मंगलवार, 10 जनवरी 2017

स्टफ्ड पनीर वेजिटेबल पकौड़ा



सामग्री :

1 पाव पनीर, 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुयी, 1/2 चम्मच सौंफ पाउडर, 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1/4 चम्मच लाल मिर्च पावडर, 15 बारीक कटी किशकिश ।

मुख्य सामग्री :
2 छोटा उबला आलू, 1 खीरा, 2 छोटा प्याज, 2 छोटा बैंगन, 1 टिंडा, 2 छोटे शिमला मिर्च ।

घोल की सामग्री :
1 कटोरी बेसन, 1/4 चम्मच लाल मिर्च, 1/2 चम्मच सरसों का पाउडर,
1/2 चम्मच गरम मसाला, स्वादानुसार नमक, 2 चम्मच तेल, 2 चम्मच दही ।


विधी :
बैंगन और खीरे को गोल काट लें । शिमला मिर्च को आधा-आधा काट लें । प्याज और आलू के बीच में भरावन भरने के लिये गोल छेद कर लें (स्कूप) । गोल कटे बैंगन, शिमला मिर्च और खीरे के बीच में भी गोल छेद कर लें भरावन की सामग्री भरने के लिये ।
भरावन की सामग्री को अच्छे से मिला लें और सब्जियों के अंदर भरलें ।
घोल की सामग्री में पानी मिला कर गाढ़ा घोल तैयार करें और 20 मिनट के लिये छोड़ दें । भरी हुयी सब्जियों को घोल में डुबाकर कड़ाही में सुनहरा होने तक तलें ।

आपके स्टफ्ड पनीर वेजिटेबल पकौड़े तैयार हैं । इन्हें टोमेटो सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें और परिवार के साथ इंजाय करें ।

शुक्रवार, 6 जनवरी 2017

सीआईएसएफ का बड़ा फैसला, अब दिल्ली मेट्रो में लड़कियां ले जा सकेंगी चाकू


दिल्ली मेट्रो में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ ने अहम कदम उठाया है। ट्रेन में यात्रा के दौरान महिलाएं आत्मरक्षा के लिए अपने साथ छोटा चाकू रख सकती हैं। इसके साथ ही अन्य यात्री ट्रेन में लाइटर और माचिस रख सकते हैं। 
सीआईएसएफ अधिकारियों के मुताबिक अब महिलाएं चार इंच तक का चाकू अपने साथ रखकर यात्रा कर सकेगी। इसके अलावा चार इंच तक की कैंची भी वे ले जा सकेंगी।
अधिकारियों के मुताबिक मजदूर अकसर अपने साथ टूल्स ले जाने का आग्रह करते थे। उन्हें टूल्स ले जाने की अनुमति दी गई थी लेकिन सुरक्षा को देखते हुए स्टेशन पर मौजूद सीआईएसएफ के जवान उन टूल्स की जांच करते थे और फिर मजदूरों का नाम और पता एक रजिस्टर पर लिखते थे।ताकि उस मजदूर की आसानी से पहचान की जा सके। इसी प्रकार अब लाइटर और माचिस पर से भी पाबंदी हटा दी गई है। अब यात्री अपने साथ लाइटर या माचिस ले जा सकेंगे।
इन चीजों पर पाबंदी होने की वजह से पहले इसे जब्त कर लिया जाता था जिससे इनका अंबार लग गया है। अधिकारियों के मुताबिक प्रतिदिन सौ से ज्यादा लाइटर और माचिस को जब्त किया जाता था। सीआईएसएफ अधिकारियों के मुताबिक  सिख यात्री को पहले से ही नौ इंच की कृपाण लेकर यात्रा करने की अनुमति थी। 

Source- amarujala

सोमवार, 2 जनवरी 2017

Current Affairs January 2017 - Current Affairs in Hindi - करंट अफेयर्स

Current Affairs January 2017 - Current Affairs in Hindi  
करंट अफेयर्स 




  • 1. अगस्टा वेस्टलैंड विवाद निम्न में से किस राजनीतिक पार्टी से संबंधित है?
    a.कांग्रेस
    b.भाजपा
    c.वामदल
    d.जदयू
    उत्तर: a. कांग्रेस

