अनमोल वचन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अनमोल वचन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 10 दिसंबर 2018

दो व्यक्तियोँ की तुलना न करेँ |

दो व्यक्तियोँ की तुलना न करेँ



जब तक दुनिया में हम एक आदमी को दूसरे आदमी से कम्पेयर करेंगे, तुलना करेंगे तब तक हम एक गलत रास्ते पर चले जाएंगे। वह गलत रास्ता यह होगा कि हम हर आदमी में दूसरे आदमी जैसा बनने की इच्छा पैदा करते हैं; जब कि कोई आदमी किसी दूसरे जैसा न बना है और न बन सकता है।

राम को मरे कितने दिन हो गए, या क्राइस्ट को मरे कितने दिन हो गए? दूसरा क्राइस्ट क्यों नहीं बन पाता और हजारों-हजारों क्रिश्चिएन कोशिश में तो चौबीस घंटे लगे हैं कि क्राइस्ट बन जाएं। और हजारों हिंदु राम बनने की कोशिश में हैं, हजारों जैन, बुद्ध, महावीर बनने की कोशिश में लगे हैं, बनते क्यों नहीं एकाध? एकाध दूसरा क्राइस्ट और दूसरा महावीर पैदा क्यों नहीं होता? क्या इससे आंख नहीं खुल सकती आपकी? मैं रामलीला के रामों की बात नहीं कह रहा हूं, जो रामलीला में बनते हैं राम। न आप समझ लें कि उनकी चर्चा कर रहा हूं, कई लोग राम बन जाते हैं। वैसे तो कई लोग बन जाते हैं, कई लोग बुद्ध जैसे कपड़े लपेट लेते हैं और बुद्ध बन जाते हैं। कोई महावीर जैसा कपड़ा लपेट लेता है या नंगा हो जाता है और महावीर बन जाता है। उनकी बात नहीं कर रहा। वे सब रामलीला के राम हैं, उनको छोड़ दें। लेकिन राम कोई दूसरा पैदा होता है?

यह आपको जिंदगी में भी पता चलता है कि ठीक एक आदमी जैसा दूसरा आदमी कहीं हो सकता है? एक कंकड़ जैसा दूसरा कंकड़ भी पूरी पृथ्वी पर खोजना कठिन है, एक जड़ कंकड़ जैसा-यहां हर चीज यूनिक है, हर चीज अद्वितीय है। और जब तक हम प्रत्येक की अद्वितीय प्रतिभा को सम्मान नहीं देंगे तब तक दुनिया में प्रतियोगिता रहेगी, प्रतिस्पर्धा रहेगी, तब तक दुनिया में मार-काट रहेगी, तब तक दुनिया में हिंसा रहेगी, तब तक दुनिया में सब बेईमानी के उपाय करके आदमी आगे होना चाहेगा, दूसरे जैसा होना चाहेगा। और जब हर आदमी दूसरे जैसा होना चाहता है तो क्या फल होता है? फल यह होता है-अगर एक बगीचे में सब फूलों का दिमाग फिर जाए या बड़े-बड़े आदर्शवादी नेता वहां पहुंच जाएं या बड़े-बड़े शिक्षक वहां पहुंच जाएं और उनको समझाएं कि देखो, चमेली का फूल चंपा जैसा हो जाए, चमेली का फूल चंपा जैसा, चंपा का फूल जुही जैसा, क्योंकि देखो, जुही कितनी सुंदर है...और सब फूलों को अगर पागलपन आ जाए, हालांकि आ नहीं सकता! क्योंकि आदमी से पागल फूल नहीं है।

आदमी से ज्यादा जड़ता उनमें नहीं है कि वे चक्कर में पड़ जाएं। शिक्षकों के, उपदेशकों के, संन्यासियों के, साधुओं के, आदर्शवादियों केचक्कर में कोई फूल नहीं पड़ेगा। लेकिन फिर भी समझ लें, कल्पना कर लें कि कोई आदमी पहुंच जाए और समझाए उनको और वे चक्कर में आ जाएं और चमेली का फूल चंपा का फूल होने लगे तो क्या होगा उस बगिया में। उस बगिया में फूल फिर पैदा नहीं होंगे, उस बगिया में फिर फूल पैदा ही नहीं हो सकते। उस बगिया में फिर पौधे मुरझा जाएंगे, मर जाएंगे। क्यों? क्योंकि चंपा लाख उपाय करे तो चमेली नहीं हो सकती, वह उसके स्वभाव में नहीं है, वह उसके व्यक्तित्व में नहीं है, वह उसकी प्रकृति में नहीं है। चमेली तो चंपा हो ही नहीं सकती। लेकिन क्या होगा? चमेली होने की कोशिश में वह चंपा भी नहीं हो पाएगी। वह जो हो सकती थी, उससे भी वंचित रह जाएगी।

गुरुवार, 15 नवंबर 2018

फ्लिपकार्ट की कहानी - जय-वीरू

फ्लिपकार्ट के जय-वीरू


भारतीय स्टार्टअप की दुनिया में जय-वीरू कहलाने वाले बिन्नी बंसल और सचिन बंसल कुछ ही सालों में कॉलेजमेट से सहकर्मी और फिर बिजनेस पार्टनर बन गए। बिन्नी बंसल चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। उनके पिता एक बैंक के चीफ मैनेजर रहे हैं और मां भी किसी सरकारी नौकरी में हैं। उन्होंने आईआईटी, दिल्ली से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है।

कॉलेज से निकले किसी भी नौजवान की तरह वो एक अदद नौकरी चाहते थे जो पढ़ाई को 'सफल' बना सके। उन्होंने गूगल में भी नौकरी की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए। गूगल से उन्हें दो बार खाली हाथ लौटना पड़ा।

फिर भी उनकी कोशिशें काम आईं और एक बड़ी ऑनलाइन रिटेलर कंपनी अमेजन में उन्हें नौकरी मिल गई। अमेजन में ही वह अपने पुराने दोस्त सचिन बंसल से मिले। यहां ध्यान रखना जरूरी है कि बिन्नी और सचिन दोस्त हैं, भाई नहीं। सचिन बंसल भी आईआईटी, दिल्ली में कंप्यूटर साइंस के स्टूडेंट रहे हैं और उन्होंने बिन्नी से एक बैच पहले एडमिशन लिया था।

अमेजन में साथ काम करते हुए दोनों को खुद के स्टार्टअप का खयाल आया। दोनों में से किसी को कारोबार का अनुभव नहीं था लेकिन उनके पास एक आइडिया जरूर था। दोनों ने कुछ हिम्मत दिखाई और नौकरी छोड़ दी।

पहले सचिन बंसल और फिर कुछ समय बाद बिन्नी बंसल अमेजन से अलग हो गए। बिन्नी ने सिर्फ नौ महीने ही अमेजन में नौकरी की। दोनों को ऑनलाइन रिटेल का अनुभव था लेकिन भारत में ये आइडिया पूरी तरह पांव नहीं पसार सका था। ऑनलाइन रिटेलिंग अपने शुरुआती दौर में थी और इस क्षेत्र में दूसरी कंपनियां भी काम कर रही थीं।

