शुक्रवार, 13 मई 2016

आगामी खेलो का समय और स्थान - upcoming sports events and venues

आगामी खेलो का समय और स्थान

यहां पर सम्पूर्ण विश्व में खेले जाने विभिन्न अन्तरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन वर्ष और उनके आयोजन स्थल की सूची दी गई हैं।


फुटबाल:-
  • फीफा विश्व कप फुटबाल (21वाँ): 2018 रूस
  • फीफा विश्व कप फुटबाल (22वाँ): 2022 कतर
  • यूरो कप: 2016 फ्रांस
राष्ट्रमंडल खेल:-
  • राष्ट्रमंडल खेल (21वाँ): 2018 गोल्डकोस्ट सिटी (ऑस्ट्रेलिया)
क्रिकेट:-
  • पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: इंग्लैंड(2017)
  • आईसीसी क्रिकेट वल्र्ड कप (12वाँ) : इंग्लैंड(2019)
  • आईसीसी क्रिकेट वल्र्ड कप (13वाँ) : भारत(2023)
ओलंपिक खेल:-
  • ओलंपिक खेल (31वाँ) : रियो डि जेनेरो (ब्राजील) (2016)
  • शीतकालीन ओलंपिक खेल (23वाँ): 2018 द. कोरिया
  • ओलंपिक खेल (32वाँ) : जापान (2020)
हॉकी:-
  • पुरुष हॉकी विश्वकप: 2018 भारत
  • महिला हॉकी विश्वकप: 2018 इंग्लैंड
एशियाई खेल:-
  • एशियाई खेल (18वाँ): 2018 (जकार्ता)
अन्य
  • प्रथम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप : इंग्लैंड (2017)
  • ट्वेंटी 20 महिला विश्व कप : वेस्टइंडीज (2018)
  • ट्वेंटी 20 महिला विश्व कप : ऑस्ट्रेलिया (2020)
  • वन डे महिला विश्व कप : न्यूजीलैंड (2021)

शाही पनीर वेज कोरमा - Sahi Paneer Vej Korma

शाही पनीर वेज कोरमा - Sahi Paneer Vej Korma



आवश्यक सामग्री – Ingredients for Sahi Paneer Korma

पनीर – 200 ग्राम
बादाम – 20-22
प्याज – 2
जीरा – 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर- 1/2 चम्मच
दालचीनी – 1 इंच का टुकड़ा
छोटी इलाइची – 3
लौंग – 4
जावित्री – 2-3
तेजपात – 1 पत्ता
अदरक लहसुन का पेस्ट – 2 टेबल स्पून
हरी मिर्च – 1 लम्बी कटी हुई
दही – 1/2 कप
गुलाब जल – 1/2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
धनिया – बारीक़ कटा

विधि – How to make Sahi Paneer Korma

बादाम को 1 कप गरम पानी में 1 घंटा भिगो कर रख दें. प्याज में 1/4 कप पानी मिलाकर मध्यम आंच पर रख दें. ढक कर प्याज के मुलायम होने तक पकाएं. बादाम का छिलका उतारकर ग्राइंडर में 1/4 कप पानी मिलाकर बारीक़ पेस्ट बना लें. बादाम को निकालकर पके हुए प्याज पानी सहित डालकर पेस्ट बना लें. दही को भी किसी बर्तन में डालकर अच्छी तरह घोट लें.
एक पेन में घी डालकर गरम करें. घी गरम होने पर जीरा, तेजपात पत्ता, जावित्री, इलाइची, दाल चीनी, लौंग डालकर भुने. भूनने पर प्याज का पेस्ट मिलाकर चलाये. अदरक लहसुन का पेस्ट मिलाये. अब इस पेस्ट को हल्का सा किनारे से चिकनाई छोड़ने तक भुने. ग्रेवी को सफ़ेद ही रखना है इसलिए सुनहरी न करें.
अब बादाम का पेस्ट मिलाकर चलाये. 2 मिनिट तक लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर भूने. अब 1 लम्बी कटी हुई हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर मिलाकर धीमी आंच पर 1 मिनिट भूने. अब २ टेबल स्पून दही मिलाकर अच्छी तरह मिलने तक चलाये. बाकी का दही भी मिला दें. तैयार ग्रेवी में 1 कप पानी और स्वादानुसार नमक मिलाकर चलाये. धीमी आंच पर 4-5 मिनिट पकाये. पनीर मिलाकर 2 मिनिट पकाये. क्रीम और 1/2 चम्मच गुलाब जल मिलाकर चलाये.
आपका शाही पनीर कोरमा तैयार है. हरे धनिये से सजा कर गरमागरम परोसे.

