हेल्थ टिप्स लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हेल्थ टिप्स लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 14 मार्च 2020

क्या है कोरोना वायरस, इसके लक्षण और बचाव के उपाय

क्या है कोरोना वायरस, इसके लक्षण और बचाव के उपाय



चीन के वुहान प्रांत से फैले कोरोना वायरस ने चीन के बाद अपने पैर बाकी देशों में भी फैलाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में देशवासियों को इस बीमारी से बचाए रखने के लिए यूटी प्रशासन ने बचाव के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने इस बीमारी से बचने के लिए खास तौर पर होटल संचालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आइए जानते हैं आखिर क्या है यह बीमारी और इसके लक्षण और बचाव के उपाय।
जारी की गई एडवाइजरी में होटल संचालकों को चीन, थाईलैंड और जापान से आने वाले पर्यटकों को लेकर एक आगाह किया गया है। उन्हें यह निर्देश दिए गए हैं कि उन जगहों से आने वाले लोगों का पूरा रिकॉर्ड रखा जाए। वहीं किसी भी पर्यटक या जनसामान्य में कोरोना वायरस के लक्षण दिखने पर यूटी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को उसकी तत्काल सूचना देने को कहा गया है। आइए सबसे पहले यह जान लेते हैं कि आखिर क्या है यह बीमारी। 
क्या है कोरोना वायरस-
कोरोना वायरस (सीओवी) का संबंध वायरस के ऐसे परिवार से है, जिसके संक्रमण से जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है। डब्लूएचओ के अनुसार, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण हैं। अब तक इस वायरस को फैलने से रोकने वाला कोई टीका नहीं बना है।
क्या हैं इसके लक्षण
कोरोना वायरस के लक्षण स्वाइन फ्लू जैसे हैं। इसके संक्रमण के फलस्वरूप नाक बहना, बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, सिर में तेज दर्द, निमोनिया, ब्रॉन्काइटिस और गले में खराश जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
कहां से फैलना शुरू हुआ वायरस
यह वायरस सबसे पहले चीन के वुहान शहर से फैलना शुरू हुआ। इसके बाद इससे पीड़ित मरीज थाईलैंड, सिंगापुर, जापान में भी मिल रहे हैं। हाल ही में इंग्लैंड में भी एक परिवार के इस वायरस की चपेट में आने की जानकारी सामने आई है।
बरतें जरूरी सावधानियां
स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार हर व्यक्ति अपने हाथ साबुन-पानी या अल्कोहल युक्त हैंड रब से साफ करें।
-खांसते या छींकते हुए अपनी नाक और मुंह को टिश्यू या मुड़ी हुई कोहनी से ढकें। जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचें।
-मीट व अंडों को खाने से पहले अच्छे से पकाएं। जंगली और खेतों में रहने वाले जानवरों के साथ असुरक्षित संपर्क न बनाएं।
-भीड़भाड़ वाली जगह पर न जाएं, खास तौर पर चीन से सफर कर लौटे व्यक्ति से दूर रहें। सब्जी और फलों को खाने से पहले अच्छी तरह धोएं।
-जिन देशों या जगहों पर इस बीमारी का प्रकोप फैला है, वहां यात्रा करने से बचें। सार्वजनिक स्थानों, सार्वजनिक यातायात के साधनों में कुछ भी छूने या किसी से हाथ मिलाने से बचें।


रविवार, 4 नवंबर 2018

Tips in Hindi for staying healthy in this winter season – ठण्ड में स्वस्थ रहने के नुस्खे

ठण्ड में स्वस्थ रहने के नुस्खे





जब ठण्ड का मौसम आ जाए तो आपको ऐसे कई लोग मिलेंगे, जो लम्बे तथा पीड़ा भरे गर्मी के दिनों को अलविदा कहने में काफी ख़ुशी का अनुभव कर रहे होंगे। सर्दी के उपाय, परन्तु कई ऐसे लोग भी होंगे जो ठण्ड के आने की बात सोचते ही कांपने लगते हैं।

सर्दियों में सर्दी-जुखाम और बुखार जैसी समस्याएं बहुत लोगों के लिए नुक़सानदायक साबित होती हैं क्यूंकी वो बदलते समय और वातावरण में अपने आप को ढाल नही पाते हैं. लेकिन दोस्तों, अगर छोटी छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो यही सर्दियाँ एक खूबसूरत मौसम की तरह लगने लगता है. सर्दियों में किसी भी बीमारी से बचने के लिये आवश्यक है कि हम छोटी छोटी बातों का ध्यान रखें और पहले से ही बचाव का इंतजाम करना शुरु कर दें।


1.सर्दियों के करीब आते ही सबसे पहले अपना साबुन या फेसवॉश बदलें। अधिक क्रीमी तत्व वाले साबुन या फेसवॉश का इस्तेमाल करें। इनमें मौजूद मॉइस्चराइजिंग तत्व आपकी स्किन को ऊपर से नमी देकर रूखेपन से बचाएंगे।


2.सर्दियों में स्किन काफी रूखी और बेजान हो जाती है। इसके लिए जरूरी है कि विटामिन ई युक्त Mosturizer लगाया जाए। चेहरे को साफ पानी से धोएं और रोजाना रात को और दिन में 3-4 बार अच्छा mosturizer लगाएं।


3. एक स्वस्थ मस्तिष्क से ही एक स्वस्थ इंसान की कल्पना हो सकती है. इसलिए नीद पूरा होना हर इंसान की ज़रूरत है. अगर आप भरपूर नीद लेते हैं तो आपके सोचने की छमता भी बढ़ती है और आपके शरीर मेी पॉज़िटिव तरंग का संचार होता है. आप फ्री माइंड से सोचते हैं और पॉज़िटिव सोचते है. जिससे आप कभी भी डिप्रेशन depression के शिकार नही हो सकते.

4.ठंडी हवाएं चलते ही कुछ लोग गर्म पानी से सुबह नहाना शुरू कर देते हैं। लेकिन इस बात का खास ख्याल रखें कि पानी को अधिक गर्म ना करें। अधिक गर्म पानी से नहाने से त्वचा का प्राकृतिक तेल निकल जाता है और यह अधिक रूखी रहने लगती है। अगर मन हो तो गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।


5.सर्दियों में साबुन का प्रयोग कम से कम करें। त्वचा अगर रूखी है तो स्क्रब करना भी बंद कर दें क्योंकि इससे त्वचा पर मौजूद Pores तो खुल जाएंगे लेकिन त्वचा भी रूखी हो जाएगी। स्क्रब तभी करें अगर स्किन ऑयली है ताकि इससे स्किन का ऑयल कम हो सके।


6.सर्दियों में जोडो़ में दर्द होने की संभावना ज्यादा रहती. शरीर में अगर कोई पुरानी चोट है या हड्डियों की चोट है तो वो सर्दियों में दर्द करती है. तो जो लोग दिल, गठिया या अस्थमा रोगी हैं, उन्हें सर्दियों में पूरी सावधानी रखनी चाहिये। ठंड सेबचने के लिए ऊनी गर्म कपड़ों comfortable clothes for winter का प्रयोग करना चाहिए. और इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए की कपड़े आरामदायक हों.


7.मॉइस्चराइजर लगाने से पहले अपने चेहरे को हल्का गीला भी कर लें। इससे मॉइस्चराइजर स्किन में लॉक हो जाएगा और लंबे समय तक इसका असर बना रहेगा।


8.सर्दियों में त्वचा को जानदार और कोमल बनाने के लिए दही और चीनी को मिक्स कर अच्छी तरह से चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर सूखने दें।इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से धो दें।


9.स्किन को ऊपरी देखभाल के साथ अंदरूनी रूप से रिपेयर करने की भी जरूरत होती है। इसके लिए अधिक से अधिक पानी पियें। माना कि गर्मी के कम होते ही पानी की प्यास अपने आप ही कम हो जाती है लेकिन पानी की कमी से त्वचा अन्दर से कमजोर पड़ने लगती है।


10.स्किन को कोमल और हेल्दी रखना है तो नारियल तेल का इस्तेमाल करें। नारियल का तेल सिर्फ बालों के लिए ही उपयोगी नहीं है बल्कि इससे रोजाना नहाने से एक घंटे पहले शरीर और चेहरे की मालिश करें और फिर नहाएं। स्किन कभी रूखी नहीं होगी।


11.वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए सर्दियों में शक्ति वर्धक आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां जैसे असगंध, मूसली, गोखरू, मुलहटी, शिलाजीत आदि से बने हुए औषध योग जैसे च्यवनप्राश,मूसली ,बादाम पाक ,कौंच पाक उपयोग कर सकते हैं. ये पौषक तत्व आपको अंदर से मजबूत बनाते हैं. इन तत्वों का उचित मात्रा में सेवन करना चाहिए और एक उचित diet चार्ट फॉलो करना चाहिए.