खुद ही बने मालिक और कर्मचारी

बिन्नी और सचिन बंसल ने साल 2007 में फ्लिपकार्ट की शुरुआत की और पहले सिर्फ किताबें बेचने का फैसला किया। दोनों ने 4 लाख रुपये पूंजी के साथ कंपनी शुरू की। शुरुआती काम था किताबों की होम डिलिवरी। वो मालिक भी खुद थे और कर्मचारी भी।

बिन्नी और सचिन बंसल खुद किताबें खरीदते और वेबसाइट पर आए ऑडर्स पर अपने स्कूटर से डिलीवरी करते। कंपनी के पास प्रचार के भी खास साधन नहीं थे इसलिए दोनों बुक स्टोर्स के पास जाकर अपनी कंपनी के पर्चे भी दिया करते थे।

धीरे-धीरे कंपनी ने कदम बढाने शुरू किए। इसके बाद दोनों ने साल 2008 में बैंगलुरू में एक फ्लैट और दो कंप्यूटर सिस्टम के साथ अपना ऑफिस खोला। अब उन्हें हर दिन करीब 100 ऑर्डर मिलने लगे।

इसके बाद फ्लिपकार्ट ने बेंगलुरू में सोशल बुक डिस्कवरी सर्विस 'वीरीड' और 'लुलु डॉटकॉम' को खरीद लिया। साल 2011 में फ्लिपकार्ट ने कई और कंपनियां खरीदीं जिनमें बॉलीवुड पोर्टल चकपक की डिजिटल कंटेट लाइब्रेरी भी शामिल थी।

कैश ऑन डिलिवरी ने किया कमाल

ऑनलाइन सामान लेते वक्त कई लोगों के मन में कई तरह की आशंकाएं थीं। सामान की गुणवत्ता से लेकर उसकी डिलिवरी की टाइमिंग तक। ये सब सोचते हुए लोग ऑनलाइन पेमेंट करने की बजाय कैश ऑन डिलिवरी का सुरक्षित विकल्प अपनाते हैं।

लेकिन, फ्लिपकार्ट ने इसी मुश्किल को मौके में बदल लिया। बिन्नी और सचिन बंसल पहली बार भारत में कैश ऑन डिलिवरी का विकल्प लेकर आए। इससे लोगों को अपना पैसा सुरक्षित महसूस हुआ और कंपनी पर भरोसा भी बढ़ता गया। साल 2008-09 में फ्लिपकार्ट ने 4 करोड़ रुपये की बिक्री कर दी। इसके बाद निवेशक भी इस कंपनी की ओर आकर्षित हुए।

बिन्नी और सचिन बंसल मानते हैं कि ऑनलाइन रिटेल में कस्टमर सर्विस बहुत बड़ा फैक्टर है। वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता को दिए गए इंटरव्यू में सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने कहा था कि वो कंस्टमर सर्विस टीम के साथ दो-दो दिन बिताते हैं और उनकी सुझावों व शिकायतों पर काम करते हैं।

वहीं, कंपनी ने सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन पर भी काम किया। इसका मतलब ये है कि जब कोई किताब खरीदने के लिए उसका नाम किसी सर्च इंजन में डालता तो सबसे ऊपर फ्लिपकार्ट का नाम आता। इस कारण कंपनी को विज्ञापन भी मिलने लगे।

निवेश हर नई कंपनी के लिए बड़ी जरूरत होती है। शुरुआती दौर फ्लिपकार्ट के लिए भी मुश्किलों भरा रहा। आगे चलकर कंपनी में साल 2009 में ऐसेल इंडिया ने 10 लाख डॉलर का निवेश किया जो साल 2010 में एक करोड़ डॉलर पहुंच गया।

इसके बाद 2011 में फ्लिपकार्ट को एक और बड़ा निवेशक टाइगर ग्लोब मिला जिसने दो करोड़ डॉलर का निवेश किया। ऐसेल इंडिया और टाइगर ग्लोब लगातार फ्लिपकार्ट के साथ जुड़े रहे। वेबसाइट चल निकली तो किताबों के अलावा फर्नीचर, कपड़े, असेसरीज, इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट जैसे सामान भी बेचे जाने लगे। ई-कॉमर्स का बाजार बढ़ने के साथ फ्लिपकार्ट को दूसरी कंपनियों से चुनौती मिलने लगी थी। इसी को देखते हुए उन्होंने कुछ ऑनलाइन रिटेल वेबसाइट को खरीदा।

फ्लिपकार्ट ने 2014 में मिंत्रा और 2015 में जबॉन्ग को खरीद लिया। कंपनी स्नैपडील को भी खरीदना चाहती थी लेकिन बात नहीं बन पाई। लेकिन, मार्च 2018 में ही वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट की 77 प्रतिशत हिस्सेदारी 16 अरब डॉलर में खरीद ली।

दरअसल, कंपनी को अमेजन के भारत में आने के साथ ही चुनौती मिलनी शुरू हो गई थी। इस प्रतिस्पर्धा में उन्हें काफी निवेश करना पड़ रहा था। हालांकि, वॉलमार्ट के साथ अमेजन भी फ्लिपकार्ट को खरीदने की रेस में शामिल थी लेकिन वॉलमार्ट आगे रही। मार्च 2018 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष में कंपनी ने 7।5 अरब डॉलर की बिक्री की थी। पिछले साल के मुकबाले उसकी बिक्री में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।

बैक रूम मास्टर माइंड

बिन्नी बंसल को बैक रूम मास्टर माइंड माना जाता है। लंबे समय तक वह मीडिया से भी दूर रहे हैं। अमूमन सचिन बंसल ही मीडिया को डील किया करते थे। बिन्नी कंपनी में पीछे रहकर काम करते रहे और सचिन उसके लीडर के तौर पर सामने रहे। मीडिया में ये भी खबरें थीं कि फ्लिपकार्ट छोड़ने को लेकर सचिन बंसल ज्यादा खुश नहीं थे। इकोनॉमिक्स टाइम्स ने लिखा है कि कंपनी दो सीईओ को नहीं रखना चाहती थी।

वहीं, सचिन बंसल के जाने पर बिन्नी बंसल ने इकोनॉमिक्स टाइम्स से कहा था, ''हमने जिस तरह यह सफर शुरू किया वह अद्भुत था। पिछले 10 साल में जिस चीज ने हमें साथ रखा है वो है एक जैसे मूल्य और ये सुनिश्चित करना कि ग्राहकों के साथ सब कुछ सही हो।''

