
(D) टेक्नोलॉजी राष्ट्रीय उद्द्यान
Ans .   A
Q.7 पशुओं विशेषत: दुधारू-गो, के अनुपूरक भोजन के रूप में प्रयुक्त जैव-उर्वरक है? – 
(A) आजोला
(B) ऐसीटिलीन 
(C) कार्बन गैस 
(D) ऑक्सीजनं गैस
Ans .   A
Q.8 केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान कहाँ स्थित है? – 
(A) बीकानेर में
(B) जोधपुर 
(C) बाड़मेर 
(D) जयपुर
Ans .   A
Q.9 किस बीमारी के लिए ट्राइवेलेण्ट के स्थान पर बाइवेलेण्ट ओआरवी देने का निर्णय भारत सरकार ने लिया है? – 
(A) पोलियो 
(B) डेंगू 
(C) चिकन गुनिया 
(D) हैजा 

Ans .   A
Q.10 फरवरी, 2016 में आयोजित हुए 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते? – 
(A) 188
(B) 189
(C) 200
(D) 202 
Ans .   A
Q.11 युनाइटेड किंगडम को यूरोपीय संघ से अलग करने के लिए आन्दोलन का नेतृत्व किसने किया? – 
(A) बोरिस जोन्सन
(B) रोबिन चार्ल्स 
(C) रोबिन हुड 
(D) जार्ज बुश
Ans .   A
Q.12 वर्ष 2015-16 में रणजी ट्रॉफी प्रतियोगिता की विजेता मुम्बई क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे? – 
(A) आदित्य तारे
(B) आयुष्मान शर्मा 
(C) सचिन तेंदुलकर 
(D) अश्विन कुमार
Ans .   A
Q.13 भारत का कौन-सा भारतीय राज्य पहला 'डिजिटल राज्य' घोषित किया गया है? –
(A) केरल
(B) राजस्थान 
(C) हरियाणा 
(D) मेघालय
Ans .   A
Q.14 भारत के कुल भू-भाग का कितना प्रतिशत क्षेत्र राजस्थान में है? – 
(A) 10.4%
(B) 20%
(C) 20.12%
(D) 8.5% 
Ans .   A
Q.15 भारत के थार मरुस्थल का कितना भाग राजस्थान में है? –
(A) 60%
(B) 50%
(C) 40%
(D) 70% 
Ans .   A
Q.16 किस देश ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'अमीर अमानुल्लाह खान' पुरस्कार प्रदान किया है? – 
(A) अफगानिस्तान
(B) पाकिस्तान 
(C) बांग्लादेश 
(D) कजाकिस्तान
Ans .   A
Q.17 उस स्थान का नाम पहचानिए, जहाँ 31 अक्टूबर, 2015 को राजस्थान की मुख्यमंत्री ने पहले 'अन्नपूर्णा भण्डार' का उद्घाटन किया था? – 
(A) भम्भौरी
(B) लवाण 
(C) बेगस 
(D) दूदू
Ans .   A
Q.18 जनसमस्याओं के निराकरण के लिए किस अधिनियम को लागू करने में राजस्थान पहला राज्य है? – 
(A) सुनवाई का अधिकार अधिनियम
(B) सूचना का अधिकार 
(C) शिक्षा का अधिकार 
(D) विचार अभिव्यक्ति का अधिकार
Ans .   A
Q.19 नॉर्वे सरकार के सहयोग से राजस्थान सरकार ने जीवनधारा बैंक किसकी  उपलब्धता के लिए स्थापित किया? –
(A) शिशुओं के लिए माँ के दूध हेतु
(B) बच्चो के लिए शिक्षा हेतु 
(C) माताओ के सम्पूर्ण विकास हेतु 
(D) नारी के सम्मान हेतु
Ans .   A
Q.20 रियो पैराम्लिपिक खेल, 2016 का आधिकारिक 'मोटो' क्या है? – 
(A) एक नया विश्व
(B) खेल का आयोजन 
(C) एक नया आयोजन 
(D) विश्व एकता
Ans .   A

मंगलवार, 6 नवंबर 2018

General Knowledge - सामान्य ज्ञान

 सामान्य ज्ञान



ऐसा कौन सा देश हैं जो आज तक किसी का गुलाम नहीं हुआ ?
नेपाल

विश्व मैं कुल कितने देश हैं ?
195

विश्व का किस देश में कोई भी मन्दिर नही है?
साऊदी अरब
“जनरल” किस सेना का एक अधिकारी पद है?
थल सेना

किस वर्ष में महात्मा गांधी का जन्म हुआ था?
सन् 1869

 विश्व का सबसे बड़ा देश कौन सा देश है?
रूस 

पानीपत का प्रथम युद्ध किस के बीच लड़ा गया था?
बाबर और इम्ब्राहिम लोदी के बीच

शरीर के किस अंग में यूरिया बनता है?
लिवर


किस शासक ने ग्रांड ट्रक रोड का निर्माण कराया था?
शेरशाह सूरी

मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है?
राष्ट्रपति

 नागालैण्ड भारत का विधिवत राज्य कब बना?
 सन् 1963 ई.

रविन्द्रनाथ टैगोर ने भारत के राष्ट्रीय गान के अलावा किस एक और देश का राष्ट्रीय गान लिखा?
बांग्ला देश

Histroy of Raja Birbalji | राजा बीरबलजी का इतिहास


ऐसा कौन सा पेड़ है जिसमें लकड़ी नहीं होती ?
केले का पेड़

सबसे पुराना वाद्य यंत्र कौन-सा है ?
वीणा

भारत का सबसे पुराना संयुक्त स्टॉक बैंक कौन सा है?
इलाहाबाद बैंक

भारत का पहला मोबाइल बैंक कौन सा है?
लक्ष्मी वाहिनी बैंक (खरगोन जिला, मध्य प्रदेश)

भारत में टीवी पर पहली बार समाचार किसने पढ़े थे?
प्रतिमापुरी

ईसरो का 100 वां मिशन कौन सा था?
पी.एस.एल.वी.