पाइनएपल आइसक्रिम (Pineapple Ice cream)

पाइनएपल आइसक्रिम (Pineapple Ice cream)



सामग्री: 
१ पाइनएपल, 
२ प्याले क्रिम, 
१/२ प्याला चीनी, 
२ बूदें पाइनएपल एसेंस, 
३ बडे चम्मच दूध पाउडर, 
सजाने के लिए जैम, 
१ नीं बू का रस
विधि: 
पाइनएपल को छील कर टुकडे मे काट लें और ग्राइंडर मे डाल कर पल्प तैयार कर लें। चीनी को दूध पाउडर मे मिला कर पीस लें व पल्प मे मिला कर जमने रख दें । जब आइसक्रिम अधजमी हो तब बाहर निकाल कर मिक्सर मे डाल कर चलाएं ।
क्रिम मे एसेंस व नीबूं रस मिला कर पफ़ करें व मिक्सर वाली आइसक्रिम मे डालकर फ़ोल्ड करें व दोबारा जमने रख दें। जमी आइसक्रिम को जैम से सजा कर परोसें।

आप को ये केसा लगा कमेंट्स जरूर दे 

गुरुवार, 12 मई 2016

Corn and potato kebab - मक्का और आलू कबाब

 Corn and potato kebab - मक्का और आलू कबाब


यह एक वास्तविक जीभ थ्रिलर है तेल नहीं है और क्योंकि यह ग्रील्ड स्वस्थ है। स्टार्टर, या चाय / कॉफी के साथ नाश्ते के रूप में माना जा सकता है ।

सामग्री

2 कप उबले और मैश किए हुए sweetcorn 
 2 कप उबले और मैश किए हुए आलू 
 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
 2 चम्मच जीरा पाउडर 
 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
 1 चम्मच अदरक का पेस्ट 
 1 चम्मच हरी मिर्च पेस्ट 
 2 बड़े चम्मच कटा धनिया 
 2 बड़े चम्मच कटा टकसाल 
 1 चम्मच काला नमक 
 1 चम्मच चीनी 
 1 चम्मच नींबू 
 1 कप बारीक कटा प्याज 
 नमक स्वाद अनुसार
 2 कप पाउडर रस्क या ब्रेडक्रंब

दिशा-निर्देश 
तैयारी : 20min > कुक : 30 मिनट > 
तैयार में : 50min 

 सभी अवयवों से ऊपर उल्लेख किया है, breadcrumbs के लिए छोड़कर मिलाएं। सिलेंडर आकृति और breadcrumbs में रोल करें। Tava और धीमी आंच पर गैस पर 30 मिनट या भुना के लिए 230 डिग्री सेल्सियस पर ग्रिल। मैं OTG इस्तेमाल किया। टकसाल चटनी के साथ गरम परोसें।

Mango Lassi - आम की लस्सी



आम की लस्सी


सामग्री

1 मैंगो - खुली, वरीयता प्राप्त और diced

1 कप सादा दही

1/4 कप सफेद चीनी

1/2 कप बर्फ

पाइनएपल आइसक्रिम (Pineapple Ice cream)



दिशा-निर्देश तैयारी :

 10min एक ब्लेंडर में, आम, दही , चीनी और बर्फ गठबंधन। कोमल होने तक मिश्रित करें। गिलास में डालो और सेवा करते हैं।