12.सर्दियों में होंठों की त्वचा का भी खास ख्याल रखें। मौसम बदलते ही होंठ फटने लगते हैं और इनका प्राकृतिक रंग खोने लगता है। इसे बनाए रखने के लिए SPF युक्त लिप बाम का इस्तेमाल करें। अगर आप लिप बाम ना लगाना चाहें तो दिन में 2 से 3 बार होंठों पर शहद लगाएं। शहद होंठों के लिए नेचुरल मॉइस्चराइजर का काम करता है।

Source-Different Sites

बुधवार, 14 जून 2017

प्याज के गुण व फायदे

प्याज हमारे खाने में एक अलग ही स्वाद तथा खुशबू जोड़ देता है. मुझे नहीं लगता कोई महिला अपने किचन में प्याज के बिना खाना बनाने का सोचती होगी. गुलाबी, सफ़ेद प्याज देखने में जितना मनभावन होता है, उतना ही खाने में लजीज भी. हर शाही खाने में इसे उपयोग किया जाता है. यह खाने की रंगत ,स्वाद, एवं पौष्टिकता को बढ़ाता है. लेकिन इसे काटते वक़्त आंखों से पानी आने लगता है, एसा लगता है मानो हम रो रहे हों. लेकिन चाहे कितने ही आँसू क्यूँ ना निकाल आए हमारी आँखों से इसे काटते वक़्त, परंतु फिर भी हम इसका उपयोग बंद नहीं करते या यूं कहें कि बंद कर ही नहीं सकते. रोते–रोते आँखों से आँसू निकालते, इसे काटते ही हैं, क्योंकि हमे पता है प्याज हमारे खाने को एक अलग ही रूप, स्वाद, खुशबू एवं सेहत देने वाला है.


प्याज का रोचक इतिहास (Pyaz History) :
आजकल एसे तो प्याज हर देश, हर जगह के खाने की पहचान और जरूरत बन गया है और यह हर देश में पाया जाता है. लेकिन इसकी शुरुआत एवं उपयोग इजीप्ट से मानी जाती है. यहाँ प्याज को खाने के साथ साथ राजा महाराजा द्वारा देश की मुद्रा के लिए भी प्रयोग में लाया जाता था. राजा द्वारा अपने सेवक तथा कर्मचारी को उसके कार्य के लिए भेंट में प्याज दिये जाने की परंपरा थी. इसके बाद प्याज दुनिया भर में मशहूर हो गया एवं अपनी जगह बनाते हुए इसने मध्यम युग में एशिया एवं यूरोप के देशों में प्रवेश किया. फिर तो इसे इतना उपयोग एवं पसंद किया जाने लगा, कि इसका हर खाने एवं व्यंजन मे इस्तेमाल होने लगा. यूरोप में तो इसे नाश्ते के रूप में भी अच्छा विकल्प माना जाने लगा.फिर यूरोप के बाद प्याज ने अपना सफर तय करते हुए, वेस्ट इंडिस की ओर रूख किया. इसे यहाँ लाने का श्रेय महान यात्री तथा अमेरिका की खोज करने वाले क्रिस्टोफर कोलंबस को जाता है. वेस्ट इंडिस के बाद प्याज का उत्पादन पश्चिम देशों में बढ़ने लगा. आज चाइना, भारत, यूनाइटेड स्टेट्स, रशिया, और स्पेन प्याज के बड़े उत्पादक के रूप में उभर के आए हैं. यहाँ प्याज का उत्पादन एवं उपयोग दोनों ही अधिक मात्र में होने लगा है.
प्याज के घटक (Pyaj Ingridients):
प्याज में कई उपयोगी एवं स्वास्थवर्धक खनिज एवं विटामिन होते हैं. इसमें सल्फर के यौगिक, फ्लेवोनोइड्स तथा विटामिन बी, विटामिन सी, केल्शियम, ज़िंक, पॉटेशियम, तांबा, फाइबर, लोहा और कम केलोरी वाले वसा भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं. एक कप प्याज किसी भी रूप में (कच्चा या भुना हुआ) में लगभग 210 ग्राम में शरीर के लिए कई लाभ देने वाले पोशक तत्व होते हैं.
घटक % प्रति 100 ग्राम
बायोटीन 27
मेंगेनीस (Mn) 16
तांबा (Cu) 16
विटामिन बी 6 16
विटामिन सी 15
फाइबर 12
फास्फोरस (P) 11
पॉटेशियम (K) 10
विटामिन बी 1 08
फोलेट 08
प्याज को इस्तेमाल करने का सही तरीका (Currect Way to use Onion ):
  • प्याज में कई परतें होती हैं. उसे उपयोग करते समय हम उसके छीलके की कई परत निकालते जाते हैं. लेकिन प्याज की बाहरी परतों पर अधिक फ्लेवोनोइड्स होता है. इसलिए अगर प्याज के पोशक तत्वों का ज्यादा से ज्यादा फायदा लेना है, तो इसकी कम से कम परत छीलिये. क्यूंकी छोटी पतली परत निकालने से ही बहूत फ्लेवोनोइड्स नष्ट हो जाते हैं, तो सोचिए अगर आप ज्यादा मोटी परत निकालते हैं तो आप आँखों से आँसू के साथ साथ फ्लेवोनोइड्स भी निकाल देंगे.
  • कहते हैं अनाज, सब्जी, फल आदि को ज्यादा देर तक आंच पर नहीं पकाना चाहिए. क्योंकि ज्यादा पकाने से खाद्य पदार्थ में मौजूद पोशक तत्व नष्ट होने लगते हैं. लेकिन प्याज को जब भी सूप बनाने के लिए ज्यादा देर तक उबाला जाता है तो उसमें मौजूद क्यूसेर्टिन (quercetin) नष्ट होने के बजाय पानी में स्थानांतरित हो जाता है और बहूत ही पौष्टिक सूप तैयार हो जाता है. प्याज के पौशक तत्व सूप में सही मात्रा में आए इसके लिए जरूरी है कि सूप को मध्यम आंच पर पकाया जाये.
  • वैसे तो प्याज का इस्तेमाल किसी भी रूप में भी किया जाये फायदेमंद ही होता है, परंतु फिर भी इसे सलाद के रूप में खाने में शामिल करना अधिक लाभदायी होता है. इससे अधिक क्यूसेर्टिन (quercetin) हमारे शरीर में आता है, जो सेहत के लिए स्वास्थ्यवर्धक होता है.

