बुधवार, 6 अप्रैल 2016

नवजोत सिंह सिद्धू के विचार

Advertisements

नवजोत सिंह सिद्धू के विचार

 

एक गिरा हुआ प्रकाशस्तंभ किसी चट्टान से भी अधिक खतरनाक होता है.

शादी के बाद दूसरे की बीवी ज्यादा खूबसूरत लगती है.

उम्र ,जवानी के जोश को ठंडा करने में सबसे कारगर है.  

समुद्र शांत हो तो कोई भी जहाज चला सकता है.

जो नंगा आदमी अपनी शर्ट दे उससे खबरदार रहिये.

अनुभव वो कंघी है जो ज़िन्दगी आपको तब देती है जब आप गंजे हो जाते हैं.

वह एक ज़हरीले सांप से लडेगा और और उसे दो बार डंसेगा भी.

मैं एक सिपाही हूँ और अपने नेताओं के मार्गदर्शन में काम करता हूँ.

बिना  जोखिम  कुछ  नहीं  मिलता . और  जोखिम  वही  उठाते  हैं  जो  साहसी  होते  हैं .

सफलता के मार्ग पर कोई बिना एक-दो पंक्चर के नहीं चलता.

जो  कभी  पासा  नहीं  फेंकता  वो  कभी  छक्का  मारने  की  उम्मीद   नहीं  कर  सकता .

दस्ताने  पहनने  वाली  बिल्ली चूहे  नहीं  पकडती .

तीसरे  अम्पायर  को  उतनी  जल्दी  –जल्दी  ही  बदलना चाहिए जितना  की  बच्चों  की  लंगोट  बदलते  हैं 

भारत  के  लिए  सुरंग  के  अंत  में  प्रकाश  है  , लेकिन  वो  इसी  तरफ  आ  रही  ट्रेन  का  है  जो  उन्हें  कुचल  के  रख   देगी .

जब  आप  एक  राक्षस  के  साथ  भोजन  कर  रहे  हों  तो  आपके  पास  एक  लंबा चम्मच  होना  चाहिए .

विकेट  पत्नियों  की  तरह  होते  हैं . आप  कभी  नहीं  जानते  की  उनसे  क्या  उम्मीद  की  जाये.

निवेदन: कृपया  comments के मध्यम से बताएं कि नवजोत सिंह सिद्धू के विचार  आपको कैसा लगा              

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comments