Kohinoor Diamond - कोहिनूर हीरा


कोहिनूर हीरा





कोहिनूर हीरे का इतिहास : -


इस अनमोल हीरे की खोज वर्तमान आंध्र प्रदेश गुंटूर जिले में स्थित गोलकुंडा की खदानों में खुदाई के दौरान हुई थी। लेकिन यह कब बाहर आया, सबसे पहले किसने इसे देखा, इसका कोई प्रमाण दर्ज नहीं है।


इतिहास के सबसे महंगे हीरे कोहिनूर, जिसका अर्थ है रोशनी का पहाड़, के बारे में तो सभी जानते हैं। भारत की सरजमीं पर विख्यात हुआ यह हीरा आज अंग्रेजी राजघराने की शोभा बढ़ा रहा है।


सन् 1309-10 ई. अलाउदीन ख़िलजी के सेनापति मलिक काफूर ने दक्षिण के राज वारंगल के राजा प्रताप रुद्रदेव तीसरे से अधीनता के तोर पर लिया था ।
फिर 1339 में इस हिरे को समरकंद के नगर में ३०० वर्ष तक रखा गया
1526 में बाबर ने अपने लेख में बाबरनामा यह बताया की यह हिरा सुल्तान इब्राहिम ने भेट किया था

17वी सदी में जब गोलकुंडा के राजा ने यह हीरा मुग़ल बादशाह शाहजहाँ को भेंट किया । सन् 1739 ई में अफगानिस्तान के शासक नादर शाह ने दिल्ली को लूटा और हीरे को अपने कब्ज़े में लिया इस हीरे की खूबसूरती देख के उसने इसे कोहिनूर का नाम दिया ।
1747 में राजनीतिक लड़ाई के चलते नादिर शाह की हत्या कर दी गई और कोहिनूर को जनरल ाहमहद शाह दुर्रानी ने अपने पास कर लिया |
हमहद शाह के वंशज 1813 में वापस भारत ले अये |


शाह सुजाह की पत्नी वफा बेगम ने अपने पति की आज़ादी के बदले महाराजा रणजीत सिंह को यह हीरा देने का वचन दिया । महाराजा ने सन् 1813 ई. में कश्मीर पर हमला किया भले ही कश्मीर को जीत न सका पर शाह सुजाह उस को मिल गया और वफा बेगम ने यह हीरा महाराजा को आभार हेतु भेंट किया ।


लम्बे समय तक यह हीरा खालसा दरबार की शान बना रहा । महाराजा ने कोहिनूर को अपने बाजूबन्द के दो कीमती हीरो के बीच में लगवाया । सन् 1849 ई को अंग्रेजो ने पंजाब पर हमला करके इस हीरे को अपने कब्ज़े में ले लिया ।


यह हीरा इंग्लेंड England की महारानी विक्टोरिया Victoria को भेंट किया गया । 1936 में यह हीरा महारानी एलिजाबेथ के मुकुट की शोभा बना । 2007 तक कोहिनूर Tower of London में ही रखा गया ।


आज भी यह हीरा कीमत वजन और चमक के कारण बहुमूल्य है । महाराजा के समय अंग्रेज लेखको ने इसकी कीमत 30 लाख पोंड लगाई थी


महारानी विक्टोरिया को इस हीरे के श्राप के बारे में बताया गया तो उन्होंने हीरे को ताज़ में जुड़वा कर 1852 में स्वयं पहनती है और यह वसीयत करती है की इस ताज को सदैव महिला ही पहनेगी ।यदि कोई पुरष ब्रिटेन का राजा बनता है तो यह ताज उसकी जगह उसकी पत्नी इसे पहनेगी ।”


“इतिहासकारो का मानना है कि महिला दुवारा धारण करने के बावजूद इसका असर खत्म नहीं हुआ और ब्रिटेन के साम्राज्य के अंत के लिए भी यही जिम्मेदार है ।

ब्रिटेन 1850 तक आधे विश्व पर राज कर रहा था
पर उसके बाद उसके अधीनस्थ देश एक एक करके स्वतन्त्र हो गए ।”