    2. ई-वाणिज्य क्षेत्र की प्रमुख कंपनी स्नैपडील ने 26 अप्रैल 2016 को निम्न में से किसे उपाध्यक्ष बनाया?
    a.एचयूएल की पूर्व ब्रांड निदेशक कणिका कालरा
    b.एटलस आयरन प्रबंध निदेशक डेविड फ्लानागन
    c.मर्रे गौल्बुर्ण  प्रबंध निदेशक गैरी हेलोऊ
    d.इनमे से कोई नहीं
    उत्तर: a. एचयूएल की पूर्व ब्रांड निदेशक कणिका कालरा
     

    3. नाबार्ड ने गेहूं खरीद के लिए हरियाणा भंडारण निगम को वर्ष 2016-17 के लिए निम्न में से कितने रुपये का ऋण प्रदान किया?
    a.500 करोड़
    b.1200 करोड़
    c.800 करोड़
    d.1000 करोड़
    उत्तर: d. 1000 करोड़
     
    4. भारत, वर्ष 2016 मे अपने सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) के हिसाब से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफ.डी.आई.) आकर्षित करने के मामले में निम्न में से किस देश के काफी करीब है?
    a.पाकिस्तान
    b.भूटान
    c.चीन
    d.अमेरिका
    उत्तर: c. चीन
     
    5. निम्नलिखित में से किस भारतीय व्यक्ति को हाल ही में जेफ़ बेज़ोस की लीडरशिप टीम में शामिल किया गया?
    a.अमित अग्रवाल
    b.देव पटेल
    c.नुपुर सचदेव
    d.विपिन मलिक
    उत्तर: a. अमित अग्रवाल
     
    6. छठे हार्ट ऑफ़ एशिया सम्मेलन का आयोजन निम्नलिखित में से किस स्थान पर किया गया?
    a.दुबई
    b.नई दिल्ली
    c.काबुल
    d.कोलंबो
    उत्तर: b. नई दिल्ली
     
    7. आईआईटी खड़गपुर (केजीपी) के किस रिसर्च स्कॉलर ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पौध पोषण पुरस्कार जीता?
    a.के. अशोक कुमार
    b.विवेक कुमार
    c.संतोष कुमार
    d.विजेंद्र सिंह
    उत्तर: a. के. अशोक कुमार
     
    8. केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा सेंसर बोर्ड में सुधार हेतु निम्नलिखित में से किसकी अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया?
    a.अमिताभ बच्चन
    b.फराह खान
    c.श्याम बेनेगल
    d.इरफ़ान खान
    उत्तर: c. श्याम बेनेगल
     
    9. 26 अप्रैल 2016 को आईपीएल के मैच में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने रन बनाने में निम्न में से किस क्रिकेटर का रिकॉर्ड तोड़ा?
    a.क्रिस गेल
    b.गौतम गंभीर
    c.महेंद्र सिंह धोनी
    d.इनमे से कोई नहीं
    उत्तर: a. क्रिस गेल
     
    10. निम्न में से किस जगह अप्रैल 2016 में नौसेना डीटैच्मन्ट (एनवीडीईटी) का उद्घाटन हुआ?
    a.लक्षद्वीप
    b.निकोबार
    c.पंजाब
    d.उदयपुर
    उत्तर: a. लक्षद्वीप
     
    11. महिलाओं की सुरक्षा हेतु डिपार्टमेंट ऑफ़ टेलीकम्यूनिकेशन ने 22 अप्रैल 2016 को मोबाइल फोन हैंडसेट नियम के तहत किन बटनों को उपलब्ध कराये जाने की अधिसूचना जारी की?
    a. पैनिक बटन एवं ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम
    b. आपातकाल नम्बर एवं परिजनों को फोन
    c. पैनिक बटन एवं आपातकाल नम्बर
    d. ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम एवं परिजनों को फोन
    उत्तर: a. पैनिक बटन एवं ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम

    12. हाल ही में (अप्रैल 2016) में भारत सरकार ने निम्न में से किस उग्रवादी संगठन के साथ एक वर्ष के लिए युद्ध-विराम समझौते को बढ़ाने की 26 अप्रैल 2016 को घोषणा की?
    a.उल्फा
    b.नेशनल सोशलिस्टद कॉउंसिल ऑफ नगालैंड (रिफोरमेशन)
    c.लिट्टे
    d.उपरोक्त में से कोई नहीं
    उत्तर: b. नेशनल सोशलिस्टब कॉउंसिल ऑफ नगालैंड (रिफोरमेशन)
     
    13. सूखा प्रभावित किस राज्य में 1 मई 2016 के बाद आईपीएल मैचों को आयोजित नहीं कराने के उच्च न्यायालय के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा?
    a. ओड़िसा
    b. पश्चिम बंगाल
    c. महाराष्ट्र
    d. गुजरात
    उत्तर: c. महाराष्ट्र
     
    14. हाल ही (अप्रैल 2016) में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष पद पर निम्न में से किस व्यक्ति का चयन हुआ?
    a.शरद यादव
    b.नीतीश कुमार
    c.लालू यादव
    d.मुलायम सिंह यादव
    उत्तर: b. नीतीश कुमार
     
    15. निम्न में से किस पत्रकार को हाल ही (अप्रैल 2016) में प्रतिष्ठित रेड इंक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया?
    a.रविश कुमार
    b.अमित सिंह
    c.रंजन सेंगर
    d.श्वेता सिंह
    उत्तर:  a. रविश कुमार


    1. हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के निर्देशन में किस प्रमुख ऐतिहासिक इमारत में देश के पहले भूमिगत संग्रहालय का निर्माण कार्य शुरू हुआ है –
    (अ) दिल्ली की जामा मस्जिद (ब) हुमायूं का मकबरा
    (स) आगरे का ताजमहल (द) गोल गुंबद बीजापुर


  • 2. ग्लोबल वेस्ट मानिटरिंग 2014 (संयुक्त राष्ट्र) की रिपोर्ट के अनुसार कचरा फैलाने में भारत दुनिया में किस स्थान पर है –
    (अ) दसवें (ब) प्रथम
    (स) पांचवे (द) द्वितीय

    3. 22 अप्रैल 2015 को पूरे विश्व में एक दिवस मनाया गया जिसकी थीम थी ‘इट्स आवर टर्न टू लीड’ यह दिवस है-
    (अ) अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस (ब) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
    (स) अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा दिवस (द)अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस

    4. अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2014 के अंत तक ‘रेड बुक’ में भारत की कुल कितनी प्रजातियां सूचीबद्ध हो चुकी हैं।
    (अ) 900 (ब) 886
    (स) 888 (द) 988

    5. इनमें से किसका मेल सही नहीं है –
    (अ) नामदफा वन्य जीव अभयारण्य: अरुणाचल प्रदेश
    (ब) फासिल राष्ट्रीय उद्यान: कर्नाटक
    (स) डचिग्राम अभयारण्य: कश्मीर
    (द) पेरियार नेशनल पार्क: केरल

    6. सही सुमेल कीजिए –
    (अ) स्वतंत्रता का देश – थाइलैंड
    (ब) पाॅपकार्न संग्रहालय – ओहियो (अमेरिका)
    (स) सर्वाधिक पोस्ट आफिस – भारत
    (द) सभी सही सुमेलित हैं

    7. निम्न में कौन-सा कथन गलत है –
    (अ) मानव के शरीर में एड्रीनल ग्रंथि मस्तिष्क एवं किडनी दोनों में पाई जाती है।
    (ब) मानव शरीर का सबसे बड़ा अंग स्किन होता है।
    (स) मानव आंसू में लाइसोजाइम एंजाइम पाया जाता है।
    (द) मानव का लेफ्ट लंग (फेफड़ा) आकार में राइट लंग से थोड़ा छोटा होता है।

