सोमवार, 9 मई 2016

केले का भुर्ता - Raw Banana Bharta Recipe

केले का भुर्ता


सामग्री:

  • सरसों का तेल - 2 -3 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2 -3 टेबल स्पून
  • हींग - 1-2 पिंच
  • हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • हल्दी - ¼ छोटी चम्मच
  • अमचूर - ½ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच (1इंच टुकडा़ कद्दूकस किया हुआ)
  • कच्चे केले - 4 (500 ग्राम)

विधि -

किसी बर्तन में पानी उबलने रख दीजिए,  केलों को  धोकर तीन भागों में काट लीजिए, पानी में उबाल आने पर आधा छोटी चम्मच नमक डाल दीजिए और कटे हुए केले डाल दीजिए. केलों को  नरम होने तक पका लीजिए.
उबले हुये केले पानी से निकल लीजिए. केलों को ठंडा होने दीजिए.
केले ठंडे होने पर इन्हें छील कर मैश कर लीजिए. पैन में तेल डालकर गर्म करें, तेल के गरम होने पर इसमें जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर मसाले भून लीजिए. अब इसमें मैश किए हुए केले डाल दीजिए. लाल मिर्च, नमक, अमचूर पाउडर और हरा धनिया डाल दीजिए और सभी चीजों को 1-2 मिनिट अच्छे से मिक्स करते हुए मिला लीजिए.
केले का भर्ता बनकर तैयार है इसे आप प्लेट में निकाल लीजिए. केले के भर्ते को आप चपाती, परांठे या चावल किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
4-5 सदस्यों के लिये
समय - 20 मिनिट

खांसी, जकड़न और सर्दी को दूर भगाने वाला घरेलू उपचार

खांसी, जकड़न और सर्दी को दूर भगाने वाला घरेलू उपचार 


खांसी, जकड़न और सर्दी,  कई कारणों से हो सकती है। मौसम बदलने के दौरान, यह समस्‍या सबसे ज्‍यादा पाई जाती है। इसके साथ ये दिक्‍कतें तो धूल और प्रदूषण के कारण भी  हो सकती हैं, जिसकी वजह से सांस लेने में  काफी समस्या  होती है।
 खांसी, जकड़न और सर्दी के लिए डॉक्‍टर जो दवाएं देते हैं वो  लाभ पहुँचाती तो  हैं लेकिन उनके बहुत सारे नुकसान  भी है बार-बार खांसी, जकड़न और सर्दी  की समस्‍या होने पर बेहतर होगा कि आप घरेलू उपचार का उपयोग करे , यह पूरी तरह से सुरक्षित होता है और इससे जल्‍दी ही आराम मिलता है

इसके लिए आपको  किचेन में से कुछ खाद्य सामग्री, जैसे-  अदरक, प्‍याज, लहसून आदि को इक्‍ट्ठा करना होगा। इस लेख  में हम आपको घर पर ही काढ़ा बनाने की विधि बता रहे हैं जिससे खांसी, जकड़न और सर्दी, में आराम मिल जाएगा |
सामग्रियां 
1.बिना छना हुआ और कच्‍चा सेब का सिरका - एक चौथाई कप 2. नींबू का रस - एक चौथाई कप 3. कच्‍चा शहद - 2 चम्‍मच 4. सोंठ पाउडर - 1 चम्‍मच 5. लाल मिर्च पाउडर या मिर्च पाउडर या कुटी हुई मिर्च - आधा चम्‍मच 6. काली मिर्च पाउडर - एक चुटकी 7. हल्‍दी पाउडर - आधा चम्‍मच 8. एक कटोरा 9. एक व्‍हीस्‍क 10. मापने के लिए कप 11. रखने के लिए बर्तन 
विधि :
एक  कटोरे को लें और उसमें कच्‍चा सेब का सिरकार मिला लें,  नींबू का रस मिला लें और अच्‍छे चला लें।  इसमें शहद को मिलाएं और सोंठ पाउडर को डालकर अच्‍छे से फेंट दें।