सबसे पहले माउंट एवरेस्ट को किसने कैलकुलेट किया था?
राधानाथ सिकन्दर

जीवन बीमा को राष्ट्रीय कब किया गया ?
सन् 1956

विश्व का कौन सा ऐसा देश है जहाँ मच्छर नहीं पाये जाते है?
फ्रांस

 विश्व का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?
न्यूयार्क (अमेरिका)

रावण के पिता का नाम क्या था?
विश्ववा

हिन्दुओं के कुल कितने पुराण है?
18

सूचना : अगर आपको इन प्रश्न उत्तर में कुछ गलती मिलती है तो हम उसके लिए आपसे माफ़ी मांगते है| और कृपया करके प्रशन नंबर लिखकर उसका सही उत्तर नीचे दिए गये कमेंट बॉक्स में लिखे जिससे बाकि  को सही जानकारी मिल सके.


बुधवार, 25 अप्रैल 2018

Net Banking क्या है?

बढ़ाएं बैंकिंग की समझ


आजकल हर काम ऑनलाइन होने से सबकुछ एक क्लिक पर उपलब्ध है। टेक्नोलॉजी के साथ बैंकों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए नए रास्ते खोलें हैं। 





Net banking bank के द्वारा दी जाने वाली ऐसी सुविधा है जिसके जरिये उनके ग्राहक आसानी से घर बैठे ही Net banking की मदद से हम online shopping कर payment कर सकते हैं, और कोई भी सरकारी फॉर्म भर कर उसकी payment भी हम बिना bank गए online कर सकते हैं. mobile recharge और DTH recharge भी हम घर बैठे कर सकते हैं. Net banking के जरिये हम अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को पैसा भी भेज सकते हैं जिससे हम उनकी मदद वक़्त रहते आसानी से कर सकते हैं Net banking उन सभी के लिए बहुत ही मददगार साबित होती है जो अपने काम में busy रहने की वजह से bank नहीं जा पाते, या जो bank में लगी लम्बी लाइन की वजह से परेशान रहते हैं और bank जाना पसंद नहीं करते और जिन्हें bank में बहुत जरुरी काम हो और bank उनके area से ज्यादा दूर हो तो वो भी अपने मोबाइल या computer की मदद से अपने जरुरी काम को बहुत तेजी से पूरी कर सकते हैं, इन सभी स्थिति में net banking बहुत ही सहायता करता है.





स्मार्ट तकनीकें अपनाएं

IMPS (इमीडि एट पेमेंट सर्वि स) :

इसके ज़रिए अपने मोबाइल फोन का इस्ते माल कर पैसा ट्रांसफर कि या जा सकता है। बैंक की छुट्टियों और रविवार को भी पैसे भेज सकते हैं। अधि कतम सीमा 2 लाख रुपए है। इस सुविधा की ख़ासियत है कि पैसा तत्काल ट्रांसफर होता है। इसमें ट्रांज़ैक्शन शुल्क 2.5 रुपए से 15 रुपए तक (जीएसटी सहि त) रहता है।

UPI ( यूनि फाइड पेमेंट्स इंटरफेस) :

यूपीआई नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडि या द्वारा तैयार कि या गया पैसे भेजने का त्वरित माध्यम है। यह आईएमपीएस से ऊपर का स्तर है। इसके उपयोग से तमाम बैंक डि टेल दि ए बि ना केवल मोबाइल नंबर से अपने खाते से सीधे कि सी भी व्यक्ति के खाते में पैसे ट्रांसफर कि ए जा सकते हैं। एक यूपीआई एड्रेस से विभिन्न
खाते आसानी से लि ंक कि ए जा सकते हैं। भारत सरकार द्वारा लॉन्च कि या गया भीम (भारत इंटरफेस फॉर मनी) एप द्वारा यूपीआई सेवाओं का लाभ लि या जा सकता है। भीम एप से एक बार में 10 हज़ार और एक दिन में 20 हज़ार रुपए की सीमा तय है। तेज़ और पेटीएम एप के माध्यम से भी यूपीआई पेमेंट ट्रांसफर कि या जा सकता है।


NEFT (नेशनल इलेक्ट्रॉनि क फंड ट्रां सफर):

कुछ ही घंटों में देश में कि सी को भी पैसा भेजा जा सकता है। इसमें औसतन 2 घंटे का समय लगता है। पैसा भेजने पर 2.5 रुपए से लेकर 25 रुपए तक का शुल्क जीएसटी सहि त रहता है। सोमवारसे शुक्रवार तक और शनिव ार को एनईएफटी करने का समय विभि न्न बैंकों का अलग-अलग रहता है जि सके बारे में नज़दीकी
शाखा से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

RTGS ( रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट ) :
यदि आपको तुरंत पैसा ट्रांसफर करना है और राशि 2 लाख या इससे अधि क है तो आरटीजीएस का उपयोग कर सकते है। इसके लि ए कोई भी अधि कतम राशि सीमा नहीं है। बैंक के कार्य दिव सों में आरटीजीएस करने का समय सुबह 9 बजे से 4:30 बजे तक है और शनिव ार को 9 से 2 बजे तक का समय निर्धा रित है। हालांकि
बैंक की शाखाओं के अनुसार समय में फेरबदल हो सकता है। इन सभी सेवाओं का उपयोग शाखा में या इंटरनेट बैंकि ंग, मोबाइल बैंकि ंग जैसे माध्यमों से कर सकते हैं। उपरोक्त सारी सुविधाएं बैंक और ऑनलाइन दोनों जगह मौजूद हैं जबकि यूपीआई और आईएमपीएस का उपयोग ऑनलाइन ही कि या जासकता है।

Net banking करते वक़्त कौन सी चीजों का ध्यान रखें?