    8. निम्न में से भारत की कौन-सी प्रमुख व्यापारिक कंपनी उसके उत्पाद से संबंधित नहीं है –
    (अ) मोरपेन – औषधियां
    (ब) ग्लैक्सो-स्मिथक्लाइन – टायर
    (स) एक्साइड इंडस्ट्रीज – बैटरी
    (द) मोजर बेयर – सी.डी. एवं कम्प्यूटर उत्पाद

    9. सही सुमेलित नहीं है –
    (अ) माउंट किलिमंजारो – अफ्रीका
    (ब) सर्वाधिक प्राकृतिक गैस – इंडोनेशिया
    (स) पिग आयरन – जर्मनी
    (द) अफ्रीका हाॅर्न देश – केन्या

    10. यह देश ‘बेनेलेक्स’ नामक आर्थिक संगठन में शामिल नहीं है-
    (अ) बेल्जियम (ब) नीदरलैंड (स) अल्बानिया (द) लक्जमबर्ग

    Source - gkhindi

    गुरुवार, 29 दिसंबर 2016

    शाही पनीर पुलाव - Shahi Paneer Pulao Recipe In Hindi

    चावल, पुलाव यह सब बच्चों को बहुत पसंद होता है। अगर सुबह सुबह आपको अपने बच्चों के टिफ़िन के लिए कुछ ख़ास बनाना हो तो इस बार शाही पनीर पुलाव बनाइए। इसे बनाने के लिए आपको नीचे दिए गए सारे सामान को अपने किचन में एकत्रित करके रखना है और फिर जैसे जैसे इसे बनाने की विधि बताई गई है उसी तरह इसे बनाइए और फिर अपने परिवार को भी खिलाइए। शाही पनीर पुलाव को आप किसी भी त्यौहार पर या घर की किसी पार्टी के लिए भी बना सकती है। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चे अक्सर इसे बनाने की डिमांड भी करते हैं।



    आवश्यक सामग्री । Ingredients

    शाही पनीर पुलाव बनाने के लिए आप अपने किचन में निम्न सामान को एकत्रित करके रख लीजिए…
    चावल – 300 ग्राम
    पनीर – 100 ग्राम
    काजू – 25 ग्राम
    बादाम – 25 ग्राम
    किशमिश – 15 ग्राम
    मूंगफली – 25 ग्राम
    नारियल – 15 ग्राम
    लौंग – 4
    काली मिर्च – 8 दाना
    बड़ी इलाइची – 1
    छोटी इलाइची – 3
    तेजपत्ता – 2
    जीरा – 1 चम्मच
    नमक – स्वादानुसार
    घी / रिफाइंड – 100 ग्राम

    शाही पनीर पुलाव बनाने का तरीका

    – सबसे पहले चावल को बीनकर पानी से 2 से 3 बार धोकर 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दीजिए।
    – आधे घण्टे बाद भीगे हुए चावल को पानी से निकाल कर अलग रख लें।
    – बादाम और काजू को बीच से दो टुकड़ों में काट लीजिए।
    – अब पनीर को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।
    – एक पैन में गरम तेल में पनीर के टुकड़ों को डालकर हल्का फ्राई कर के अलग रख लीजिए।
    – अब इसी पैन में काजू, किशमिश, बादाम, मूंगफली और नारियल का बुरादा डालकर 1 मिनट तक फ्राई करके अलग रख लीजिए।
    – एक कढ़ाही में गरम रिफाइंड या घी में जीरा और तेजपत्ता डालें।
    – फिर लौंग, बड़ी इलाइची, छोटी इलाइची, काली मिर्च डालकर हल्का भून लीजिए।
    – फिर भिगोया हुआ चावल डालकर 5 मिनट तक भून लीजिए।
    – जब चावल अच्छी तरह से भून जाए, तब उसमें 1 गिलास पानी और आवश्यकतानुसार नमक डाल दीजिए।
    – अब तेज आंच पर एक उबाल आने दीजिए।
    – एक उबाल आने के बाद इसे कलछी से चलाए और धीमी धीमी आँच पर लगभग 3 से 5 मिनट तक पकने दीजिए।
    – जब चावल पक जाए तब ऊपर से फ्राई किए हुए पनीर, काजू, बादाम, किशमिश और नारियल डालकर कलछी से चलाकर मिक्स कर लीजिए।
    – अब एक बॉउल में शाही पनीर पुलाव को परोस लीजिए।
    – गरमागरम शाही पनीर पुलाव को रायता, ग्रेवी वाली सब्ज़ी और पापड़ के साथ सर्व करें।

