मंगलवार, 12 जनवरी 2016

अनमोल वचन

Advertisements

 

अनमोल वचन 

  1. माँ के बाद सिर्फ हिम्मत मनुष्य का साथ देती है जो मनुष्य को कभी हारने नहीं देती।
  2. जिसने अपनी इच्छाओं पर काबू पा लिया, उस मनुष्य ने जीवन के दुखों पर काबू पा लिया। – महात्मा बुद्ध
  3. अक्सर ज़िन्दगी के सवाल, ज़िन्दगी के जवाबों से कहीं ज्यादा कठिन होते हैं।
  4. ज़िन्दगी अपने आप को ढूंढने का नाम नहीं है, बल्कि ज़िन्दगी अपने आप को बनाने का नाम है।
  5. मौत से ज़िन्दगी खत्म हो जाती है मगर रिश्ता नहीं।
  6. हर इंसान की ज़िन्दगी में कोई न कोई छुपा हुआ दर्द जरूर होता है।
  7. ज़िन्दगी अक्सर नए रिश्तों की आहट से पुराने रिश्तों को तोड़ देती है।
  8. बिना कुछ किये ज़िन्दगी गुज़ार देने से कहीं अच्छा है ज़िन्दगी को गलतियां करते गुज़ार देना।
  9. जो फूल सूखे वीरान बीहड़ों में मुसीबतों के साथ खिलते हैं, वो बहुत ही विरल और खूबसूरत होते हैं।
  10. सुख और दुःख अपने आप नहीं आते, ये आपके किये हुए कर्मों का फल होता है।
  11. ख़ुशी महज मन की एक आंतरिक भावना है, जिसे बुरे समय में भी पैदा किया जा सकता है।
  12. मनुष्य की सोच और विचारधारा समय के साथ बदल जाती है।
  13. क्रोध हमेशा मनुष्य को तब आता है जब वह अपने आप को कमज़ोर और हारा हुआ पाता है।
  14. जीवन दुखों से भरा है और सुख की खोज जीवन का आधार है।
  15. सत्य (परमात्मा) को केवल तभी जाना जा सकता है जब हृदय सच्चा होता है। – गुरु नानक
  16. मनुष्य जैसा बोलता है, उसका व्यक्तित्व वैसा ही हो जाता है।
  17. माना के ऊंचाई पर चढ़ना कठिन होता है, लेकिन उपर से नज़ारा भी अलग होता है।
  18. रिश्ते, बेहद कच्चे धागे की तरह होते हैं, झट से टूट जाते हैं, और अगर फिर जोड़ो तो गाँठ पड़ जाती है ।
  19. मनुष्य किसी चीज की पीछे जितना भागता है वो मनुष्य से उतना दूर भागती है।
  20. मनुष्य की बुद्धिमत्ता का पता उसके ज्ञान से नही बल्कि उसकी कल्पना से चलता है। – अल्बर्ट आइंस्टीन
  21. मनुष्य की सबसे बड़ी शिक्षक उसकी गलतियां होती हैं।
  22. उपेक्षा करना सीख लेना ही आत्मिक शांति का मुख्य मार्ग है। – रोबर्ट जे. सॉयर
  23. मनुष्य को उसके क्रोध की सजा नही मिलेगी, पर उसका क्रोध ही उसे सजा देगा। – महात्मा बुद्ध
  24. अशिष्टता कमजोर मनुष्य की ताकत का महज नकली दिखावा होती है।
  25. ऐसा कार्य करो जो सही हो न की जो आसान हो।
  26. उत्तम समय कभी नहीं आता, समय को उत्तम बनाना पड़ता है।
  27. ज़िन्दगी को आसान नहीं, बस खुद को मजबूत बनाना पड़ता है।
  28. अगर किसी कार्य में हार ही माननी थी तो फिर सोचो के इतनी देर से उसमें क्यों समय खराब किया?
  29. ज़िन्दगी को जीने के कई सुन्दर कारण होते हैं।
  30. आत्मविश्वास शांत होता है और असुरक्षा बेचैन होती है।
  31. सुबह-सुबह एक आपकी मनोदशा को कुछ ऐसे संवार सकता है के आपका पूरा दिन अच्छी अनुभूति में गुजर जाए । इसीलिए अपने दिन की शुरुआत कीजिये शायरी नेटवर्क के अदभूत अनमोल वचन से, और अपने दिन को शुभ बनाइये ।

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comments