गुरुवार, 8 नवंबर 2018

जीवन में संयम और अनुशासन के महत्व को दर्शाने वाला अनूठा प्रयोग

जीवन में संयम और अनुशासन के महत्व को दर्शाने वाला अनूठा प्रयोग

1972 में विकासात्मक मनोवैज्ञानिक वॉल्टर मिशेल ने बिना किसी सोच-विचार या प्रेरणा के अचानक ही एक ऐसा अनूठा प्रयोग किया जो मनोविज्ञान के क्षेत्र में पिछली शताब्दी का सबसे प्रसिद्ध प्रयोग बन गया.
मिशेल ने पांच से दस वर्ष की अवस्था के कई बच्चों को एक कमरे में एकत्र किया और उन सभी को एक-एक चॉकलेट दी. फिर उन्होंने उन बच्चों से कहा कि वे थोड़ी देर के लिए बाहर जा रहे हैं लेकिन उनके वापस आने तक जो बच्चा चॉकलेट नहीं खाएगा उसे वे लौटकर दो चॉकलेटें और देंगे.
कमरे के बाहर जाने के बाद उन्होंने छुप कर उन बच्चों की हरकतों का जायजा लिया. वे यह जानना चाहते थे कि क्या वे बच्चे और अधिक बड़े पुरस्कार के लिए अपने लालच पर नियंत्रण रख सकेंगे या वे अपने लालच के वशीभूत होकर किसी व्यक्ति द्वारा निगरानी नहीं किए जाने पर अपनी चॉकलेट खा लेंगे?
मिशेल ने यह देखा कि उस समूह के लगभग एक तिहाई बच्चों ने उनके कमरे से बाहर जाते ही फौरन अपनी चॉकलेट खा ली. दूसरे एक तिहाई बच्चों ने कुछ समय तक मिशेल के वापस आने का इंतजार किया लेकिन वे अपने लालच पर नियंत्रण नहीं रख सके और उन्होंने भी अपनी चॉकलेट खा ली. बाकी बचे रह गए लगभग एक तिहाई बच्चों ने पूरे 15 मिनट तक मिशेल के लौटने की प्रतीक्षा की. निस्संदेह उन छोटे बच्चों के लिए तो ये 15 मिनट अनंतकाल जितने लंबे थे क्योंकि चॉकलेट उनके हाथ में थी या उनके सामने रखी हुई थी फिर भी वे उसे खाने के लोभ पर काबू कर पाए.
उस दौर में मनोवैज्ञानिकों का यह मानना था कि संकल्प शक्ति प्रत्येक व्यक्ति में जन्मजात होती है और इसमें जीवन भर कोई परिवर्तन नहीं होता. लेकिन इस मामले ने यह साबित कर दिया कि संकल्प शक्ति किसी परिस्थिति या परीक्षण का परिणाम भी हो सकती है. इस प्रयोग के द्वारा मिशेल बच्चों की उम्र और संकल्प शक्ति के बीच का संबंध भी जांचना चाहते थे. वे यह जानना चाहते थे कि क्या अधिक उम्र के बच्चे अपने लालच पर नियंत्रण अधिक कुशलता से रख सकते हैं?
एक प्रकार से यह प्रयोग विकासात्मक मनोविज्ञान का अध्ययन था. यह उनके व्यक्तित्व का आकलन नहीं था, लेकिन इस प्रयोग ने यह दर्शा दिया कि जो बच्चे उम्र में अपेक्षाकृत बड़े थे वे अधिक देर तक अपने लोभ पर नियंत्रण रखने में सफल हो सके. मिशेल की यह रिसर्च अनेक जर्नलों में प्रकाशित हुई लेकिन समय के साथ लोगों ने इसे भुला. दिया इस प्रयोग के बाद मिशेल और बच्चे भी अपनी-अपनी राह पर चले गए. चॉकलेट का यह प्रयोग सफल तो था लेकिन लोगों ने इसे एक अनूठे प्रयोग से अधिक कुछ नहीं समझा.
लेकिन इस प्रयोग के 20 साल बाद मिशेल के मन में एक नया विचार आया और उन्होंने इस प्रयोग को दोबारा नई दृष्टि से देखा. फिर उनके निष्कर्षों ने मनोवैज्ञानिक जगत को हिलाकर रख दिया.
असल में इस प्रयोग में शामिल एक बच्ची मिशेल की ही पुत्री थी जो उस दौरान 5 साल की थी. इस प्रयोग में शामिल बाकी दूसरे बच्चे भी उसके ही स्कूल में और कई तो उसकी ही क्लास में पढ़ते थे और उसके दोस्त थे.
जैसे-जैसे साल गुजरते गए मिशेल की पुत्री और उसके सभी दोस्त भी बड़े होते गए और मिशेल ने इस बात का अनुभव किया कि वे बच्चे जिन्होंने प्रयोग में अपने लोभ पर किसी भी प्रकार का नियंत्रण नहीं दिखाया था, वे अपनी पढ़ाई-लिखाई में पिछड़ रहे थे और उनके अंक बहुत कम आते थे. दूसरी और वे बच्चे जिन्होंने अत्यधिक संयम का प्रदर्शन किया था और जो लालच के फेर में नहीं पड़े थे वे हमेशा अपने शिक्षकों की आंख का तारा बने रहे. उन्होंने अपनी क्लास में हमेशा टॉप किया और उन्हें बहुत ही प्रसिद्ध कॉलेजों में एडमिशन मिला.
जब मिशेल ने यह देखा तो उन्होंने और अधिक गहराई से उन बच्चों की ट्रैकिंग करने का निश्चित किया और यह देखने का प्रयास किया कि वे सभी बच्चे किस प्रकार के वयस्क व्यक्तियों के रूप में पनपे. मिशेल ने जो फॉलो-अप किया उसके परिणाम इतने चमत्कारिक थे कि उनका प्रयोग अभी भी एक प्रकार से जारी है और अत्यधिक प्रसिद्ध हो चुका है.
अपने लालच पर नियंत्रण करके संयम प्रदर्शित करने की उन बच्चों की क्षमता ने उन्हें आगे जाकर अकादमिक शिक्षा में अव्वल बनाया और वे जीवन के लगभग हर क्षेत्र में सफल रहे. उन्हें सबसे अच्छी नौकरियां मिली. समाज में भी उनकी प्रतिष्ठा स्थापित हुई.
इस बीच दूसरे मनोवैज्ञानिकों ने भी इससे मिलते-जुलते प्रयोग किए और उन्होंने अपनी रिसर्च में यह पाया कि जो व्यक्ति अपने लालच पर नियंत्रण करके संयम धारण करते हैं वे दूसरों से औसतन अधिक स्वस्थ होते हैं और अकादमिक रूप से अधिक सफल होते हैं. ऐसे व्यक्तियों के जीवन का आर्थिक पक्ष प्रबल होता है और सबसे अच्छी बात तो यह है कि वे जीवन के हर पैमाने पर खरे उतरते हैं. उनकी रिलेशनशिप्स अधिक स्थाई होते हैं और ऐसे व्यक्तियों को हताशा और निराशा का कम सामना करना पड़ता है.
इस प्रयोग ने यह भी दर्शाया कि मनोवैज्ञानिक लगभग एक शताब्दी तक व्यर्थ के मसलों में उलझे रहे. वास्तव में IQ की अवधारणा की उत्पत्ति ही इस उद्देश्य से हुई थी लेकिन उसमें घोर असफलता मिली और बुद्धि को जांचने के लिए तैयार किए गए अन्य प्रयोग और उपाय भी दोषपूर्ण सिद्ध हुए. मिशेल इस मामले में बहुत सौभाग्यशाली रहे कि उनके हाथ अनायास ही एक कुंजी लग गई.
हमारी पीढ़ियां क्रमिक रूप से आत्मसम्मान को आत्मानुशासन पर वरीयता देती आई हैं. मुझे यह लगता है कि हम इस नीति की बड़ी कीमत चुका रहे हैं.
हम उस दौर में हैं जहां संकल्पशक्ति को समाज में अधिक महत्वपूर्ण नहीं समझा जाता. आप अपने आसपास उन लोगों को देखिए जिनका वजन खतरनाक स्थिति तक पहुंच चुका है और ऐसा होने का बहुत बड़ा कारण यह है कि उनका स्वयं पर नियंत्रण नहीं है. हम लोगों का फोकस दिनोंदिन कम होता जा रहा है. हम किसी भी एक चीज पर ध्यान अधिक देर तक नहीं दे पाते. लोग स्वयं को विश्व का केंद्र मानने लगे हैं. उनमें नारसीसिज़्म, एंजाइटी, और डिप्रेशन जैसे मनोविकार पहले से कहीं अधिक देखे जा रहे हैं.
किसी भी व्यक्ति के जीवन में सबसे मूल्यवान स्किल वे हैं जो आत्मानुशासन और स्वयं को स्वस्थ रखने से जुड़ी आदतों को विकसित करते हैं. यदि आप दूसरों से अधिक स्वस्थ होना चाहते हैं, अधिक सफल होना चाहते हैं, या अपने जीवन पर अधिक नियंत्रण करना चाहते हैं तो केवल आत्मानुशासन ही इस मामले में आपकी सहायता कर सकता है.
स्वयं पर कठोर नियंत्रण और किसी भी प्रलोभन के आगे नहीं झुकना ही सबसे अच्छी नीति है. आलस के मारे पांच मिनट अधिक सो लेने या स्वाद के वशीभूत होकर थोड़ी अधिक मिठाई खा लेने जैसे प्रलोभन बहुत छोटे उदाहरण हैं लेकिन जीवन पर व्यापक प्रभाव डालते हैं.
Source- hindizen