    बुधवार, 21 दिसंबर 2016

    बेसन से बने ट्रेडिशनल गाठिये


    गाठिया 
    ट्रेडिशनल गाठिये बनाकर मेहमानों को सर्व कीजिए। इसे बनाकर कुछ दिनों तक रखा भी जा ...
    सकता है।

    सामग्री : Serving(s)

    • तेल - जितनी जरूरत हो
    • खाने का सोडा - 1 चुटकी
    • नमक - स्वादानुसार
    • कसूरी मैथी, अजवाइन और जीरा - अंदाज से
    • बेसन - ½ किलो
    कैसे बनाएं
    STEP 1.बेसन में खाने का सोडा और नमक मिला लें। अब इसमें मोयन के लिए तेल मिलाएं। इसे आधे घंटे के लिए एक तरफ रख दें।
    STEP 2.अबएक पैन में तेल गर्म करें।गाठिया मेकर से गाठिये बनाकर गर्म तेल में तल लें। इसे गोल्डन होने तक फ्राय कर लें। टिशू पेपर पर निकालें और ठंडा होने पर सर्व करें।

    Source-foodbhaskar

    रविवार, 18 दिसंबर 2016

    प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना

     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा सामाजिक कल्याण के लिए, समय समय पर बहुत सी योजनाओं को लाया गया है. ये जाहिर बात है कि देश के विकास के लिए गरीबों की संख्या में कमी लाना बहुत जरुरी है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा ‘प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना’ शुरू की गई है. नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने सत्ता में आने से पहले देश की जनता से बहुत से वादे किये थे, मुख्य रूप से उन्होंने देश की गरीबी और भ्रष्टाचार को देश से दूर करने की बात कही थी. गरीबों के घर-घर जाकर उन्होंने वोट मांगे थे, तभी उनके वोट बैंक में इतनी बढ़ोतरी हुई थी. सत्ता में आने के बाद मोदी जी अपनी बातों से मुकरे नहीं है, उन्होंने अपनी बात को सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. बीजेपी सरकार द्वारा शुरू की गई लगभग सभी योजनायें अभी प्रारंभिक चरण में है, कोई भी पूरी नहीं हुई है. इसके चलते उनके कार्य में ऊँगली उठाना, गलत होगा.
    ‘प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना’ देश के उस वर्ग के लिए है जिनकी आय कम है. इस योजना की शुरुवात स्वयं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने की है. इसके तहत देश के निचले वर्ग परिवारों की मदद की जाएगी, जिससे देश से गरीबी को ख़त्म किया जा सके. गरीबों के लिए शुरू हुई बहुत सी योजनायें अभी शुरवाती दौर में है, जिनके आने की जल्द उम्मीद की जा रही है. इस सब बातों से पता चलता है कि देश के प्रधानमंत्री और भारत सरकार हमारे देश के लोगों के लिए मजबूती से काम कर रही है.  प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना की शुरुवात 2015 में गरीबी कम करने के लिए हुई है.

