बुधवार, 22 जून 2016

Khira Koshimbirl | खीरा कोशिंबीर

Advertisements



सामग्री

खीरे ४-५
पीसी हुई मूँगफली २ बड़े चम्मच
आधे नीबू का रस
नमक स्वादानुसार
थोडी सी चीनी
१ बड़ा चम्मच तेल
आधा चम्मच जीरा
आधा चम्मच राई
१ छोटी हरी मिर्च
एक चुटकी हल्दी
कटा हरा धनिया सजावट के लिए (वैकल्पिक)

Mango Fry Rice | कच्चे आम के चावल | Mango Pulao Recipe


विधि-

खीरे का छिलका निकालकर एकदम बारीक काट लें।
यदि लगता है की खीरे में पानी ज़्यादा है तो उसे निचोड लें।
पिसी हुई मूँगफली, नमक और चीनी मिलाएँ।
छोटे बर्तन में राई जीरे का छौंक लगाकर और उसमें हरी मिर्च डालें।
छौंक खीरे के मिश्रण पर डाल दें। अच्छी तरह मिलाएँ ठंडा होने दे। इसे ठंडा ही खाते हैं।
(हर प्रकार के भोजन के साथ यह स्वादिष्ट सलाद है। प्याज़-टमाटर, गाजर-टमाटर की भी ऐसी कोशिंबीर बन सकती है।)

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comments