खाना खजाना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
खाना खजाना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 18 दिसंबर 2018

राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी


पापड़ की सब्जी राजस्थान का फेमस व्यंजन  में से एक है पापड़ की सब्जी  बहुत ही कम समय में बन जाती है |
अगर आप इसे बना रहे है तो इसे जब खाना हो तभी बनाये नहीं तो ज्यादा  टाइम रखने पे पापड़ फूल जाती है


सामग्री:-

  • उड़द दाल पापड़ 1
  • तेल  3 चम्मच
  • जीरा 1 चम्मच
  • तेजपत्ता(Bay leaf): 1
  • राई  1 चम्मच
  • हींग  1 चम्मच
  • प्याज प्यूरी  1/2 कप
  • टमाटर प्यूरी  1/2 कप (2 टमाटर )
  • धनिया पाउडर  1चम्मच
  • हल्दी पाउडर  1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर  1 चम्मच
  • नमक 1 कप (स्वाद अनुशार)
  • दही 2 चम्मच
  • गरम मशाला  1 चम्मच

पापड़ की सब्जी बनाने की विधि:-

  • पहले एक सॉस पैन लें और इसमें तेल डालें।फिर जीरा के बीज, सरसों के बीज, एसाफेटिडा और चम्मच जोड़ें, फिर सुनहरे भूरे रंग तक भुनाएं।
  •  फिर उसमे प्याज की पूरी डाल दे और उसे भुने
  • प्याज को भून जाने पे उसमे टमाटर का भी प्यूरी डाल दे 
  • धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर और 5 मिनट के लिए ग्रिल डाल दें
  • मशाला भुनने में थोड़ा टाइम लगता है इसलिए तब तक मैं पापड़ को फ्राई कर लेते हे
  • यहाँ मशाला भी भूनकर तैयार हो गयी है अब उसमे थोड़ा सा पानी डाल दे और उसे मिलाये 
  • उसमे गरम मशाला, दही और स्वाद अनुशार नमक डाल दे और उसे 2-3 मिनट तक पकाये
  • फिर उसमे पापड़ को तोड़कर डाल दे और कटे हुए धनिया पत्ता को भी डाल दे और उसमे मिलकर गैस बंद कर दे
  • हमारी पापड़ की सब्जी बनकर तैयार हो गयी है 

मंगलवार, 13 नवंबर 2018

सूक्तो बंगाल की एक बहुत ही फेमस डिश

 सूक्तो एक बहुत ही टेस्‍टी और पारंपरिक बंगाली डिश है जिसमें एक चुटकी शक्‍कर के साथ ढेर सारी सब्‍जियां और एक कसीली सब्‍ज़ी जैसे की करेला मिलाया जाता है
बंगाली खाना तो जैसे सूक्‍तो के बिना बिल्‍कुल अधूरा ही है। अगर आप भी बंगाल के खाने से इम्प्रेस है और आप कुछ वेजिटेरियन बनाना चाहती हैं तो फिर सूक्‍तो को कभी भी ना भूलें आइये पढ़ते हैं इसे बनाने की एकदम सरल व  आसान विधि।

आवश्यक सामग्री 

  • करेला = 100 ग्राम, कटा हुआ
  • आलू = एक अदद, उबला और कटा हुआ
  • बैंगन = एक अदद, स्‍लाइस किया हुआ
  • मूली = एक अदद, स्‍लाइस की हुई
  • कच्‍चा केला = एक अदद कटा हुआ
  • सेम = 50 ग्राम
  • सहजन = 50 ग्राम, लंबे टुकड़ों में कटा हुआ
  • पंच फोरन = आधा चम्मच
  • सरसों = आधा चम्मच
  • सरसों के बीज का पेस्ट = दो बड़े चम्मच
  • घी/मक्खन = एक बड़ा चम्मच
  • तेल = 9 बड़े चम्मच
  • उरद के दाल वाली मसाले वाली बड़ी = 50 ग्राम
  • सूखी लाल मिर्च = एक टुकड़ा
  • तेज़ पत्‍ता = एक टुकड़ा
  • नमक = स्वादअनुसार
  • चीनी = आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर = आधा चम्मच
  • अदरक का पेस्ट = एक बड़ा चम्मच

विधि

एक कढ़ाई में 4 चम्‍मच तेल गर्म करें। फिर उसमें बड़ियां डाल कर गोल्‍डन होने तक फ्राई कर लें। अब बड़ियों को निकाल कर एक प्‍लेट में रख दें। फिर कढ़ाई में और तेल मिलाएं। और उसके बाद करेला डाल कर फ्राई करें और जब वह ब्राउन हो जाए, तब उसे निकाल लें।
फिर एक-एक कर के कढाई में मूली, बैंगन, बींस, सेम, केला, आलू और सहजन डालें। और 3 मिनट तक चलाते हुए तल लें।
ऊपर से शक्‍कर, हल्‍दी, नमक और अदरक पेस्‍ट डालें और दो मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें 4 कप पानी डाल कर 5 मिनट तक पकाएं। और इसके बाद कढाई को उतार दें और दूसरी कढाई या फिर पैन चढा कर उसमें एक चम्‍मच तेल या घी डालें।
अब तेज़ पत्‍ता, सूखी लाल मिर्च, पंच फोरन, राई डाल कर पकाएं। फिर इसमें सरसों का पेस्‍ट और फ्राई की हुई बडियां और करेले मिलाएं। और इन सब को सब्‍ज़ी की कढाई में मिला कर तब तक पकाएं जब तक कि यह गाढी ना हो जाए। फिर इसे गैस से उतारें और गरमागर्म चावल के साथ सर्व करें या खाएं

शनिवार, 29 सितंबर 2018

Khopra Patties - खोपरा पेटिस

 खोपरा पेटिस

इंदौर अपने खान-पान के लिए पूरे देश में फेमस है. इंदौर शहर अपने लजीज व्यंजनों के लिए काफी चर्चा में रहता है। इंदौर की फूड स्ट्रीट शाम होते ही खाने के शौकीनों से भर जाती हैं। सिर्फ शहर भर से ही नहीं बल्कि यहां के व्यंजनों को चखने के दूर-दूर से से लोग आते हैं।

वहीं का एक और जायका हम पेश कर रहे हैं जिसका नाम है खोपरा पेटिस.