Net banking का इस्तेमाल कभी भी public places जैसे cyber cafe में न करें इससे आपके details leak होने के chances रहते हैं.
अपने password को change करते रहे ताकि आपके account के hack होने का डर न रहे. और अपना password कभी अपने date of birth, name, city name के ऊपर ना रखें बल्कि एक unique password रखें जिससे आपका account पूरी तरह से सुरक्षित रहे.
हमेसा अकेले में ही net banking का इस्तेमाल करिए और अपने password किसी भी दुसरे व्यक्ति के साथ share ना करें.
एक बात का ध्यान जरुर रखें की जिस device से आप net banking कर रहे हैं उस device में एक अच्छा anti-virus जरुर install कर लें ताकि virus और malware की वजह से आपका account का details hack ना हो.


Net banking करते वक़्त आपको कोई भी परेशानी हो या आपको किसी भी तरह का शक हो तो तुरंत अपने bank के branch में संपर्क करें.

मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018

VALENTINE DAY - वैलेंटाइन दिवस

VALENTINE DAY क्यों मनाया जाता है?






दुनिया के हर धड़कते दिल को आज के दिन यानि 14 फरवरी का बेसब्री से इंतजार रहता है। प्यार करने वाले इस दिन को अपने अपने ढंग से मनातें हैं। लेकिन क्या आपकों मालूम है कि आखिर क्यों मनाते है वैलेंटाइन डे और इस दिन का क्या महत्व हैं आज हम आपकों इसके बारे में बताने जा रहे है।


वेलेंटाइन डे संत वेलेंटाइन की याद में मनाया जाता है, ऐसा माना जाता है की  रोम में क्लाडियस (Claudius II ) नामक राजा का शासन था, उसने पूरे राज्य में ये आदेश जारी कर दिया की उसका कोई भी अधिकारी या सैनिक विवाह नहीं करेगा, उसने युवा पुरुषो के विवाह को गैर कानूनी घोषित कर दिया क्योकि उसका मानना था की अविवाहित पुरुष ज्यादा बेहतर सैनिक साबित हो सकता है, शादी करने से पुरुषो की बुद्धि और शक्ति कम हो जाती है, लेकिन वेलेंटाइन ने इस हुक्म को अन्याय पूर्ण बताया और इसका विरोध किया. उन्होंने कई अधिकारियो सैनिको और युवा प्रेमियों की शादी करवाना जारी रखा, वे लोगो को शादी करने के लिए प्रोत्साहित किया करते थे. जब राजा क्लाडियस को यह बात पता चली तो वे क्रोधित हो गए और वेलेंटाइन को 269 ईसवी की 14 फरवरी को फांसी पर चढ़वा दिया. उन्ही के सम्मान में ये दिन प्यार के नाम कर दिया गया.

गुरुवार, 21 दिसंबर 2017

भारत में पहली बार इस रेस्टोरेंट में रोबोट परोसेंगे खाना

भारत में पहली बार इस रेस्टोरेंट में रोबोट परोसेंगे खाना



विदेशों में तो ऐसे कई रेस्‍टोरेंट मौजूद है जहां पर ग्राहकों को भोजन सर्व करने की जिम्‍मेदारी रोबोट उठाते हैं पर अब भारत में भी ये नजारा देखने को मिलेगा। देश में तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पहला रोबोट रेस्टोरेंट खुल गया है। चेन्नई के पॉश इलाके महाबलीपुरम रोड पर बने इस मोमो नाम के चाइनीज रेस्‍टोरेंट में थाई और चाइनीज खाना सर्व किया जाता है। रोबोट थीम का ये रेस्‍टोरेंट अपनी शुरूआत के साथ चर्चा का विषय बन गया है।

वैसे ये अपने किस्‍म के पहले रोबोट नहीं हैं जो लोगों को खाना सर्व कर रहे हैं। हाल ही में ऑस्‍ट्रेलिया से खबर आई थी कि वहां की एक पिज्‍जा कंपनी ने होम डिलीवरी के लिए अपने पिज्‍जा भेजने के लिए रोबोट को नियुक्‍त किया है। इन रोबोट ने पहला पिज्‍जा ऑस्‍ट्रेलिया के ब्रिसबेन में डिलीवर किया था। लिडार यानी लेजर बेस्ड सेंसर टेक्नोलॉजी, जो कि बिना ड्राइवर के चलने वाली कारों में होती है, से चलने वाले ये रोबोट गूगल मैप और जीपीएस की मदद से रास्तों को पहचानते हुए, दूसरी गाड़ियों से टकराने से बचते हुए पिज्‍जा सही ठिकाने तक पहुंचा देते हैं। साथ ही कोई अंजान आदमी इनसे पिज्‍जा नहीं ले सकता क्‍योंकि ये ग्राहक के पास मौजूद एक खास कोड एंटर पर ही पिज्‍जा डिलीवर करते हैं।

वैसे भारत से पहले एशिया के कुछ देशों में रेस्‍टोरेंट में रोबोट बने वेटर लोगों को खाना खिलाते नजर आ रहे हैं। चीन के एक रेस्‍टोरेंट में तो रोबोट सिर्फ वेटर ही नहीं कुक का भी काम करते हैं। इसी तरह सिंगापोर में भी रोबोटिक वेटर वाले रेस्‍टोरेंट हैं। यहां तक कि पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश में भी रेस्‍टोरेंट में वेटर बने रोबोट मौजूद हैं। 

Sourse - rochakpost

सोमवार, 22 मई 2017

Electronic Voting Machine (EVM)-इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की जानकारी

 
 

प्रश्न 1 : इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन क्या है? इसकी कार्यप्रणाली मतदान करने की पारम्परिक प्रणाली से किस प्रकार भिन्न है?