बाद में मिर्च को मिलाएं। मिर्च पाउडर के बाद हल्‍दी पाउडर को डाले  , इसे भी अच्‍छे से मिला लें। इसके बाद, एक चुटकी काली मिर्च पाउडर डालें और अच्‍छी तरह मिलाले । इस प्रकार, आपका खांसी और सर्दी के लिए काढ़ा तैयार है। किस प्रकार इस्‍तेमाल करें:
 इस काढ़े को किसी जार में रख लें और रोगी को नियमित रूप से उचित खुराक दें। बड़े लोगों को दो चम्‍मच और छोटे बच्‍चों को एक चम्‍मच देना सही रहता है। 1 साल के कम उम्र के बच्‍चे को इसका सेवन न करवाएं। हर बार अगर ताजा बनाएं तो बेहतर होगा |

लाभ: 
1. इसके सेवन से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली में मजबूती आती है और मांसपेशियों को भी आराम मिलता है। साथ ही छाती में हुई जकड़न भी सही हो जाती है। 2. इस काढ़े में विटामिन सी मौजूद होता है जो सर्दी और खांसी में लाभदायक होता है और संक्रमण को होने से रोकता है। 3. काढ़े में मौजूद शहद में हीलिंग गुण होते हैं जो शरीर को अंदर से सही कर देते हैं। 4. काली मिर्च पड़े होने के कारण काढ़े से सेवन से साइनस की समस्‍या भी दूर हो जाती है। साथ ही नाक बहना भी बंद हो जाता है। 5. गला पक जाने या भारी हो जाने पर भी यह काढ़ा फायदा करता है क्‍योंकि इसमें अदरक होती है जो गले की खराश और समस्‍या को हल कर देती है। 6. हल्‍दी में कई लाभकारी गुण होते हैं जिसका सीधा फायदा इस काढ़े को पीने से मिलता है। इससे संक्रमण्‍ा भी सही हो जाता है। 7. इसमें पड़ी काली मिर्च से कफ भी निकल जाता है और छाती की जकड़न भी कम हो जाती है। इसे खांसी, सर्दी व जकड़न के दौरान, घर पर बनाकर अवश्‍य पीना चाहिए।

NOTE-:हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है

रविवार, 8 मई 2016

पति पत्नी जोक्स - Jokes

पति पत्नी जोक्स - Jokes






शनिवार, 7 मई 2016

वेज कबाब - Veg Kabab

वेज कबाब

खाना खजाना के इस भाग में मजा लीजिए भारतीय स्टाइल के कबाबों का.आपने नॉन वेज कबाब बहुत खाएं होंगे लेकिन वेज से बने वेज कबाबों का मजा भी उनसे कम नहीं होता.




सामग्री :

10-12 काजू , 100 ग्राम आलू, 50 ग्राम पनीर (ऑप्शनल),200 ग्राम हरी मटर स्वादानुसार नमक व काली मिर्च पाउडर, तलने के लिए तेल, 1 टी स्पून हरी धनिया कटी हुई, 1 हरी मिर्च कटी हुई, 5 ग्राम गरम मसाला पाउडर, 1 इंच टुकडा कटा हुआ अदरक.

कबाब बनाने की विधि:

1.मटर और आलू को उबाल कर छील लें

2.मटर और आलू को एक साथ मसल लें. नमक और अन्य मसाले मिलाकर चार भाग में बांट दें.

3.काजू काटकर पनीर में मिलाएं. किशमिश भी साथ में मिलाएं.

4.पनीर मिश्रण को मटर मिश्रण के प्रत्येक भाग में भरकर टिक्की बनाएं.

5.पैन में तेल डालकर गर्म करें और कबाब को धीमी आंच पर दोनों तरफ से सेंक लें.