सोमवार, 29 अक्टूबर 2018

लाओत्से के विचार

लाओत्से के अनमोल विचार




जल की तुलना में कुछ भी अधिक नरम या लचीला नहीं है, फिर भी कोई इसे रोक नहीं सकता।



किसी के द्वारा गहराई से प्रेम किया जाना ताकत देता है, और किसी को गहराई से प्रेम करना साहस देता है।


वह मन जो स्थिर है, उसके प्रति पूर्ण ब्रह्माण्ड समर्पित हो जाता है।


लोगों को लीड करना है तो उनके पीछे चलो।


विश्व की सबसे कोमल चीज दुनिया की सबसे कठोर चीज को जीत लेती है।


हज़ारों मील की यात्रा एक कदम के साथ शुरू होती है।


मौन महान शक्ति का स्रोत है।


एक अच्छे मुसाफ़िर की कोई तय योजना नहीं होती, और वह पहुंचने पर आमादा नहीं होता।


जो संतुष्ट है, वही अमीर है।


देखभाल करने से साहस आता है।


स्वास्थ्य सबसे बड़ी संपत्ति है। संतोष सबसे बड़ा खजाना है। आत्मविश्वास सबसे बड़ा मित्र है।


प्रकृति जल्दबाजी नहीं करती, फिर भी सारी चीजें पूरी हो जाती हैं।


जीवन और मृत्यु एक ही धागा है, अलग-अलग और से देखी गयी एक ही रेखा।


दूसरों को जानना ज्ञान है, स्वयं को जानना आत्मज्ञान है।


मेरे पास सिखाने के लिए बस तीन बातें हैं: सादगी, धैर्य, दया – ये तीनो आपका सबसे बड़ा खजाना हैं।


वो जो इंसान जानता है, बोलता नहीं। और वो जो बोलता है जानता नहीं।

सोमवार, 16 जुलाई 2018

Friendship Day

Friendship Day


हमारे जीवन में मूल्यवान भूमिका निभाने व मित्रों को ध्यान में रखते हुए इसे मित्रों और दोस्ती के लिए समर्पित दिन माना जाता था। 1 9 35 में संयुक्त राज्य कांग्रेस ने अगस्त के पहले रविवार को राष्ट्रीय मित्रता दिवस के रूप में घोषित किया। तब से, राष्ट्रीय मैत्री दिवस का जश्न वार्षिक आयोजन बन गया। दोस्ती के सुंदर रिश्ते को सम्मानित करने का महान विचार लोगों के साथ अपनाया गया और जल्द ही मैत्री दिवस एक बेहद लोकप्रिय त्यौहार बन गया।
अमेरिका में मैत्री दिवस की लोकप्रियता और सफलता के बाद, कई अन्य देशों ने दोस्तों को एक दिन समर्पित करने की परंपरा को अपनाया। आज, मैत्री दिवस भारत सहित कई देशों द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया जाता है।



1.ए सुदामा
मुझे भी सिखा दें
कोई हुनर तेरे जैसा,
मुझे भी मिल जायेगा
फिर कोई दोस्त कृष्ण जैसा।

2.दिल से दिल बड़ी मुश्किल से मिलते हैं! तुफानो में साहिल बड़ी मुश्किल से मिलते हैं!
यूँ तो मिल जाता है हर कोई! मगर आप जैसे दोस्त नसीब वालों को मिलते हैं!

3.दोस्ती इन्सान की ज़रुरत है!दिलों पर दोस्ती की हुकुमत है!
आपके प्यार की वजह से जिंदा हूँ!वरना खुदा को भी हमारी ज़रुरत है!

4.मैं भूला नहीं हूँ किसी को, मेरे बहुत कम दोस्त है ज़माने में,
बस थोड़ी जिंदगी उलझी पड़ी है 2 वक़्त की रोटी कमाने में.