उत्तर : इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पांच-मीटर केबल द्वारा जुड़ी दो यूनिटों-एक कंट्रोल यूनिट एवं एक बैलेटिंग यूनिट-से बनी होती है। कंट्रोल यूनिट पीठासीन अधिकारी या मतदान अधिकारी के पास होती है तथा बैलेटिंग यूनिट वोटिंग कम्पार्टमेंट के अंदर रखी होती है। बैलेट पेपर जारी करने के बजाए, कंट्रोल यूनिट का प्रभारी मतदान अधिकारी बैलेट बटन को दबाएगा। यह मतदाता को बैलेटिंग यूनिट पर अपनी पसंद के अभ्यर्थी एवं प्रतीक के सामने नीले बटन को दबाकर अपना मत डालने के लिए सक्षम बनाएगा।

प्रश्न 2 : निर्वाचनों में ईवीएम का पहली बार चलन कब शुरू किया गया?

उत्तर : वर्ष 1989-90 में विनिर्मित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का प्रयोगात्मक आधार पर पहली बार नवम्बर, 1998 में आयोजित 16 विधान सभाओं के साधारण निर्वाचनों में इस्तेमाल किया गया। इन 16 विधान सभा निर्वाचन-क्षेत्रों में से मध्य प्रदेश में 5, राजस्थान में 5, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली में 6 विधान सभा निर्वाचन-क्षेत्र थे।

प्रश्न 3 : उन क्षेत्रों में जहां बिजली नहीं है, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का किस प्रकार इस्तेमाल किया जा सकता है?

उत्तर : ईवीएम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, बेंगलूर एवं इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ऑफ इण्डिया लिमिटेड; हैदराबाद द्वारा विनिर्मित 6 वोल्ट की एल्कलाइन साधारण बैटरी पर चलती है। अत:, ईवीएम का ऐसे क्षेत्रों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है जहां पर बिजली कनेक्शन नहीं हैं।

प्रश्न 4 : अधिकतम कितने मतों को ईवीएम में डाला जा सकता है?

उत्तर : ईवीएम में अधिकतम 3840 मत दर्ज किए जा सकते हैं। जैसाकि सामान्यब तौर पर होता है, एक मतदान केन्द्र में निर्वाचकों की कुल संख्याह 15,00 से अधिक नहीं होगी फिर भी, ईवीएम की क्षमता पर्याप्त् से अधिक है।

प्रश्न 5 : अधिकतम कितने अभ्यैर्थियों के लिए इलेक्ट्रॉ निक वोटिंग मशीनें काम कर सकती हैं?

उत्तर : ईवीएम अधिकतम 64 अभ्य‍र्थियों के लिए काम कर सकती है। एक बैलेटिंग यूनिट में 16 अभ्यमर्थियों के लिए प्रावधान है। यदि अभ्यर्थियों की कुल संख्याे 16 से अधिक हो जाती है तो पहली बैलेटिंग यूनिट के साथ-साथ एक दूसरी बैलटिंग यूनिट जोड़ी जा सकती है। इसी प्रकार, यदि अभ्येर्थियों की कुल संख्या 32 से अधिक हो तो एक तीसरी बैलेटिंग यूनिट जोड़ी जा सकती है और यदि अभ्यथर्थियों की कुल संख्या 48 से अधिक हो तो एक चौथी यूनिट अधिकतम 64 अभ्ययर्थियों के लिए काम करने हेतु जोड़ी जा सकती है।

प्रश्न 6 : यदि किसी निर्वाचन-क्षेत्र में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यतर्थियों की संख्या् 64 से अधिक हो जाए तो क्यां होगा?

उत्तर : यदि किसी निर्वाचन-क्षेत्र में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 64 से अधिक हो जाए तो ऐसे निर्वाचन क्षेत्र में ईवीएम का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। ऐसे निर्वाचन क्षेत्र में मत पेटी एवं मत पत्र के माध्येम से किए जाने वाले मतदान की पारम्पररिक प्रणाली को अपनाना पड़ेगा।

प्रश्न 7 : यदि किसी खास मतदान केन्द्र में ईवीएम खराब हो जाए तो क्या होगा?

उत्तर : एक अधिकारी को मतदान के दिन लगभग 10 मतदान केन्द्रोंु को कवर करने के लिए ड्यूटी पर लगाया जाता है। वे अपने पास अतिरिक्त ईवीएम रखे रहेंगे और खराब ईवीएम को नई ईवीएम से बदला जा सकता है। ईवीएम के खराब होने के चरण तक दर्ज मत कंट्रोल यूनिट की मेमोरी में सुरक्षित रहेंगे और ईवीएम के खराब होने के बाद से मतदान प्रक्रिया जारी रखना पर्याप्ते होगा। प्रारम्भी से, मतदान शुरू करना आवश्यरक नहीं है।

प्रश्न 8 : ईवीएम को किसने बनाया है?