गरमागरम सर्व करें


कमेंट्स जरूर दे

शुक्रवार, 6 मई 2016

चावल के कबाब- Rice Kabab

चावल के कबाब

चावल के कबाब एक अलग तरीके के कबाब है क्यूँकि यह चावल से बने है बजाय चिकन, आलू या फिर किसी और भरने की चीज़ के|
चावल और चावल के आटे का प्रयोग ज़्यादातर कोई भी व्यंजन बनाने मे इसलिए किया जाता है जिससे व्यंजन ग्लूटेन फ्री रहे (उन लोगो के लिए अच्छा रहे जो लोग सीलिअक की बिमारी से परेशान है) या फिर व्यंजन को कुरकुरा बनाने के लिए|
आज हम आपको चावल, सब्जियो और चीज़ से बने कबाब सिखाने जा रहे है जो की बिल्कुल नए स्वाद के है|

चावल के कबाब विधि (रेसिपी) शब्दों में

तैयारी का समय:
पकाने का समय:
कुल समय:
कितना बनेगा : लगभग 4-5 चावल के कबाब (2 लोगो के लिए)

सामग्री :

चावल के कबाब के लिए:

  1. 1 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) उबले हुए चावल
  2. 1/2 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) मोज़ेरेल्ला चीज़ के छोटेटुकड़े
  3. 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  4. 3ब्रेड पीस
  5. 2 चम्मच टमाटर की चटनी
  6. 1/2 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) कटी हुई मिक्स सब्जिया(शिमला मिर्च, फ्रेंच बीन्स, गाजर और प्याज़)
  7. 1 चम्मच कोर्नफ्लौर
  8. 1/4 चम्मच कसा हुआ लहसुन
  9. 8 तेज़ पत्ता
  10. 1 चम्मच नमक

विधि

चावल के कबाब का मिश्रण

  1. सारी सब्जियों को छोटे-छोटे टुकडो मे काट ले| छोटे टुकड़े करने ज़रूरी है क्यूँकि इन सबको अच्छी तरह मिलाना है|
  2. हम सबसे पहले चावल के कबाब को भरने की तैयारी करेंगे| एक कटोरी मे चीज़, तेज़ पत्ता और काली मिर्च डाले| इसे अच्छी तरह मिलाए और एक तरफ रख दे| हम इसे चावल के कबाब मे भरने के लिए बाद मे इस्तेमाल मे लायेंगे|
  3. अब हम चावल के कबाब की बाहरी सतह को बनाने की तैयारी करेंगे| एक कटोरी ले और इसमें उबले हुए चावल और सब्जिया डाले|
  4. इसमें लहसुन, कोर्न्फ्लौर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और टमाटर की चटनी डाले| ब्रेड को छोटे टुकडो मे तोड़ ले और इस मिश्रण मे डाले|
  5. पूरे मिश्रण को अपने हाथ से या फिर करछी की मदद से मिलाए|
  6. मिश्रण को मिलाने के बाद, अब हम कबाब के मिश्रण के साथ तैयार है और या फिर आप यह भी कह सकते है की कबाब की बाहरी सतह तैयार है|

मिश्रण से कबाब का आकार

  1. चलिए अब हम चावल के कबाब बनाना शुरू करते है| अपने उलटे हाथ की हथेली पर अच्छे से ¼ चम्मच घी या तेल की एक परत लगाए|
  2. थोड़े से कबाब के मिश्रण को अपने हाथ मे ले और अपनी हथेली पर चपटा करे|
  3. अब इसमें चीज़ मिश्रण डाले जो की हमने दूसरे पड़ाव मे बना कर एक तरफ रख दिया था| यह मिश्रण चावल के कबाब के बीच मे डाले|
  4. कबाब के सारे कोनो को बंद कर दे जिससे की चीज़ अन्दर बैठ जाए| आप अपने कबाब को कोई भी आकार दे सकते है| हम इन्हें ओवल या फिर गोलाकार मे बनायेंगे|
  5. आप बाकी के कबाब बनाने के लिए यही प्रक्रिया दोहरा सकते है|
  6. जब यह प्रक्रिया खत्म हो जाए, अब चावल के कबाब तलने के लिए तैयार है|