प्याज के गुण एवम फायदे

Pyaj ke gun, fayde (benefits of onion) in hindi

  • रक्तचाप नियंत्रित करे :
प्याज में क्रोमियम (Cr) तत्व होते हैं, जो शरीर में रक्त में मौजूद शक्कर के स्तर को कम करता है, जिससे रक्तचाप नियंत्रित रहता है. इससे मधुमेह (डायबिटिस) होने का खतरा भी कम होने लगता है. उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रैशर) की शिकायत होने पर प्याज के सेवन की सलाह दी जाती है.
  • कोलेस्ट्रोल कम करने में सहायक:
आपने कई बार या यूं कहे की हर बार प्याज को सलाद के रूप में खाने के साथ खाया होगा. प्याज का नियमित सेवन शरीर में बढ़ने वाले कोलेस्ट्रॉल को रोकता है, और आपको चुस्त, और फुर्तीला बनाता है. इससे हृदयाघात की संभावना भी कम हो जाती है. लीजिये, प्याज खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है साथ ही साथ आपकी सेहत का ध्यान भी रखता है.
  • संक्रमण कम करे :
प्याज में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का गुण है. इससे शरीर किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए सक्षम बनाता है. ये संक्रमण को रोकने में भी सहायक होता है. प्याज प्राकृतिक रूप से एन्टीबायोओटिक, एन्टीसेप्टिक है जो आपको हमेशा ही संक्रमण से दूर रखता है.
  • प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए:
प्याज में मौजूद फायटोकेमिकल तथा विटामिन सी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. यह कई बीमारियों से लड़ कर हमारी रक्षा करता है.
  • कैंसर से बचाए :
प्याज का रोजाना सेवन कैंसर से बचने के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. यह सभी प्रकार के कैंसर जैसे कोलोरेक्टल, और ओवरियन कैंसर से बचाता है. एक प्याज लगभग आधा कप का सेवन आवश्यक रूप से रोजाना करना चाहिए.
  • अलसर से बचाए :
प्याज में मौजूद फ्री रेडिकल्स पेट में होने वाली परेशानी तथा अलसर से बचाते हैं. प्याज का सेवन गेस्ट्रिक अलसर (पेट में होने वाले छाले) को खत्म करने में बहूत ही लाभदायक है.
  • पाचन शक्ति बढ़ाए :
प्याज के सेवन से शरीर में पाचक रस अधिक मात्रा में बनने लगता है, जो की पाचन में होने वाली गड़बड़ी को रोकता है. आहा ! प्याज का सेवन स्वाद तो बढ़ाता ही है, साथ ही साथ पाचन शक्ति बढ़ाने में भी सहायक होता है. इससे पेट संबधित रोग भी नष्ट होने लगते हैं.
  • आँखों को स्वस्थ रखे :
हरे प्याज विटामिन ए से भरपूर होते हैं, जो की आँखों की परेशानियों को दूर करने तथा शरीर में विटामिन ए की कमी से होने वाली बीमारियों से बचाने में हितकारी होता है.
  • त्वचा चमकाए :
अगर आप चमकदार, कांतिमय त्वचा चाहते हैं तो प्याज का सेवन एवं उपयोग शुरू कर दीजिये. प्याज में भरपूर मात्रा में एन्टीओक्सिडेंट्स, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई होते हैं जो की त्वचा के लिए लाभदायक होते हैं.
  • मासिक धर्म में होने वाली तकलीफ कम करे :
मासिक धर्म के दौरान महिलाओं में होने वाली तकलीफ को कम करने के लिए भी प्याज का सेवन हितकारी है. मासिक धर्म के शुरुआती दिनों में प्याज का सेवन मासिक चक्र को नियमित कर उस दौरान होने वाली समस्याओं को कम करने में सहायक होता है.
  • याद्दाश्त बढ़ाए :
प्याज मे मौजूद फायटोकेमिकल्स मस्तिष्क को मजबूत बनाता है. यह तंत्रिका तंत्र को नियंत्रित करता है तथा याद्दाश्त बढ़ाने में सहायक होता है.

प्याज के रस के फायदे (Pyaj ka ras ke fayde):

प्याज का इस्तेमाल सभी रूपों में फायदेमंद ही होता है. प्याज को उसके रस के लिए भी कई जगहों पर इस्तेमाल किया जाता है. तो आइये देखते हैं प्याज के रस के कुछ लाभकारी फायदे.
  • आँखों की तकलीफ दूर करे : आँखों से पानी आना या आँखों की रोशनी कम होने पर प्याज के रस को दवाई के रूप में आँखों में डालने पर फायदा मिलता है. प्याज के रस को गुलाब जल के साथ मिला कर आँखों में कुछ बूंद डालने से भी आँखों की समस्या दूर होती है.
  • खूबसूरती बढ़ाए : प्याज के रस को हल्दी के साथ पेस्ट बना के लगाने से भी चेहरे के दाग मिटने लगते हैं और चेहरे की त्वचा चमकने लगती है, और आपकी खूबसूरती बढ़ने लगती है.
  • जलन से बचाए : अगर आपको चमड़ी पर जलने का निशान है तो प्याज का रस उस पर लगाये, कुछ ही दिनों में निशान जाने लगेंगे. किसी भी प्रकार जलने पर प्याज का रस तुरंत लगाने से जलन कम होती है.
  • बुखार का साथी : बुखार, सामान्य सर्दी, खाँसी, एलर्जी में प्याज का उपयोग तुरंत ही फायदा पहुंचाता है. प्याज के रस को शहद के साथ मिला कर सेवन करने से एलर्जी का प्रभाव कम होता है. अधिक बुखार आने पर प्याज के टुकड़े को सिर पर रखिए, यह ठंडक देता है, जिससे बुखार कम होने लगता है. अगर फिर भी बुखार कम नहीं हो रहा हो, तो प्याज के रस को सिर तथा हाथ पैर पर लगाने से भी फायदा मिलता है.
  • लू से बचाए : गर्मी के मौसम में गर्म हवा के कारण (लू लगने से ) हम बीमार पड़ जाते हैं. इस समय प्याज का रस अमृत के समान है. प्याज के रस को सिर, हाथ पैर पर लगाने से तथा इसे सूँघने से लू का असर कम होने लगता हैं. अगर आप कहीं धूप में जा रहे हैं तो अपने साथ एक प्याज अवश्य रखिए. यह आपको लू ( गर्म हवा ) से बचाएगा.
  • मधुमक्खी के डंक से बचाए : यह जानना बहूत ही दिलचस्प होगा की प्याज का रस आपको मधुमक्खी के डंक से बचाता है. अगर आपको कभी अचानक मधुमक्खी काट ले तो घबराइए नहीं. प्याज के रस को तुरंत ही उस जगह लगाये और देखिये थोड़ी ही देर में आप उस परेशानी से दूर हो जाएंगे.
  • बालों के लिए अत्यंत लाभकारी :प्याज के रस को बालों की जड़ में लगाने से बालों का टूटना एवं झड़ना कम होता है. यह बालों में होने वाली जूँ से भी बचाता है. हफ्ते में कम से कम दो बार प्याज के रस का प्रयोग बालों में करना चाहिए. यह बालों को स्वस्थ एवं मजबूर बनाता है.
प्याज में फ्लेवोनोइड्स तथा सल्फर के यौगिक का साथ प्याज को बहुत ही गुणकारी बनाता है और इसीलिए WHO (वर्ल्ड हैल्थ ओर्गनाइसेशन) एक शोध के आधार पर प्याज को नियमित रूप से हमारे खाने में शामिल करने की सलाह देता है.


Source - deepawali

गुरुवार, 25 मई 2017

Mouth Smell Treatment - मुँह की दुर्गन्ध दूर करने के उपाय


कई बार हमारे मुहं से दुर्गन्ध आने लगती हे. ऐसा पेट की बीमारी, रोज़ ब्रश ना करने से या खाने के अंश दांतों में रह जाने से होता हे. यह हमारी personalty पर ज्यादा effect डालता हे. ऐसे में कोई हमारे पास खड़ा रहना भी पसंद नहीं करता. आज की इस पोस्ट में, में आपको मुहं की दुर्गन्ध दूर करने के उपाय बताऊंगा.
 


लक्षण


मुँह से कुछ खाने पीने की दुर्गन्ध, कफ की दुर्गन्ध पायरिया की वजह से दुर्गन्ध पाचन विकार के कारण आती है.




चिकित्सा दुर्गंध मुंह सांसों की बदबू का इलाज how to remove bad breath mouth in hindi

1. सुबह शाम खाना खाने के बाद एक लौंग मुँह में रख कर चूसे. मुँह की दुर्गन्ध दूर होती है.

2. पेट की गड़बड़ी के कारण आने वाली दुर्गन्ध भोजन के बाद दोनों समय आधा चम्मच सौफ खाने से दुर होती है. इससे मुख रोग, सुखी खाँसी, बैठी हुई आवाज, गले की खुश्की दूर होती है.

3. ताजे पानी में नींबू निचोड़कर कुल्ले करने से दुर्गन्ध दूर होती है. ऐसा 2-3 सप्ताह करना चाहिए.

4. इलायची व् मुलैठी चूसने से मुँह की दुर्गन्ध दूर होती है.

5. नींबू को काट कर आधे नींबू पर काला नमक दो चुटकी एवं पिसी हुई काली मिर्च भर दे फिर धीमी आंच पर या तवे पर रखकर गरम करे. इसके चूसने से मुँह की कड़वाहट, बिगड़ा हुआ स्वाद, पेट की गड़बड़ी, बदहजमी की शिकायत मिटती है.