उत्तर :इलेक्ट्रॉ निक वोटिंग मशीनें ढेरों बैठकें करने, प्रोटोटाइपों की परीक्षण-जांच करने एवं व्याजपक फील्डह ट्रायलों के बाद दो लोक उपक्रमों अर्थात भारत इलेक्ट्रॉ निक्स लिमिटेड, बेंगलूर एवं इलेक्ट्रॉ निक कॉर्पोरेशन ऑफ इण्डिया, हैदराबाद के सहयोग से निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार एवं डिजाइन की गई है। अब, इलेक्ट्रॉ निक वोटिंग मशीनें उपर्युक्तच दो उपक्रमों द्वारा विनिर्मित की जाती हैं।

प्रश्न 9 : मशीन की लागत क्याव है? क्या‍ ईवीएम का प्रयोग करना अत्यीधिक खर्चीला नहीं है?

उत्तर : वर्ष 1989-90 में जब मशीनें खरीदी गई थीं उस समय प्रति ईवीएम (एक कंट्रोल यूनिट, एक बैलेटिंग यूनिट एवं एक बैटरी) की लागत 5500/- थी। यद्यपि, प्रारंभिक निवेश किंचित अधिक है, लाखों मत पत्रों के मुद्रण, उनके परिवहन, भंडारण आदि, और मतगणना स्टाकफ एवं उन्हें् भुगतान किए जाने वाले पारिश्रमिक में काफी कमी हो जाने की दृष्टि से हुई बचत के द्वारा अपेक्षा से कहीं अधिक निष्प्र भावी हो जाता है।

प्रश्न 10 : हमारे देश की जनसंख्याा के एक काफी बड़े हिस्सेग के निरक्षर होने के परिणामस्व रूप क्या् इससे निरक्षर मतदाताओं के लिए समस्यान नहीं उत्पेन्न होगी?

उत्तर : दरअसल, ईवीएम के द्वारा मतदान किया जाना पारम्पसरिक प्रणाली की तुलना में कहीं अधिक सरल है जिसमें एक व्यक्ति को अपनी-अपनी पसंद के अभ्यपर्थी के प्रतीक पर या उसके समीप मतदान का निशान लगाना पड़ता है, पहले उसे उर्ध्वादधर रूप में और फिर क्षैतिज रूप में मोड़ना पड़ता है और उसके बाद उसे मत पेटी में डालना पड़ता है। ईवीएम में, मतदाता को केवल अपनी पसंद के अभ्यकर्थी एवं प्रतीक के सामने नीला बटल दबाना होता है और मत दर्ज हो जाता है। ग्रामीण एवं निरक्षर लोगों को अपना मत दर्ज करने में कोई कठिनाई नहीं होती है और उन्होंने तो बल्कि ईवीएम के उपयोग का स्वा गत किया है।

प्रश्न 11 : क्या ईवीएम के उपयोग से बूथ-कैप्च रिंग को रोका जा सकता है?

उत्तर : बूथ कैप्चरिंग से तात्पर्य यदि यह है कि मत पेटियों या मत पत्रों को ले जाना या उन्हें क्षतिग्रस्त करना तो ईवीएम के उपयोग द्वारा उस बुराई को नहीं रोका जा सकता है क्यों्कि ईवीएम भी उपद्रवियों द्वारा बलपूर्वक भी ले जाए जा सकते हैं या क्षतिग्रस्तं किए जा सकते हैं। परन्तु यदि बूथ कैप्चलरिंग को उपद्रवियों द्वारा मतदान कर्मियों को धमकाने तथा मतदान पत्रों में प्रतीक पर मुहर लगाने तथा चंद मिनटों में भाग निकलने के मामले के रूप में देखा जाता है तो इसे ईवीएम के उपयोग द्वारा रोका जा सकता है। ईवीएम की प्रोग्रामिंग इस प्रकार की गई है कि मशीनें एक मिनट में केवल पांच मतों को ही दर्ज करेगी। चूंकि मतों का दर्ज किया जाना अनिवार्य रूप से कंट्रोल यूनिट तथा बैलेटिंग यूनिट के माध्य म से ही किया जाना, इसलिए उपद्रवियों की संख्या चाहे कितनी भी हो, वे केवल 5 मत प्रति मिनट की दर से ही मत दर्ज कर सकते हैं। मत पत्रों के मामले में, उपद्रवी एक मतदान केन्द्र के लिए निर्दिष्ट सभी 1000 विषम मत पत्रों को आपस में बांट सकते हैं, उन पर मुहर लगा सकते हैं, उन्हें् मत पेटियों में ठूंस सकते हैं तथा पुलिस बलों के अधिक संख्या में पहुंचने से पहले भाग सकते हैं। प्रत्ये क आधे घंटे में उपद्रवी अधिकतम 150 मतों को ही दर्ज कर सकते हैं और तब तक इस बात की संभावनाएं हैं कि पुलिस बल पहुंच जाए। इसके अतिरिक्त, पीठासीन अधिकारी या मतदान अधिकारी द्वारा मतदान केन्द्रव के भीतर जैसे ही कुछ बाहरी व्य क्तियों को देखा जाए तो उनके पास “बंद” बटन दबाने का विकल्पे हमेशा रहेगा। एक बार ‘बंद’ बटन दबा देने के पश्चा त कोई भी मत दर्ज करना संभव नहीं होगा और इससे बूथ पर कब्जा करने वालों का प्रयास निष्फल हो जाएगा।

प्रश्न 12 : ईवीएम के उपयोग के क्या-क्या फायदे हैं?