चावल के कबाब तलें

  1. एक कड़ाही मे तेल डाले| तेल कडाही में 75% तक भरा होना चाहिए| तेज़ आंच पर तेल गर्म करे|
  2. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें कबाब को तलने के लिए डाले| चुल्हे की आंच को धीमी कर दे और इन्हें तब तक तलने दे जब तक यह हर तरफ से सुनहरे भूरे रंग के नहीं हो जाते|
  3. जब कबाब एक तरफ से सुनहरे भूरे रंग के हो जाए तब इन्हें पलट दे|
  4. जब कबाब का रंग हर तरफ से सुनहरे भूरे रंग का हो जाए, तब इन्हें तेल से बाहर निकाल ले और चुल्हे की आंच को बंद कर दे|
  5. चावल के कबाब तैयार है| गरमा गर्म कबाब हरी चटनी के साथ परोसें| हमें इसे टमाटर की चटनी या फिर दही चटनी के साथ भी खाना पसंद है|

रखाव और परोसना

  1. चावल के कबाब को रेफ्रीजिरेटर में रख कर 3-4 दिन तक खाया जा सकता है|
  2. चावल के कबाब को गरम करके खाया जाता है| आप इसे माइक्रोवेव में रख कर गरम कर सकते है|

गुरुवार, 5 मई 2016

दही कबाब-Curd Kabab

दही कबाब

दही कबाब दिल्ली के रेस्तरां मे एक बहुत ही अलग और मशहूर व्यंजन है| हमें यह अच्छी तरह याद नहीं है की हमने यह कब खाना शुरू किया पर हमें यह ज़रूर याद है कि उसके बाद जब भी हम कभी बाहर गए तो हमने इसे कभी खाना मिस नहीं किया| यह बहुत ही स्वादिष्ट है और सिल्क की तरह नर्म है| आप जब इसका स्वाद चखेंगे तभी जानेंगे| इसके अलावा और कोई तरीका नहीं है, मेरे अनुभव पर आपको विश्वास दिलवाने का|
 


अब हम आपके सामने रेस्तरां की तरह से बना हुआ दही कबाब बनाने का तरीका बता रहे है जिसको आप घर मे बहुत आसानी से बना सकते है| मुझे लगता है की आप इसको घर मे बनायेंगे, और अगर बनाये तो ज़रूर बताये की आपका अनुभव कैसा रहा|

सामग्री:

  1. 1 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) हंग दही (यह दही सादी दही को सूती कप (1 कप = 240 मिली लीटर) डे मे 4 से 5 घंटे लटकाने मे बनती है| इस तरह इसका पानी निकल जाता है और दही ज़्यादा गाड़ी हो जाती है|
  2. 1/2 चम्मच गर्म मसाला
  3. 1/4 चम्मच नमक
  4. 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  5. 1/4 चम्मच दाल चीनी पाउडर (दाल चीनी स्वाद के लिए डालेंगे)
  6. 1/4 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) /span>बेसन (यह कटलेट को जोड़ने और पकड़ने के लिए इस्तेमाल मे आएगा)
  7. 4 बारीक कटे हुए पिस्ते
  8. 4 बारीक कटे हुए काजू
  9. 4 बारीक कटे हुए बादाम
  10. 3 अच्छी तरह कटी हुई हरी मिर्चे (तीखापन लाने के लिए)
  11. 1 चम्मच अदरक का पेस्ट
  12. 1/4 चम्मच नमक
  13. 3 बड़ा चम्मच कटी हुई धनिए की पत्तियां
  14. 2 बड़ा चम्मच मैश किया हुआ पनीर
  15. जोड़ने के लिए मैदा
  16. तलने के लिए तेल

विधि:

  1. हम ड्राई फ्रूट को दही कबाब के अन्दर भरने के काम मे लायेंगे|
  2. सबसे पहले, हम बेसन को भूनेंगे| आप इसमें भुने हुए चने या फिर चने की दाल का पाउडर भी इस्तेमाल मे ला सकते है अगर आपके पास बेसन उपलब्ध नहीं है|
  3. कड़ाई को धीमी आंच पर गर्म करे और उसमे बेसन डाले| इसे जब तक भूने जब तक यह हल्का सुनहरा रंग न ले ले|
  4. 2 मिनट भूनने के बाद, यह हल्का सुनहरा रंग ले लेगी| अब चुल्हे की आंच बंद कर दे|
  5. अब एक बड़े कटोरे मे हंग दही ले| इसमें बेसन डाले और अच्छी तरह मिलाए|
  6. यह प्रक्रिया खत्म होने पर, इसमें लाल मिर्च पाउडर, गर्म मसाला, नमक और दाल चीनी पाउडर डाले| फिर अच्छी तरह मिलाए|
  7. अब दही मिश्रण तैयार है| अब हम दही कबाब को भरने की तयारी करेंगे|
  8. इसको भरने के लिए, एक कटोरे मे पनीर, धनिए की पत्तियां, अदरक, हरी मिर्चे, पिस्ते, काजू, बादाम और नमक डाले और मिलाए| अब भरने का मिश्रण तैयार है|
  9. अब दही मिश्रण और भरने के लिए मिश्रण दोनो तैयार है| अब हमें इन दोनो को मिलाना है दही कबाब को आकार देने के लिए|
  10. क्योंकी दही मिश्रण हाथ लगाने मे थोडा चिकना लगेगा, अपने सीधे हाथ की उंगलियों को मैदा मे डाले और इसे अपने उलटे हाथ की हथेली पर भी लगाए| हम यह मान रहे है कि आप सीधा हाथ काम में लाते है| अगर ऐसा नहीं है तो आप अपना उल्टा हाथ प्रयोग मे ला सकते है|
  11. अपने सीधे हाथ को प्रयोग मे लाये थोड़े से दही मिश्रण को उलटे हाथ मे लगाने के लिए| इसको चपटा करे और बीच मे से छेद करे| यह छेद दही कबाब मिश्रण भरने के काम आएगा|
  12. थोडा मिश्रण उठाए और उसे बीच मे लगाए|
  13. कृपया अपना सब्र बनाये रखे| यह भी हो सकता है कि कबाब बनाते समय टूट जाए| इसमें दही का काम थोडा नाज़ुक है| आपको यह भी पक्का करना है पकड़ते समय दही गाड़ी हो| अगर यह पतली होगी, तो कबाब अच्छे नहीं बनेंगे|
  14. अब दोबारा अपनी उंगलियाँ मैदा मे लपेट ले और सारे कोने बंद कर दे मिश्रण को छुपाने के लिए|
  15. यह प्रक्रिया खत्म होने पर कबाब को मैदा मे डीप करे और एक तरफ रख दे| मैदा की थोड़ी मात्रा इसको चिपका कर रखेगी और इसके बाहरी हिस्से को सूखा रखेगी|
  16. इसी प्रक्रिया को चालू रखे और बाकी बचे हुए कबाब बनाये|
  17. अगर आप इस पड़ाव तक पहुच गए है, तो मुश्किल काम खत्म हो चुका है| अब आप कुछ ही मिनट दूर है जन्न्तीय व्यंजन से| अब सिर्फ कबाब को तलने का काम बचा है|
  18. कड़ाई मे तेल डाले और धीमी आंच पर गर्म करे|
  19. 1 मिनट तक गर्म होने के बाद, कबाब को ध्यान से कड़ाई मे डाले| इन्हें धीमी आंच पर तले जब तक यह सुनहरे रंग के नहीं हो जाते|
  20. 1 मिनट बाद इनका पासा पलटे और दूसरी तरफ से तले जब तक यह सुनहरे रंग के नहीं हो जाते|
  21. जब यह तैयार हो जाए, इन्हें तेल से बाहर निकाल लीजिये|
  22. स्वादिष्ट दही कबाब तैयार है परोसने के लिए| आप इन्हें धनिए की पत्तियों से सजा सकते है और दही चटनी और अमचूर चटनी के साथ इन्हें परोस सकते है|