सोमवार, 12 दिसंबर 2016

गुड़ खाने के हैं इतने फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान

भारत में ज्यादातर लोग भोजन के बाद गुड़ लेना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद के साथ-साथ इसमें सेहत के कई राज छुपे हैं। जी हां, गुड़ आपकी पेट से संबंधित बीमारियों को दूर करता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत बनता है और त्वचा में भी निखार आता। आइए जानते हैं कि और किस-किस तरह से गुड़ आपके लिए लाभकारी है।


जोड़ो में ना होने दे दर्द-
सर्दियां आते ही लोगों को जोड़ो के दर्द की शिकायत होने लगती है। गुड़ आपको इस दर्द से राहत दिलाता है। आप गुड़ को अदरक के साथ खा सकते हैं या चाहे तो एक ग्लास दूध के साथ भी आप इसे ले सकते हैं। ये हड्डियों को मजबूत बनाता है।

त्वचा के लिए-
गुड़ खाने से त्वचा संबंधी रोगों से निजात मिलती है। साथ ही मुंहासों की शिकायत भी नहीं रहती और त्वचा में निखार आता है। 

आसानी से पचाता है खाना-
गुड़ पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसे खाने से पेट में गैस नहीं बनती और ना ही कब्ज की शिकायत रहती है।

गले की खराश करे दूर-
गुड़ को अदरक के साथ गर्म करके खाने से गले की खराश दूर होती है।

लिवर के लिए-
ये हमारे खून से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालता है और शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर बनाता है। इससे हमारा लिवर स्वास्थ बना रहता है।

आयरन का स्त्रोत-
गुड़ में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। एनिमिया से ग्रस्त लोगों के लिए ये बहुत फायदेमंद रहता है।

मिटाए थकान-
जब भी आप थकान महसूस करें तो गुड़ खा लें। ये हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।

दमा मरीजों के लिए-
गुड़ में एंटी एलर्जिक गुण पाए जाते हैं। इस वजह से ये अस्थमा रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप गुड़ और तिल के लड्डू बनाकर खा सकते हैं। साथ ही ये शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करता है।

पीरिड्स के दर्द से राहत-
पीरिड्स के दौरान अक्सर महिलाएं चिड़चिड़ी हो जाती हैं। गुड़ का सेवन आपको इस चिड़-चिड़ेपन से दूर रखता है और दर्द से भी राहत दिलाता है।

कान का दर्द मिटाए-
गुड़ को घी के साथ गर्म करके खाएं इससे कान का दर्द छूमंतर हो जाएगा।

ब्लड प्रेशर करे नियंत्रित-
गुड़ में सोडियम और पोटेशियम पाए जाते हैं। ये शरीर में एसिड की मात्रा को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं जिस वजह से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।

सर्दी-जुकाम-
गुड़ में एंटी-ऑक्सीडेंट और मिनरल्स पाए जाते हैं जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से राहत मिलती है।

Source - amarujala



शनिवार, 26 नवंबर 2016

दूध के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बन जाएंगी जहर


ये तो सभी जानते ही हैं कि दूध में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। लेकिन दूध के साथ जो चीजें हम खा रहे हैं इन सब का हमारे शरीर में क्या असर पड़ता है इससे ज्यादातर लोग अंजान हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दूध के साथ आपको किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।


- दूध के साथ दही कभी नहीं खानी चाहिए। इन्हें साथ खाने से एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या हो सकती है। दही खाने के करीब एक से डेढ़ घंटे बाद दूध पीना चाहिए।

- उड़द की दाल के साथ कभी भी दूध का सेवन ना करें।



- दूध पीने के पहले, बाद में और साथ में कभी फल नहीं खाने चाहिए। अगर आप दूध के साथ अन्नास, संतरे जैसे खट्टे फल खाते हैं तो ये आपको नुकसान पहुंचाते हैं। इससे खाना सही से नहीं पचता और उल्टी की संभावना रहती है।

इसके अलावा दूध और केला भी नहीं खाना चाहिए क्योंकि दूध और केला दोनों ही कफ बनाता है। दोनों को साथ खाने से कफ तो बढ़ता ही और पाचन पर भी असर पड़ता है। 



- कई लोग नाश्ते में दूध के साथ ब्रेड-बटर लेते हैं लेकिन दूध अपने आप में पूरा आहार है। इन सब चीजों का साथ में सेवन करने से पेट में भारीपन महसूस होता है क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट की अधिक मात्रा एक-साथ नहीं लेनी चाहिए। इसलिए दूध को अकेले लेना ही बेहतर है।

- दूध और मछली को कभी भी साथ में नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे गैस, एलर्जी और त्वचा संबंधित बिमारियां हो सकती हैं।


    - दूध को पूरा आहार कहा जाता है। इसमें विटामिन, प्रोटीन, लैक्टॉस, शुगर और मिनरल सभी तत्व पाए जाते हैं। अगर आप दूध के साथ तला-भुना या नमकीन खातें है तो इनका पाचन आसानी से नहीं हो पाता। लगातार इसे खाने से त्वचा के रोग हो सकते हैं।

    - दूध और तिल को कभी साथ नहीं खाना चाहिए।

    Source- amarujala

    शनिवार, 19 नवंबर 2016

    बासी चावलों से होगा कई रोगों का इलाज, कभी ना फेंके इन्हें

    रात के बचे बासी चावलों को लोग फेंक देते हैं। लेकिन ये गलत है। बासी चावल बहुत फायदेमंद हैं। इनमें बहुत सारा फाइबर होता है जो कब्ज और गैस की समस्या को ठीक करता है



    बासी चावलों में कई पोषक तत्व व खनि‍ज पदार्थ होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं होते हैं। कई शोध भी कहते हैं कि बासी चावल सेहत के लिए लाभदायक होते हैं।  

    चोट लगने या किसी वजह से शरीर में घाव हो जाए तो बासी चावल खाएं, फायदा होगा।

    यदि अल्सर की समस्या है तो सप्ताह में तीन दिन बासी चावलों का सेवन जरूर करें।


    बासी चावल खाने से ऊर्जा मिलती है जिससे दिनभर फुर्ती बनी रहती है।

    बासी चावल शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। जो शरीर को कई छोटे-छोटे रोगों से बचाता है।

    अगर चाय या कॉफी की लत हो गई हो और इसे छुड़ाना चाहते हों तो बस सुबह उठकर चावल खाएं, जल्द ही इससे छुटकारा मिल जाएगा।

    Source - amarujala






    गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016

    कमजोरी मिटाने में नंबर 1 है, ये 10 घरेलू ड्रिंक

    दिनभर की भागदौड़ और सही डाइट न लेने के कारण अक्सर थकान और कमजोरी हो जाती है। इसे दूर करने के लिए घर में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जिन्हें सही तरीके यूज करके कमजोरी को दूर किया जा सकता है। यहां नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद, जयपुर के डॉ. गोविंद पारिकबता रहे हैं कमजोरी दूर करने में मददगार ऐसी 10 घरेलू ड्रिंक्स के बारे में।


    खांसी, जकड़न और सर्दी को दूर भगाने वाला घरेलू उपचार




    Benefits of Jeera (Cumin) | जीरा खाने का स्‍वास्‍थ्‍य लाभ





    Source - bhaskar

    बुधवार, 31 अगस्त 2016

    किचन के कचरे से चमकेगा चेहरा ?

    किचन की ऐसी बहुत सी चीजें होती है जो एक बार प्रयोग के बाद बेकार हो जाती है। जैसे नींबू का छिलका, आटे का चोकर आदि। लेकिन थोड़ी सी समझदारी दिखाई जाए तो इनसे चेहरे को निखारा जा सकता है। जानिए कैसे?



    चाय के लिए जिन टी बैग्स का प्रयोग होता है वो चाय खत्म होने के बाद बेकार हो जाते हैं और उसे फेंक दिया जाता है। लेकिन इन्हें नही फेंकना चाहिए। नींद ना पूरी होने से आंखों की सूजन और जलन को कम करने के लिए इन टी बैग्स को आंखों पर रखें। इससे आंखों के नीचे के काले घेरे भी खत्म होते हैं।



    नींबू के प्रयोग के बाद छिलके को ना फेंके। इससे काली हुई कोहनियों, घुटनों या फिर बगलों को साफ कर सकते हैं। छिलके को कोहनियों पर रगड़े, टैनिंग कम होगी और कालापन भी दूर होगा।



    संतरे के छिलके को फेंकने के बजाय उसे अच्छे से सुखा लें और पीस लें। इसका पाउडर बनाकर शहद और हल्दी के साथ फेसपैक में मिलाएं और चेहरे पर लगाएं, ट्रेनिंग दूर होगी।


    फ्रीज में ना रखे गूंथा हुआ आटा


    चेहरे की पिगमेंटेशन को कम करने के लिए पपीते के छिलके को रगड़ें।


    आटा छानने के बाद बचा चोकर सबसे बेहतरीन स्क्रब के तौर पर काम करता है। नहाते समय चोकर में दो चम्मच दूध और नींबू की कुछ बूंदें डालें और इसे चेहरे और शरीर पर लगाएं। ब्लैकहैड्स दूर होंगे और ये बॉडी स्क्रब की तरह काम करेगा।