उत्तर : सबसे महत्वमपूर्ण फायदा यह है कि लाखों-करोड़ों की संख्याउ में मत पत्रों की छपाई से बचा जा सकता है क्यों कि प्रत्येैक अलग-अलग निर्वाचक के लिए एक मत पत्र के बजाय प्रत्येाक मतदान केन्द्र पर बैलेटिंग यूनिट पर केवल एक मत पत्र लगाया जाना अपेक्षित है। इसके परिणामस्व्रूप कागज, मुद्रण, पारवहन, भंडारण एवं वितरण की लागत के रूप में भारी बचत होती है। दूसरे, मतगणना बहुत तेजी से होती है और पारम्परिक प्रणाली के अंतर्गत औसतन, 30-40 घंटों की तुलना में 2 से 3 घंटों के भीतर परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। तीसरे, ईवीएम मतदान प्रणाली के अंतर्गत कोई अमान्यण मत नहीं होता है। इसकी महत्ताप तब बेहतर तरीके से समझी जाएगी, जब यह याद किया जाए कि प्रत्येाक साधारण निर्वाचन में कई निर्वाचन क्षेत्रों में अमान्यत मतों की संख्याि विजयी अभ्यार्थी एवं द्वितीय स्था्न-प्राप्तब अभ्योर्थी के बीच जीत के अंतर से अधिक होती है। इस सीमा की दृष्टि से निर्वाचकों की पसंद उस परिस्थिति में अधिक उचित तरीके से परिलक्षित होती है जब ईवीएम का इस्तेपमाल किया जाता है।

प्रश्न 13 : क्याि ईवीएम का उपयोग मतदान की गति धीमी कर देता है?

उत्तर : नहीं
दरअसल, ईवीएम उपयोग से मतदान की गति और तेज हो जाती है क्योंीकि मतदाता के लिए यह आवश्येक नहीं होता है कि पहले वह मतपत्र को खोलें, अपनी पसंद चिह्नित करें, फिर उसे मोड़ें और वहां जाएं जहां मत पेटी रखी गई है और उसे पेटी में डालें। ईवीएम प्रणाली के अंतर्गत उसे केवल अपनी पसंद के अभ्यपर्थी एवं प्रतीक के समीप बटन को दबाना होता है।

प्रश्न 14 : कंट्रोल यूनिट की मेमोरी में परिणाम कितने समय तक रहता है?

उत्तर : कंट्रोल यूनिट, की मेमोरी में, परिणाम, 10 वर्ष और उससे भी अधिक समय तक रहता है।


प्रश्न 15. क्याण बटन को बार-बार दबाकर एक से अधिक बार मतदान करना सम्भलव है?

उत्तर : नहीं
जैसे ही बैलेटिंग यूनिट पर एक विशेष बटन को दबाया जाता है, उस विशेष अभ्योर्थी के लिए मत दर्ज हो जाता है और मशीन लॉक हो जाती है। उस परिस्थिति में भी जब (चाहे) कोई व्यदक्ति उस बटन को या किसी अन्यै बटन को आगे और दबाता है, तो और कोई भी मत दर्ज नहीं होगा। इलेक्ट्रो निक वोटिंग मशीनें इस तरह से ''एक व्य क्ति, एक मत'' का सिद्धांत सुनिश्चित करती हैं।

प्रश्न 16. एक मतदाता इस बात के प्रति कैसे आश्ववस्ति होगा कि इलेक्ट्रॉतनिक वोटिंग मशीन काम कर रही है और उसका मत दर्ज हो गया है?

उत्तर :जैसे ही मतदाता अपनी पसंद के अभ्यहर्थी और प्रतीक के सामने लगे ''नीले बटन'' को दबाता है, प्रतीक के बायीं ओर लगे एक छोटे-से लैम्प में लाल बत्तीा जल उठती है और साथ ही साथ, एक लम्बीे बीप ध्वछनि सुनाई देती है। इस प्रकार, मतदाता को आश्व स्त करने के लिए ऑडियो और वीडियो दोनों में संकेत मैजूद होते है कि उसका मत दर्ज हो गया है।

प्रश्न 17. क्याी यह सही है कि कभी-कभी लघु परिपथिकी या अन्य‍ कारण से 'नीला बटन' दबाते समय मतदाओं को बिजली का झटका लगने की संभावना होती है?

उत्तर : नहीं
इलेक्ट्रॉ निक वोटिंग मशीन 6-वोल्ट की बैटरी पर कार्य करती है और 'नीला बटन' दबाते समय या बैले‍टिंग यूनिट को हैंडल करते हुए किसी भी समय मतदाता को बिजली का झटका लगने की बिल्कु ल भी संभावना नहीं है।

प्रश्न 18. क्या मतदान केन्द्रों तक इलेक्ट्रॉ।निक वोटिंग मशीनों को पहुंचाना मुश्किल नहीं होगा?

उत्तर : नहीं।
इसके बजाय मतदान पेटियों की तुलना में इलेक्ट्रोननिक वोटिंग मशीनों का परिवहन अपेक्षाकृत अधिक आसान होगा, क्योंीकि इलेक्ट्रॉननिक वोटिंग मशीनें हल्की, वहनीय होती हैं और ढोए जाने के लिए पॉलीप्रोपीलीन खोलों में आती है।

प्रश्न 19. देश के बहुत से क्षेत्रों में, विद्युत कनेक्शनन नहीं होते हैं और जिन स्थाशनों में विद्युत का कनेक्शनन है भी, वहां ऊर्जा आपूर्ति अनियमित है। ऐसी परिस्थिति में, क्याश बिना वातानुकूलन के मशीनों को संग्रहीत करने में समस्याऊ उत्पअन्नस नहीं होगी?