कोई त्रुटि रह गयी हो तो कृपया अवगत कराये ।
कृपया like और comment जरूर करे ।

बुधवार, 11 मई 2016

सांसद आदर्श ग्राम योजना | Sansad adarsh gram yojana in hindi

सांसद आदर्श ग्राम योजना | Sansad adarsh gram yojana in hindi


जयप्रकाश नारायण जी के जन्म दिवस (11-Oct-2014)पर प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सांसद आदर्श ग्राम योजना की घोषणा की.इस योजना का एक मात्र लक्षय भारत मे गावों की स्थिति सुधारना है

जय प्रकाश नारायण जी ने एक महत्वपूर्ण बात बताई थी। मैं समझता हूं, आज के युग में ये बहुत ही हम लोगों के लिए प्रेरक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और राजनीति को अलग नहीं किया जा सकता। लोकतंत्र का स्वभाविक स्वभाव है, राजनीति का होना। ये आवश्यक है। लेकिन गंदी राजनीति के कारण हम परेशान हैं। गंदी राजनीति के कारण बदनामी हुई। पूरे राजनीतिक क्षेत्र की बदनामी हुई है। मुद्दा ये पार्टी, वो पार्टी नहीं है। एक विश्वास के माहौल को चोट पहुंची है। तो जय प्रकाश नारायण जी ने एक अच्छी बात बताई थी। उन्होंने कहा था कि राजनीति से मुक्ति, ये मार्ग नहीं है। मार्ग ये है, गंदी राजनीति की जगह उदार और अच्छी राजनीति इतनी तेजी से आए कि उसकी जगह ले ले।

इस योजना के अनुसार उस क्षेत्र के सांसद को अपने क्षेत्र से एक गाव का चयन करना है और उन्हे उस गाव को सन 2016 तक आदर्श गाव बनाना है उन्होंने कहा कि सांसद आदर्श योजना की तीन अनूठी विशेषताएं होनी चाहिएं। यह मांग पर आधारित हो, समाज द्वारा प्रेरित हो और इसमें जनता की भागीदारी होनी चाहिए।इसमे ध्यान रखने योग्य बात यह है कि यह गाव उस क्षेत्र के सांसद का स्वयं का गाव या उसका ससुराल नहीं होना चाहिए

योजना के उद्देश्य : - 
1. योजना का मुख्य लक्षय उस गाव का पूर्ण विकास है
2.विकसित हुये ग्राम को देखकर अन्य ग्रामो को विकास के लिए उत्साहित करना है

हमारे पूर्व राष्‍ट्रपति अब्‍दुल कलाम जी स्‍वयं उन गांवों का विजिट करने गए थे और उन्‍होंने बड़े विस्‍तार से अपनी बातों में उसका उल्‍लेख कई बार किया है। कहने का तात्‍पर्य यह है, कि आज हम जब आदर्श ग्राम योजना और वो भी सांसद के मार्गदर्शन में, सांसद के नेतृत्‍व में, सांसद के प्रयत्‍नों से, इसको हमें आगे बढ़ाना है। फिलहाल तो इस टर्म में Total 3 गांवों की कल्‍पना की है। 16 तक एक गांव का मॉडल खड़ा हो जाए, उसके अनुभव के आधार पर 19 तक दो और गांव हो जाए और आगे चलकर के फिर हर वर्ष एक गांव सांसद करे। करीब-करीब हम 800 सांसद है। अगर 19 के पहले हम तीन-तीन गांव करते हैं तो ढ़ाई हजार गांव तक पहुंच पाते हैं।
कुछ चीजे जो आदर्श ग्राम मे होनी चाहिये :- 
  • गाव मे अच्छा और पक्का ग्राम पंचायत भवन होना चाहिये
  • गाव के किसानो को पानी के अभाव मे खेती की इरीगेशन तकनीक से अवगत कराया जाए.
  • गाव मे एक स्कूल होना चाहिये
  • गाव मे गोबर गैस के लिए एक सार्वजनिक संयंत्र बनाया जाना चाहिये
  • अगर गाव मे कुछ गर्भवती महिलाए हो, उन्हे सम्पूर्ण आहार कुछ महीनो के लिए गाव के द्वारा दिया जाए, जिससे वे स्वस्थ बच्चे को जन्म दे


