मंगलवार, 8 मार्च 2016

मुलेठी के फायदे ( Benefits Of Mulethi)

Advertisements

मुलेठी के फायदे


मुलेठी एक प्राचीन और उपयोगी औषधि है। यह कई तरह की बीमारियों को दूर करती है। मुलेठि पेट के अल्सर में फायदा करती है। मुलेठी आपको किसी भी पान की दुकान व जर्नल स्टोर पर आसानी से मिल जाती है। मुलेठी में अंदर से पीली और हल्की गंद वाली होती है। मुलेठी हर उम्र के इंसान के लिए बेहद उपयोगी चीज है। आइये जानते हैं मुलेठी कैसे कई रोगो में आपको फायदा देती है और इसका इस्तेमाल कैसे करें।
मुलेठी के गुण
यदि मुख सूखा लग रहा हो तो मुलेठी को बार-बार चूसने से मुख का सूखपन दूर हो जाता है। मुलेठी में 50 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है।

गले की समस्या
यदि गले में खराश हो रही हो तो मुलेठी को चूसना चाहिए। यह गले को ठीक करने के साथ आवाज को भी मधुर बनाती है।
सुंदरता के लिए
मुलेठी महिलाओं की सुंदरता को बढ़ाती है। मुलेठी के 1 ग्राम चूर्ण को पानी के साथ सेवन करने से सुंदरता लंबे समय तक टिकी रहती है।
मासिक संबंधी रोग में
जिन महिलाओं को मासिक संबंधी परेशानी होती हो वे 1 महीने तक आधा चम्मच मुलेठी के चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर सुबह और शाम चाटने से इस समस्या में लाभ देगा।
कफ के लिए
कफ दूर करने के लिए मुलेठी को काली मिर्च के साथ सेवन करने से कफ कम हो जाता है। सूखी खांसी में मुलेठी के सेवन से फायदा मिलता है और यह गले की सूजन को भी ठीक करती है।
पेट के अल्सर में
पेट के अल्सर को ठीक करने में मुलेठी एक अचूक औषधि है। मुलेठी का चूर्ण अल्सर के अपच और हाइपर एसिडिटी को दूर करता है। और तेजी से अल्सर के घावों को भी भरता है।
खून की उल्टी में
यदि किसी को खून की उल्टी हो रही हो तो दूध में मुलेठी का चूर्ण डालकर रोगी को पिला दें। या शहद के साथ मुलेठी का चूर्ण मिलाकर रोगी को चटा दें।
शरीर को अन्दरूनी चोट से बचाए
मुलेठी एंटीबायोटिक दवा का काम भी करती है।  जो शरीर में बैक्टिरिया से लड़ने में सक्षम होती है। यह अन्दरूनी चोटों में भी फायदा करती है।
मुलेठी के अन्य फायदे
1. मुलेठी आंतों में होने वाली टी बी की पेरशानी को दूर करती है।
2. यह आंखों की रोशनी को भी बढ़ाती है। मुलेठी को सुबह 3 ग्राम खाना चाहिए।
3. भूख न लगने की समस्या हो तो मुलेठी का छोटा टुकड़ा कुछ देर के लिए चूसें। एैसा दिन में 3 बारी करें। भूख न लगने की परेशानी दूर हो जाएगी।
4. शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में मुलेठी बेहद कारगर होती है। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में खून बढ़ता है।
5. उल्टी होने पर एक टुकड़ा मुलेठी चूसें।
6. इसके चूर्ण को मुंह में होने वाले छालों पर लगाने से लाभ मिलता है।
7. कान दर्द और सूजन होने पर मुलेठी का टुकड़ा चूसें। फायदा मिलता है।
8. फोडे़ व फुंसी होने पर मुलेठी का लेप लगाने से वे जल्दी ठीक होते हैं।
9. शरीर में ताकत लाने के लिए 6 ग्राम मुलेठी के चूर्ण को 30 ग्राम दूध के साथ मिलाकर सेवन करना चाहिए।

मुलेठी आपके लिए बड़े काम की चीज है। यह जरूरी नहीं है कि आप बीमार हों तभी मुलेठी का सवेन कर सकते हो। मुलेठी का प्रयोग हमेशा करते रहना चाहिए। यह शरीर को पहले से ही कई घातक बीमारियों जैसे कैंसर, आंतों का अल्सर व अन्य रोगो से बचाता है। मुलेठी पाचनक्रिया को ठीक रखती है।

NOTE-: हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comments