उत्तर : कमरे/हॉल जहां इलेक्ट्रॉ्निक वोटिंग मशीन स्टोेर की जाती है, को वातानुकूलित करने की कोई आवश्यीकता नहीं है। जरूरी बात केवल यह है कि कमरे/हॉल को धूल, नमी और कृतकों (चूहा, गिलहरी आदि) से मुक्त रखा जाए जैसाकि मतपेटियों के मामले में किया जाता है।

प्रश्न 20. परंपरागत प्रणाली में, किसी भी खास समय-बिंदु पर डाले गए मतों की कुल संख्याव को जानना संभव होगा। इलेक्ट्रॉ निक वोटिंग मशीनों में, 'परिणाम' वाला भाग सील बंद कर दिया जाता है और केवल मतगणना के समय ही खोला जाएगा। मतदान के दिन डाले गए मतों की कुछ संख्या किस प्रकार जानी जा सकती है?

उत्तर :इलेक्ट्रॉ निक वोटिंग मशीनों पर 'परिणाम' बटन के अलावा एक 'टोटल' बटन भी होता है। इस बटन को दबाने पर बटन को दबाए जाने के समय तक डाले गए मतों की कुल संख्याे अभ्यार्थी-वार गणना को दर्शाए बिना, प्रदर्शित हो जाएगी।

Source- eci.nic.in


गुरुवार, 20 अप्रैल 2017

Amazing Facts of India - भारत के बारे में रोचक तथ्य

भारत के बारे में रोचक तथ्य



1. बीजगणित, त्रिकोणमिति और कलन जैसी गणित की अलग-अलग शाखाओं का जन्म भारत में हुआ था।

2. शल्य चिकित्सा(Surgery) का प्रारंभ 2600 वर्ष पूर्व भारत में हुआ था। अनेक प्राचीन ग्रंथों में गुरु सुश्रुत और उनकी टीम द्वारा आँखों को मोतियाबिंदु से मुक्त करने, प्रसव कराने, हड्डियाँ जोड़ने, पथरी निकालने, अंगों को सुंदर बनाने और मस्तिष्क की चिकित्सा में शल्य क्रिया करने के उल्लेख मिलते हैं।

3. नौकायन की कला का आविष्कार विश्व में सबसे पहले 6,000 वर्ष पूर्व भारत की सिंधु घाटी में हुआ था।

4. 1982 में भारतीय सेना द्वारा लद्दाख घाटी में सुरु और द्रास नदी के बीच निर्मित बेली ब्रिज विश्व में सर्वाधिक ऊँचाई पर बना पुल है।

5. भारतीय गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त (598-668) तत्कालीन गुर्जर प्रदेश के प्रख्यात नगर उज्जैन की अन्तरिक्ष प्रयोगशाला के प्रमुख थे।

6. ‘पाई’ की कीमत, संसार में सबसे पहले, छठवीं शताब्‍दी में, भारतीय गणितज्ञ बुधायन द्वारा पता की गई थी.

7. ईसा से 800 वर्ष पूर्व स्थापित तक्षशिला विश्वविद्यालय(आधुनिक पाकिस्तान) में 20,500 से अधिक विद्यार्थी 60 से अधिक विषयों की शिक्षा प्राप्त करते थे।

8. भारत के बंगलुरु नगर में 2,500 से अधिक सॉफ्टवेयर कंपनियों में 26,000 से अधिक कंप्यूटर इंजीनियर काम करते हैं।

9. कमल के फूल को भारत के साथ साथ वियतनाम के राष्ट्रीय पुष्प होने का गौरव भी प्राप्त है।

10. भारत में बंदरों की गिणती 5 करोड़ है.

11. भारत विश्व का सबसे बड़ा चाय उत्पादक और उपभोक्ता है। यहाँ विश्व की 30% चाय उतपादित होती है जिसमें से 25% यही उपयोग की जाती है।

12. जयपुर में सवाई राजा जयसिंह द्वारा 1724 में बनाई गई जंतर मंतर संसार की सबसे बड़ी पत्थर निर्मित वेधशाला है।

13. दुसरे देशों में रहने वाले भारतीय 1 लाख करोड़ अमरीकी डालर हर साल कमाते हैं जिसमें से 30 हजार करोड़ बचाकर वे भारत भेज देते हैं।

14. भारतीय रेल कर्माचारियों की संख्या के आधार पर संसार की सबसे बड़ी संस्था है जिसमें 16 लाख से भी अधिक कर्मचारी काम करते हैं।

15. भारत में पाई जानेवाली 1,000 से अधिक आर्किड प्रजातियों में से 600 से भी अधिक केवल अरुणाचल प्रदेश में पाई जाती हैं।

16. भारत विश्व में सबसे अधिक डाकघरों वाला देश है। इतने डाकघर संसार के किसी भी ओर देश में नहीं हैं।

17. वाराणसी, जिसे बनारस के नाम से भी जाना जाता है, एक प्राचीन शहर है जब भगवान बुद्ध ने 500 बी सी में यहां आगमन किया और यह आज विश्व का सबसे पुराना और निरंतर आगे बढ़ने वाला शहर है।

18. कुंग फू के जनक तत्मोह या बोधिधर्म नामक एक भारतीय बौद्ध भिक्षु थे जो 500 ईस्वी के आसपास भारत से चीन गए।

19. जैसलमेर का किला संसार का एकमात्र ऐसा अनोखा किला है जिसमें शहर की लगभग 25 प्रतीशत आबादी ने अपना घर बना लिया है।

20. विश्व में 22 हजार टन पुदीने के तेल का उत्पादन होता है, इसमें से 19 हजार टन तेल अकेले भारत में निकाला जाता है।

21. 1896 तक भारत हीरों का एक मात्र स्त्रोत था और आधुनिक समय में हीरों के सबसे बड़े उपभोक्ता देशों में भारत तीसरे स्थान पर है। पहले व दूसरे स्थान पर क्रमशः अमेरिका और जापान हैं।

22. श्रीलंका और दक्षिण भारत के कुछ भागों में दीपावली का उत्सव उत्तर भारत से एक दिन पहले मनाया जाता है।