    प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना 

    यह योजना के शुरुवाती चरण में एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया था. इस योजना में वे ही लोग हिस्सा ले सकते थे, जिन्होंने इसके लिए पेय किया था. यह वर्कशॉप 19 अप्रैल, 2015 को रामबाबू म्हालगी प्रबोधिनी के तत्वाधान में हुई थी. इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य यही था कि सरकार द्वारा पहले शुरू हुए गरीबों के कल्याण के कार्यक्रम पुनः नए ढंग से लोगों के सामने प्रस्तुत किया जा सके. इस कैम्पेन के अंतर्गत उच्च मंत्रालय को कार्य दिया गया कि वे गरीबी उन्मूलन के लिए एक रोड मैप बनाये और अपनी योजना को संसद के सदस्यों (MP) के सामने रखें, जिससे कल्याण कार्य की शुरुवात जमीनी स्तर से हो सके.
    वर्कशॉप में यही बात पर चर्चा हुई थी कि कैसे इस योजना को मजबूत ढंग से संसद में रखा जाये, जिससे सबका समर्थन मिलने के बाद सरकार गरीबों के लिए जल्द से जल्द इस योजना को शुरू कर सके.

    प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के फायदे
    केन्द्रीय सरकार ने इस योजना की शुरुवात इसलिए की है ताकि गरीबों को फायदा मिल सके, केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए विभिन्न सुविधाओं की स्थापना की है.
    • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) समाज और राष्ट्र से गरीबी खत्म करने के लिए कार्य करेगी.
    • इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार केंद्र के विभन्न स्तर पर वर्कशॉप का आयोजन करेगी, जिसमें गरीबी ख़त्म करने के प्राथमिक कारणों के विषय में लोगों से चर्चा की जाएगी.
    • इस योजना का मुख्य लक्ष्य ये है कि गरीबी रेखा से नीचे के लोगों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के स्तिथि में एक बड़ा सुधार लाया जाये.
    • इस योजना के तहत 1.5 लाख लोगों को योजना का लाभ दिया जायेगा.
    • इस योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे आने वालों को अनाज और अन्य जरूरत का समान बहुत कम रुपय में उपलब्ध होगा. कम पैसे में ये लोग अच्छी तरह से जीवन निर्वाह कर सकते है.
    दस्तावेज़ और इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया

    इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको इसकी पात्रता पर ध्यान देना होगा, जिसके बाद आपको कुछ जरुरी दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी.
    • भारत का हर नागरिक इस योजना का लाभ लेने के पात्र है. हर कोई इसकी वर्कशॉप का हिस्सा बन सकता है.
    • उम्मीदवार को इसके लिए आधार कार्ड, आइडेंटिटी कार्ड और स्थानीय निवास सर्टिफिकेट की आवश्कता होगी.
    • इस योजना का लाभ उठाने के लिए ग्राम स्तर पर उम्मीदवारों को निकटतम ग्राम पंचायत में संपर्क करना होगा.
    • शहरी स्तर पर उम्मीदवार को पंजीकृत करने के लिए नगर पालिका में संपर्क करना होगा.
    • दस्तावेज की अधिक जानकारी के लिए सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते है.
    प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना की शुरुवात 2015 में वर्कशॉप से हुई थी. इस योजना के समर्थन में बीजेपी के समस्त बड़े नेता खड़े है. वर्कशॉप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के अलावा लाल कृष्ण आडवानी, सुषमा स्वराज और अमित शाह जैसे बड़े दिग्गज नेता भी शामिल थे.
    नरेन्द्र मोदी जी के शब्दों में कहा जाये तो प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना देश की गरीबी की खिलाफ सीधे लड़ाई है. मोदी जी ने ये भी कहा है कि इस योजना के तहत वे गुजरात राज्य के 22 जिलों में गरीब कल्याण मेला का आयोजन करवाएंगे. मेला का आयोजन करने से लगभग 1.5 लाख लोगों को फायदा होगा. इस योजना ने गरीबों को अत्याधिक फायदा है, या यूँ कहें गरीबी रेखा से नीचे आने वालों के लिए तो बहुत फायदेमंद है. देश में अगर गरीबी रहती है तो वो देश कभी विकसित देश नहीं बन सकता है. भारत देश विकसित देश बनने की ओर अग्रसर है, ऐसे में गरीबी जैसी सभी रुकावटों की रोकथाम जरुरी है.
    1. योजना का नाम प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना
    2. किसके द्वारा संचालित केन्द्रीय सरकार द्वारा
    3. किसके द्वारा शुरू प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
    4. योजना की शुरुवात 2015
    5. विशेषताएं
    • गरीबी रेखा से नीचे आने वालों और कम आय वालों को इस योजना का फायदा देना
    • योजना ने पहले एक वर्कशॉप आयोजित की गई.
    • सभी सांसदों को इस योजना में शामिल करना ताकि आर्थिक रूप से कमजोर अर्थव्यवस्था वर्ग के लोगों की मदद हो सके.
    यह योजना अभी शुरवाती स्तर पर है, अभी ये चालू नहीं हुई है. सभी सांसदों के समर्थन के बाद ये योजना आगे बढ़ेगी और फिर आधिकारिक रूप से चालू हो सकेगी.