सोमवार, 24 अप्रैल 2017

Friends-मित्रता

मित्रता 


एक बहुत बड़ा सरोवर था। उसके तट पर मोर रहता था, और वहीं पास एक मोरनी भी रहती थी। एक दिन मोर ने मोरनी से प्रस्ताव रखा कि- "हम तुम विवाह कर लें, तो कैसा अच्छा रहे?" मोरनी ने पूछा- "तुम्हारे मित्र कितने है ?" मोर ने कहा उसका कोई मित्र नहीं है। तो मोरनी ने विवाह से इनकार कर दिया।मोर सोचने लगा सुखपूर्वक रहने के लिए मित्र बनाना भी आवश्यक है।उसने एक सिंह से.., एक कछुए से.., और सिंह के लिए शिकार का पता लगाने वाली टिटहरी से.., दोस्ती कर लीं। जब उसने यह समाचार मोरनी को सुनाया, तो वह तुरंत विवाह के लिए तैयार हो गई। पेड़ पर घोंसला बनाया और उसमें अंडे दिए, और भी कितने ही पक्षी उस पेड़ पर रहते थे।

एक दिन शिकारी आए। दिन भर कहीं शिकार न मिला तो वे उसी पेड़ की छाया में ठहर गए और सोचने लगे, पेड़ पर चढ़कर अंडे- बच्चों से भूख बुझाई जाए। मोर दंपत्ति को भारी चिंता हुई, मोर मित्रों के पास सहायता के लिए दौड़ा। बस फिर क्या था.., टिटहरी ने जोर- जोर से चिल्लाना शुरू किया। सिंह समझ गया, कोई शिकार है। वह उसी पेड़ के नीचे चला.., जहाँ शिकारी बैठे थे। इतने में कछुआ भी पानी से निकलकर बाहर आ गया। सिंह से डरकर भागते हुएशिकारियों ने कछुए को ले चलने की बात सोची। जैसे ही हाथ बढ़ाया, कछुआ पानी में खिसक गया।शिकारियों के पैर दलदल में फँस गए।
इतने में सिंह आ पहुँचा और उन्हें ठिकाने लगा दिया।मोरनी ने कहा- "मैंने विवाह से पूर्व मित्रों की संख्या पूछी थी, सो बात
काम की निकली न, यदि मित्र न होते, तो आज हम सबकी खैर न थी।” मित्रता सभी रिश्तों में अनोखा और आदर्श रिश्ता होता है और मित्र किसी भी व्यक्ति की अनमोल पूँजी होते हैं।

शनिवार, 18 जून 2016

संदीप माहेश्वरी के प्रेरणादायक शब्द | Inspirational Quotes of Sandeep Maheshwari

 

  • आपको खुद की नजर से उठाना है, जो इन्सान खुद की नजर से उठ गया वो दुनिया की नजर से अपने आप उठ जायेगा.


  • अगर आप उस इंसान की तलाश कर रहे हैं जो आपकी ज़िन्दगी बदलेगा, तो आईने में देख लें।


  • पहले आपको अपने वादे पुरे करने है, जब आप अपने खुद के वादे पुरे नहीं कर पा रहे हो तो दुसरो को दिए हुए वादे क्या पुरे करोगे?


  • किसी भी काम में अगर आप अपना 100% देंगे तो आप सफल हो जाएंगे .


  • हमेशा याद रखो, आप अपनी समस्या से कई गुना बड़े हो.


  • या तो अपने दिमाग को नियन्त्रण करो, नहीं तो यह तुम्हे नियंत्रित करेगा.


  • एक ‘इच्छा’ कुछ नहीं बदलती, एक ‘निर्णय’ कुछ बदलता है, लेकिन एक ‘निश्चय’ सब कुछ बदल देता है .

 

  • तू यही सोच रहा है न की तेरे घर वाले क्या सोचेंगे, तेरे रिस्तेदार क्या सोचेंगे? बढ़िया है सोचता रह!


  • अगर आपने अपनी आदते बदली, तो आपकी जिंदगी भी बदलेगी, नहीं तो आपकी जिंदगी में वही होगा जो हमेशा से होता आया है.


  • कामयाबी अनुभव से आती है, और अनुभव गलियों से यानी ख़राब अनुभव.


  • जिस नज़र से आप इस दुनिया को देखेंगे , ये दुनिया आपको वैसी ही दिखेगी .


  • अगर आपके पास ज़रुरत से ज्यादा है तो उसे उनसे शेयर करिये जिन्हे इसकी सबसे ज्यादा ज़रुरत है.


  • आप को पावरफुल बनना है, इसलिए नहीं कि आप किसी को दबा सको, आपको पावरफुल बनना है इसलिए कि कोई आपको दबाद नहीं सके.

शुक्रवार, 27 मई 2016

Shiv Khera Quotes | शिव खेड़ा के अनमोल विचार

शिव खेड़ा के अनमोल विचार

शिव खेड़ा एक जाने माने प्रेरक वक्ता हैं  शिव खेड़ा का हर एक विचार आगे बढ़ने की सीख देता है हम शिव खेड़ा के कुछ प्रेरक विचार पढ़ेंगे और उनसे सीख लेंगे।



विजेता बोलते है की मुझे कुछ करना चाहिए जबकि हारने वाले बोलते है की कुछ होना चाहिए।

अगर हम हल का हिस्सा नहीं हैं, तो हम ही समस्या हैं

मोटिवेशन एक आग की तरह है – जिसे जलाए रखने के लिए इसमें लगातार फ्यूल (ईंधन) डालना पड़ता है| मोटिवेशन को बनाए रखने के लिए आपका ईंधन “स्वंय पर विश्वास” ही है|

जीतने वाले लाभ देखते हैं, हारने वाले दर्द|

जो भी उधार ले समय पर चुका दे इससे आपकी विश्वनीयता बढ़ती है। 

डिग्री का ना होना दरअसल फायेदेमंद है। अगर आप इंजीनियर या डाक्टर हैं तब आप एक ही काम कर सकते है, पर यदि आपके पास कोई डिग्री नहीं है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं।

लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट में आपको हर दिन के मैनेजमेंट की जरुरत नहीं होती है।

आत्म-सम्मान और अहंकार का उल्टा सम्बन्ध है

विपरीत परस्थितियों में कुछ लोग टूट जाते हैं , तो कुछ लोग लोग रिकॉर्ड तोड़ते हैं।

आप कितना जानते हैं या आपके पास कितना पैसा है इससे किसी को फर्क नहीं पड़ता। फर्क पड़ता है कि आप लोगों का कितना ख्याल रखते हैं।

बुधवार, 18 मई 2016

How to become rich - अमीर कैसे बने

अमीर कैसे बने 


कहा जाता है कि हुनर,लगन और मेहनत; ये तीन ऐसी चीज़े हैं जो रंक को राजा, माटी को सोना और कोयले को हीरा बना सकती हैं।अमीर बनने के लिए लोग आज बहुत मेहनत कर रहे है । दोस्तों यह world आज एक compition world बन चुका है । आज हर कोई आगे बढना चाहता है । अमीर बनना चाहता है ।दोस्तों पहले का जमाना था जब लोग कहते थे की जिसके पास पैसा है सिर्फ वोही crorepati ya lakhpati बन सकता है,लेकिन आज जमाना change हो चुका है,आज इन्सान को अमीर बनने के लिए पैसे की नहीं बल्कि दिमाग की जरुरत होती है,माना की पैसे से भी पैसा कमाया जा सकता है,लेकिन आज के इस जमाने ने ये सावित कर दिया है की आप अपनी सोच से भी rich बन सकते है