अनमोल वचन






Karela (bitter gourd) Thoran-करेले का तोरण

Karela (bitter gourd) Thoran-करेले का तोरण

 
तोरण मलयाली सूखी सब्जी है जो कि पत्ता गोभी, हरी मटर, करेला, कटहल, बीन्स, इत्यादि को नारियल के साथ पका कर बनाया जाता है. उत्तर भारत में इसे फुगात के नाम से भी जानते हैं. करेले का तोरण बनाने में बहुत आसान है और इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है. तोरण को आमतौर पर चावल के साथ परोसा जाता है...
 

  सामग्री
(4 लोगों के लिए)

  • करेला 250 ग्राम
  • प्याज 1 मध्यम
  • हरी मिर्च 2
  • करी पत्ते 5-6
  • तेल 2 बड़े चम्मच
  • राई 1 छोटा चम्मच
  • नारियल का बुरादा ½ कप
  • नमक 1 छोटा चम्मच / स्वादानुसार
  • नीबू का रस 1 बड़ा चम्मच
  • हल्दी ¼ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)

बनाने की विधि :

  1. प्याज को छीलकर धो लें और फिर महीन-महीन काट लें.
  2. हरी मिर्च का डंठल हटा कर और उसे अच्छे से धो कर महीन-महीन काट लें.
  3. करेलों का दोनों तरफ से मोटा डंठल हटाकर धो लें. अब करेलों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
करेले के तोरण की सामग्री
  1. अब एक कड़ाही में तेल गरम करिए. राई डालिए, जब राई तड़क जाए तो फिर करी पत्ते डालिए. अब कटी हरी मिर्च, और प्याज डालकर प्याज के रंग बदलने (गुलाबी) तक भूनिए. इसमें लगभग 2-3 मिनट का समय लगता है. अगर आप हल्दी डाल रहे हैं तो इसमें हल्दी मिलाइए.


प्याज भूनना

  1. अब भुनी प्याज में कटे हुए करेले के टुकड़े और नमक डालें और अच्छे से मिलाएँ. दो मिनट के लिए इसे भूनें .
  2. अब इसमें नारियल डालें और अच्छे से मिलाएँ. ढककर करेले के गलने तक पकाएँ. इसमें तकरीबन 8-10 मिनट का समय लगता है.
  3. जब करेला अच्छे से गल जाए तो इसमें नीबू का रस डालें.
करेले का तोरण अब तैयार है. इसको आप चावल के साथ परोसे. वैसे तोरण पराठे के साथ भी अच्छा लगता है.

कुछ नुस्खे / टिप्स :

मैने करेले के तोरण को बिना हल्दी के बनाया है लेकिन अगर आप चाहें तो बदलाव के लिए हल्दी डालकर भी बना सकते हैं.
आप चाहें तो इस विधि में नीबू के रस की जगह इमली का पल्प भी डाल सकते हैं.

Khatta-Meetha Pana-खट्टा मीठा आम का पना

खट्टा मीठा आम का पना

खट्टा मीठा कच्चे आम का पना एक गर्मी में बनाया जाने वाला बहुत ही स्वादिष्ट पेय है. वो लोग जो खट्टा आम का पाना नही पी पाते हैं , उनके लिए यह पेय बहुत अच्छा रहेगा. कच्चे आम विटामिन सी और विटामिन ए के अच्छे स्रोत है. कच्चे आम में विटामिन सी की मात्रा पक्के आम की तुलना में काफ़ी ज़्यादा होती है. इस पने में पुदीना पाउडर, भुना और कुटा जीरा और काला नमक डाला जाता है जो इसे बहुत स्वादिष्ट बनाता है. हमने इस पने में ब्राउन शुगर डाली है जिससे स्वाद के साथ साथ सेहत भी बनी रहे. तपती गर्मी के मौसम में यहाँ पना बहुत ठंडक पहुंचाता है. तो आप भी बनायें यह स्वादिष्ट ठंडा ठंडा खट्टा मीठा आम का पना और कृपया अपनी राय हमें जरूर लिखें.
 