    अंडे के सफेद भाग के बच जाने पर उसे उंगलियों से चेहरे पर लगाएं। सूखने पर धो दें, ये त्वचा को मुलायम बनाता है।

    Source - amarujala

    शुक्रवार, 15 जुलाई 2016

    पपीते और एलो वेरा जैल से पाएं साफ और गोरी त्‍वचा

    चेहरे को अगर साफ, दमकता और खूबसूरत बनाना हो तो घर में उपलब्‍ध चीजों का ही प्रयोग करना चाहिये। कहते हैं कि पपीते के चेहरे पर लगाने से चेहरे में चमक आती है और अगर बात करें एलो वेरा जैल की तो, उससे स्‍किन की काफी सारी बीमारियां दूर होती हैं। 



    आज हम आपको पपीते और एलो वेरा जैल से तैया फेस पैक बनाना सिखाएंगे, जो आपके ऑइली स्‍किन के लिये बहुत अच्‍छा होता है।
     सामग्री-

    •  ½ पपीता 
    • 1 चम्‍मच एलोवेरा का ताजा 

    जेल बनाने की विधि - 
    एलोवेरा जैल और पके पपीते के थोड़े से टुकड़ों को मिक्‍सर में डाल कर ब्‍लेड कर दें। फिर इस पेस्‍ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिये छोड़ दें। पेस्‍ट सूख जाने के बाद हल्‍के गरम पानी तथा साबुन से धो लें।


    Tips for Glowing Skin | ग्लोइंग स्किन टिप्स


    Source -  hindi.boldsky

    सोमवार, 27 जून 2016

    Benefit of Dalchini | दालचीनी के फायदे

    दालचीनी के फायदे

    यह घरों में पाया जाने वाला एक मसाला है यह एक पेड़ की चाल है मुख्यतया यह श्रिलंका में पाया जाने वाला पेड़ हे. आपने कभी दादी-नानी के नुस्खे सुने होगे तो दालचीनी का जिक्र जरूर सुना होगा |


    • एक चम्मच शहद में थोड़ा सा दालचीनी पाउडर मिलाकर सुबह-शाम लेने से खांसी-जुकाम में आराम मिलता है। 

    • ब्लाडर इन्फ़ेक्शन होने पर दो बडे चम्मच दालचीनी का पावडर और एक बडा चम्मच शहद मिलाकर गरम पानी के साथ देने से मूत्रपथ के रोगाणु नष्ट हो जाते हैं।

    • दालचीनी , शहद और निम्बू का रास गरम पानी में मिला के सवेरे पीने से आप का दिल और पाचन तंत्र मजबूत हो जाएंगे . दालचीनी से आप का कोलेस्ट्रॉल लेवेल काम हो जाएगा .

    • एक चम्मच शहद में थोड़ा सा दालचीनी पाउडर मिलाकर दांतों में मसाज करने से दांतों की प्रॉब्लम से निजात मिलती है 

    • हल्के गर्म पानी में दालचीनी पाउडर और थोड़े से शहद को मिलाकर शरीर में दर्द वाले अंग पर लगाकर हल्‍के हाथों से मालिश करने से फायदा होता है।

    Mouth Ulcer | मुंह के छाले


    • तीन बडे चम्मच शहद और एक चाय चम्मच दालचीनी पावडर का पेस्ट बनाएं। रात को सोते वक्त चेहरे पर लगाएं। सुबह गरम जल से धोलें । दो हफ़्ते के प्रयोग से मुहासे समाप्त होकर चेहरा कांतिमान दिखेगा।

    • आप अपना वजन काम करना चाहते है तो रोज सवेरे खाली पेट दालचीनी , शहद , अदरक का पेस्ट और निम्बू का रास गरम पानी में मिला के पी ले.

    • दालचीनी के पाउडर में थोड़ा सा नीबूं का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से कील मुंहासे दूर होते हैं।

    • त्वचा में खाज और खुजली होने पर दालचीनी पाउडर तथा शहद बराबर मात्रा में लेकर पेस्‍ट बना लें। इस पेस्‍ट को लगाने से त्‍वचा की यह समस्‍या दूर होती है
    NOTE-:हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है

    गुरुवार, 23 जून 2016

    पुदीना के लाभ | Benefits of Pudina

    पुदीने को गर्मी और बरसात की संजीवनी बूटी कहा गया है, स्वाद, सौन्दर्य और सुगंध का ऐसा संगम बहुत कम पौधों में दखने को मिलता है पुदीने की पत्त‍ियों को मुख्य रूप से चटनी बनाने में इस्तेमाल किया जाता है पुदीना बहुत ही स्वादिष्ट और रिफ्रेशिंग होता है। यह विटामिन ए से भरपूर होने के साथ-साथ बहुत ही गुणकारी भी है। यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। पुदीने में कई औषधीय गुण होते हैं। सिरदर्द हो रहा हो या पेट में कोई तकलीफ पुदीना बेस्ट है। हिचकी आना भी बंद हो जाती हैं।जिसमें विटामिन ए, सी, मिनरल्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्रीनिशयम, कॉपर और पौटेशियम पाया जाता है इसलिए यह हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

    • २ चम्मच पुदीने का रस, 1 चम्मच नींबू का रस और २ चम्मच शहद को मिलाकर सेवन करने से पेट के रोग दूर होते हैं। 
    • हरे पोदीने को पीसकर कम से कम २0 मिनट तक चेहरे पर लगाने से चेहरे की गर्मी समाप्त हो जाती है।
    • अगर आपके मुंह से बदबू आती है तो पुदीने की कुद पत्त‍ियों को चबा लें. निय‍म से इसके पानी से कुल्ल करने पर भी बदबू चली जाएगी.
    • बुखार से पीडि़त को यदि बार-बार प्यास लग रही हो तो, पुदीने का रस तात्कालिक रूप से रोगी को पिलाएं। इससे प्यास तो बुझेगी ही, साथ ही शारीरिक गरमी से भी मुक्ति मिलेगी|
    • पुदीने का रस काली मिर्च व काले नमक के साथ चाय की तरह उबालकर पीने से जुकाम, खांसी व बुखार में राहत मिलती है।
    • अनियमित मासिक की शिकार महिला के शारीरिक चक्र में प्रभावकारी ढंग से संतुलन कायम करता है।
    • पुदीने का रस किसी घाव पर लगाने से घाव जल्दी भर जाते हैं। यह चर्म रोगों को भी समाप्त करता है। चर्म रोग होने पर पुदीना के पत्तों का लेप लगाने से आराम मिलता है।
    • गठिया के रोगी को पोदीने का काढ़ा बनाकर पीने से पेशाब खुलकर आता है और गठिया रोग में आराम मिलता है।
    • बेहोश व्यक्ति को पुदीना की खुशबू सुंघाने से बेहोशी दूर हो जाती है।
    • ४ चम्मच पोदीने के रस में 1 नींबू का रस और २ चम्मच शहद मिलाकर पीने से गैस के रोग में आराम आता है।
    • उल्टी होने पर आधा कप पुदीना का रस पीने से उल्टी आना बंद हो जाएगी.
    • तलवे में गर्मी के कारण आग पड़ने पर पुदीने का रस लगाना लाभकारी होता है।
    • पोदीने का रस रोगी को पिलाने से आंतों के कीड़े समाप्त हो जाते हैं।
    • पोदीना, कालीमिर्च के पांच दाने और नमक इच्छानुसार डालकर चाय की भांति उबालकर रोजाना तीन बार पीने से जुकाम, खांसी और मामूली ज्वर में लाभ मिलता है।
    • पुदीने को पानी में उबालकर थोड़ी चीनी मिलाकर उसे गर्म-गर्म चाय की तरह पीने से बुखार दूर होकर बुखार के कारण आई निर्बलता भी दूर होती है।
    • पोदीने के पत्तों को चूसने और पत्तों को नारियल (खोपरे) के साथ चबाकर खाने से हिचकी दूर होती है।
    NOTE-:हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है

    मंगलवार, 7 जून 2016

    Benefits of Makhana | मखाना खाने के लाभ

    मखाना खाने के लाभ

    लोटस याने कमल के बीज को मखाना कहा जाता है मखाना तालाब, झील, दलदली क्षेत्र के शांत पानी में उगये जाते।मखाना स्‍वास्‍थ्‍य के लिये भी काफी फायदेमंद है। मखाने के बीज किडनी और हृदय के लिये लाभप्रद हैं।मखाने में 9.7% आसानी से पचनेवाला प्रोटीन, 76% कार्बोहाईड्रेट, 12.8% नमी, 0.1% वसा, 0.5% खनिज लवण, 0.9% फॉस्फोरस एवं प्रति 100g 1.4 mg लौह पदार्थ मौजूद होता है।