खोपरा पेटिस बनाने की सामग्री

2 आलू उबले हुए
5 बड़ा चम्मच खोपरा/ नारियल का बुरादा
2 छोटा चम्मच नींबू का रस
5 हरी मिर्च, कटी हुई
5-6 काजू, कटे हुए
5-6 किशमिश
2 बड़े चम्मच कोर्नफ्लोर(मक्के का आटा सफेद वाला)स्वादानुसार नमक
एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 छोटा चम्मच धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई
तलने के लिए तेल

खोपरा पेटिस बनाने की विधि
भरावन कि सारी सामग्री को एकत्र कर के अच्छे से मिलाये

मसले आलूओ में कोर्नफ्लोर, नमक व सफेद मिर्च पाउडर मिलाये 

इसे अच्छे से गूँथ ले व 8 भागों में बाँटे।

अब एक दूसरे बाउल में नारियल का बुरादा, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें.

एक भाग लेकर उसका गोला बनाये व थोड़ा चपटा कर उसमें १ छोटा चम्मच भरावन मिश्रण भरें ।

चारों तरफ से गोले को उठाकर अच्छे से बंद करें(ताकि तलते समय पेटिस टूट कर उसमें से भरावन बाहर ना आए।) व पुनः गोलाकार दे।आप चाहें तो इन्हें चपटा कर लें या फिर लड्डू के आकार में ही रहने दें.

अब एक पैन में तेल गर्म होने के लिए रखें.

इन पेटिस को गर्म तेल में मध्यम आँच पर सुनहरा भूरा कुरकुरा होने तक तले।

पेटिस को किचन पेपर पर निकालें ताकि इनका अतिरक्त तेल निकल जाए.

गर्मागर्म पेटिस को हरी और लाल चटनी के साथ सर्व करें.




सोमवार, 16 जुलाई 2018

बारिश का मजा दोगुना कर देगी ये रेसिपी

आलू चाट




सामग्री

उबले आलू- 3 कटे हुए
टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
हरा धनिया-  बारीक कटा 
सेव- 2 टेबल स्पून
तेल- 1 टेबल स्पून
धनिया पाउडर- आधा छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- एक चौथहि छोटी चम्मच से कम
अदरक- आधा इंच बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च- 1 बारीक कटी
नमक- स्वाद अनुसार
भुना जीरा पाउडर- आधा छोटी चम्मच
चाट मसाला- एक चौथहि छोटी चम्मच
काला नमक- एक चौथहि चम्मच से कम
हरे धनिया की चटनी- 2 छोटी चम्मच
मीठी चटनी- 2 छोटी चम्मच

विधि 

 आलू चाट बनाने के लिए सबसे पहले  गरम पैन में तेल डाल दीजिए। तेल के गरम होते ही, पैन में बारीक कटा अदरक तथा हरी मिर्च़ डाल दीजिए और हल्का सा भून लीजिए। फिर, इसमें धनिया पाउडर डालकर जरा सा भून लीजिए।
इसके बाद, टमाटर, नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और आलू मसाले में मिक्स करते हुए डालिए। साथ ही भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी भी डाल दीजिए। सारी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलने तक मिक्स कर लीजिए और गैस बंद कर दीजिए।
फिर, इसमें बारीक कटा हरा धनिया डालिए और मिला दीजिए। चाट बनकर तैयार है, इसके ऊपर थोड़ा सा हरा धनिया और सेव डालकर गार्निश कर दीजिए।

बुधवार, 17 जनवरी 2018

Kitchen Tips - किचन टिप्स -3


किचन टिप्स -3





1- हरे धनिए की चटनी को हरा रखने के लिए उसे पीसते समय पानी की जगह बर्फ का उपयोग करें। पीसने के बाद आख़िर में एक चम्मच तेल डाल कर पुन: पीस लंे।

2- नमक में नमी न आए उसके लिए नमकदानी में एक चम्मच अरहर दाल डाल कर रखंे। दाल नमी सोख लेती है।

3- प्या ज नहीं खाते हों तो ग्रेवी के लिए कद्दू या लौकी को उबालकर पीसकर उपयोग करें। सब्ज़ी उतनी ही स्वादिष्ठ बनती है।

4- नींबू का रस निकालन े से पहले उसे प्ले टफॉर्म पर हल्के हाथ से रोल कर लें। इससे रस अच्छी तरह निकल जाएगा।

5- पूरी या पकौड़े तलते वक़्त तेल में चुटकीभर नमक डालें, इससे पकौड़े कमतेल सोखेंगे।

6- मटर को उबालते वक़्त उनका रंग फीका न हो इसके लिए उबालते वक़्त ज़रा सी शक्कर डाल दें। इससे मटर का रंग हल्का नहीं पड़ेगा।

7- काले छोले बनाने के लिए उबालते वक़्त  अनार के छिलके डाल दें। छोलों का रंग बदल जाएगा। उबालते समय ही अगर उसमें 1 चम्मच गरम मसाला डाल दें, तो भी छोलों का स्वा द बढ़ जाएगा।

