खाना खजाना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
खाना खजाना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 18 दिसंबर 2018

राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी


पापड़ की सब्जी राजस्थान का फेमस व्यंजन  में से एक है पापड़ की सब्जी  बहुत ही कम समय में बन जाती है |
अगर आप इसे बना रहे है तो इसे जब खाना हो तभी बनाये नहीं तो ज्यादा  टाइम रखने पे पापड़ फूल जाती है


सामग्री:-

  • उड़द दाल पापड़ 1
  • तेल  3 चम्मच
  • जीरा 1 चम्मच
  • तेजपत्ता(Bay leaf): 1
  • राई  1 चम्मच
  • हींग  1 चम्मच
  • प्याज प्यूरी  1/2 कप
  • टमाटर प्यूरी  1/2 कप (2 टमाटर )
  • धनिया पाउडर  1चम्मच
  • हल्दी पाउडर  1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर  1 चम्मच
  • नमक 1 कप (स्वाद अनुशार)
  • दही 2 चम्मच
  • गरम मशाला  1 चम्मच

पापड़ की सब्जी बनाने की विधि:-

  • पहले एक सॉस पैन लें और इसमें तेल डालें।फिर जीरा के बीज, सरसों के बीज, एसाफेटिडा और चम्मच जोड़ें, फिर सुनहरे भूरे रंग तक भुनाएं।
  •  फिर उसमे प्याज की पूरी डाल दे और उसे भुने
  • प्याज को भून जाने पे उसमे टमाटर का भी प्यूरी डाल दे 
  • धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर और 5 मिनट के लिए ग्रिल डाल दें
  • मशाला भुनने में थोड़ा टाइम लगता है इसलिए तब तक मैं पापड़ को फ्राई कर लेते हे
  • यहाँ मशाला भी भूनकर तैयार हो गयी है अब उसमे थोड़ा सा पानी डाल दे और उसे मिलाये 
  • उसमे गरम मशाला, दही और स्वाद अनुशार नमक डाल दे और उसे 2-3 मिनट तक पकाये
  • फिर उसमे पापड़ को तोड़कर डाल दे और कटे हुए धनिया पत्ता को भी डाल दे और उसमे मिलकर गैस बंद कर दे
  • हमारी पापड़ की सब्जी बनकर तैयार हो गयी है 

मंगलवार, 13 नवंबर 2018

सूक्तो बंगाल की एक बहुत ही फेमस डिश

 सूक्तो एक बहुत ही टेस्‍टी और पारंपरिक बंगाली डिश है जिसमें एक चुटकी शक्‍कर के साथ ढेर सारी सब्‍जियां और एक कसीली सब्‍ज़ी जैसे की करेला मिलाया जाता है
बंगाली खाना तो जैसे सूक्‍तो के बिना बिल्‍कुल अधूरा ही है। अगर आप भी बंगाल के खाने से इम्प्रेस है और आप कुछ वेजिटेरियन बनाना चाहती हैं तो फिर सूक्‍तो को कभी भी ना भूलें आइये पढ़ते हैं इसे बनाने की एकदम सरल व  आसान विधि।

आवश्यक सामग्री 

  • करेला = 100 ग्राम, कटा हुआ
  • आलू = एक अदद, उबला और कटा हुआ
  • बैंगन = एक अदद, स्‍लाइस किया हुआ
  • मूली = एक अदद, स्‍लाइस की हुई
  • कच्‍चा केला = एक अदद कटा हुआ
  • सेम = 50 ग्राम
  • सहजन = 50 ग्राम, लंबे टुकड़ों में कटा हुआ
  • पंच फोरन = आधा चम्मच
  • सरसों = आधा चम्मच
  • सरसों के बीज का पेस्ट = दो बड़े चम्मच
  • घी/मक्खन = एक बड़ा चम्मच
  • तेल = 9 बड़े चम्मच
  • उरद के दाल वाली मसाले वाली बड़ी = 50 ग्राम
  • सूखी लाल मिर्च = एक टुकड़ा
  • तेज़ पत्‍ता = एक टुकड़ा
  • नमक = स्वादअनुसार
  • चीनी = आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर = आधा चम्मच
  • अदरक का पेस्ट = एक बड़ा चम्मच

विधि

एक कढ़ाई में 4 चम्‍मच तेल गर्म करें। फिर उसमें बड़ियां डाल कर गोल्‍डन होने तक फ्राई कर लें। अब बड़ियों को निकाल कर एक प्‍लेट में रख दें। फिर कढ़ाई में और तेल मिलाएं। और उसके बाद करेला डाल कर फ्राई करें और जब वह ब्राउन हो जाए, तब उसे निकाल लें।
फिर एक-एक कर के कढाई में मूली, बैंगन, बींस, सेम, केला, आलू और सहजन डालें। और 3 मिनट तक चलाते हुए तल लें।
ऊपर से शक्‍कर, हल्‍दी, नमक और अदरक पेस्‍ट डालें और दो मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें 4 कप पानी डाल कर 5 मिनट तक पकाएं। और इसके बाद कढाई को उतार दें और दूसरी कढाई या फिर पैन चढा कर उसमें एक चम्‍मच तेल या घी डालें।
अब तेज़ पत्‍ता, सूखी लाल मिर्च, पंच फोरन, राई डाल कर पकाएं। फिर इसमें सरसों का पेस्‍ट और फ्राई की हुई बडियां और करेले मिलाएं। और इन सब को सब्‍ज़ी की कढाई में मिला कर तब तक पकाएं जब तक कि यह गाढी ना हो जाए। फिर इसे गैस से उतारें और गरमागर्म चावल के साथ सर्व करें या खाएं