    • प्रेगनेंट महिलाओं और प्रेगनेंसी के बाद कमजोरी महसूस करने वाली महिलाओं को मखाना खाना चाहिये।

    • 1से 3 ग्राम मखानों को गर्म पानी के साथ दिन में तीन बार सेवन करने से पेशाब के रोग दूर हो जाते हैं

    •   कच्चे मखाने को या तो सूखे मखाने को घी में सेक कर के पाउडर करके दूध में मिला के पीने से दुर्बलता मीट जायेगा और स्वस्थ्य में सुधर आएगा

    • रात को सोते समय दूध के साथ  मखाने का सेवन करने से नींद न आने की प्रॉब्लम दूर हो जाती है 

    • मखाना घुटनो और कमर में दर्द होने से रोकता है 
    • मखानों को देसी घी में भूनकर खाने से दस्त जैसे रोग से छुटकारा पाया जा सकता है।

    • मखाने की खीर बराबर रूप से खाने से वीर्य की कमी दूर हो जाती है।

    • यह प्राकृतिक इलाज है ब्लड प्रेशर के मरीश के लिए . लो या हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत हो तो मखाना खाये . संतुलन आ जाएगा.
    NOTE-:हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है

    Mouth Ulcer | मुंह के छाले

    मुंह के छाले

    मुँह के छाले मुंह में विकसित होनेवाले तकलीफदेह घाव होते हैं। ये घाव छोटे पर अत्यधिक पीड़ादायक होते हैं, और इनके विकसित होने के कई कारण होते हैं। भोजन में तीखे मसाले, घी, तेल, मांस, खटाई आदि अधिक मात्रा में खाने से पेट की पाचनक्रिया खराब , कब्ज होने से या गर्म पदार्थ खाने से गर्मी के कारण मुंह में छाले, घाव व दाने निकल आते हैं।



    • मासालेदार भोजन से बचा जाए क्‍योंकि इससे शरीर में गर्मी पैदा होती है। साथ ही पाचनशक्‍ति भी कमज़ोर हो जाती है।



    • शहद के साथ इल्लैची के powder को मिलकर उसका paste को छाले वाले जगह पर लगाने से छाला कम हो जाता है |



    • दिन में 3 या 4 बार घी या मक्खन को थपथपाकर लगायें।



    • मुलेठी का काढ़ा बनाकर ठंडा कर व छानकर दिन में ३-४ बार गरारा करने से मुंह व जीभ के छाले ठीक हो जाते है।



    • नारियल का पानी मुंह के छालो पर लगाने से दर्द से जल्दी राहत भी मिलता है और छाले भी ठीक हाे जाते हैं।



    • नारियल का पानी मुंह के छालो पर लगाने से दर्द से जल्दी राहत भी मिलता है और छाले भी ठीक हाे जाते हैं।



    • चमेली के पत्ते को पीस कर उसके रस को छाले वाले जगह में लगाने से छाला कम हो जाता



    • शरीर में पानी की कमी न होने पाए इसके लिए खूब सारा पानी पिएं।




    • मुंह में छाले होने पर अडूसा के 2-3 पत्तों को चबाकर उनका रस चूसना चाहिए।



    • हल्दी को पानी में डालकर कुछ देर रख दे, इस पानी को छान कर उससे कुल्ले करने से मुंह के छाले नष्ट होते है।



    • हरे धनिया का रस मुंह के छालो पर लगाने और सूखे धनिये को पानी में उबालकर उस पानी को छान कर व ठंडा कर उससे 



    • गरारे करने से मुंह के छाले ठीक हो जाते है।



    • नीम का टूथ पेस्ट या नीम का मंजन भी छालों के उपचार में सहायता करता है।



    • अमरुद के दो पत्तियों को अपने हाथो से मसल कर के उसके रस को छाले में गर दे |



    • छाले होने पर कत्था और मुलहठी का चूर्ण और शहद मिलाकर मुंह के छालों परलगाने चाहिए

    NOTE-:हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है

    बुधवार, 1 जून 2016

    benefits of honey and milk | रोजाना दूध और शहद पीने के फायदे

    रोजाना दूध और शहद पीने के  फायदे



    शुद्ध शहद और दूध पीने से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। प्राचीन काल से यह पौष्टिक मिश्रण अपनी अद्भुत स्वास्थ्य लाभ के लिए जाना जाता है। हनी और दूध भी अलग से कई स्वास्थ्य पहलुओं के बारे में बहुत फायदेमंद होते हैं लेकिन उनके संयुक्त लाभ  स्वास्थ्य परिणाम प्रदान करते हैं। यहाँ विभिन्न तरीके हैं जिसमें संयुक्त मिश्रण अपने स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं।

    पाचन

    रोजाना एक गिलास दूध में एक चम्‍मच शहद मिलाकर लेने से पाचन में सुधार होता है। इन दोनो में मौजूद पोषण पेट में अच्‍छे बैक्‍टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं इसे रोजाना लेने से पेट व आंत से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं।

    हनी दूध अपने क्षमता को बढ़ावा देने 

    रोजाना एक गिलास दूध में शहद लेने से शरीर को आंतरिक बल मिलता है। जहां दूध में प्रोटीन होता है वहीं शहद में पर्याप्त कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। दूध व शहद साथ लेने से शरीर को ऊर्जा मिलती है

    मजबूत हड्डियां

    दूध व शहद का कॉम्बिनेशन शरीर को हेल्दी बनाएं रखने के साथ ही हड्डियों की बीमारियों जैसे आस्टियोपोरोसिस या उम्र के साथ होने वाले जोड़ों के दर्द आदि से सुरक्षित रखता है, क्योकि दूध व शहद दोनों में ही कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होती है।

    अनिद्रा

    क्‍या आपको रात में नींद नहीं आती ? ऐसे में आपको सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध और शहद मिला कर पीना चाहिये। इससे आपकी अनिंद्रा की बीमारी दूर हो जाएगी।

    दिल की जलन को मिटाए

    खाना खाने के बाद यदि आप शहद और दूध का खोल पियेंगे तो आपको दिल की जलन से निजात मिलेगी। पर हां आपको गर्म नहीं बल्‍कि ठंडा दूध पीना होगा। मिश्रण को अच्‍छी तहर से मिला कर पियें।

    NOTE-:हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है

    सोमवार, 30 मई 2016

    फ्रीज में ना रखे गूंथा हुआ आटा

    फ्रीज में ना रखे गूंथा हुआ आटा

    ऋषि-मुनियों ने दीर्घ जीवन के जो सूत्र बताये हैं उनमें ताजे भोजन पर विशेष जोर दिया है। ताजे भोजन से शरीर निरोगी होने के साथ-साथ तरोताजा रहता है और बीमारियों को पनपने से रोकता है। लेकिन जब से फ्रीज का चलन बढा है तब से घर-घर में बासी भोजन का प्रयोग भी तेजी से बढा है। यही कारण है कि परिवार और समाज में तामसिकता का बोलबाला है। ताजा भोजन ताजे विचारों और स्फूर्ति का आवाहन करता है जबकि बासी भोजन से क्रोध, आलस्य और उन्माद का ग्राफ तेजी से बढने लगा है।

    गूंथे हुए आटे को उसी तरह पिण्ड के बराबर माना जाता है जो पिण्ड मृत्यु के बाद जीवात्मा के लिए समर्पित किए जाते हैं। घर में जब गूंथा हुआ आटा फ्रीज में रखने की परम्परा बन जाती है तब वे भूत-और पितर इस पिण्ड का भक्षण करने के लिए घर में आने शुरू हो जाते हैं जो पिण्ड पाने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे भूत और पितर फ्रीज में रखे इस पिण्ड से तृप्ति पाने का उपक्रम करते रहते हैं। जिन परिवारों में भी इस प्रकार की परम्परा बनी हुई है वहां किसी न किसी प्रकार के अनिष्ट, रोग-शोक और क्रोध तथा आलस्य का डेरा पसर जाता है। इस बासी और भूत भोजन का सेवन करने वाले लोगों को अनेक समस्याओं से घिरना पडता है। आप अपने इष्ट मित्रों, परिजनों व पडोसियों के घरों में इस प्रकार की स्थितियां देखें उनकी जीवनचर्या का तुलनात्मक अध्ययन करें तो पाएंगे कि वे किसी न किसी उलझन से घिरे रहते हैं।