8- गोभी बनाने से पहले उसे काटकर एक बोल में 2 चम्मच नमक डालकर 20 मि नट के लि ए रख दें। इससे गोभी के अंदर छिपे कीड़े बाहर आ जाएंगे।

9- दही का रायता बनाते वक़्त थक्के हटाने के लि ए दही छलनी से छान लें।

10- आलू के पराठे बेलते समय आलू गीला होने के कारण पराठे फटने लगते हैं। आलू का मसाला बनाकर उसमें पोहे मि ला दें और 15 मि नट के लि ए छोड़ दें। पोहे आलू का अति रिक्त पानी सोख लेंगे और वे बेलते वक़्त फटेंगे नहीं।

मंगलवार, 16 जनवरी 2018

सूजी उत्तपम - Instant Rava Uttapam

सूजी उत्तपम - Instant Rava Uttapam - Instant Sooji Uttapam recipe




आवश्यक सामग्री - Ingredients for indian sooji uttapam

  • सूजी - 1 कप
  • दही - 3/4 कप
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर - 1 (बारीक कटा हुआ)
  • बंद गोभी - ½ कप (बारीक कटी हुई)
  • शिमला मिर्च - ½ (बारीक कटी हुई)
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक - 1 इंच टुकडा़ (कद्दूकस किया हुआ, या बारीक कटा हुआ)
  • नमक - ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • ईनो फ्रूट साल्ट - आधा छोटी चम्मच
  • राई - ¼ छोटी चम्मच

विधि - How to make Rava Uttapam

बड़े प्याले में सूजी निकाल लीजिए इसमें दही डालकर मिक्स कीजिए और थोडा़ सा पानी डाल कर पकौड़े के घोल जैसा बैटर बना कर तैयार कर लीजिए.
घोल में नमक, अदरक, हरी मिर्च डालकर मिला दीजिए और 10 -15 मिनिट के लिए रख दीजिए ताकि बैटर फूल कर तैयार हो जाए. दूसरे बड़े प्याले में शिमला मिर्च, बंद गोभी और टमाटर को डाल कर, मिला कर, रख लीजिए.
घोल फूल कर तैयार है, चला कर देखिये अगर अधिक गाढ़ा है तो थोड़ा सा पानी मिलाया जा सकता है, अब इनो फ्रूट साल्ट डालकर मिला दीजिये, उत्तपम बनाने के लिये घोल तैयार है.

नानस्टिक तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये, तवे पर एक छोटी चम्मच तेल डाल कर कलछी से चारों ओर फैलाइये. थोडी़ सी राई डाल दीजिए, राई चटकने पर, बैटर से 2 चम्मचे घोल लेकर गरम तवे पर डालिये और चमचे से एक जैसा थोड़ा मोटा उत्तपम फैलाइये. उत्तपम के ऊपर सब्जियां लेकर
एक जैसी चारों ओर करते हुये फैला दीजिये
 और थोड़ा सा हरा धनिया डाल दीजिए. थोडा़ सा तेल उत्तपम के चारों ओर और थोडा़ सा उत्तपम के ऊपर डालिये, चम्मच से सब्जियों को अच्छी तरह दबा दीजिये.

उत्तपम को मीडियम गैस पर नीचे की सतह ब्राउन होने तक ढककर के सेक लीजिए अब उत्तपम को पलट दीजिये. सब्जियों की तरफ से भी उत्तपम को मीडियम आग पर, सब्जियों के पकने और सतह पर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. उत्तपम को प्लेट में निकालिये और इसी तरह
बाकी के उत्तपम भी बना कर तैयार कर लीजिए.
गरमा गरम उत्तपम को नारियल की चटनी, मूंगफली की चटनी या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: सब्जियां आप अपनी पसन्द के अनुसार जो भी आप पसन्द करते हैं, ले लीजिए.
3-4 उत्तपम बनाने के लिये
समय - 30 मिनट

शनिवार, 2 सितंबर 2017

आलू पोस्तो - Aloo Posto

आलू पोस्तो - Aloo Posto






सामग्री (Ingredients)


  • 4-5 छोटे आलू (उबले और छिले हुए)
  • 2 बड़े चम्मच पोस्ता दाना (खसखस)
  • 1 बड़ा प्याज़ (बारीक कटा हुआ)
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 1/2 चम्मच चीनी
  • 1/4 चम्मच कलोंजी
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • नमक स्वादानुसार

विधि (how to make aloo posto)
  • सबसे पहले खसखस को हलके गरम पानी में आधे घंटे के लिए भिगो दीजिये.
  • फिर पानी निकाल के हरी मिर्च के साथ बारीक पेस्ट बना लीजिये.
  • अब एक कढाई में तेल डाल के गरम कीजिये, उसमे जीरा और कलोंजी डाल के पकाइए फिर प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक पकाइए.
  • पिसा हुआ पेस्ट डालिए और 2-3 मिनट तक भूनिए फिर उबले आलू, नमक और चीनी और आधा कप पानी मिला के धीमी आंच पर पानी सूखने तक पकाइए.
  • आलू पोस्तो तैयार है
  • गर्मागर्म आलू पोस्तो रोटी और चावल के साथ परोसिये.

बुधवार, 17 मई 2017

सोया चाप ग्रेवी बनाने की विधि | Soya Chaap with gravy recipe in hindi

सोया चाप ग्रेवी बनाने की विधि


Soya chaap with gravy recipe in hindi सोया चाप ग्रेवी के साथ एक बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है. शाकाहारियों के लिए सोयाबीन प्रोटीन का बहुत अच्छा स्त्रोत रहा है. सोयाबीन से विभिन्न तरह के डिश तैयार किये जाते हैं. ये डिश सोयाबीन के ख़ास डिशों में एक है. अपने लज़ीज़ स्वाद के लिए ये सभी लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है. अतः जब भी कभी रोज़- रोज़ के खाने से उबन महसूस हो, तब आप इसका आनंद ले सकते हैं. इस डिश को तैयार करने की आवश्यक सामग्रियां तथा विधि का वर्णन नीचे किया जा रहा है.