आज मैं इस पोस्ट में आपको कुछ टिप्स दूंगा , जो आपको अमीर बनने में मदद करेगें । यह टिप्स बहुत ही सरल है, लेकिन यह जरूरी नहीं ,जो सरल हो वह चीजें काम कि ना हो । कभी - कभी छोटी चीजें ही बड़े परिणाम दे देती है ।

  • अगर आप अपनी जिंदगी में success होना चाहते है तोह एक लक्ष्य बनाइये,अगर आपकी जिंदगी में एक साथ बहुत कुछ चल रहा है,या फिर आप एक साथ कई लक्ष्य पूरा करने का प्रयत्न कर रहे है तोह आप कभी भी अमीर नहीं बन सकते.दोस्तों अमीर बनने के लिए एक लक्ष्य का होना बहुत ही जरुरी है.
  • अमीर बनने के लिए सबसे पहले आपको आपके काम करने के तरिके को बदलना पड़ेगा क्योंकि " जो अाप अभी तक करते आए है और वहीं आगे भी करते रहेगे, तो आपको वही मिलेगा जो आप को अभी तक मिला है । अगर आपको चाहिए वो जो अभी तक नहीं मिला है, तो आप करो वो जो अभी तक नहीं किया ।" आपको hard wark के साथ - साथ smart work भी करना होगा ।यदि हम अपने 24 घन्टे का अच्छे से उपयोग करे तो हम जहाँ पहुंचना चाहते है, वहां पहुँच सकते है । हमेशा एक बात याद रखिए " shot cut कुछ भी नहीं होता है, हमेशा sure cut होता है ।" मेरी टिप्स भी sure cut है
  • अपनी गलतियों से सिखिए और आगे बढ़ते रहिए, क्योंकि " रूका हुआ पानी और ढहरा हुआ इंसान दोनों सड़ जाते है हम सभी ने अपनी जिन्दगी में हार देखी है सफल से सफल लोगों ने भी बड़ी - बड़ी हार देखी है, चाहे वो अमिताब हो ,अब्रहम लिंकन हो या फिर थॉमस एडिसन हो ।
  • अपको अपने आप को अपडेट और अपग्रेड रखना है । " पढ़े लिखे होने से अच्छा है , पढ़ते लिखते रहना क्यों कि अनपढ़ वो नहीं है जो पढ़ नहीं पाते अनपढ़ तो वह है जो सिखना नहीं चाहते है ।
  • पैसों का कितना मैनेजमेन्ट - इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कमाते कितना है, फर्क इससे पड़ता है आप बचाते कितना है । यह बहुत जरूरी है कि आप सही बजट बना कर रखे आपकी आमदनी और खर्च का बजट क्योंकि पैसों का मेैनेजमेन्ट बहुत जरुरी है ।
  • आपके आस - पास एेसे बहुत से लोग होगे जो आपके रोकेगे, टोकेगे , न कहेगे , तुमसे न हो पाएगा मगर " ऐसे कार्य को जरूर करना चाहिए, जिसे लोग सोचते हो की आप नहीं कर सकते।" जब आप सफल हो जाते है तब वहीं लोग आपसे बोलेगें कि मैंने तो पहले ही बोला था । तू एक न एक दिन जरूर कुछ बड़ा करेगा
  • हर महिने इनकम कि से आप अमीर नहीं बन सकते हैं । आप जो भी कमा रहे है, उसे एक संपत्ती में बदले जैसे मकान , दुकान , शेयर ,सोना, बीमा आदि जब आप सो भी रहे हो या काम न भी करे तो भी उसकी कीमत बढ़ती जाए । क्यों कि जब हमारी जिन्दगीं में पैसा आता है तो खर्च अपने आप बढ़ जाता है ।
  • बाँटना (शेयर) करना सिखे क्योंकि " छोटी सोच और पैरों कि मोच आपको ज्यादा आगे जाने नहीं देती " इसलिए जरूरी है, आपके आप अगर पैसा और नॉलेज और जो कुछ भी है उसे शेयर करे ।

गुरुवार, 5 मई 2016

अनमोल वचन






बुधवार, 4 मई 2016

मदर्स डे

मदर्स डे

मां..ये शब्द अपने आप में संपूर्ण हैं.. कहते हैं ना..कोई औरत  तभी पूरी होती है जब वो मां बनती हैं। मां जिसके बिना हर कोई अधूरा है, बच्चा जब पैदा होता है, आखें भी नहीं खोलता है, तब से लेकर जिंदगी की अंतिम सांस तक केवल मां ही होती है जो बच्चे को समझती है। तभी तो मां का कहना कोई टाल नहीं सकता है, फिल्मों से लेकर विज्ञापन तक हर जगह मां सक्सेसफूल है, हां वक्त बदला है आज की मां मार्डन हो चुकी है लेकिन उसकी महानता और मर्यादा दोनों अपनी जगह आज भी कायम हैं। आधुनिकता का असर चारों ओर दिखता है, TV  पर कल की साड़ी के पल्लू में मुंह छुपाती मां आज जींस में दिखती हैं लेकिन  भावनाओं में आज भी कोई फर्क नहीं है, आज भी उसका पेट तब ही भरता है जब उसके बच्चे खाना खा चुके होते हैं, उसकी आंखो की नींद तभी पूरी होती है, जब उसके बच्चे सो जाते है, वो तभी खुश होती है जब उसके बच्चे मुस्कुराते हैं और उसकी आंखे तब ही नम होती है जब उसके बच्चे दुखी होते है। जिंदगी आज भाग रही है लोगो के पास अपने लिए ही समय नहीं है, हर चीज का विकल्प मार्केट में उपस्थित है, लेकिन शायद मां का कोई विकल्प हो ही नहीं सकता। आज युवा पीढ़ी तरक्की के लिए अपने मां-बाप से दूर हो जाती है, मीलों दूर वो अपनों को छोड़कर चले आते हैं लेकिन जब थक कर बिस्तर पर पहुंचते हैं तो मां का ही सहलाना उन्हें याद आता है, बाजार के खाने में मां का ही खाना खोजते हैं यहां तक अगर गलती से कुछ अच्छा मिल जाता है तो उनके मुंह से यही निकलता है ये तो मां के खाने जैसा है, कहने का मतलब ये ही कि हर चीज मां जैसी हो सकती है पर वो मां नहीं हो सकती। 8 मई को मां का दिवस है, आज तो मीडिया तंत्र इतना प्रबल है कि मार्केट में मां के गिफ्ट के नाम पर बहुत कुछ उपलब्द्ध है, कई जगह तो बहुत सारे ऑफर भी दिये जा रहे हैं, TV पर सेलिब्रेटीज को दिखाया जा रहा है कि वो इस दिन अपनी मां को क्या गिफ्ट दे रहे हैं, सभी जानते हैं कि मां के लिए हर बच्चा कुछ करना चाहता है, इसी का फायदा हमारे मार्केट वाले भी उठा रहे हैं। लेकिन आपको बता दें शायद दुनिया में मां ही ऐसी है जिसे बदले में कुछ नहीं चाहिए होता है, उसका प्यार निस्वार्थ होता है, तभी तो हर लड़का अपनी बीवी में अपनी मां को खोजता है, उसी तरह का समपर्ण और प्यार की तलाश करता है जो उसे उसकी मां से मिलता है। तो दोस्तों देर किस बात की है, अगर आप अपनी मां के पास है तो तुरंत उनके पास जाईये और अगर नहीं हैं तो तुरंत फोन पर नंबर घूमाइये और बोलिये .. मां तुम ने मुझे ये जीवन दिया इसके लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं, इसके बदले में मैं तु्म्हें कुछ नहीं दे सकता हूं लेकिन इतना वादा करता हूं कि तुम्हारे साथ जिंदगी का हर लम्हा जीऊंगा, तुम्हारे बुढ़ापे में तुम्हारी लाठी बनूंगा, आज का दिन भले ही तुम्हारा हो लेकिन गिफ्ट मैं तुमसे मांग रहा हूं कि तुम हमेशा मेरे साथ रहना, मुझे गलत-सही का रास्ता हमेशा तुम ही बताना, ताकि मैं जिंदगी की हर जंग जीत सकूं...आई लव यू मां... आई कांट  लिव विदाउट यू...हैप्पी मदर्स डे। 