शनिवार, 29 सितंबर 2018

Khopra Patties - खोपरा पेटिस

 खोपरा पेटिस

इंदौर अपने खान-पान के लिए पूरे देश में फेमस है. इंदौर शहर अपने लजीज व्यंजनों के लिए काफी चर्चा में रहता है। इंदौर की फूड स्ट्रीट शाम होते ही खाने के शौकीनों से भर जाती हैं। सिर्फ शहर भर से ही नहीं बल्कि यहां के व्यंजनों को चखने के दूर-दूर से से लोग आते हैं।

वहीं का एक और जायका हम पेश कर रहे हैं जिसका नाम है खोपरा पेटिस.

खोपरा पेटिस बनाने की सामग्री

2 आलू उबले हुए
5 बड़ा चम्मच खोपरा/ नारियल का बुरादा
2 छोटा चम्मच नींबू का रस
5 हरी मिर्च, कटी हुई
5-6 काजू, कटे हुए
5-6 किशमिश
2 बड़े चम्मच कोर्नफ्लोर(मक्के का आटा सफेद वाला)स्वादानुसार नमक
एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 छोटा चम्मच धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई
तलने के लिए तेल

खोपरा पेटिस बनाने की विधि
भरावन कि सारी सामग्री को एकत्र कर के अच्छे से मिलाये

मसले आलूओ में कोर्नफ्लोर, नमक व सफेद मिर्च पाउडर मिलाये 

इसे अच्छे से गूँथ ले व 8 भागों में बाँटे।

अब एक दूसरे बाउल में नारियल का बुरादा, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें.

एक भाग लेकर उसका गोला बनाये व थोड़ा चपटा कर उसमें १ छोटा चम्मच भरावन मिश्रण भरें ।

चारों तरफ से गोले को उठाकर अच्छे से बंद करें(ताकि तलते समय पेटिस टूट कर उसमें से भरावन बाहर ना आए।) व पुनः गोलाकार दे।आप चाहें तो इन्हें चपटा कर लें या फिर लड्डू के आकार में ही रहने दें.

अब एक पैन में तेल गर्म होने के लिए रखें.

इन पेटिस को गर्म तेल में मध्यम आँच पर सुनहरा भूरा कुरकुरा होने तक तले।

पेटिस को किचन पेपर पर निकालें ताकि इनका अतिरक्त तेल निकल जाए.

गर्मागर्म पेटिस को हरी और लाल चटनी के साथ सर्व करें.




सोमवार, 16 जुलाई 2018

बारिश का मजा दोगुना कर देगी ये रेसिपी

आलू चाट




सामग्री

उबले आलू- 3 कटे हुए
टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
हरा धनिया-  बारीक कटा 
सेव- 2 टेबल स्पून
तेल- 1 टेबल स्पून
धनिया पाउडर- आधा छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- एक चौथहि छोटी चम्मच से कम
अदरक- आधा इंच बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च- 1 बारीक कटी
नमक- स्वाद अनुसार
भुना जीरा पाउडर- आधा छोटी चम्मच
चाट मसाला- एक चौथहि छोटी चम्मच
काला नमक- एक चौथहि चम्मच से कम
हरे धनिया की चटनी- 2 छोटी चम्मच
मीठी चटनी- 2 छोटी चम्मच

विधि 

 आलू चाट बनाने के लिए सबसे पहले  गरम पैन में तेल डाल दीजिए। तेल के गरम होते ही, पैन में बारीक कटा अदरक तथा हरी मिर्च़ डाल दीजिए और हल्का सा भून लीजिए। फिर, इसमें धनिया पाउडर डालकर जरा सा भून लीजिए।
इसके बाद, टमाटर, नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और आलू मसाले में मिक्स करते हुए डालिए। साथ ही भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी भी डाल दीजिए। सारी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलने तक मिक्स कर लीजिए और गैस बंद कर दीजिए।
फिर, इसमें बारीक कटा हरा धनिया डालिए और मिला दीजिए। चाट बनकर तैयार है, इसके ऊपर थोड़ा सा हरा धनिया और सेव डालकर गार्निश कर दीजिए।

बुधवार, 17 जनवरी 2018

Kitchen Tips - किचन टिप्स -3


किचन टिप्स -3





1- हरे धनिए की चटनी को हरा रखने के लिए उसे पीसते समय पानी की जगह बर्फ का उपयोग करें। पीसने के बाद आख़िर में एक चम्मच तेल डाल कर पुन: पीस लंे।