सोया चाप ग्रेवी रेसिपी के लिए आवश्यक सामग्री (Soya chaap with gravy ingredients)
सोया चाप ग्रेवी बनाने के लिए बहुत आसानी से मिलने वाले सामग्रियों का ही इस्तेमाल होता है. नीचे एक एक करके सोया चाप की आवश्यक सामग्रियों का विवरण दिया जा रहा है. यदि आप छः आदमियों के लिए सोया चाप सामग्री बनाना चाहते हैं तो
सोया चाप 6- 7 पीस (500 ग्राम)
टमाटर 5- 6 मध्य आकार
अदरक पेस्ट 1 चम्मच
हरी मिर्च 2-3 पीस
क्रीम 100 ग्राम
तेल 3- 4 चम्मच
धनिया पत्ता 2- 3 चम्मच बारीक कटा हुआ
हींग 1 चुटकी
जीरा ¼ चम्मच
हल्दी ¼ चम्मच
लाल मिर्च पाउडर ¼ चम्मच
गरम मसाला दो चुटकी
धनिया पाउडर 1 चम्मच
मेथी पत्ता 1 चम्मच
नमक स्वादानुसार
अमचूर 1 चम्मच
कटा हुआ प्याज़ 1 कप
लहसुन (अतिरिक्त) आवश्यकतानुसार
विनेगर 2 चम्मच

सोया चाप ग्रेवी बनाने की विधि (Soya chaap with gravy recipe in hindi)

यदि आप उपरोक्त समस्त सामग्री एकत्रित कर चुके हैं, तो इसके बाद बारी आती है विधि की. एक स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए संयम की बहुत आवश्यकता होती है. अतः नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए स्वादिष्ट सोया चाप करी पाया जा सकता है.
  • सबसे पहले सोया चंक को अपने आवश्यतानुसार आकार में काट लें. ये आकार मूलतः 1 से 1.5 इंच में हो तो बेहतर है.
  • इसके बाद टमाटर, अदरक, हरी मिर्च आदि को बारीक काट लें. इन सभी को अलग अलग काट कर अलग बर्तन में रखें.
  • इसके बाद ओवन में चढ़ाये गये बर्तन में ज़रा सा तेल डालें और ग्राम होने दें. आंच धीमी रखें. तेल गर्म हो जाने पर काटे गये सोया चंक को इसमें डालें और तब तक पकाएं जब तक इसका रंग भूरा न हो जाए.
  • तल लेने के बाद सोया चंक को टॉवल पेपर पर रखें. ये पेपर सोया चंक में स्थित अतिरिक्त तेल को सोख लेता है.
  • बर्तन में बचे तेल में जीरा डाल दें. इसके बाद इसी में हल्दी पाउडर, हींग, धनिया पाउडर तथा अन्य बताये गये मसालों को डालें तथा तल लें.
  • उपरोक्त मसाले तल जाने के बाद पुनः टमाटर, अदरक पेस्ट, प्याज, मिर्ची आदि डालें और कुछ देर तक पकने के लिए छोड़ दें. मसाला पक जाने पर इसके साइड से तेल निकलने लगता है. ऐसा देखने पर समझ लें कि मसाला पक चूका है.
  • इसके बाद गरम मसाला तथा क्रीम डालें, और इसे तब तक स्टिर करते रहें जब तक मसाला हल्का हल्का उबलने न लगे.
  • इसके बाद इसमें आधा कप पानी मिलाएं और पुनः तब तक इंतजार करें, जब तक धीमे धीमे उबलने न लगे.
  • अब इसमें कटा हुआ हरा धनिया और आवश्यकता के अनुसार नमक मिलाएं. साथ ही इसी समय इसमें सोया चंक भी मिला लें. इसके बाद करी को ढक के कुछ देर के लिए धीमी आंच पर छोड़ दें.
  • कुच्छ देर में आपका स्वादिष्ट सोया चाप ग्रेवी तैयार हो जाएगा. इसे किसी दुसरे बर्तन में डाल लें और अपने तथा अपनों के लिए आवश्यकतानुसार परोसें.
सोया चाप रेसिपी के लिए कुछ विशेष बातें (Soya chaap gravy recipe note)
  • मसाला क्रीम डालने के बाद ग्रेवी को लगातार हलके हलके चलाते रहना चाहिए. क्योंकि यदि इसे हल्का हल्का न चलाने पर क्रीम के फट जाने का भय रहता है, और ग्रेवी मन मुताबिक नही बन पाती है.
  • क्रीम के साथ नमक न डालना ही सही होता है. क्यूँ कि यदि क्रीम के साथ नमक डाल दिया जाये तो क्रीम फटने का डर रहता है.
  • कम से कम आधे घंटे का समय ग्रेवी के तैयार होने में लग सकता है. इस दौरान ओवन के पास ही रहें.
सोया चाप ग्रेवी न्यूट्रीशान टेबल (Soya chaap gravy nutrition facts)
सोया चाप ग्रेवी बनाने के लिये सोयाबीन, टमाटर प्याज आदि के साथ साथ कई अन्य मसालों का भी इस्तेमाल किया जाता है, जिसका पूरा विवरण ऊपर दिया जा चूका है. अतः इसमें विभिन्न तरह माइक्रो तथा मैक्रो एलेमेंट्स पाये जाते हैं, जो मानव शरीर के विकास में खूब भूमिका निभाते है. नीचे इस डिश का न्यूट्रीशन टेबल दिया जा रहा है:
प्रति सौ ग्राम सोया चाप ग्रेवी के एक आदमी के सेवन में
कैलोरी 435
फैट 102 ग्रा
प्रोटीन 31 ग्रा
विटामिन ए 4 प्रतिशत
विटामिन सी 2 प्रतिशत
कैल्शियम 2 प्रतिशत
आयरन 4 प्रतिशत
कोलेस्ट्रोल 0 मिली ग्रा
सोडियम 1700 मिली ग्रा
फाइबर 8 ग्रा
ये डिश मुख्यतः उत्तर भारत में खूब खाई जाती है. इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होने की वजह से इसे शाकाहारियों द्वारा खूब पसंद किया जाता है. हालाँकि ये एक शाकाहारी डिश है किन्तु इसका स्वाद किसी मांसाहारी डिश से कम नहीं है. अतः जब भी मन चाहे ये स्वादिष्ट डिश घर पर बनाएं, खाएं और अपने अज़ीज़ों को खिलाएं.