 

सामग्री

(4 पेय ( ग्लास) के लिए)
  • कच्चे आम 4 छोटे/ 1 बड़ा
  • शक्कर 4 बड़े चम्मच
  • नमक ½ छोटा चम्मच
  • काला नमक ½ छोटा चम्मच
  • पुदीना पाउडर 1 बड़ा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच   
  • भुना जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच

बनाने की विधि :

  1. आम के ऊपर की चिप निकालकर इसे अच्छे से धो लें. अब आप का का छिलका हटा दें. आप चाहें तो इसे एक बार फिर से धो सकते हैं.
  2. अब आम के टुकड़े काट लें. एक कप पानी में आम के टुकड़े और साथ में इसकी गुठली भी उबाल लें. आप चाहें तो प्रेशर कुकर में एक सीटी भी ले सकते हैं. मैं तो आम को कुकर में ही उबलती हूँ.
  3. अब उबले आम को ठंडा होने दे. जब उबला आम थोडा थान्दहो जाये तो इसे अच्छे से मसल गुठली से सारा गूदा निचोड़ कर गुठली अलग हटा दें. उबले आम को या तो मथानी से अच्छे मथ लें या फिर मिक्सी में पीस लें.
  4. आम के पल्प मे काला नमक, सफेद नमक, भूना जीरा पाउडर, पुदीना पाउडर, काली मिर्च पाउडर और शक्कर डालें और सभी सामग्री को खूब अच्छे से शक्कर के पूरी तरह घुल जाने तक मिलाएँ. अब लगभग डेढ़ कप पानी और डाले और फिर एक बार अच्छे से मिलाए.
  5. एक बार चखकर देखें और अपने स्वाद के अनुसार नमक मिर्च और शक्कर ठीक कर लें.
  6. खट्टा-मीठा पना अब तैयार है.
  7. इस पने को आप एक घंटे के लिए फ्रिज में रखिए और फिर सर्व कीजिए, यह स्वादिष्ट ठंडा ठंडा आम का खट्टा मीठा पना.
  8. आप इस स्वादिष्ट पने को बर्फ डालकर ठन्डे पेय के रूप में सर्व कर सकते हैं या फिर आप इसे दाल चावल के साथ कटोरी में परोसें. यह हमेशा ही बहुत स्वादिष्ट लगता है. 

    कुछ नुस्खे और सुझाव

  9. आप शक्कर की मात्रा भी अपने स्वाद के हिसाब से कम ज्यादा कर सकते हैं.
  10. अगर आप विदेश में रखते हैं तो आपने अनुभव किया होगा कि विदेशी बाज़ारों में मिलने वाले कच्चे आम ज़्यादा खट्टे नही होते हैं ऐसी सूरत में पने का स्वाद बढ़ाने के लिए आप स्वादानुसार नीबू का रस मिलाइए इस खट्टे-मीठे पने में.
  11. आप इस स्वादिष्ट पाने को बर्फ डालकर ठन्डे पेय के रूप में सर्व कर सकते हैं या फिर आप इसे दाल चावल के साथ कटोरी में परोसें. यह हमेशा ही बहुत स्वादिष्ट लगता है.