मैं मानता हूं, सांसद आदर्श ग्राम योजना एक रचनात्मक राजनीति का नया द्वार खोल रही है।

उस गांव में हमें वोट मिले या न मिले, उस गांव की कोई बिरादरी हमारा सहयोग करे या न करे, मेरी उस गांव के किसी नेता के साथ पटती हो या न पटती हो, इन सबसे परे होकर के, एक गांव के लिए.. एक गांव के लिए ये सारे बंधन, सब गांव के बाहर छोड़कर आ जाऊंगा। यहां तो गांव एक Community है, वो एक सामूहिक समाज है, एक रस समाज है, एकत्व की अनुभूति से काम करने वाला है और सपनों को पूर्ति करने के लिए मैं एक catalytic agent के रूप में, मैं एक Facilitator के रूप में, मैं उनका साथी बनकर के काम कर सकता हूं क्या।

Launched होने की तारीख 11 अक्टूबर 2014
किसके द्वारा लागू की गयी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी

आपको यह आर्टिक्ल कैसा लगा हमे कमेंट बॉक्स मे अवश्य लिखे.

Rice Flour Poori - चावल की पूरी

चावल की पूरी


आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rice Flour Poori

  • चावल का आटा - 1 कप (170 ग्राम)
  • तेल - 1 टेबल स्पून
  • तेल - पूरियां तलने के लिए
  • नमक - ½ छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
  • सौंफ पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • जीरा पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - ½ छोटी चम्मच

विधि - How to make Chawal Atta Puri

चावल का आटा गूंथने के लिए, पानी को हल्का गरम कर लीजिए. आटे को प्याले में निकाल लीजिये, धनियां पाउडर, सोंफ पाउडर, नमक और जीरा पाउडर डालकर मिक्स कर लीजिये और थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए आटे में मिलाइये, 1 छोटी चम्मच तेल भी डाल दीजिए और नरम आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए.
आटे को ढककर के 20-25 मिनिट के लिए रख दीजिए, आटा फूलकर तैयार हो जाएगा.

पूरी बनाने के लिए कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. आटे से छोटी-छोटी लोईयां तोड़कर तैयार कर लीजिए और इन्हें ढक कर रखें ताकि ये सूखे नहीं. अब एक लोई उठाइये हाथ पर थोडा़ सा तेल लगाकर लोई को गोल आकार दीजिए, लोई को पोलिथिन शीट पर रख कर हाथ से दबाव देते हुए बडा़ कीजिए और बेलन की मदद से थोड़ी मोटी पूरी बेलकर तैयार कर लीजिए. अब बेली पूरी को उठाकर गरम तेल में डालिये.
पूरी को पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, निकाल कर, प्लेट में रखिये. सारे आटे से इसी तरह पूरियां बना कर तैयार कर लीजिये. इतने आटे से 8 से 10 पूरियां बनकर तैयार हो जाती हैं. चावल की पूरी बनकर तैयार हैं.
पूरी को दाल, चना मसाला या अपनी पसंदीदा सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.
2-3 सदस्यों के लिये 

Mango Ice Cream - आम की आइसक्रीम

आम की आइसक्रीम



गर्मी का मौसम यानी आम का मौसम.
 घर में आम से बनी आइसक्रीम बहुत ही स्वादिष्ट होती है, तो आइये बनाना शुरू करते है आम की आइसक्रीम.

आवश्यक सामग्री - 
  • आम - 2 ( 500 ग्राम )
  • दूध - 1/2 लीटर
  • क्रीम - 200 ग्राम (1 कप)
  • चीनी - 100 ग्राम ( 1/2 कप)
  • कार्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून

विधि - 

दूध को किसी भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम करने रखिये, 1/4 कप दूध ठंडा ही प्याले में बचा लीजिये. दूध में उबाल आता है जब तक हम आम काट कर तैयार कर लीजिये.
आम धोइये, छीलिये और सारा पल्प निकाल लीजिये, दो फांके अलग रख दीजिये( आम के ये टुकड़े छोटे छोटे टुकड़े में काट कर रख लीजिये). बची आम की फांके और चीनी को पीस कर प्यूरी बना लीजिये.
ठंडे दूध में कार्न फ्लोर डालकर चिकना घोल बना लीजिये, दूध में उबाल आने के बाद, कार्न फ्लोर घुला दूध उबलते हुये दूध में मिलाइये और दूध को लगातार चलाते हुये 5-6 मिनिट तक पकाइये. आइसक्रीम के लिये दूध तैयार है, गैस बन्द कर दीजिये.
दूध को एकदम ठंडा होने तक ठंडा कीजिये.
आम की प्यूरी और क्रीम को मिला कर फैट लीजिये, कार्न फ्लोर मिक्स ठंडा दूध भी प्यूरी में डालिये और एक बार अच्छी तरह फैट लीजिये, आम के छोटे टुकड़े भी मिश्रण में मिक्स कर दीजिये.
मिश्रण को किसी एयरटाइट कन्टेनर में डालिये और आम के छोटे टुकड़े भी मिश्रण में मिला दीजिये, आम की आइसक्रीम (Mango Ice Cream) खाते समय ये टुकड़े बहुत अच्छे लगेंगे.
कन्टेनर का ढक्कन लगाकर4-8 घंटे के लिये फ्रीजर में रख दीजिये. ध्यान रखिये कि कन्टेनर एयरटाइट ही हो. आम की आइसक्रीम (Mango Iceच्ream) जमकर तैयार है. जब भी आइसक्रीम खानी हो, आइसक्रीम कन्टेनर को फ्रीजर से 5 मिनिट पहले निकाल कर बाहर रख लीजिये, ठंडी ठंडी आम की आइसक्रीम परोसिये और खाइये.
सुझाव: आइसक्रीम को और नरम बनाने के लिये, आइसक्रीम को पहले 2 घंटे जमने के बाद फ्रीजर से निकालिये, आइसक्रीम हल्की सी जम गई है, चमचे या हैन्ड बीटर से आइसक्रीम को फैट कर, फिर से जमने रख दीजिये, आम की आइसक्रीम और भी नरम बनेगी.

सही दिशा - Right Way

सही दिशा - Right Way



एक व्यक्ति सामान लेकर किसी स्टेशन पर उतरा। उसनेँ एक टैक्सी वाले से कहा कि मुझे विजयनगर जाना है।

टैक्सी वाले नेँ कहा- 200 रुपये लगेँगे।

उस व्यक्ति नेँ बुद्दिमानी दिखाते हुए कहा- इतने पास के दो सौ रुपये, आप टैक्सी वाले तो लूट रहे हो।

मैँ अपना सामान खुद ही उठा कर चला जाऊँगा |

वह व्यक्ति काफी दूर तक सामान लेकर चलता रहा। कुछ देर बाद पुन: उसे वही टैक्सी वाला दिखा, अब उस आदमी ने फिर टैक्सी वाले से पूछा – भैया अब तो मैने आधा से ज्यादा दुरी तर कर ली है तो अब आप कितना रुपये लेँगे?

टैक्सी वाले नेँ जवाब दिया- 400 रुपये।

उस आदमी नेँ फिर कहा- पहले दो सौ रुपये, अब चार सौ रुपये, ऐसा क्योँ।

टैक्सी वाले नेँ जवाब दिया- महोदय, इतनी देर से आप विजयनगर की विपरीत दिशा मेँ दौड़ लगा रहे हैँ जबकि विजयनगर तो दुसरी तरफ है।

उस पहलवान व्यक्ति नेँ कुछ भी नहीँ कहा और चुपचाप टैक्सी मेँ बैठ गया।


हमेशा एक बात याद रखेँ कि दिशा सही होनेँ पर ही मेहनत पूरा रंग लाती है और यदि दिशा ही गलत हो तो आप कितनी भी मेहनत का कोई लाभ नहीं मिल पायेगा। इसीलिए दिशा तय करेँ और आगे बढ़ेँ कामयाबी आपके हाथ जरुर थामेगी।