बुधवार, 13 जनवरी 2016

आंवला के गुण फायदे एवम उपयोग

Advertisements

आंवला के गुण फायदे एवम उपयोग

आंवला प्रकृति की ओर से हमें दिया गया एक तोहफा है जो बहुत गुणकारी है| आंवला में सबसे अधिक मात्रा में विटामिन सी होता है, इसे खाने से आँखों की रोशनी बढती है, बालों का झाड़ना बंद होता है| आयुर्वेद की दुनिया में आंवला का एक महत्वपूर्ण स्थान है, जिसे बहुत सी बीमारी को दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है| आमला में मौजूद तत्व पेट में होने वाली गैस, एसिड की परेशानी दूर करते है, इसके खाने से दिमाग तेज होता है, दिल व फेफड़े मजबूत होते है, स्किन की परेशानी दूर होती है, शरीर से विषेले पदार्थ निकल जाते है, बालों को बढ़ाने अदि मे यह बहुत लाभकारी है| इसके अलावा भी आवला के बहुत से फायदे होते है|

बहुत सी बीमारी के लिए आय्रुर्वेद इसे उपयोग करता है, आंवला में विटामिन सी, कैल्शियम फोस्फोरस, आयरन व विटामिन बी काम्प्लेक्स होता है| 

आंवला के गुण फायदे एवम उपयोग

Amla ke gun fayde upyog hindi

  1. बालों के लिए – आंवला बालों के लिए बहुत अच्छा होता है यह उन्हें मजबूत, घना, काला व चमकदार बनाता है| यही वजह है कि आमला बहुत से शैम्पू और हेयर प्रोडक्ट में उपयोग होता है| आमला खाने से या इसे पीस कर बालों में लगाने से बालों को फायदा मिलता है| आंवला का बालों के लिए उपयोग सदियों से होता आ रहा है, भारत में पहले बाल आमला शिकाकाई से ही धोये जाते थे, बाद में इससे शैम्पू बनने लगे| बालों का गिरना ये 90% तक कम करता है|
  2. आँख की रोशनी बढ़ाये – आंवला आँख की रोशनी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है| एक शोध के अनुसार पाया गया है कि जो लोग रोज आमला खाते है उनकी आँख की रोशनी बढ़ जाती है| रात का अंधापन, धुंधला दिखना, ये सब परेशानी आमला खाने से दूर हो जाती है| इसके लिए आपको आंवला के जूस में थोड़ी सी शहद मिलाकर रोज पीना होगा|
  3. शरीर में कैल्शियम की पूर्ती करे – आंवला के इस फायदे के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे| आंवला हमारे शरीर में अच्छी मात्रा में कैल्शियम देता है| कैल्शियम की जरुरत हमारे शरीर में हड्डियों, दाँतों, बालों व नाख़ून को होती है| इसके लिए विटामिन सी से भरपूर चीजें खाना चाइये और आमला तो इसका बहुत बड़ा स्त्रोत है| आमला खाने से आपके शरीर की सुन्दरता में चार चाँद लगेंगे|
  4. मेटाबोलीक एक्टिविटी – प्रोटीन युक्त खाना लेने से हमारा शरीर हमेशा फिट healthy रहता है| शरीर में मसल को, सेल को बढ़ने के लिए बहुत अधिक प्रोटीन चाहिए होता है|आंवला में अत्यधिक प्रोटीन होता है, जिससे लेकर हम हमेशा फिर रह सकते है|
  5. महिलाओं के लिए अच्छा – हर महीने महिलाओं को होने वाली परेशानी में होने वाले दर्द से आमला आराम दे सकता है| आमला में मौजूद मिनिरल्स व विटामिन दोनों मिल कर इस परेशानी को दूर करते है और महिलाओ को होने वाली बैचैनी से आराम देते है| कहा जाये तो यह बहुत जरुरी तत्व है महिलाओं के लिए जिसे जिसे रोज लेना चाहिए|
  6. डायबटीज – आमला ब्लड शुगर को control करता है, डॉक्टर भी डायबटीज के मरीज को आमला खाने की हिदायत देते है| आमला को आप मुर्रबा बना कर, सुखा कर, उसका जूस निकालकर, आचार बनाकर या कच्चा किसी भी रूप में ले सकते है| यह एक ऐसा फल है जो अपने हर रूप में गुणकारी है| आमला से ब्लड शुगर कम होता है जिसका मतलब शरीर में गुलुकोस सेल्स द्वारा एनर्जी के लिए उपयोग होती है| जिससे मेटापोलिस्म बढ़ता है व आप ताक़त महसूस करते है|
  7. शरीर से विषेले पदार्थ निकाले – आमला एक ऐसा फल है जिसमें पानी की मात्रा भी होती है| इसका मतलब इसे खाने से यूरिन में होने वाली परेशानियाँ दूर होती है| और यूरिन के द्वारा शरीर के सारे विषेले तत्व निकाल जाते है| यूरिन के दवाला शरीर से अनावश्यक नमक, एसिड, पानी निकल जाता है| इससे वजन भी कम होता है क्यूंकि शरीर में 4% फैट यूरिन का होता है| आमला खाने से ये सब परेशानी नहीं होती और यूरिन इन्फेक्शन व किडनी की प्रॉब्लम नहीं होती है|
  8. पाचनतंत्र सही रखे – बाकि फलों की तरह आमला भी फाइबर युक्त है| आमला खाने से गैस,कब्ज, डायरिया, दस्त की परेशानी दूर होती है| खाने के बाद इसलिए सुखा आमला खाया जाता है जिससे पाचन अच्छे से हो|
  9. दिल की रक्षा करे – दिल की मसल की रक्षा आमला करता है, जिससे खून का संचालन पुरे शरीर में सही ढंग से होता है| आमला का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल भी कम होता है, इससे स्ट्रोक व हार्टअटैक का खतरा भी कम होता है|
  10. इन्फेक्शन हटाये – antibactieriya प्रॉपर्टी होने की वजह से आमला बहुत से इन्फेक्शन दूर करता है| इससे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता भी बढती है| सर्दी जुखाम फले जैसे रोग शरीर में इफ़ेक्ट नहीं करते है|
  11. anti ageing – आमला का सेवन से बुढ़ापा दूर होता है| सच बोल रही हूँ आप अजमा के देख लें| जो लोग रोज इसे खनते है उनके चेहरे से झुरियां हट जाती है व आप जवान बने रहते है|
  12. अनिंद्रा की परेशानी दूर करे – आमला से आपकी ये परेशानी दूर होगी| नींद ना आने की परेशानी आम है इसके लिए आप आमला खाना शुरू करें|
कहा जाता है बुजुर्गो की बात और आमला का स्वाद लोगों को देर से समझ में आता है| आमला खाने से सारी शारीरक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है| ये फायदे पढ़ आप इसके फायदे समझ गए होंगे| अब आज से ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें|

 


NOTE-:हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comments