Source- deepawali

शनिवार, 15 अप्रैल 2017

मैंगो आइसक्रीम Mango Ice Cream

मैंगो आइसक्रीम  बनाने की आसान रेसिपी



आवश्यक सामग्री (Ingredients):

क्रीम – 3 कप (Cream)
आम – 2 (बड़ा ) (Mango)
वेनिला एक्सट्रेक्ट – 1 T spoon (Venila extract)
चीनी – 3 कप (Sugar)


विधि (How to Make Mango Ice Cream Recipe):

मैंगो आइसक्रीम_Mango Ice Cream बनाने के लिये सबसे पहले रसीले आमों को अच्छी तरह से धो कर काटें और उनका गूदा एक बाउल में निकाल लें, अब मिक्सी में आम और चीनी मिलाकर पीस लीजिये.

क्रीम को अछि तरह फैट लीजिये, फेटा हुआ क्रीम में आम का डाल कर अछि तरह मिलाये, अगर आपको चीनी कम लग रहा है थोड़ा चीनी डाल कर मिला सकते.


उसके बाद वेनिला एक्सट्रेक्ट डाल कर मिलाये, अब आम के मिश्रण को एक कन्टेनर में डाल कर फ्रीज़ में रखे, अब मिश्रण आधा जमने के बाद फ्रीज़ से निकाल कर फिर से चम्मच से 1 मिनट फेट ले, मिश्रण को कन्टेनर में डाल कर फिर फ्रीज़ में रखे, इसी तरह 3 बार करने से आम आइसक्रीम और नरम बनेगा,आम के मिश्रण को जमाने वाले बर्तन में पलट लें और उसे फ्रीजर में 04-05 घंटे के लिये जमा दें।

लीजिए, आपकी स्वादिष्ट मैंगो आइसक्रीम_Mango Ice Cream तैयार है। आइसक्रीम को बाउल में निकालें और मजे लेकर खाएं।

सोमवार, 27 फ़रवरी 2017

गाजर का रायता Gajar Ka Raita


गाजर का हलवा (Gajar ka halwa) जितना टेस्टी होता है उतना ही स्वादिष्ट और फायदेमंद होता है गाजर का रायता, आज हम आपको गाजर का रायता Gajar Ka Raita)बनाने की आसान विधि बतायेंगे जिसकी सहायता से आप अपने घर में ही इस का आनंद ले सकते हैं आइये जानते है इस विधि के बारे में -

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gajar Ka Raita


  • गाजर – 250 ग्राम
  • दही – 250 ग्राम
  • सरसों का तेल - 1 छोटी चम्मच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हींग -एक चुटकी 
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार सफ़ेद और काला
  • लाल मिर्च – ¼ चमच (छोटी चम्मच )

विधि - How to make Gajar ka Rayta

सबसे पहले गाजर (Carrot) को अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लें अब गाजर को एक छोटे गिलास पानी डाल कर हल्का सा उबाल ले जैसे ही गाजर सॉफ्ट हो जाये गैस बंद कर दे और गाजर को ठंडा करने रख दे,अब दही को ठीक से फेंट ले और गाजर ठंडे होने पर दही में डालें अब एक तड़का पेन ले अब उस में सरसों का तेल गरम करे अब उसमे हींग ,जीरा, लालमिर्च डाल कर तड़का लगायें और सफ़ेद और काला नमक स्वादानुसार डाल कर मिलायें और हरा धनिया डाल कर सर्व करें

Source- hindihometips

मंगलवार, 10 जनवरी 2017

स्टफ्ड पनीर वेजिटेबल पकौड़ा



सामग्री :

1 पाव पनीर, 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुयी, 1/2 चम्मच सौंफ पाउडर, 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1/4 चम्मच लाल मिर्च पावडर, 15 बारीक कटी किशकिश ।

मुख्य सामग्री :
2 छोटा उबला आलू, 1 खीरा, 2 छोटा प्याज, 2 छोटा बैंगन, 1 टिंडा, 2 छोटे शिमला मिर्च ।

घोल की सामग्री :
1 कटोरी बेसन, 1/4 चम्मच लाल मिर्च, 1/2 चम्मच सरसों का पाउडर,
1/2 चम्मच गरम मसाला, स्वादानुसार नमक, 2 चम्मच तेल, 2 चम्मच दही ।


विधी :
बैंगन और खीरे को गोल काट लें । शिमला मिर्च को आधा-आधा काट लें । प्याज और आलू के बीच में भरावन भरने के लिये गोल छेद कर लें (स्कूप) । गोल कटे बैंगन, शिमला मिर्च और खीरे के बीच में भी गोल छेद कर लें भरावन की सामग्री भरने के लिये ।
भरावन की सामग्री को अच्छे से मिला लें और सब्जियों के अंदर भरलें ।
घोल की सामग्री में पानी मिला कर गाढ़ा घोल तैयार करें और 20 मिनट के लिये छोड़ दें । भरी हुयी सब्जियों को घोल में डुबाकर कड़ाही में सुनहरा होने तक तलें ।