    क्‍या गर्मियों में अंडे का सेवन करना चाहिए



    आटा गूंथने में लगने वाले सिर्फ दो-चार मिनट बचाने के लिए की जाने वाली यह क्रिया किसी भी दृष्टि से सही नहीं मानी जा सकती। पुराने जमाने से बुजुर्ग यही राय देते रहे हैं कि गूंथा हुआ आटा रात को नहीं रहना चाहिए। उस जमाने में फ्रीज का कोई अस्तित्व नहीं था फिर भी बुजुर्गों को इसके पीछे रहस्यों की पूरी जानकारी थी। यों भी बासी भोजन का सेवन शरीर के लिए हानिकारक है ही। भोजन केवल शरीर को ही नहीं,अपितु मन-मस्तिष्क को भी गहरे तक प्रभावित करता है। दूषित अन्न-जल का सेवन न सिर्फ आफ शरीर-मन को बल्कि आपकी संतति तक में असर डालता है।  शास्त्रों में कहा गया है कि बासी भोजन भूत भोजन होता है और इसे ग्रहण करने वाला व्यक्ति जीवन में नैराश्य,रोगों और उद्विग्नताओं से घिरा रहता है। हम देखते हैं कि प्रायःतर गृहिणियां मात्र दो से पांच मिनट का समय बचाने के लिए रात को गूंथा हुआ आटा लोई बनाकर फ्रीज में रख देती हैं और अगले दो से पांच दिनों तक इसका प्रयोग होता है। आइये आज से ही संकल्प लें कि आयन्दा यह स्थिति सामने नहीं आए। तभी आप और आपकी संतति स्वस्थ और प्रसन्न रह सकती है और औरों को भी खुश रखने लायक व्यक्तित्व का निर्माण कर सकती है।

    Benefits of Strawberry | स्ट्रॉबेरी के लाभ

     स्ट्रॉबेरी के लाभ

    स्ट्रॉबेरी लाल रंग का और बच्चों का पसंदीदा फल है . यह एक रसीला फल होता है और स्वाद मैं भी अच्छा होता है. इसका प्रयोग कई रूपों मैं किया जाता है साथ ही इसके फ्लेवर का उपयो कई प्रकार के स्वीट्स बनना मैं किया जाता है जैसे मिल्कशेक , आइस -क्रीम , दही और जेम.

    स्‍ट्रॉबेरी ना केवल स्‍वाद में ही लाजवाब होती है मगर इसके कई स्‍वास्‍थ्‍य लाभ भी हैं। हाल ही में हुए एक अध्ययन में पता चला है कि स्ट्रॉबेरी हमारे भीतर हृदय रोगों और मधुमेह का विकास नहीं होने देती।


    हड्डियों को मजबूत रखे

    स्ट्रॉबेरी का प्रयोग हड्डियों को मजबूत बनने के लिए किया जाता है . उम्र बढ़ने के साथ -साथ कुछ लोगो की हड्डिया कमजोर पड़ने लगती है ,ऐसे मैं इस रसभरे फल का सेवन हड्डियों को मजबूत बनने का काम करता है

    इम्यूनिटी बढ़ाए

    स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है, और आपको इंफेक्शन से बचाता है। आपकी दिनभर की विटामिन सी की आवश्यकता एक कप स्ट्रॉबेरी से पूरी हो जाती है।

    आंखों के लिए फायदेमंद

    आंखों की सेहत के लिए भी यह फल लाभदायक है। आर्काइव्स ऑफ ऑपथेलमोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि हर रोज स्ट्रॉबेरी के सेवन से आंखों में होने वाली आयुजनित मेक्यूलर डिजनरेशन की समस्या से बचाव किया जा सकता है।

    कैंसर से लडे़

    स्‍ट्रॉबेरी में एंटीऑक्‍सीडेंट और कैंसर से लड़ने वाले तत्‍व होते हैं जो कि कई तरह के कैंसर से लड़ सकते हैं। इसमें फ्लेवोनॉइड, फोलेट, केंफेरॉल और विटामिन सी होता है जो कि कैंसर पैदा करने वाले सेल का नाश करता है।

    दिल की बीमारियों से सुरक्षा

    ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस और इनफ्लेमेशन दिल की बीमारियों के दो बड़े कारण हैं और स्ट्रॉबेरी में ऐसे तत्व होते हैं जो इन दोनों पर आक्रमण करते हैं। स्ट्रॉबेरी में मौजूद फ्लेवोनॉइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स बैड कॉलेस्ट्रॉल से बचाव करता है जिससे धमनियां ब्लॉक होने से बच जाती हैं। धूम्रपान करने वाले लोगों में स्ट्रॉबेरी उस लिपिड पेरोक्सिडेशन को कम करती हैं जो दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ाता है।

    वजन कम करे

    लाल रंग के फल स्ट्रॉबेरी मैं नाइट्रेट की मात्र भी होती है जो की रक्त के साथ मिलकर शारीर मैं ऑक्सीज़न के प्रवाह को नियंत्रित करता है . इस तरह यह वजन को कम करने के साथ -साथ मोटापा दूर करने मैं सहायक होता है .

    बलों के लिए

    स्ट्रॉबेरी के प्रयोग से बल मजबूत बनते है और रुसी की समस्या से भी निजाद मिलता है . इसमें उपस्थित विटामिन C बलों को गिरने से रोकता है और बलों को मजबूती प्रदान करता है.


    इसका प्रयोग करने के लिए 2 स्ट्रॉबेरी को अच्छे से मेष कर ले और इसमें नारियल का तेल और शहद मिलकर ½ हॉर्स के लिए रख दे फिर इस मिश्रण को बलों पर ½ हॉर्स तक लगाकर बलों को धो ले . ऐसा हफ्ते मैं दो बार करने से बलों मैं असर देखने को मिलने लगेगा.

    झुर्रियां भगाए

    विटामिन सी होने के नाते यह त्‍वचा में कोलाजेन अधिक पैदा करती है जो कि त्‍वचा में खिंचाव पैदा करता है। उम्र के साथ कोलाजेन नष्‍ट होता जाता है और चेहरे पर झुर्रिया पड़ने लगती है इसलिये विटामिन सी से भरे फल खाइये।

    डायबिटीज़ नियंत्रित करे

    स्ट्रॉबेरी में 40 ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो काफी कम है। इसका मतलब है कि डायबिटीज़ के मरीज़ बिना ज़्यादा फिक्र किए इसे खा सकते हैं। इसके अलावा, रिसर्च में ये बात सामने आई है कि स्ट्रॉबेरी में ऐसे घटक होते हैं जो डायबिटीज़ के मरीज़ों के ग्लूकोज़ लेवल और लिपिड प्रोफाइल पर अच्छा असर डालते हैं। नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी खाने से टाइप 2 डायबिटीज़ का जोखिम भी कम होता है।

    दांतों में चमक लाए

    इसमें एसिड होता है जो कि दांत से दाग को साफ कर के उन्‍हें चमकदार बनाती है। आपको करना केवल इतना है कि फल को आधे भाग में काटिये और उससे अपने मसूड़ों और दांतों को रगड़े। इससे मसूड़े मजबूत भी बनते हैं।

    NOTE-:हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है

    शुक्रवार, 27 मई 2016

    benefits of laung | लौंग खाने के फायदे

    लौंग खाने के फायदे


    लौंग भोजन का जायका तो बड़ाता ही है, और साथ ही में हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद है इसके सेवन से मुंह की बदबू , वचा रोग, दांता का रोग, सांस की समस्‍या, पेट के कीडे़ मारने हो या फिर कैंसर जैसे गंभीर रोग हो , सभी में इसका उपयोग किया जाता है आयुर्वेद बल्कि होम्योपैथ व एलोपैथ जैसी चिकित्सा विधाओं में भी बहुत अधिक महत्व आंका जाता है।


    पेट की खराबी दूर करे

    अगर उल्‍टी महसूस हो रही हो तो लौंग भून कर उसका पाउडर तैयार करें और उसके साथ शहद मिला कर चाटें। इसकी संवेदनाहारी क्रिया से पेट दर्द और उल्‍टी बंद हो जाती है। पेट में गैस होने पर एक कप उबलते हुए पानी में 2 लौंग को पीसकर डालें. उसके बाद पानी ठंडा होने के बाद पी लीजिए, पेट की गैस समाप्त हो जाएगी।