2- नमक में नमी न आए उसके लिए नमकदानी में एक चम्मच अरहर दाल डाल कर रखंे। दाल नमी सोख लेती है।

3- प्या ज नहीं खाते हों तो ग्रेवी के लिए कद्दू या लौकी को उबालकर पीसकर उपयोग करें। सब्ज़ी उतनी ही स्वादिष्ठ बनती है।

4- नींबू का रस निकालन े से पहले उसे प्ले टफॉर्म पर हल्के हाथ से रोल कर लें। इससे रस अच्छी तरह निकल जाएगा।

5- पूरी या पकौड़े तलते वक़्त तेल में चुटकीभर नमक डालें, इससे पकौड़े कमतेल सोखेंगे।

6- मटर को उबालते वक़्त उनका रंग फीका न हो इसके लिए उबालते वक़्त ज़रा सी शक्कर डाल दें। इससे मटर का रंग हल्का नहीं पड़ेगा।

7- काले छोले बनाने के लिए उबालते वक़्त  अनार के छिलके डाल दें। छोलों का रंग बदल जाएगा। उबालते समय ही अगर उसमें 1 चम्मच गरम मसाला डाल दें, तो भी छोलों का स्वा द बढ़ जाएगा।

8- गोभी बनाने से पहले उसे काटकर एक बोल में 2 चम्मच नमक डालकर 20 मि नट के लि ए रख दें। इससे गोभी के अंदर छिपे कीड़े बाहर आ जाएंगे।

9- दही का रायता बनाते वक़्त थक्के हटाने के लि ए दही छलनी से छान लें।

10- आलू के पराठे बेलते समय आलू गीला होने के कारण पराठे फटने लगते हैं। आलू का मसाला बनाकर उसमें पोहे मि ला दें और 15 मि नट के लि ए छोड़ दें। पोहे आलू का अति रिक्त पानी सोख लेंगे और वे बेलते वक़्त फटेंगे नहीं।

मंगलवार, 16 जनवरी 2018

सूजी उत्तपम - Instant Rava Uttapam

सूजी उत्तपम - Instant Rava Uttapam - Instant Sooji Uttapam recipe




आवश्यक सामग्री - Ingredients for indian sooji uttapam

  • सूजी - 1 कप
  • दही - 3/4 कप
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर - 1 (बारीक कटा हुआ)
  • बंद गोभी - ½ कप (बारीक कटी हुई)
  • शिमला मिर्च - ½ (बारीक कटी हुई)
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक - 1 इंच टुकडा़ (कद्दूकस किया हुआ, या बारीक कटा हुआ)
  • नमक - ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • ईनो फ्रूट साल्ट - आधा छोटी चम्मच
  • राई - ¼ छोटी चम्मच

विधि - How to make Rava Uttapam

बड़े प्याले में सूजी निकाल लीजिए इसमें दही डालकर मिक्स कीजिए और थोडा़ सा पानी डाल कर पकौड़े के घोल जैसा बैटर बना कर तैयार कर लीजिए.
घोल में नमक, अदरक, हरी मिर्च डालकर मिला दीजिए और 10 -15 मिनिट के लिए रख दीजिए ताकि बैटर फूल कर तैयार हो जाए. दूसरे बड़े प्याले में शिमला मिर्च, बंद गोभी और टमाटर को डाल कर, मिला कर, रख लीजिए.
घोल फूल कर तैयार है, चला कर देखिये अगर अधिक गाढ़ा है तो थोड़ा सा पानी मिलाया जा सकता है, अब इनो फ्रूट साल्ट डालकर मिला दीजिये, उत्तपम बनाने के लिये घोल तैयार है.

नानस्टिक तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये, तवे पर एक छोटी चम्मच तेल डाल कर कलछी से चारों ओर फैलाइये. थोडी़ सी राई डाल दीजिए, राई चटकने पर, बैटर से 2 चम्मचे घोल लेकर गरम तवे पर डालिये और चमचे से एक जैसा थोड़ा मोटा उत्तपम फैलाइये. उत्तपम के ऊपर सब्जियां लेकर
एक जैसी चारों ओर करते हुये फैला दीजिये
 और थोड़ा सा हरा धनिया डाल दीजिए. थोडा़ सा तेल उत्तपम के चारों ओर और थोडा़ सा उत्तपम के ऊपर डालिये, चम्मच से सब्जियों को अच्छी तरह दबा दीजिये.

उत्तपम को मीडियम गैस पर नीचे की सतह ब्राउन होने तक ढककर के सेक लीजिए अब उत्तपम को पलट दीजिये. सब्जियों की तरफ से भी उत्तपम को मीडियम आग पर, सब्जियों के पकने और सतह पर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. उत्तपम को प्लेट में निकालिये और इसी तरह
बाकी के उत्तपम भी बना कर तैयार कर लीजिए.
गरमा गरम उत्तपम को नारियल की चटनी, मूंगफली की चटनी या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: सब्जियां आप अपनी पसन्द के अनुसार जो भी आप पसन्द करते हैं, ले लीजिए.
3-4 उत्तपम बनाने के लिये
समय - 30 मिनट