23. भारत ने अपने आखिरी 10,000 वर्षों के इतिहास में किसी भी देश पर हमला नहीं किया है।

24. ‘हिंदुस्तान’ नाम सिंधु और हिंदु का संयोजन है, जो कि हिंदुओं की भूमि के संदर्भ में प्रयुक्त होता है।

25. शतरंज की खोज भारत में की गई थी।

26. विश्व का प्रथम ग्रेनाइट मंदिर तमिलनाडु के तंजौर में बृहदेश्वर मंदिर है। इस मंदिर के शिखर ग्रेनाइट के 80 टन के टुकड़ों से बने हैं। यह भव्य मंदिर राजाराज चोल के राज्य के दौरान केवल 5 वर्ष की अवधि में 1004 से1009 ईसवी के दौरान बनवया किया गया था।

27. भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र और विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश तथा प्राचीन सभ्यताओं में से एक है।

28. सांप सीढ़ी का खेल ,तेरहवीं शताब्दी .में कवि संत ज्ञान देव द्वारा तैयार किया गया था इसे मूल रूप से मोक्षपट कहते थे। इस खेल में सीढियां वरदानों का प्रतिनिधित्व करती थीं जबकि सांप अवगुणों को दर्शाते थे। इस खेल को कौडियों तथा पांसे के साथ खेला जाता था। आगे चल कर इस खेल में कई बदलाव किए गए, परन्तु इसका अर्थ वहीं रहा अर्थात अच्छे काम लोगों को स्वर्ग की ओर ले जाते हैं जबकिबुरे काम दोबारा जन्म के चक्र में डाल देते हैं।

29. दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान हिमाचल प्रदेश के चायल नामक स्थान पर है। इसे समुद्री सतह से 2,444 मीटर की ऊंचाई पर भूमि को समतल बनाकर 1993 में तैयार किया गया था।

30. आयुर्वेद मानव जाति के लिए ज्ञात सबसे ,आरंभिक चिकित्सा शाखा है। इस शाखा विज्ञान के जनक माने जाने वाले चरक ने 2500 वर्ष पहले आयुर्वेद का समेकन किया था।

31. भारत 17वीं सदी के आरंभ तक ब्रिटिश राज्य आने से पहले सबसे अमीर देश था। क्रिस्टोफर कोलम्बस भारत की सम्पन्नता से आकर्षित हो कर भारत आने का समुद्री मार्ग खोजने चला और उसने गलती से अमेरिका को खोज लिया।

32. भास्कराचार्य ने खगोल शास्त्र के कई सौ साल पहले धरती द्वारा सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में लगने वाले सही समय की गणना की थी। उनकी गणना के अनुसार सूर्य की परिक्रमा में पृथ्वी को 365.258756484 दिन का समय लगता है।

33. पेंटियम चिप का आविष्कार ‘विनोद धाम’ ने किया था। (आज दुनिया के 90% कम्प्युटर इसी से चलते हैं)

34. सबीर भाटिया ने हॉटमेल बनाई. (हॉटमेल दुनिया का न.1 ईमेल प्रोग्राम है)

35. अमेरिका में 38% डॉक्टर भारतीय हैं.

36. अमेरिका में 12% वैज्ञानिक भारतीय हैं और नासा में 36% वैज्ञानिक भारतीय हैं.

37. माइक्रोसॉफ़्ट के 34% कर्मचारी, आईबीएम के 28% और इंटेल के 17% कर्मचारी भारतीय हैं.

38. ग्रीक तथा रोमनों द्वारा उपयोग की गई की सबसेबड़ी संख्या 10^6(अर्थात 10 की घात 6) थी जबकि हिन्दुओं ने 10^53 जितने बड़े अंकों का उपयोग करना शुरू कर दिया था.

39. भारत 90 देशों को सॉफ्टवेयर बेचता है।

40. भारत में 4 धर्मों का जन्म हुआ हिन्दु, बौद्ध, जैन और सिक्ख धर्म और जिनका पालन दुनिया की आबादी का 25 प्रतिशत हिस्सा करता है।

41. जैन धर्म और बौद्ध धर्म की स्थापना ,भारत में क्रमश: 600 बी सी और 500 बी सी में हुई थी।

42. इस्लाम भारत का और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है। भारत में 3,00,000 मस्जिदें हैं जो किसी अन्य देश से अधिक हैं यहां तक कि मुस्लिम देशों से भी अधिक।

43. तिरुपति शहर में बना विष्णु मंदिर 10वीं सदी के दौरान बनाया गया था,यह विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक स्थान है। रोम या मक्का धार्मिक स्थलों से भी बड़े इस स्थान पर प्रतिदिन औसतन 30 हजार श्रद्धालु आते हैं और लगभग 3 करोड़ 60 लाख प्रति दिन चढ़ावा आता है।

44. योग कला का उद्भव भारत में हुआ है और यह 5,000 वर्ष से अधिक समय से मौजूद है।

45. आधुनिक संख्या प्रणाली की खोज भारत द्वारा की गयी है. आर्यभट्ट ने अंक शून्य का आविष्कार किया था. विश्व में उपयोग की जाने वाली आधुनिक संख्या प्रणाली को भारतीय अंको का अंतरराष्ट्री रूप कहा जाता है.

46. पुरी के जगन्नाथ मंदिर में प्रतिदिन इतना प्रसाद बँटता है कि 500 रसोइए और 300 सहयोगी रोज़ काम करते हैं।

47. 5000 साल पहले जब विश्व में ज्यादातर सभ्यताएँ खानाबदोश जीवन व्यतीत कर रही थीं भारत में सिंधु-घाटी उन्नति के शिखर पर थी।

Source - rochhak