    Source - deepawali

    शुक्रवार, 16 दिसंबर 2016

    भारतीय संविधान के दायरे से बाहर कश्मीर को कोई छूट नहीं: सुप्रीम कोर्ट


    सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के एक फैसले को खारिज करते हुए अपने एक आदेश में कहा है कि भारतीय संविधान के दायरे से बाहर जम्मू कश्मीर को कोई भी शक्तियां नहीं दी जा सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के उस फैसले को खारिज कर दिया गया जिसमें कश्मीर को संप्रभु राज्य बताया गया था।स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के एक फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस कुरियन जोसेफ और रोहिंटन नरीमन की दो सदस्यीय खंडपीठ ने ये फैसला दिया। 

    याचिका पर सुनवाई के बाद दिए फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भारत के संविधान के अनुसार ही जम्मू कश्मीर को कोई छूट दी गई है। जम्मू कश्मीर के लोग पहले भारत के नागरिक हैं इसलिए ये कहना गलत होगा कि कश्मीर के नागरिक शेष देश के राज्यों के नागरिकों से अलग हैं ।

    सोमवार, 12 दिसंबर 2016

    गुड़ खाने के हैं इतने फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान

    भारत में ज्यादातर लोग भोजन के बाद गुड़ लेना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद के साथ-साथ इसमें सेहत के कई राज छुपे हैं। जी हां, गुड़ आपकी पेट से संबंधित बीमारियों को दूर करता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत बनता है और त्वचा में भी निखार आता। आइए जानते हैं कि और किस-किस तरह से गुड़ आपके लिए लाभकारी है।


    जोड़ो में ना होने दे दर्द-
    सर्दियां आते ही लोगों को जोड़ो के दर्द की शिकायत होने लगती है। गुड़ आपको इस दर्द से राहत दिलाता है। आप गुड़ को अदरक के साथ खा सकते हैं या चाहे तो एक ग्लास दूध के साथ भी आप इसे ले सकते हैं। ये हड्डियों को मजबूत बनाता है।

    त्वचा के लिए-
    गुड़ खाने से त्वचा संबंधी रोगों से निजात मिलती है। साथ ही मुंहासों की शिकायत भी नहीं रहती और त्वचा में निखार आता है। 

    आसानी से पचाता है खाना-
    गुड़ पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसे खाने से पेट में गैस नहीं बनती और ना ही कब्ज की शिकायत रहती है।

    गले की खराश करे दूर-
    गुड़ को अदरक के साथ गर्म करके खाने से गले की खराश दूर होती है।

    लिवर के लिए-
    ये हमारे खून से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालता है और शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर बनाता है। इससे हमारा लिवर स्वास्थ बना रहता है।

    आयरन का स्त्रोत-
    गुड़ में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। एनिमिया से ग्रस्त लोगों के लिए ये बहुत फायदेमंद रहता है।

    मिटाए थकान-
    जब भी आप थकान महसूस करें तो गुड़ खा लें। ये हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।

    दमा मरीजों के लिए-
    गुड़ में एंटी एलर्जिक गुण पाए जाते हैं। इस वजह से ये अस्थमा रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप गुड़ और तिल के लड्डू बनाकर खा सकते हैं। साथ ही ये शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करता है।

