शुक्रवार, 2 दिसंबर 2016

6 महीनों तक लगातार सोती है ये लड़की

Advertisements

रामायण में कुंभकरण की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी। लेकिन असल जिंदगी में भी एक लड़की कुंभकरण की नींद सोती है। इसकी नींद इतनी लंबी होती है कि एक बार सोने के बाद सीधे 6 महीने बाद ही खुलती है।

22 साल की Beth Goodier सारा समय सोती रहती है। इस दौरान उसे चाहे जितना भी उठाने की कोशिश कि जाए वह नहीं उठती। बेथ की मां बस हर दिन ये ही आस लगाये रहती हैं कि शायद आज उनकी बेटी उठ जाये।

दरअसल,  बेथ एक ऐसी बीमारी से पीड़ित है, जिसकी वजह से वह अपना सारा समय सिर्फ सोने में ही लगाती है। Kleine-Levin Syndrome नाम की ये बीमारी 100 युवाओं में एक को होती है। इस बीमारी के शिकार लोग पूरे दिन या महीनों तक सोते ही रह जाते हैं।

बेथ को ये बीमारी 17 साल की उम्र में हुई थी तब से वह 75 प्रतिशत समय सोती रही है। जब उसे थोड़ा बहुत होश आता है तो वह उस समय खाने-पीने और बाथरूम जाने जैसे जरूरी काम कर पाती है। वह ज्यादा से ज्यादा 2 हफ्तों के लिए ही उठ पाती है।

इस बीमारी की वजह से वह अपनी पढ़ाई तक पूरी नहीं कर पाई और ना ही वह अपने किसी दोस्त से मुलाकात कर पाती है। लेकिन बेथ का ब्वॉयफ्रेंड Dan रोजाना उससे मिलने आता है, जबकि वह जानता है कि वह उसकी बात नहीं सुन रही होगी। 

ये एक ऐसी बीमारी है जिसके बारे में डॉक्टर अब तक रिसर्च कर रहे हैं और इसके होने की असली वजह क्या है ये अब तक कोई नहीं समझ पाया है।

Sourse - amarujala

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comments