आपके स्टफ्ड पनीर वेजिटेबल पकौड़े तैयार हैं । इन्हें टोमेटो सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें और परिवार के साथ इंजाय करें ।

गुरुवार, 29 दिसंबर 2016

शाही पनीर पुलाव - Shahi Paneer Pulao Recipe In Hindi

चावल, पुलाव यह सब बच्चों को बहुत पसंद होता है। अगर सुबह सुबह आपको अपने बच्चों के टिफ़िन के लिए कुछ ख़ास बनाना हो तो इस बार शाही पनीर पुलाव बनाइए। इसे बनाने के लिए आपको नीचे दिए गए सारे सामान को अपने किचन में एकत्रित करके रखना है और फिर जैसे जैसे इसे बनाने की विधि बताई गई है उसी तरह इसे बनाइए और फिर अपने परिवार को भी खिलाइए। शाही पनीर पुलाव को आप किसी भी त्यौहार पर या घर की किसी पार्टी के लिए भी बना सकती है। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चे अक्सर इसे बनाने की डिमांड भी करते हैं।



आवश्यक सामग्री । Ingredients

शाही पनीर पुलाव बनाने के लिए आप अपने किचन में निम्न सामान को एकत्रित करके रख लीजिए…
चावल – 300 ग्राम
पनीर – 100 ग्राम
काजू – 25 ग्राम
बादाम – 25 ग्राम
किशमिश – 15 ग्राम
मूंगफली – 25 ग्राम
नारियल – 15 ग्राम
लौंग – 4
काली मिर्च – 8 दाना
बड़ी इलाइची – 1
छोटी इलाइची – 3
तेजपत्ता – 2
जीरा – 1 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
घी / रिफाइंड – 100 ग्राम

शाही पनीर पुलाव बनाने का तरीका

– सबसे पहले चावल को बीनकर पानी से 2 से 3 बार धोकर 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दीजिए।
– आधे घण्टे बाद भीगे हुए चावल को पानी से निकाल कर अलग रख लें।
– बादाम और काजू को बीच से दो टुकड़ों में काट लीजिए।
– अब पनीर को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।
– एक पैन में गरम तेल में पनीर के टुकड़ों को डालकर हल्का फ्राई कर के अलग रख लीजिए।
– अब इसी पैन में काजू, किशमिश, बादाम, मूंगफली और नारियल का बुरादा डालकर 1 मिनट तक फ्राई करके अलग रख लीजिए।
– एक कढ़ाही में गरम रिफाइंड या घी में जीरा और तेजपत्ता डालें।
– फिर लौंग, बड़ी इलाइची, छोटी इलाइची, काली मिर्च डालकर हल्का भून लीजिए।
– फिर भिगोया हुआ चावल डालकर 5 मिनट तक भून लीजिए।
– जब चावल अच्छी तरह से भून जाए, तब उसमें 1 गिलास पानी और आवश्यकतानुसार नमक डाल दीजिए।
– अब तेज आंच पर एक उबाल आने दीजिए।
– एक उबाल आने के बाद इसे कलछी से चलाए और धीमी धीमी आँच पर लगभग 3 से 5 मिनट तक पकने दीजिए।
– जब चावल पक जाए तब ऊपर से फ्राई किए हुए पनीर, काजू, बादाम, किशमिश और नारियल डालकर कलछी से चलाकर मिक्स कर लीजिए।
– अब एक बॉउल में शाही पनीर पुलाव को परोस लीजिए।
– गरमागरम शाही पनीर पुलाव को रायता, ग्रेवी वाली सब्ज़ी और पापड़ के साथ सर्व करें।

बुधवार, 21 दिसंबर 2016

बेसन से बने ट्रेडिशनल गाठिये


गाठिया 
ट्रेडिशनल गाठिये बनाकर मेहमानों को सर्व कीजिए। इसे बनाकर कुछ दिनों तक रखा भी जा ...
सकता है।

सामग्री : Serving(s)

  • तेल - जितनी जरूरत हो
  • खाने का सोडा - 1 चुटकी
  • नमक - स्वादानुसार
  • कसूरी मैथी, अजवाइन और जीरा - अंदाज से
  • बेसन - ½ किलो
कैसे बनाएं
STEP 1.बेसन में खाने का सोडा और नमक मिला लें। अब इसमें मोयन के लिए तेल मिलाएं। इसे आधे घंटे के लिए एक तरफ रख दें।
STEP 2.अबएक पैन में तेल गर्म करें।गाठिया मेकर से गाठिये बनाकर गर्म तेल में तल लें। इसे गोल्डन होने तक फ्राय कर लें। टिशू पेपर पर निकालें और ठंडा होने पर सर्व करें।

Source-foodbhaskar

गुरुवार, 8 दिसंबर 2016

घर बंद कर के बाहर जाएं तो बंद न करें फ्रिज



कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर जा रहे हैं। ऐसे में आमतौर पर लोग इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि उनकी गैर मौजूदगी में इलेक्ट्रिसिटी ज्यादा कंज्यूम न हो पाए। इसलिए वे सारे इलेक्ट्रिक अप्लायंस और लाइट्स ऑफ करके जाते हैं। लेकिन रेफ्रिजरेटर जैसे अप्लायंस बंद करना ठीक नहीं।










Sourse - dainikbhaskar

मंगलवार, 29 नवंबर 2016

कुछ कुकिंग टिप्‍स जो आएंगी आपके काम





  • इडली नर्म बनें इसके लिए इडली के बैटर में थोड़ा-सा साबूदाना और उड़द दाल पीसकर डालें। अंतर आपको आसानी से दिखाई देगा।