    पाचन

    लौंग में कई तरह के पाचक एंजाइम होते हैं। इसे खाने से पाचन तंत्र ठीक रहता है और एसीडिटी खत्म होती है। लौंग को भून कर उसे पाउडर की तरह बना कर शहद में मिला कर खाने से पाचन तंत्र ठीक रहता है।

    Benefits of Methi Dana | मेथी के फायदे


    दर्दनाशक गुण

    लौंग एक बेहतरीन नैचुरल पेनकिलर है। इसमें मौजूद यूजेनॉल ऑयल दांतों के दर्द से आराम दिलाने में बहुत लाभदायक है। दांतो में कितना भी दर्द क्यों न हो, लौंग के तेल को उनपर लगाने से दर्द छूमंतर हो जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल विशेषता होती है जिस वजह से अब इसका इस्तेमाल कई तरह के टूथपेस्ट, माउथवाश और क्रीम बनाने में किया जाता है।

    कटने-छिलने पर काम आए

    यह एक एंटीसेप्‍टिक है जिसका पेस्‍ट बना कर त्‍वचा के कटे छिले स्‍थान पर लगाने से वह ठीक हो जाता है। यह त्‍वचा पर जमे बैक्‍टीरिया का नाश करती है।

    श्वास संबंधी रोगों में आराम

    लौंग के तेल का अरोमा इतना सशक्त होता है कि इसे सूंघने से जुकाम, कफ, दमा, ब्रोंकाइटिस, साइनसाइटिस आदि समस्याओं में तुरंत आराम मिल जाता है।

    कैंसर 

    मेडिकल जगत में लौंग के औषधीय गुण को लेकर अभी काफी शोध हो रहे हैं। खासकर इसकी anti-carcinogenic गुण के कारण। कई सारे टेस्ट से पता चला है कि फेफड़े के कैंसर में लौंग से बनी दवा काफी काम करती है।

    प्‍यार बढाए

    रिसर्च के अनुसार लौंग में इतनी ताकत होती है कि वह आपके अंदर के प्‍यार को बढा दे, इसलिये इसे कामोत्तेजक आहार भी कहा जाता है।

    बेहतरीन एंटीसेप्टिक

    लौं व इसके तेल में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जिससे फंगल संक्रमण, कटने, जलने, घाव हो जाने या त्वचा संबंधी अन्य समस्याओं के उपचार में इसका इस्तेमाल किया जाता है। लौंग के तेल को कभी भी सीधे त्वचा पर न लगाकर किसी तेल में मिलाकर लगाना चाहिए।

    हड्डियों को मजबूत बनाने में

    लौंग में Eugenol Flavones, Isoflavones और Flavonoids केमिकल कंपाउड पाए जाते हैं। यह हड्डियों की सुरक्षा करते हैं और हड्डियों में पाए जाने वाले मिनरल्स को बचा कर रखते हैं। अगर Osteoporosis की बीमारी हो तो लौंग के सेवन से हड्डियों की मजबूती बनी रहती हैं।

    और भी हैं कई औषधीय लाभ

    • लौंग को गर्म कर पानी में घिसकर माथे पर लगाने से सिर दर्द गायब हो जाता है।
    • लौंग को पानी में उबालेंं और उस पानी को हम उल्टियों में थोड़ा - थोड़ा पीयें तो उल्टियों में लाभ होता ह
    • इसे आग पर सेंककर मुंह में रखने से गले की सूजन व सूखे कफ का नाश होता है।
    • सिरदर्द (Headache) होने पर यदि हम लौंग के तेल की हल्के हाथो से मालिश करें तो सरदर्द में भी राहत मिलती है
    • लौंग के तेल को मिश्री पर डालकर सेवन करने से पेटदर्द में लाभ होता है।
    NOTE-:हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है

    शनिवार, 21 मई 2016

    Tips for Glowing Skin | ग्लोइंग स्किन टिप्स

    ग्लोइंग स्किन टिप्स 

     सुंदर दिखना हर किसी की चाहत होती है।मगर सुंदरता इतनी आसानी से हासिल नहीं होती है। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप मंहगे उत्पाद का प्रयोग करें या ब्यूटी पार्लर का रुख करें।किसी भी लड़की कि त्‍वचा चमकदार बन सकती है पर अगर उस पर लगातार ध्‍यान दिया जाए तो।


    • अनार में एंटीऑक्‍सीडेंट पाया जाता है जो कि त्‍वचा में आई किसी भी प्राकार की चोट और खरोच को जल्‍दी भरने में मददगार होता है। इसको पीने से खून भी बढता है, इसलिये त्‍वचा को लाल दिखाने में यह सहायक होता है।

    • झुर्रियों करें दूर- 
    एक चम्मच शहद में कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर झुर्रियाँ नहीं पड़ती है।

    • पपीता, शहद और नींबू का कॉम्बो पैक
    क्यों है खासः पपीता में पपेन नाम का एंजाइम होता है, जो प्राकृतिक तरीके से मृत त्‍वचा की परत को उतारता है। एंटी-बैक्टीरियल गुण से युक्त शहद त्‍वचा को मुलायम बनाता है। जबकि साइट्रिक एसिड युक्त नींबू त्‍वचा को चमकाने का काम करता है।

    • दूध और नींबू कच्चे दूध में थोड़ा नींबू का रस और नमक मिला कर घोल बनाएं। इस लेप को चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने से त्वचा के छिद्र खुलते हैं और चेहरे की गंदगी साफ होती है। 
    • हल्दी, चंदन और दूध चंदन के पाउडर में थोड़ा हल्दी मिला लें। इस मिश्रण को दूध में घोल लें। लेप तैयार होने के बाद इसे चेहरे पर लगा लें। 5 मिनट के बाद चेहरा धो लें। चेहरे चमकने लगेगा। 
    • चंदन-बेसन का जादुई स्पर्श 
    त्‍वचा को चमकाने के लिए हल्दी, चंदन पाउडर, बेसन और दूध का उबटन त्वचा पर लगाएं।
    क्यों है खासः एंटी-ऑक्‍सीडेंट गुणों से भरपूर हल्‍दी और चंदन त्वचा में कसाव लाते हैं, जबकि बेसन मृत त्वचा को हटाकर त्वचा को प्रोटीन उपलब्‍ध करवाता है। दूध त्‍वचा की रंगत को निखारने का काम करता है और त्वचा को मुलायम बनाता है।

    • चमक रखे बरकरार - 
    एक चम्मच गुलाबजल और एक चम्मच दूध के मिश्रण में दो तीन बूंद नींबू का रस मिलाकर इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा की कोमलता व चमक बनी रहती है।

    • खूब सारा पानी पीजिये और अंदर से तरोताजा रहिये। इसेस शरीर से गंदगी बाहर निकलती है और बॉडी में नए सेल्‍स बनते हैं।
    • आपको हर दिन दो गिलास जूस अवश्‍य पीने चाहिये। इससे स्‍किन में पोषण पहुंचेगा और स्‍किन ग्‍लो करेगी।
    • तैलीय त्वचा से पाएं छुटकारा- 
    एक चम्मच नींबू का रस में एक चम्मच गुलाब जल और पिसा हुआ पुदीना मिलाकर 1 घंटे रखें। फिर चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद धो लें। इससे चेहरे का चिपचिपापन दूर हो जाएगा।

    • खीरे का जूस, गुलाब जल और ग्लिसरीन तेज धूप और सूर्य की पराबैंगनी किरण से त्वचा को जो नुकसान पहुंचता है उस पर खीरे का जूस, गुलाब जल और ग्लिसरीन का लेप काफी असरदार होता है। इस लेप को चेहरे पर 15 मिनट तक रहने दें। 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें। चेहरा तरोताजा दिखाई देगा।
    • नींबू और बादाम का तेल
    बादाम के तेल में नींबू का रस मिला कर चेहरे पर लगाने से मुंहासे, झाइयां और आंखों के नीचे के काले दाग खत्म होते हैं।

    • मुल्तानी मिट्टी, गुलाब और तुलसी के पत्ते का पाउडर
    ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी, गुलाब और नीम के पत्ते के पाउडर को पानी में मिला कर लेप बना लें। इस लेप को चेहरे पर लगा कर थोड़ी देर बाद सूखने पर धो लें।

    • टमाटर ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए टमाटर का जूस स्किन पर लगाएं। काफी फायदा पहुंचेगा। टमाटर में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व होता है जो त्वचा में एजिंग के निशान नहीं आने देता है।