शुक्रवार, 29 अप्रैल 2016

अनमोल वचन







सोमवार, 25 अप्रैल 2016

-पिज्जा-

पिज्जा


पत्नी ने कहा - आज धोने के लिए ज्यादा कपड़े मत निकालना…
पति- क्यों??
उसने कहा..- अपनी काम वाली बाई दो दिन नहीं आएगी…
पति- क्यों??
पत्नी- गणपति के लिए अपने नाती से मिलने बेटी के यहाँ जा रही है, बोली थी…
पति- ठीक है, अधिक कपड़े नहीं निकालता…
पत्नी- और हाँ!!! गणपति के लिए पाँच सौ रूपए दे दूँ उसे? त्यौहार का बोनस..
पति- क्यों? अभी दिवाली आ ही रही है, तब दे देंगे…
पत्नी- अरे नहीं बाबा!! गरीब है बेचारी, बेटी-नाती के यहाँ जा रही है, तो उसे भी अच्छा लगेगा… और इस महँगाई के दौर में उसकी पगार से त्यौहार कैसे मनाएगी बेचारी!!
पति- तुम भी ना… जरूरत से ज्यादा ही भावुक हो जाती हो…
पत्नी- अरे नहीं… चिंता मत करो… मैं आज का पिज्जा खाने का कार्यक्रम रद्द कर देती हूँ… खामख्वाहपाँच सौ रूपए उड़ जाएँगे, बासी पाव के उन आठ टुकड़ों के पीछे…
पति- वा, वा… क्या कहने!! हमारे मुँह से पिज्जा छीनकर बाई की थाली में??
तीन दिन बाद… पोंछा लगाती हुई कामवाली बाई से पति ने पूछा...
पति- क्या बाई?, कैसी रही छुट्टी?
बाई- बहुत बढ़िया हुई साहब… दीदी ने पाँच सौ रूपए दिए थे ना.. त्यौहार का बोनस..
पति- तो जा आई बेटी के यहाँ…मिल ली अपने नाती से…?
बाई- हाँ साब… मजा आया, दो दिन में 500 रूपए खर्च कर दिए…
पति- अच्छा!! मतलब क्या किया 500 रूपए का??
बाई- नाती के लिए 150 रूपए का शर्ट, 40 रूपए की गुड़िया, बेटी को 50 रूपए के पेढे लिए, 50 रूपए के पेढे मंदिर में प्रसाद चढ़ाया, 60 रूपए किराए के लग गए.. 25 रूपए की चूड़ियाँ बेटी के लिए और जमाई के लिए 50 रूपए का बेल्ट लिया अच्छा सा… बचे हुए 75 रूपए नाती को दे दिए कॉपी-पेन्सिल खरीदने के लिए… झाड़ू-पोंछा करते हुए पूरा हिसाब उसकी ज़बान पर रटा हुआ था…
पति- 500 रूपए में इतना कुछ???
वह आश्चर्य से मन ही मन विचार करने लगा...उसकी आँखों के सामने आठ टुकड़े किया हुआ बड़ा सा पिज्ज़ा घूमने लगा, एक-एक टुकड़ा उसके दिमाग में हथौड़ा मारने लगा… अपने एक पिज्जा के खर्च की तुलना वह कामवाली बाई के त्यौहारी खर्च से करने लगा… पहला टुकड़ा बच्चे की ड्रेस का, दूसरा टुकड़ा पेढे का, तीसरा टुकड़ा मंदिर का प्रसाद, चौथा किराए का, पाँचवाँ गुड़िया का, छठवां टुकड़ा चूडियों का, सातवाँ जमाई के बेल्ट का और आठवाँ टुकड़ा बच्चे की कॉपी-पेन्सिल का..आज तक उसने हमेशा पिज्जा की एक ही बाजू देखी थी, कभी पलटाकर नहीं देखा था कि पिज्जा पीछे से कैसा दिखता है… लेकिन आज कामवाली बाई ने उसे पिज्जा की दूसरी बाजू दिखा दी थी… पिज्जा के आठ टुकड़े उसे जीवन का अर्थ समझा गए थे… “जीवन के लिए खर्च” या “खर्च के लिए
जीवन” का नवीन अर्थ एक झटके में उसे समझ आ गया....

बुधवार, 6 अप्रैल 2016

अरस्तु के अनमोल विचार / Aristotle Quotes in Hindi

अरस्तु के अनमोल विचार / Aristotle Quotes in Hindi

मनुष्य प्राकृतिक रूप से ज्ञान कि इच्छा रखता है.

सभी भुगतान युक्त नौकरियां दिमाग को अवशोषित और अयोग्य बनाती हैं.

डर बुराई की अपेक्षा  से उत्पन्न होने वाले दर्द है.

नवजोत सिंह सिद्धू के विचार

नवजोत सिंह सिद्धू के विचार

 

एक गिरा हुआ प्रकाशस्तंभ किसी चट्टान से भी अधिक खतरनाक होता है.

शादी के बाद दूसरे की बीवी ज्यादा खूबसूरत लगती है.

उम्र ,जवानी के जोश को ठंडा करने में सबसे कारगर है.  

समुद्र शांत हो तो कोई भी जहाज चला सकता है.