  • दही से बनी सभी सब्जियों में नमक तभी डालें जब तक सब्जियों में उबाल न आ जाए। पहले से नमक डालने पर दही से बनी सब्जियां फट जाती हैं।


  • रायता बनाने के दौरान उसमें नमक नहीं डालें बल्कि सर्व करते समय डालें। इससे रायता खट्टा नहीं लगेगा।


  • मूंग, मोठ या फिर चने को पानी में गलाने के बाद उसे अंकुरित करने के लिए महीन कपड़े में बांध्ाकर फ्रिज में रख दें। इससे उसमें पानी में पड़े रहने जैसी स्मेल नहीं आएगी।


  • मिर्च के डिब्बे में थोड़ी-सी हींग डालने से मिर्च लंबे समय तक खराब नहीं होगी।


  • चीनी के डिब्बे में पांच लौंग डाल दीजिए इससे उसमें चींटियां नहीं आएंगी।


  • आलू के पराठे बनाते समय आलू के मिश्रण में थोड़ी-सी कसूरी मैथी डालना न भूलें। इससे पराठे इतने स्वादिष्ट बनेंगे कि हर कोई ज्यादा खाना चाहेगा।


  • पनीर को ब्लोटिंग पेपर में लपेटकर फ्रिज में रखने से यह अधिक देर तक ताजा रहेगा।


  • मैथी की कड़वाहट हटाने के लिए उसमें थोड़ा-सा नमक डालकर उसे थोड़ी देर के लिए अलग रख दें। इसके बाद उसे बनाएं, कड़वापन चला जाएगा।


  • फूलगोभी पकाने पर उसका रंग चला जाता है। ऐसा न हो इसके लिए फूलगोभी की सब्जी में एक टीस्पून दूध अथवा सिरका डालें। sourse -naidunia
  • शनिवार, 19 नवंबर 2016

    बासी चावलों से होगा कई रोगों का इलाज, कभी ना फेंके इन्हें

    रात के बचे बासी चावलों को लोग फेंक देते हैं। लेकिन ये गलत है। बासी चावल बहुत फायदेमंद हैं। इनमें बहुत सारा फाइबर होता है जो कब्ज और गैस की समस्या को ठीक करता है



    बासी चावलों में कई पोषक तत्व व खनि‍ज पदार्थ होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं होते हैं। कई शोध भी कहते हैं कि बासी चावल सेहत के लिए लाभदायक होते हैं।  

    चोट लगने या किसी वजह से शरीर में घाव हो जाए तो बासी चावल खाएं, फायदा होगा।

    यदि अल्सर की समस्या है तो सप्ताह में तीन दिन बासी चावलों का सेवन जरूर करें।


    बासी चावल खाने से ऊर्जा मिलती है जिससे दिनभर फुर्ती बनी रहती है।

    बासी चावल शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। जो शरीर को कई छोटे-छोटे रोगों से बचाता है।

    अगर चाय या कॉफी की लत हो गई हो और इसे छुड़ाना चाहते हों तो बस सुबह उठकर चावल खाएं, जल्द ही इससे छुटकारा मिल जाएगा।

    Source - amarujala






    गुरुवार, 17 नवंबर 2016

    मूंग पोहा - Moong Poha




    सामग्री (2 लोगो के लिए )
    • ½ कप अंकुरित मूंग
    • 1 कप पोहा (मोटा)
    • 1 बड़ा प्याज़ बारीक कटा हुआ
    • 1 बड़ा टमाटर बारीक कटा हुआ
    • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
    • राई ½ चम्मच
    • 1 छोटा टुकड़ा अदरक का कद्दूकस करा हुआ
    • ½ कप मूगंफली (भून के दरदरी कुटी हुई)
    • ½ कप ताजा नारियल कद्दूकस करा हुआ
    • 2 बड़े चम्मच तेल
    • 2 बड़े चम्मच हरी धनिया (बारीक कटी हुई)
    • नमक स्वादानुसार

    विधि
    • पोहा को 2 कप पानी में भिगो दे.
    • एक कढाई में तेल गरम करे, राई डाले राई तड़क जाने के बाद, कटा हुआ प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भुने.
    • फिर अदरक और हरी मिर्च दाल के कुछ सेकंड्स भूने.
    • टमाटर डाल के कुछ देर और पकाए अंकुरित मूंग डाल के 5 मिनट तक ढक के पकाए.
    • मूंग पक जाने के बाद पोहा और नमक मिला दे कुछ देर और भुने.
    • फिर दरदरी कुटी मूंगफली और कद्दूकस करा हुआ नारियल डाले और अच्छे से मिलाये.
    • आंच से उतार के हरी धनिया से सजा के गरमागरम पोहा परोसे.

    Source- kalchul

    गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016

    अनरसे - Anarsa Recipe

    दीपावली का विशेष व्यंजन अनरसे (Anarse) है, सामान्यतया यह उत्तर भारत में अधिक प्रचलित है , अनरसे बनाने के लिये 2 दिन पहले चावल भिगोने पड़ते हैं. 
    आइये अनरसे बनाना शुरू करते हैं.