    पीरिड्स के दर्द से राहत-
    पीरिड्स के दौरान अक्सर महिलाएं चिड़चिड़ी हो जाती हैं। गुड़ का सेवन आपको इस चिड़-चिड़ेपन से दूर रखता है और दर्द से भी राहत दिलाता है।

    कान का दर्द मिटाए-
    गुड़ को घी के साथ गर्म करके खाएं इससे कान का दर्द छूमंतर हो जाएगा।

    ब्लड प्रेशर करे नियंत्रित-
    गुड़ में सोडियम और पोटेशियम पाए जाते हैं। ये शरीर में एसिड की मात्रा को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं जिस वजह से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।

    सर्दी-जुकाम-
    गुड़ में एंटी-ऑक्सीडेंट और मिनरल्स पाए जाते हैं जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से राहत मिलती है।

    Source - amarujala



    गुरुवार, 8 दिसंबर 2016

    घर बंद कर के बाहर जाएं तो बंद न करें फ्रिज



    कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर जा रहे हैं। ऐसे में आमतौर पर लोग इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि उनकी गैर मौजूदगी में इलेक्ट्रिसिटी ज्यादा कंज्यूम न हो पाए। इसलिए वे सारे इलेक्ट्रिक अप्लायंस और लाइट्स ऑफ करके जाते हैं। लेकिन रेफ्रिजरेटर जैसे अप्लायंस बंद करना ठीक नहीं।










    Sourse - dainikbhaskar

    बुधवार, 7 दिसंबर 2016

    शरीर के इन अंगों पर मौजूद त‌िल होता है बेहद शुभ, लाभदायक

    हर व्यक्त‌ि के शरीर पर कहीं न कहीं त‌िल का न‌िशान मौजूद होता है। हस्तरेखा व‌िज्ञान में कुछ त‌िल के न‌िशान को कष्टकारी और अशुभ माना गया है जबक‌ि कुछ त‌िल बड़े ही शुभ होते हैं। अगर आपके उन खास अंगों पर त‌िल मौजूद हैं तो आपको न स‌िर्फ जीवन में धन दौलत म‌िलेगा बल्क‌ि आप मान-सम्मान और सुखमय जीवन का आनंद प्राप्त कर सकते हैं।

    समुद्रशास्‍त्र के अनुसार आपकी नाभ‌ि के पास त‌िल है तो यह आपके ल‌िए बहुत ही शुभ फलदायी है। ऐसे त‌िल का होना आपके ल‌िए सुख समृद्ध‌ि का सूचक है।


    पैर के अंगूठे पर त‌िल का होना बताता है क‌ि आप संपन्न होंगे और सामज‌िक क्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्त‌ि होगी।


    कान के ऊपर त‌िल होने पर व्यक्त‌ि ज्ञानी और बुद्ध‌िमान होता है। यह अपने ज्ञान एंव बुद्ध‌ि से खूब धन अर्ज‌ित करते हैं।

    ज‌िनके पीठ पर त‌िल होता है वह बहुत ही महत्वाकांक्षी और भौत‌िकवादी होते हैं। ऐसे लोग धन बचाकर रखने की बजाय जमकर कमाने और द‌िल खोलकर खर्च करने में यकीन करते हैं। इनका जीवन व‌िलास‌ितापूर्ण होता है।

    कनपटी पर त‌िल होने पर व्यक्त‌ि की शादी जल्दी होती है। पत्नी सुंदर म‌िलती है और धन भी अच्छा होता है। यानी कुल म‌िलाकर ऐसे व्यक्त‌ि भाग्यशाली होते हैं।


    नाक के दायीं ओर त‌िल होने पर व्यक्त‌ि भाग्यशाली होता है ऐसे व्यक्त‌ि कम प्रयत्नों से ही बड़ी सफलता प्राप्त कर लेते हैं।


    हथेली में उंगल‌ियों के बीच में त‌िल होना व्यक्त‌ि के भाग्यशाली होने का सूचक है।

    मध्यमा उंगली पर त‌िल होने पर व्यक्त‌ि व‌िद्वान, धनवान और सम्मान‌ित होता है।




    Sourde - amarujala