ब्रेकफास्‍ट में खाइये ये हेल्‍दी आहार-Healthy Indian Breakfast Ideas

ब्रेकफास्‍ट में खाइये ये हेल्‍दी आहार

 
क्‍या आप रोज सुबह उठते ही यह सोंचती हैं कि आज ब्रेकफास्‍ट में क्‍या बनाएं, जो सबको पसंद भी आए और पौष्‍टिक भी हो। यह तो हम सभी जानते हैं कि हमारे शरीर के लिये सुबह का नाश्‍ता करना कितना जरुरी होता है। अगर आप रोज सुबह केवल ब्रेड, दूध या अंडा खा कर जाते हैं, तो अब ऐसा ना कर के पेट भर कर भारतीय तरह से बना भोजन कर के ही जाइये। आज हम आपको ऐसे नाश्‍ते बताएंगे, जो घर का बना हुआ हो और स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज से भी अच्‍छा हो।


1. भाप में बना मसाला वडा़- मसाला वड़ा जिसके साथ नारियल चटनी और सांभर खाया जाता है, बहुत ही स्‍वादिष्‍ट तथा पौष्टिक माना जाता है। यह चना दाल, कड़ी पत्‍ता तथा अदरक को मिला कर बनाया जाता है। विधि- चना दाल को पानी में रातभर के लिये भिगो दें और सुबह, मिक्‍सी में दाल, लाल मिर्च, बेसन और दालचीनी मिला कर पीस लें। फिर सारी सामग्री को मिला कर वड़ा तैयार करें और भाप पर गोल्‍ड ब्राउन होने तक सेंक लें। 
2. पनीर चिल्‍ला- सासमग्री: पानी, 1 चम्‍मच तेल, मिर्च पाउडर, हल्‍दी पाउडर, बेसन, नमक और सूखी हरी धनिया। भरावन के लिये आधा कप घिसा पनीर, 1 कटी हरी मिर्च और धनिया। विधि- पैन में तेल गरम करें, उसमें बेसन वाला मिश्रण डालें और चारों ओर फैला दें। अब उसे दोनों ओर गोल्‍डन ब्राउन होने तक पकाएं, उसके बाद उसमें पनीर वाला भरावन भरें। फिर किसी चटनी के साथ सर्व करें। 
 3. ढोकला- सामग्री: ढोकला एक जानी-मानी गुजराती डिश है, इसको बनाने के लिये आपको 1 कप दही, कुछ हरी मिर्चे, 350 ग्राम बेसन, 1 चम्‍मच अदरक, 1 चम्‍मच ईनो, 1 चम्‍मच नींबू का रस और 1 चम्‍मच हल्‍दी पाउडर चाहिये। विधि- इन सभी सामग्रियों को एक साथ मिला कर घोल तैयार कर लें। अब इसे भाप में पका लें। इसके ऊपर तड़का लगाने के लिये, तेल में कड़ी पत्‍ता, राई, कटी हुई हरी धनिया और हरी मिर्च डाल कर फ्राई करें तथा ढोकले के ऊपर डालें। 
4. अंडे की भुर्जी- सामग्री: 2 अंडे की सफेदी, 1 चम्‍मच ऑलिव ऑयल, सोया सॉस, 1 छोटा प्‍याज कटा, 1 हरी मिर्च, हरी धनिया, 3 लहसुन पिसा, काली मिर्च और नमक। विधि- एक फ्राइंग पैन में ऑलिव ऑयल गरम करें और उसमें कटी हुई प्‍याज और लहसुन मिलाएं। अब उसमें अन्‍य दूसरी सामग्रियों को मिलाएं और अच्‍छी तरह से भूजें। जब यह तैयार हो जाए तब इसे ब्राउन ब्रेड के साथ खाएं। 
5. बिना तेल का आलू पराठा- सामग्री: 2 कप गेहूं का आटा, 1 कप पानी, 1 कप उबला आलू, लाल मिर्च पाउडर, नमक और चाट मसाला। विधि- आटा और पानी मिला कर मुलायम आटा त्‍यार करें। अब उसकी छोटी लाई ले कर उसे बेल लें। अब इसमें आलू तथा अन्‍य मसालों से बनाया गया मिश्रण भरें। इसको बेलें और तवे पर बिना तेल लगाए भूरा होने तक सेके।