    आवश्यक सामग्री 

    • छोटा चावल - 300 ग्राम ( 1 1/2 कप )
    • पाउडर चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
    • दही या दूध - 1 टेबल स्पून
    • घी - 2 टेबल स्पून
    • तिल -2 टेबल स्पून
    • तलने के लिये - घी

    विधि 

    छोटे, नये चावल ले लीजिये, चावलों को साफ कीजिये, धोइये और भिगो दीजिये. चावल 3 दिनों तक भीगे रखने हैं लेकिन 24 घंटे बाद पानी बदल दीजिये.
    अब चावलों में से पानी निकाल दीजिये, चावलों को किसी साफ मोटे सूती कपड़े के ऊपर छाया में फैला दीजिये, 1 या 1 1/2 घंटे में चावलों का पानी सूख जाता है(चावल पूरी तरह नहीं सूखने चाहिये वे नम ही रहें).
    इन चावलों को मिक्सी से मोटा आटे जैसा पीस कर एक बर्तन में निकाल लीजिये,  आटे को छ्लनी में छाना जा सकता है. चीनी पाउडर, चावल का पिसा आटा और घी को अच्छी तरह मिलाइये. दही को मथ कर या दूध चम्मच से थोड़ा डालिये और इस मिश्रण को इसी दही या दूध की सहायता से सख्त आटे की तरह गूथ लीजिये. आटे को 10 - 12  घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये, आटा नरम हो कर सैट हो जाता है.
    कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये(कढ़ाई में घी इतना डालिये कि अनरसे अच्छी तरह डुब कर तले जा सकें).
    गोल अनरसे बनाने के लिये आटे से छोटी छोटी लोइयां लेकर, तिल में लपेट कर, गोल करके, 4-5 अनरसे कढ़ाई में डालिये, करछी से हिला डुला कर ब्राउन होने तक तल लीजिये, तले हुये अनरसे प्लेट में नैपकिन पेपर बिछा कर रखिये और अनरसे बनाकर फिर से घी में डालिये इन्हैं भी तल कर निकाल लीजिये, इसी तरह सारे आटे से अनरसे बनाकर तैयार कर लीजिये. गरमा गरम अनरसे तैयार हैं.
    चपटे अनरसे के लिये आटे से छोटी छोटी लोइयां बनायें, तिल में लपेटे, फिर से गोल करें तिल आटे में पूरी तरह चिपक जायं, अब हथेली से दबाकर चपटा कीजिये,  गरम घी में डालिये, एक बार में 2-3 -4 अनरसे बना कर घी में डाल दीजिये, अनरसे के ऊपर गरम घी उछाल कर, या हल्के हाथ से पलट कर, हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये अनरसे प्लेट में नेपकिन पेपर बिछाकर, निकाल कर रखिये. दूसरे अनरसे बनाकर फिर से घी में डालिये और तल कर निकाल लीजिये, इसी तरह सारे आटे से अनरसे बनाकर तैयार कर लीजिये. लीजिये गरमा गरम अनरसे तैयार हैं.
    आप इन अनरसों को अभी खाइये बहुत स्वादिष्ट बने हैं. ठंडे होने पर कन्टेनर में भरकर रख दीजिये और फिर 15 दिन तक कभी भी खाइये.

    गुरुवार, 8 सितंबर 2016

    हल्दी से बैक्टीरिया फ्री होंगी सब्जियां


    सब्जियों और फलों को बैक्टीरिया अौर पेस्टीसाइड्स फ्री करने के लिए सिर्फ पानी से धो लेना ही काफी नहीं होता। हम बता रहे हैं यहां 4 उपाय ...

    1. हल्दी करेगी बैक्टीरिया दूर

    हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसलिए सब्जियों और फलों को बैक्टीरिया फ्री करने में हल्दी का उपयोग करें। एक बाउल में सब्जियों या फलों की मात्रा के हिसाब से पानी लें और उसे गर्म कर लें। इसमें पांच छोटे चम्मच हल्दी मिक्स करें। अब पांच मिनट के लिए सब्जियों और फलों को इसमें डालकर रखें। इसके बाद साफ पानी से धो लें।

    2. सफेद सिरके से साफ करें फल-सब्जियां

    सिरके से सभी तरह के कीटाणु और कीटनाशक (पेस्टीसाइड्स) साफ किए जा सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में पानी और एक कप सफेद सिरका डालें। इस पानी से सब्जियों को धोकर साफ करें।

    3. बेकिंग सोडे का यूज करें

    एक बाउल में पांच गिलास पानी भरें। इसमें चार चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और फल, सब्जियों को डुबो दें। कुछ देर बाद बाउल से निकालें और यूज करें।

    4. सेंधा नमक मिले पानी से धोएं फल-सब्जियां

    सेंधा नमक को पानी में मिलाकर प्रयोग करने से भी पेस्टीसाइड्स दूर होते हैं। साफ पानी के बाउल में एक कप नमक मिला लें। फिर इसमें फल व सब्जियों को डालकर दस मिनट के लिए भिगो दें। कुछ देर बाद इन्हें निकालकर साफ पानी से धोएं और यूज करें।


    चाय की पत्ती से सफाई होगी आसान

    घर में बची हुई चाय की पत्ती, इमली का पानी और केले के छिलकों से किस तरह हो सकती है सफाई, जानिए..... 

    1. चाय की पत्ती से सफाई होगी आसान चाय बनाने के बाद बची हुई चाय की पत्ती को एक बार फिर से पानी डालकर उबालें। पानी को ठंडा करके छान लें।इससे गिलास और मिरर की सफाई करें और मनचाही चमक पाएं।

    2. इमली के पानी से साफ होंगे बर्तन किचन सिंक की सफाई के लिए इमली के पानी में नमक मिलाएं और साफ करें। नल की टोंटियों को साफ  करने के लिए नमक और इमली का पानी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पानी का उपयोग चांदी के बर्तनों को साफ करने में भी किया जाता है।इससे बर्तन चमक उठेंगे।

    3. केले के छिलकों से ऐसे चमकाएं जूते अगर घर में शु पॉलिश खत्म हो गई है तो अपने जूतों पर केले के छिलकों को रब कर लें और सूखे कपड़े से पोंछ लें। इससे आपके जूते चमक जाएंगे।