शुक्रवार, 1 अप्रैल 2016

अनमोल वचन






सोमवार, 21 मार्च 2016

अनमोल वचन |Anmol Vachan in hindi

अनमोल वचन |Anmol Vachan in hindi




एक कागज का टुकड़ा
गवर्नर के हस्ताक्षर से
नोट बन जाता है,
जिसे तोड़ने, मरोडने,
गंदा होने एवँ जज॔र होने से भी
उसकी कीमत कम नहीं होती...
आप भी ईश्वर के हस्ताक्षर है,
जब तक आप ना चाहे
आपकी कीमत कम नहीं
हो सकती,
आप अनमोल है ,
अपनी कीमत पहचानिये...!!!"
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------

लगातार हो रही असफलताओं से निराश नही होना चाहिये..
कभी कभी गुच्छे की आखिरी चाभी ताला खोल देती है.....!
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------

पैर की मोच
और
छोटी सोच,
हमें आगे
बढ़ने नहीं देती ।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------

बुधवार, 9 मार्च 2016

जानें समय का महत्व Know the Importance of Time

जिंदगी में अभिलाषाएं, इच्छायें बहुत हैं। किन्तु इच्छायें साकार करने के लिए समय अनुकूल नहीं है , प्रतिकूल है ऐसा सभी के विचार होते है। समय का अभाव जीवन के कई स्तर पर हम महसूस करते हैं , तथा समय को पहचान नहीं पाते हैं। प्रायः जीवन के क्षण में कई बार हम समय को महसूस करते हैं , आप सभी को कुछ बिन्दु के माध्यम से समय की पहचान करता हूँ। जिसके जरिये आप उस पल की याद कर पाएँगे, जिस क्षण आपने समय को अपने पास से गुजरते हुए देखा। लेकिन आप उस समय का उपयोग नहीं कर सके।
१. परिणाम में 1 अंक कम आ जाने से छात्र को समय का महत्व पता चल जाता है , ओर सोचता कि काश अच्छी मेहनत कर ली होती तो, आगे में बढ़ जाता।
२ यदि आप क्रिकेट देख रहे हैं, उसी समय नेट बंद हो जाये कुछ क्षण के लिए तो कोहली का छक्का भी मिस हो सकता हैं।
३ ट्रैफ़िक सिग्नल में खड़े हो जाने से व्यक्ति को सेकंड भी याद आ जाता है।
४ छात्र के 1 मिनट लेट हो जाने से उसकी स्कूल बस भी छूट जाती है।
५ आपके 1 मिनट लेट हो जाने से थिएटर का हाउस फुल हो जाता है, उस क्षण आप सोचते की काश 1 मिनट पहले आ जाता।
६ परीक्षा के समय आप सोचते हैं कि काश 5 मिनट मिल जाये तो पूरा पेपर हो जाये।
७ पेनल्टी या ब्याज का भुगतान करने पर आपको 1 दिन का भी महत्व पता चल जाता है।
८. फसल के नष्ट हो जाने से किसान को 1 सीजन का महत्त्व पता चलता है।
९ सेंसेक्स के प्रति क्षण चेंज के कारण , व्यक्ति के निर्णय परिवर्तित हो जाते हैं।
१० खिलाड़ी के मिनी सेकंड ध्यान हटने से जीत हार में परिवर्तित हो जाती है।

रविवार, 6 मार्च 2016

कामयाबी पाने के सीधे तरीके



एक बार स्वामी विवेकानंद के आश्रम में एक व्यक्ति आया जो बहुत दुखी लग रहा था। उस व्यक्ति ने आते ही स्वामीजी के पैरों में गिर पड़ा और बोला कि मैं अपने जीवन से बहुत दुखी हूं, मैं बहुत मेहनत करता हूं, लेकिन कभी भी सफल नहीं हो पाता हूं। उसने विवेकानंद से पूछा कि भगवान ने मुझे ऐसा नसीब क्यों दिया है? मैं पढ़ा-लिखा और मेहनती हूं, फिर भी कामयाब नहीं हूं।
स्वामीजी उसकी परेशानी समझ गए। उस समय स्वामीजी के पास एक पालतू कुत्ता था, उन्होंने उस व्यक्ति से कहा कि तुम कुछ दूर तक मेरे कुत्ते को सैर करा लाओ। इसके बाद तुम्हारे सवाल का जवाब देता हूं।
वह व्यक्ति आश्चर्यचकित हो गया, फिर भी कुत्ते को लेकर निकल पड़ा। कुत्ते को सैर कराकर जब वह व्यक्ति वापस स्वामीजी के पास पहुंचा तो स्वामीजी ने देखा कि उस व्यक्ति का चेहरा अभी भी चमक रहा था, जबकि कुत्ता बहुत थका हुआ लग रहा था।
स्वामीजी ने व्यक्ति से पूछा कि यह कुत्ता इतना ज्यादा कैसे थक गया, जबकि तुम तो बिना थके दिख रहे हो।
व्यक्ति ने जवाब दिया कि मैं तो सीधा-साधा अपने रास्ते पर चल रहा था, लेकिन कुत्ता गली के सारे कुत्तों के पीछे भाग रहा था और लड़कर फिर वापस मेरे पास आ जाता था। हम दोनों ने एक समान रास्ता तय किया है, लेकिन फिर भी इस कुत्ते ने मेरे से कहीं ज्यादा दौड़ लगाई है इसलिए यह थक गया है।
स्वामीजी ने मुस्करा कर कहा कि यही तुम्हारे सभी प्रश्रों का जवाब है। तुम्हारी मंजिल तुम्हारे आसपास ही है। वह ज्यादा दूर नहीं है, लेकिन तुम मंजिल पर जाने की बजाय दूसरे लोगों के पीछे भागते रहते हो और अपनी मंजिल से दूर होते चले जाते हो।
यही बात लगभग हम पर भी लागू होती है। अधिकांश लोग दूसरों की गलतियां देखते रहते हैं, दूसरों की सफलता से जलते हैं। अपने थोड़े से ज्ञान को बढाने की कोशिश नहीं करते हैं और अहंकार में दूसरों को कुछ भी समझते नहीं हैं।
इसी सोच की वजह से हम अपना बहुमूल्य समय और क्षमता दोनों खो बैठते हैं और जीवन एक संघर्ष मात्र बनकर रह जाता है। इस प्रसंग की सीख ये है कि दूसरों से होड़ नहीं करना चाहिए और अपने लक्ष्य दूसरों को देखकर नहीं, बल्कि खुद ही तय करना चाहिए।

गुरुवार, 11 फ़रवरी 2016

जीवन की लंबाई नहीं गहराई मायने रखती है।



1.इंसानियत दिल में होती है, हैसियत में नहीं।
उपरवाला कर्म देखता है, वसीयत नहीं।


2.कोशिश आखिरी साँस तक जारी रखनी चाहिए, "मंजिल" मिले या "तजुर्बा" दोनो ही नायाब हैं।


4.बुद्धिमान राजाओं के पास बुद्धिमान सलाहकार होते हैं, और जो ज्ञानी अज्ञानी में अंतर कर सके उसका खुद बुद्धिमान होना ज़रूरी है।


5.ज़िंदगी में हर मौक़े का फ़ायदा उठाओ, मगर किसी की मज़बूरी और भरोसे का नहीं।